डॉ हरीसिंह गौर विश्वविद्यालय (सागर, मध्य प्रदेश) की ओर से नॉन टीचिंग पदों पर भर्ती निकाली गई है, इस भर्ती के लिए रेगुलर बेसिस पर कुल 104 रिक्त पदों के लिए आवेदन मांगे गए हैं। भर्ती के लिए विश्वविद्यालय की ओर से नोटिफिकेशन जारी कर आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। उम्मीदवार ऑनलाइन माध्यम से 16 सितम्बर 2019 से आवेदन प्रक्रिया में भाग ले सकते हैं, आवेदन के लिए अंतिम तिथि 15 अक्टूबर 2019 तक निर्धारित की गई है। उम्मीदवारों को आवेदन प्रक्रिया पूर्ण करने के बाद पूर्ण रूप से भरे गए आवेदन पत्र की प्रति एवं सभी आवश्यक दस्तावेज के साथ 22 अक्टूबर 2019 तक विश्वविद्यालय के पते पर भी भेजना होगा। उम्मीदवार डॉ हरीसिंह गौर विश्वविद्यालय नॉन टीचिंग पद भर्ती की पूर्ण जानकारी के लिए हमारे पेज को अंत तक पढ़ सकते हैं।
डॉ हरीसिंह गौर विश्वविद्यालय भर्ती (नॉन टीचिंग) 2019
डॉ हरीसिंह गौर विश्वविद्यालय भर्ती (नॉन टीचिंग) 2019 की आवेदन प्रक्रिया समाप्त होने के बाद उम्मीदवारों को चयनित करने के लिए लिखित परीक्षा का आयोजन किया जायेगा, परीक्षा से कुछ दिन पहले उम्मीदवारों के एडमिट कार्ड ऑनलाइन माध्यम से जारी कर दिए जायेंगे। जो उम्मीदवार लिखित परीक्षा में सफल रहेंगे उनको डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन प्रक्रिया के बाद विभिन्न रिक्त पदों पर चयनित किये जायेंगे। भर्ती से सम्बंधित कुछ महत्वपूर्ण तिथियों की जानकारी आप नीचे दी गई टेबल से प्राप्त कर सकते हैं।
महत्वपूर्ण तिथियां
कार्यक्रम | महत्वपूर्ण तिथियां |
आवेदन शुरू होने की तिथि | 16 सितम्बर 2019 |
आवेदन की अंतिम तिथि | 15 अक्टूबर 2019 |
ऑफलाइन विश्वविद्यालय के पते पर भेजने के अंतिम तिथि | 22 अक्टूबर 2019 |
एडमिट कार्ड जारी होने की तिथि | घोषित की जाएगी |
परीक्षा की प्रस्तावित तिथि | घोषित की जाएगी |
रिजल्ट जारी होने की तिथि | घोषित की जाएगी |
महत्वपूर्ण लिंक
रिक्ति विवरण
- पद : नॉन टीचिंग
- पदों की संख्या : 104
पद विवरण :
पद का नाम | पदों की संख्या |
लैबोरेटरी अटेंडेंट | 27 पद |
लोअर डिवीजन क्लर्क | 39 पद |
सैनिटरी सुपरवाइजर | 03 पद |
सेक्शन कटर | ०१ पद |
सेक्योरिटी इंस्पेक्टर | 02 पद |
सैनिटरी इंस्पेक्टर | ०१ पद |
टेक्नीशियन पैथोलॉजी | ०१ पद |
फार्मासिस्ट | ०१ पद |
सेमी प्रोफेसनल असिस्टेंट | ०१ पद |
Accompanist (तबला) | ०१ पद |
फिजिओथेरेपिस्ट | ०१ पद |
पर्सनल असिस्टेंट | 03 पद |
प्राइवेट सेक्रेटरी | 02 पद |
असिस्टेंट स्टैटिकल ऑफिसर | ०१ पद |
बागवानी विशेषज्ञ | ०१ पद |
सेक्योरिटी ऑफिसर | ०१ पद |
नर्सिंग ऑफिसर | ०१ पद |
सेक्शन ऑफिसर | 08 पद |
पब्लिक रिलेशन ऑफिसर | ०१ पद |
नेटवर्किंग एडमिनिस्ट्रेटर | ०१ पद |
असिस्टेंट रजिस्ट्रार | 02 पद |
सीनियर सिस्टम एनालिस्ट | ०१ पद |
डेप्यूरी लाइब्रेरियन | ०१ पद |
डायरेक्टर फिजिकल एजुकेशन | ०१ पद |
लाइब्रेरियन | ०१ पद |
योग्यता एवं मापदंड
डॉ हरीसिंह गौर विश्वविद्यालय की ओर से भर्ती के लिए अलग़-अलग पदों के लिए अलग-अलग योग्यता एवं मापदंड निर्धारित किया है। उम्मीदवार जिस पद के लिए आवेदन करना चाहते हैं उसकी योग्यता एवं मापदंड अच्छे से जाँच लें उसके बाद ही आवेदन प्रक्रिया में भाग लें। उम्मीदवार सभी पदों के लिए निर्धारित शैक्षिक योग्यता एवं आयु सीमा नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करके प्राप्त कर सकते हैं।
योग्यता एवं आयु सीमा की जानकारी के लिए यहाँ क्लिक करें।
डॉ हरीसिंह गौर विश्वविद्यालय भर्ती (नॉन टीचिंग) आवेदन पत्र 2019
जो उम्मीदवार डॉ हरीसिंह गौर विश्वविद्यालय भर्ती (नॉन टीचिंग) 2019 में आवेदन करना चाहते हैं उनको बता दें कि विश्वविद्यालय ने आवेदन प्रक्रिया 16 सितम्बर 2019 से शुरू कर दी है। उम्मीदवारों ऑनलाइन माध्यम से 15 अक्टूबर 2019 तक आवेदन पत्र भर सकते हैं। उम्मीदवार आवेदन पत्र डॉ हरीसिंह गौर विश्वविद्यालय की ऑफिसियल वेबसाइट http://www.dhsgsu.ac.in पर जाकर पूर्ण कर सकते हैं। ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया पूर्ण होने के बाद उम्मीदवारों को पूर्ण रूप से भरे आवेदन पत्र की एक प्रति एवं सभी आवश्यक दस्तावेज के साथ आवेदन पत्र 22 अक्टूबर 2019 तक रजिस्टर्ड डाक या स्पीड पोस्ट के माध्यम से to Registrar, Dr. Harisingh Gour Vishwavidyalaya, Sagar 470 003 (M.P.) के पते पर पहुँचाना अनिवार्य है तभी आपका आवेदन पूर्ण माना जायेगा।
आवेदन फीस :
डॉ हरीसिंह गौर विश्वविद्यालय भर्ती (नॉन टीचिंग) 2019 में आवेदन पत्र भरने के साथ साथ उम्मीदवारों को निर्धारित की गई आवेदन फीस जमा करना अनिवार्य है बिना आवेदन फीस के जमा किये गए आवेदन पत्र मान्य नहीं होंगे और ऐसे आवेदन निरस्त कर दिए जायेंगे। उम्मीदवार आवेदन फीस ऑनलाइन माध्यम से जमा कर सकते हैं।
फीस :
- जनरल, ओबीसी एवं ईएडब्ल्यूएस कैटेगरी के लिए आवेदन फीस : 1000 रूपए।
- अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति एवं दिव्यांग कैटेगरी के लिए आवेदन फीस : 500 रूपए।
डॉ हरीसिंह गौर विश्वविद्यालय भर्ती (नॉन टीचिंग) एडमिट कार्ड 2019
डॉ हरीसिंह गौर विश्वविद्यालय भर्ती (नॉन टीचिंग) 2019 के लिए आवेदन प्रक्रिया समाप्त होने के बाद उम्मीदवारों के एडमिट कार्ड जारी किये जायेंगे एवं उनकी परीक्षा का आयोजन किया जायेगा। एडमिट कार्ड डॉ हरीसिंह गौर विश्वविद्यालय की ऑफिसियल वेबसाइट http://www.dhsgsu.ac.in पर ऑनलाइन माध्यम से जारी किये जायेंगे जहां से उम्मीदवार एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे, किसी भी उम्मीदवार का एडमिट कार्ड पोस्ट के माध्यम से नहीं भेजा जायेगा। उम्मीदवार ध्यान रखें कि जब वे परीक्षा देने केंद्र पर जाएँ तो अपना एडमिट कार्ड साथ लेकर जाएँ, बिना एडमिट कार्ड के आपको परीक्षा हॉल में एंट्री नहीं दी जाएगी। उम्मीदवार एडमिट कार्ड से विभिन्न जानकारी जैसे परीक्षा की तिथि, परीक्षा का समय, रोल नम्बर, पर्सनल डिटेल आदि जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
डॉ हरीसिंह गौर विश्वविद्यालय भर्ती (नॉन टीचिंग) रिजल्ट 2019
डॉ हरीसिंह गौर विश्वविद्यालय भर्ती (नॉन टीचिंग) 2019 की लिखित परीक्षा संपन्न होने के कुछ दिन बाद उम्मीदवारों के रिजल्ट जारी किये जायेंगे। रिजल्ट डॉ हरीसिंह गौर विश्वविद्यालय की ऑफिसियल वेबसाइट http://www.dhsgsu.ac.in पर जारी किये जायेंगे जहां से आप अपना रिजल्ट चेक कर सकेंगे। जो उम्मीदवार भर्ती के लिए निर्धारित किये गए कटऑफ मार्क्स प्राप्त कर लेंगे उनको भर्ती की अगली प्रक्रिया के लिए चयनित किया जायेगा। भर्ती से जुड़ी अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार विश्वविद्यालय की ओर से उपलब्ध करवाई गई नोटिफिकेशन पढ़ सकते हैं।
ऑफिसियल वेबसाइट : www.dhsgsu.ac.in
डॉ हरीसिंह गौर विश्वविद्यालय भर्ती (नॉन टीचिंग) 2019 ऑफिसियल नोटिफिकेशन यहाँ से प्राप्त करें।
मध्य प्रदेश सरकारी नौकरी