दिल्ली यूनिवर्सिटी में एडमिशन के लिए आवेदन प्रक्रिया 6 अप्रैल 2022 से शुरू कर दी गयी थी। दिल्ली यूनिवर्सिटी एंट्रेंस एग्जाम, नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) के द्वारा आयोजित किया जाता है। DU Entrance Exam के लिए एप्लीकेशन फॉर्म दिल्ली यूनिवर्सिटी की आधिकारिक वेबसाइट du.ac.in पर जारी किये गए थे। इसके अलावा आप हमारे इस पेज पर दी गयी लिंक के माध्यम से भी अपना दिल्ली यूनिवर्सिटी एप्लीकेशन फॉर्म 2022 भर सकते थे। Delhi University Online Form भरने के लिए उम्मीदवारों को मांगी गयी योग्यताओं को पूरा करना होगा अन्यथा आपके एप्लीकेशन फॉर्म को स्वीकार नहीं किया जायेगा। दिल्ली यूनिवर्सिटी 2022 एडमिशन के लिए छात्रों को एप्लीकेशन फॉर्म तय तिथियों में भरना होगा। DU Admission Form 2022 के बारे में और अधिक जानकारी के लिए आप हमारा यह लेख पूरा पढ़ सकते हैं।
नवीनतम : दिल्ली यूनिवर्सिटी एडमिशन 2022 के लिए शुरू आवेदन प्रक्रिया, नीचे दी गए लिंक से करें आवेदन।
दिल्ली यूनिवर्सिटी एप्लीकेशन फॉर्म 2022 (DU Admission Form 2022)
DU Application Form केवल वही उम्मीदवार भर सकते हैं जो भी NTA DU के द्वारा माँगी गयी सारी योग्यता मानदंड को पूरा करते हैं। इस वर्ष 2022 में दिल्ली यूनिवर्सिटी दाखिला के लिए होने वाले रजिस्ट्रेशन फॉर्म जल्द ही उपलब्ध करवाए जायेंगे। डीयू एडमिशन फॉर्म 2022 से जुड़ी अन्य महत्वपूर्ण तिथियों की जाँच के लिए आप नीचे दी गयी सारिणी देख सकते हैं।
महत्तवपूर्ण तिथियां
कोर्स (परीक्षा) | आवेदन शुरू होने की तिथि | रजिस्ट्रेशन | अप्लाई यहां से करें |
यूजी कोर्सेस (मेरिट लिस्ट) | 06 अप्रैल 2022 | यहां क्लिक करें | यहां क्लिक करें |
यूजी प्रवेश परीक्षा | जुलाई/अगस्त 2022 (संभावित) | यहां क्लिक करें | यहां क्लिक करें |
पीजी कोर्सेस | 06 अप्रैल 2022 | यहां क्लिक करें | यहां क्लिक करें |
पीएचडी/ एमफिल कोर्स | जुलाई/अगस्त 2022 (संभावित) | यहां क्लिक करें | यहां क्लिक करें |
बीएचएमएस | जुलाई/अगस्त 2022 (संभावित) | यहां क्लिक करें | यहां क्लिक करें |
ऐसे भरें दिल्ली यूनिवर्सिटी एप्लीकेशन फॉर्म 2022
वे उम्मीदवार जो दिल्ली यूनिवर्सिटी में दाखिला प्राप्त करना चाहते हैं वे हमारे द्वारा बताये गए आसान से स्टेप्स अपना कर अपना DU Admission Form 2022 भर सकते हैं।
- सबसे पहले छात्रों को डीयू या एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट du.ac.in / nta.ac.in पर जाना होगा।

- होम पेज खुलने के बाद आपको रजिस्ट्रेशन करने का ऑप्शन दिख जाएगा, उस पर क्लिक कर दें।
- छात्रों को सबसे पहले रजिस्ट्रेशन करना होगा।
- मांगी गई सारी जानकारी भरें और सफलता पूर्वक रजिस्ट्रेशन करें।
- रजिस्ट्रेशन करने के बाद आपको लॉगिन करना होगा।
- छात्र अपना रजिस्ट्रेशन नंबर संभाल कर रखें क्योंकि डीयू रिजल्ट देखने के लिए आपको रजिस्ट्रेशन नंबर की जरूरत होगी।
- लॉगिन करने के बाद ही छात्रों का आवेदन पत्र प्राप्त हो सकेगा।
- आवेदन पत्र प्राप्त होने के बाद छात्र उसमें मांगी गई सारी जानकारी, सारा विवरण एकदम ठीक और सही से भरें।
- सभी व्यक्तिगत विवरण भरने के बाद आपको सबमिट का बटन दबाना होगा, जिसके बाद नया टैब खुल जाएगा।
- अब छात्रों को आवेदन शुल्क भरने के लिए बैंक विवरण भरना होगा।
- बैंक विवरण भरने के बाद छात्र अकादमिक विवरण जैसे- 10वीं बोर्ड का नाम, रोल नंबर. पासिंग ईयर आदि की जानकारी भरें।
- मेरिट आधारित
- इसमें आपको योग्यता मानदंड के आधार पर किसी भी कोर्स का चयन करना होगा जिसमें आप प्रवेश लेना चाहते हैं।
- आप उतने ही कोर्स को चुन सकते हैं जितना आप आवेदन करना चाहते हैं।
- प्रवेश परीक्षा आधारित
- इसमें आपको पात्रता मापदंडो की पूर्ति के आधार पर किसी भी संख्या में पाठ्यक्रम का चयन करने की आवश्यकता है।
- इस प्रक्रिया के बाद छात्रों को मांगे गए दस्तावेजों को स्कैन करके अपलोड करने होंगे।
- अंत में छात्रों को आवेदन शुल्क का भुगतान भी करना होगा।
आवेदन शुल्क
जो भी छात्र DU Admission के लिए आवेदन पत्र भरेंगे उन्हें आवेदन शुल्क भी भरना होगा। आवेदन शुल्क का भुगतान करने के बाद ही DU Online form की प्रक्रिया को पूरा माना जाएगा। आवेदन शुल्क का भुगतान नेट बैंकिंग, क्रेडिट कार्ड या डेबिट कार्ड के माध्यम से कर सकेंगे। आवेदन शुल्क का भुगतान निम्न प्रकार है-
वर्ग | मेरिट-आधारित प्रवेश के लिए आवेदन शुल्क | यूजी प्रवेश परीक्षा के लिए आवेदन शुल्क |
यूआर/ओबीसी | रूपये 250/- | रूपये 750/- |
एससी/एसटी/पीडब्लूडी | रूपये 100/- | रूपये 300/- |
स्पोर्ट्स कोटा | रूपये 100/- | |
ईसीए | रूपये 100/- |
पीजी पाठ्यक्रम के लिए आवेदन शुल्क
वर्ग | आवेदन शुल्क |
एससी/एसटी/पीडब्लूडी | रूपये 300/- |
अन्य सभी के लिए | रूपये 750/- |
यूजी पाठ्यक्रम के लिए आवेदन शुल्क
वर्ग | भारत में सेंटर (प्रत्येक स्लॉट) | भारत के बाहर सेंटर (प्रत्येक स्लॉट) |
जनरल/ यूएन आरक्षित | रूपये 650/- | रूपये 3000/- |
जनरल-ईडब्ल्यूएस/ ओबीसी एनसीएल | रूपये 600/- | रूपये 3000/- |
एससी/एसटी/पीडब्ल्यूडी | रूपये 550/- | रूपये 3000/- |
एमफील. पीएचडी पाठ्यक्रम के लिए आवेदन शुल्क
वर्ग | आवेदन शुल्क |
एससी/एसटी/पीडब्लूडी | रूपये 300/- |
अन्य सभी के लिए | रूपये 500/- |
नोट : छात्रों को बता दें कि ऊपर दिया गया आवेदन शुल्क पिछले वर्ष के अनुसार दिया गया है, इस वर्ष का आवेदन शुल्क निर्धारित होने पर इस पेज पर अपडेट कर दिया जायेगा।
दिल्ली यूनिवर्सिटी एडमिट कार्ड 2022
डीयू एडमिट कार्ड ऑनलाइन जारी किया जाता है। उम्मीदवार दिल्ली यूनिवर्सिटी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना डीयू एडमिट कार्ड प्राप्त कर सकेंगे। इसके अलावा छात्र हमारे द्वारा दिए गए लिंक से भी अपना एडमिट कार्ड प्राप्त कर सकेंगे। DU Admit Card केवल उन्हीं छात्रों के लिए जारी किए जाएंगे जिन्होंने DU Entrance Exam Online form भरे होंगे। जिन छात्रों के आवेदन पत्र स्वीकार नहीं किये जायेंगे वे छात्र एडमिट कार्ड डाउनलोड नहीं कर सकेंगे। जो छात्र डीयू एंट्रेंस टेस्ट में एडमिट कार्ड ले जाना भूल जाते हैं तो वह छात्र लिखित परीक्षा में उपस्थित नहीं हो सकेंगे। छात्रों को स्वंय एडमिट कार्ड डाउनलोड करना होगा यूनिवर्सिटी की ओर से कोई हार्ड कॉपी नहीं भेजी जाती। एडमिट कार्ड में परीक्षा का नाम, परीक्षा तिथि, परीक्षा हॉल, छात्र का नाम, रोल नंबर, हस्ताक्षर, फोटो आदि की पूरी जानकारी दी जाती है।