E-Pass UP : उत्तर प्रदेश में COVID-19 संक्रमण के बढ़ते मामलों को देखते हुए राज्य में लॉकडाउन को 10 मई 2021 तक के लिए और बढ़ा दिया गया है। अब राज्य के निवासियों को लॉकडाउन के दौरान यात्रा करने के लिए ई-पास का होना अनिवार्य कर दिया गया है। राज्य सरकार के द्वारा जिले के भीतर और एक जिले से दूसरे जिले की यात्रा करने के लिए UP Lockdown E-Pass जारी किया जायेगा। यूपी सरकार ने एक नोटिस जारी करके बताया है कि औद्योगिक गतिविधियों, मेडिकल/ आवश्यक सेवाओं तथा वस्तुओं की पूर्ति व परिवहन, मेडिकल व स्वास्थ्य एवं औद्योगिक इकाई, ई-कॉमर्स, मेडिकल इमरजेंसी, दूरसंचार सेवाएं, डाक, प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया और इंटरनेट से जुड़े व्यक्तियों को ई-पास यूपी के लिए राहत दी गयी है। अगर आपको भी इस लॉकडाउन के समय में कोई ज़रूरी काम है और बाहर जाना है तो यूपी लॉकडाउन ई-पास होना बहुत ही ज़रूरी है। E-Pass UP के लिए कैसे अप्लाई करें? कहाँ से अप्लाई करें आदि जानकारी के लिए आप इस आर्टिकल को पढ़ सकते हैं।
E-Pass UP | ई-पास यूपी
COVID-19 मामलों में अचानक से आयी तेज़ी के कारण सरकार ने सोमवार 3 मई से लॉकडाउन और कर्फ्यू की घोषणा की थी। कोरोना के मामलों में कमी न आते देख सरकार ने लॉकडाउन को 10 मई तक के लिए बढ़ा दिया है। उत्तर प्रदेश सरकार ‘कोरोना कर्फ्यू’ के दौरान यात्रा करने वालों के लिए ई-पास जारी कर रही है। E-Pass UP के लिए आवेदन करने हेतु उत्तर प्रदेश सरकार ने एक नया पोर्टल चालू किया है।
यह पोर्टल राहत आयुक्त कार्यालय, उत्तर प्रदेश सरकार के अंतर्गत शुरू किया गया है। आप रिलीफ कमिश्नर ऑफिस की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ई-पास यूपी के लिए अप्लाई कर सकते हैं।
ई-पास यूपी के लिए आवश्यक पॉइंट्स
उत्तर प्रदेश लॉकडाउन ई-पास के लिए आवेदन करने से पहले आवेदक के पास निम्न महत्वपूर्ण चीजों का होना आवश्यक है :
- आवेदक की फोटो
- आवेदक का पहचान पत्र (आधार कार्ड, पैन कार्ड, वोटर आईडी, लाइसेंस, जीएसटी आदि)
- गाड़ी का नंबर
- गंतव्य का पता
एप्लीकेशन फॉर्म : ई-पास यूपी एप्लीकेशन फॉर्म यहाँ से भरें।
E-Pass UP के लिए ऑनलाइन कैसे अप्लाई करें?
उत्तर प्रदेश लॉकडाउन ट्रैवल ई पास अप्लाई करने के लिए आप हमारे द्वारा बताये जा रहे कुछ स्टेप्स को फॉलो कर सकते हैं।
- यूपी ई-पास के लिए आपको सबसे पहले रिलीफ कमीशन ऑफिस की आधिकारिक वेबसाइट rahat.up.nic.in पर जाना होगा।
- आधिकारिक वेबसाइट पर आपको “E-Pass” का ऑप्शन दिखाई देगा। दी गयी लिंक पर क्लिक करें।

- अब आप ई पास यूपी के पोर्टल पर री-डायरेक्ट हो जायेंगे।
- इस ओपन हुए पेज पर आपको “Apply E Pass” की लिंक दिखाई देगी। लिंक पर क्लिक करें।

- दिए गए स्थान पर मोबाइल नंबर एवं कैप्चा दर्ज करें और Generate OTP बटन पर क्लिक करें।
- आपके नंबर पर आये OTP के द्वारा अपने नंबर को वेरीफाई करें।
- वेरीफाई करने के बाद आपके सामने E-Pass UP Application Form आ जायेगा।
- एप्लीकेशन फॉर्म में मांगी गयी जानकारी दर्ज करें और डॉक्यूमेंट अपलोड करें।

- डिक्लरेशन पर टिक करें और आवेदन सबमिट करे।
- जल्द ही आपका E-Pass UP जारी कर दिया जायेगा।
- ई पास जारी होने के बाद अपना पास डाउनलोड करें और प्रिंट आउट ले लें।