होम ईस्टर क्यों मनाते हैं ईस्टर संडे? जानें इसका महत्व और अंडे गिफ्ट करने की परंपरा 2027

ईस्टर क्यों मनाते हैं ईस्टर संडे? जानें इसका महत्व और अंडे गिफ्ट करने की परंपरा 2027

अपडेटेड: 19 August 2026

ईस्टर ईसाई धर्म के लिए बहुत ही ख़ुशी का दिन होता है। ईसाई धर्म के अनुसार ईसा मसीह को नया जीवन मिला था इसी के ख़ुशी में ईस्टर संडे मनाया जाता है। ईसाई धर्म क्रिसमस की तरह ही ईस्टर संडे को मान्यता देते है। ईस्टर डे गुड फ्राइडे के तीसरे दिन मनाया जाता है। ऐसा मना जाता है कि ईसा मसीह गुड फ्राइडे के बाद तीसरे दिन दोबारा जीवित हो गए थे। उसी दिन से ईसाई धर्म ईस्टर मनाते आ रहें हैं।

ईस्टर इसलिए मनाया जाता है

ईसाई धर्म के अनुसार यीशु मसीह को सूली पर लटका कर मार दिया था लेकिन यीशु मसीह तीन दिन बार पुनर्जीवित हो गए थे। यीशु मसीह के दोबारा जीवित होने की ख़ुशी में ईस्टर संडे मनाया जाता है। ईस्टर संडे के नाम से साफ पता चलता है कि यह ख़ुशी का दिन रविवार को ही मनाया जाता है। हर साल ईस्टर की तारीख में बदलाव होता रहता है। यह एक निश्चित तारीख को नहीं मनाया जाता है।

ईस्टर संडे का महत्त्व

ईसाई धर्म ईस्टर संडे को बड़ी ही धूमधाम से मनाते है। ईस्टर के समय चर्चो को काफी अच्छी तरह से सजाया जाता है। ईसाई धर्म के लोग चर्च और घरों में मोमबत्तिया जलाते है। विशेष तौर पर ईस्टर संडे को क्रिसमस जैसा ही मनाया जाता है। ईसाई धर्म के लोग ईस्टर संडे के दिन नए जीवन का संदेश देते है इसके अलावा लोग एक दूसरों को गिफ्ट देते है। माना जाता है कि ईस्टर डे के दिन बाइबल का पाठ पढ़ने से मन को शांति मिलती है। इसलिए ईसाई घर्म के लोग ईस्टर को बाइबल का पाठ करते है।

बताया जाता है कि हजारों साल पहले यरुशलम के पहाड़ पर यहूदियों ने ईसा मसीह को सूली पर लटका दिया था। जिसके कारण उनकी मौत हो गई थी। ऐसा बोला जाता है कि ईसा मसीह की मौत के बाद तीसरे दिन दोबारा जीवित हो गए थे। ईसाई धर्म के लोग उस दिन को बुराई पर अच्छाई की जीत के कारण ईस्टर संडे बनाते है। ईसा मसीह दोबारा जीवित होने के बाद अपने शिष्यों के साथ 40 दिन तक रहकर हजारों लोगों को अपने दर्शन दिए और उसके बाद ईसा मसीह स्वर्ग चले गए।

ईस्टर के पीछे कहानी

ईस्टर संडे की 10 महत्वपूर्ण बातें :

  1. ईस्टर संडे हर साल अलग – अलग तरीकों को मनाया जाता है। ज्यादा तर ईस्टर संडे मार्च या अप्रैल महीनें में मनाया जाता है।
  2. 2027 में ईस्टर संडे 9 अप्रैल को मनाया जायेगा।
  3. ईस्टर संडे ईसा मसीह के दोबारा जीवित होने की ख़ुशी में मनाया जाता है।
  4. ईस्टर संडे के दिन चर्चो को काफी अच्छी तरह से सजाया जाता है।
  5. ईसाई धर्म के ईस्टर संडे के दिन चर्च और घरों को मोमबत्तियों से रोशन करते है।
  6. ईस्टर संडे पर अंडे का बहुत महत्वपूर्ण योगदान होता है। ईसाई धर्म के लोग अंडे को बेहतरीन तरह से सजाकर एक दूसरों को गिफ्ट करते है।
  7. ईस्टर डे पर नए जीवन का संदेश दिया जाता है।
  8. ईस्टर पर्व का जश्न पुरे 40 दिनों तक चलता है। लोग इस जश्न को बड़ी धूमधाम से मनाते है।
  9. ईस्टर संडे गुड फ्राइडे के तीसरे दिन मनाया जाता है।
  10. ईस्टर संडे पर बुराई पर अच्छाई की जीत मानी जाती है।

Discover more from अगलासेम

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading