दिल्ली यूनिवर्सिटी में यूजी, पीजी, एमफिल, पीएचडी कोर्सों में एडमिशन के लिए एंट्रेंस एग्जाम का आयोजित किया जायेगा। जिसमे शामिल होने के लिए नेशनल टेस्टिंग एजेंसी के द्वारा DUET Admit Card 2022 डाउनलोड के लिए उपलब्ध करा दिया जायेगा। जिन भी उम्मीदवारों ने DUET 2022 के लिए एप्लीकेशन फॉर्म भरा होगा वे आधिकारिक वेबसाइट nta.ac.in से अपना DUET Admit Card 2022 डाउनलोड कर सकेंगे। इसके अलावा आप हमारे पेज पर दी गयी लिंक के माध्यम से भी अपना दिल्ली यूनिवर्सिटी एडमिट कार्ड 2022 डाउनलोड कर सकेंगे। NTA ने अभी तक दिल्ली यूनिवर्सिटी एंट्रेंस एग्जाम की तिथि जारी नहीं की गयी है। DUET Admit Card 2022 के बारे में और अधिक जानकारी प्राप्त करने के लिए आप हमारा यह पेज पूरा पढ़ सकते हैं।
दिल्ली यूनिवर्सिटी एंट्रेंस एग्जाम एडमिट कार्ड 2022 (DUET Admit Card 2022)
दिल्ली यूनिवर्सिटी में एडमिशन के लिए आयोजित की जाने वाली एंट्रेंस एग्जाम में शामिल होने के लिए उम्मीदवारों को दिल्ली यूनिवर्सिटी एडमिट कार्ड डाउनलोड करना होगा। उम्मीदवार परीक्षा से कुछ दिनों पहले DUET Admit Card 2022 डाउनलोड कर सकेंगे। इस वर्ष 2022 में होने वाले DUET से जुड़ी महत्वपूर्ण तिथियों की जानकारी के लिए आप नीचे दी गयी टेबल देख सकते हैं।
महत्वपूर्ण तिथियां
कार्यक्रम | यूजी | पीजी | पीेएचडी और एमफील |
एडमिट कार्ड जारी होने कि तिथि | घोषित की जाएगी | घोषित की जाएगी | घोषित की जाएगी |
परीक्षा तिथि | घोषित की जाएगी | घोषित की जाएगी | घोषित की जाएगी |
आंसर की जारी होने कि तिथि | घोषित की जाएगी | घोषित की जाएगी | घोषित की जाएगी |
एडमिट कार्ड- डीयूईटी एडमिट कार्ड 2022 आधिकारिक वेबसाइट nta.nic.in पर जारी होगा।
कैसे डाउनलोड करें दिल्ली यूनिवर्सिटी एंट्रेंस एग्जाम एडमिट कार्ड 2022
Delhi University Entrance Exam 2022 में उपस्थित होने वाले सभी छात्रों के पास एडमिट कार्ड होना बेहद जरुरी है। लिखित परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जरुरी दस्वातेज है जिसके बिना छात्रों को परीक्षा हॉल में बैठने नहीं दिया जायेगा। कई बार छात्रों को एडमिट कार्ड डाउनलोड करने में परेशानियों का सामना करना पड़ता है लेकिन अब उम्मीदवारों को हम कुछ सरल स्टेप्स के बारे में बताने जा रहे हैं जिसको अपनाकर आप एडमिट कार्ड आसानी से डाउनलोड कर सकते हैं :
- सबसे पहले उम्मीदवारों को एनटीए आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
- होम पेज पर छात्रों को स्टूडेंट का लिंक दिखाई देगा।

- लिंक ओपन होने के बाद छात्रों को एडमिट कार्ड के लिंक पर क्लिक करें।
- अब उम्मीदवारों को डीओबी और रजिस्ट्रेशन नंबर दर्ज करके लॉगिन करना होगा।

- मांगी गई जानकारी को भरने के बाद छात्रों को डीयूईटी एडमिट कार्ड 2022 प्राप्त होगा।
- एडमिट कार्ड प्राप्त होने के बाद उसका प्रिंट आउट निकाल लें और परीक्षा के लिए संभाल कर रखें।
लॉगिन भूल जानें पर कैसे डाउनलोड करें डीयूईटी एडमिट कार्ड 2022
एनटीए यानि नेशनल टेस्टिंग एजेंसी के द्वारा एडमिट कार्ड की कोई हॉर्ड कॉपी डाक द्वारा नहीं भेजी जायेगी।इसलिए छात्रों को डीयूईटी एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए ईमेल आईडी और पासवर्ड जैसे लॉगिन विवरण की आवश्यकता होगी। लेकिन कई बार ऐसी स्थिति आ जाती है कि छात्र अपना पासवर्ड भूल जाते हैं। ऐसे में अब छात्रों को घबराने की कोई जरुरत नहीं है क्योंकि हम कुछ सरल स्टेप्स बताने जा रहे हैं जिनका पालन करने से छात्र रीसेट कर सकते हैं।
- सबसे पहले उम्मीदवारों को एनटीए आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
- होम पेज पर छात्रों को स्टूडेट का लिंक दिखाई देगा।
- लिंक ओपन होने के बाद छात्रों को एडमिट कार्ड के लिंक पर क्लिक करें।
- अब उम्मीदवारों को डीओबी और रजिस्ट्रेशन नंबर दर्ज करके लॉगिन करना होगा।
- लॉगिन के नीचे ही छात्रों को फॉरगेट का ऑप्शन दिखाई देगा।
- अब छात्र फॉरगेट के लिंक पर क्लिक करें।

- लिंक ओपन ओपन होने के बाद छात्रों को रजिस्ट्रेशन नंबर और ईमेल आईडी दर्ज करनी होगी।

- मांगी गई जानकारी को भरने के बाद SEND पर क्लिक करें।
- अब उम्मीदवारों को एक नया पासवर्ड प्राप्त होगा।
दिल्ली यूनिवर्सिटी एंट्रेंस एग्जाम एडमिट कार्ड 2022 दर्ज विवरण
डीयू प्रवेश परीक्षा 2022 के एडमिट कार्ड में नीचे दी गई जानकारी दी गई होगी।
- छात्र का नाम
- परीक्षा तिथि
- रोल नंबर
- डीओबी
- परीक्षा की समय सीमा
- वर्ग
- परीक्षा केंद्र
- फोटो
- उम्मीदवार के हस्ताक्षर
- केंद्र कोर्ड
डीयूईटी एडमिट कार्ड 2022 परीक्षा केंद्र
अहमदाबाद | |
बैंगलोर | हैदराबाद |
भोपाल | जयपुर |
भुवनेश्वर | जम्मू |
चंडीगढ़ | मुंबई |
चेन्नई | नागपुर |
गुवाहाटी | रांची |
डीयू प्रवेश परीक्षा 2022 टेस्ट सेंटर में ले जाने वाले जरुरी दस्तावेज
जो छात्र डीयू एडमिशन 2022 के लिए डीयू प्रवेश परीक्षा में शामिल होंगे उन छात्रों को परीक्षा हॉल में कुछ जरुरी दस्वावेज लेकर जानें होंगे। जो निम्न प्रकार है-
- डीयू प्रवेश परीक्षा 2022 हॉल टिकट का प्रिंट आउट
- एक पासपोर्ट साइज फोटो
- आईडी प्रूफ
दिल्ली यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट 2022 सिलेबस.
जो छात्र यूजी,पीजी, एमफिल और पीएचडी कोर्स में प्रवेश करने वाले छात्रों को परीक्षा की तैयारी अच्छे ठंग से करनी होगी ताकि वह परीक्षा में अच्छे अंक प्राप्त कर सकेंगे। डीयू प्रवेश परीक्षा सिलेबस 2022 आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया जायेगा। छात्र आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर DUET Syllabus 2022 प्राप्त कर सकेंगे। इसके अलावा छात्र हमारे पेज पर दी गई लिंक से डीयू एंट्रेंस एग्जाम सिलेबस 2022 प्राप्त कर सकेंगे।
दिल्ली यूनिवर्सिटी एंट्रेंस एग्जाम रिजल्ट 2022
DUET Result आधिकारिक वेबसाइट पर ऑनलाइन जारी किया जायेगा। डीयू एंट्रेंस एग्जाम रिजल्ट 2022 जारी होने के बाद छात्र आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर डीयू रिजल्ट 2022 प्राप्त कर सकेंगे। रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र रोल नंबर, आवेदन का नाम, रजिस्ट्रेशन दर्ज करके पीडीएफ प्रारुप में रिजल्ट डाउनलोड कर सकेंगे। डीयू एंट्रेंस एग्जाम 2022 में जो छात्र पास हो जायेंगे केवल उन्हीं छात्रों को रैंक के हिसाब से कॉलेज में एडमिशन दिया जायेगा।
दिल्ली यूनिवर्सिटी प्रवेश परीक्षा
दिल्ली विश्वविद्यालय प्रवेश परीक्षा जिसे डीयूईटी के नाम से जाना जाता है। DUET विश्वविद्यालय स्तर की परीक्षा है। यह पहले दिल्ली विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित की जाती थी लेकिन अब राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी यानि एनटीए के द्वारा आयोजित की जाती है। DUET यूजी, पीजी, एमफिल,पीएचडी के लिए आयोजित किया जायेगा जो छात्र डीयूईटी परीक्षा में पास हो जायेंगे वह डीयू में प्रवेश कर सकेंगे।
दिल्ली विश्वविद्यालय
दिल्ली विश्वविद्यालय देश का एक प्रमुख विश्वविद्यालय है, जिसमें उच्च शैक्षणिक मानकों, विविध शैक्षिक कार्यक्रमों, प्रतिष्ठित संकाय, शानदार पूर्व छात्रों, विभिन्न सह-पाठ्यचर्या संबंधी गतिविधियों और आधुनिक बुनियादी ढांचे के लिए एक सम्मानित विरासत और अंतरराष्ट्रीय प्रशंसा है। अपने अस्तित्व के कई वर्षों में, विश्वविद्यालय ने उच्चतम वैश्विक मानकों और उच्च शिक्षा में सर्वोत्तम प्रथाओं को बनाए रखा है।
आधिकारिक वेबसाइट- nta.ac.in