यूनियन पब्लिक सर्विस कमीशन के द्वारा भारतीय इंजीनियरिंग सेवा 2021 की भर्ती के लिए 07 अप्रैल 2021 को नोटिफिकेशन जारी करके आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी गयी है। इंजीनियरिंग सर्विसेज एग्जाम को हम इंडियन इंजीनियरिंग सर्विस यानी कि UPSC IES के नाम से भी जानते हैं। इंजीनियरिंग पास वे उम्मीदवार जो भी UPSE ESE 2021 की परीक्षा में शामिल होना चाहते हैं वे अपना एप्लीकेशन फॉर्म ०७ अप्रैल 2021 से भर सकते हैं। UPSC ESE 2021 Application Form आप संघ लोक सेवा आयोग की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जाकर भर सकते हैं। इसके अलावा आप यूपीएससी आईईएस एप्लीकेशन फॉर्म 2021 हमारे पेज से भी प्राप्त कर सकते हैं। यूपीएससी ईएसई 2021 की प्रिलम परीक्षा 18 जुलाई 2021 को आयोजित की जाएगी। जिसमे उत्तीर्ण होने वाले उम्मीदवारों की मेन परीक्षा 10 अक्टूबर 2021 को आयोजित की जाएगी। आप हमारे इस पेज के द्वारा भी अपना एप्लीकेशन फॉर्म, एडमिट कार्ड, रिजल्ट आदि प्राप्त कर सकते हैं। UPSC ISE 2021 के बारे में और अधिक जानकारी के लिए आप हमारा यह आर्टिकल पूरा पढ़ सकते हैं।
नवीनतम : यूपीएससी आईईएस 2021 के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू, 27 अप्रैल तक भर सकते हैं आवेदन।
यूपीएससी ईएसई 2021 (UPSC ESE 2021)
संघ लोक सेवा आयोग ने इस साल 215 पदों पर भर्ती निकाली गयी है जिसके लिए मेन परीक्षा 10 अक्टूबर 2021 को होगी इससे पहले यूपीएससी आईईएस प्रिलिम परीक्षा 18 जुलाई 2021 को होगी। जिन भी उम्मीदवारों ने प्री परीक्षा पास की होगी उन्हें यूपीएससी ईएसई मेन परीक्षा में शामिल किया जायेगा। इसके बाद उम्मीदवारों को इंटरव्यू के लिए बुलाया जायेगा। यूपीएससी भारतीय इंजीनियरिंग सेवा 2021 से जुड़ी महत्वपूर्ण तिथियों की जाँच के लिए आप नीचे दी गयी टेबल देख सकते हैं।
महत्वपूर्ण तिथियां
कार्यक्रम | तिथियां |
ऑनलाइन आवेदन की आरंभिक तिथि | 07 अप्रैल 2021 |
आवेदन की अंतिम तिथि | 27 अप्रैल 2021 |
प्रवेश पत्र | जून/जुलाई 2021 |
प्रारंभिक परीक्षा | 18 जुलाई 2021 |
प्री परिणाम | घोषित की जाएगी |
मेन परीक्षा एडमिट कार्ड | घोषित की जाएगी |
मुख्य परीक्षा | 10 अक्टूबर 2021 |
मुख्य परीक्षा परिणाम | घोषित की जाएगी |
डीएएफ की तिथि | घोषित की जाएगी |
यूपीएससी भारतीय इंजीनियरिंग सेवा रिक्ति विवरण
कुल पद- 215
- कैटेगरी I – सिविल इंजीनियरिंग
- कैटेगरी II – मेकेनिकल इंजीनियरिंग
- कैटेगरी III – इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग
- कैटेगरी IV – इलेक्ट्रॉनिक्स/टेलीकम्युनिकेशन इंजीनियरिंग
यूपीएससी आईईएस पात्रता मापदंड
शैक्षिक योग्यता
- उम्मीदवार के पास इंजीनियरिंग के प्रासंगिक विषय/ ट्रेड में डिग्री या उम्मीदवार ने इंस्टीट्यूशन ऑफ इंजीनियर्स (इंडिया) के इंस्टीट्यूशन एग्जामिनेशन के सेक्शन ए एवं बी को उत्तीर्ण किया हो।
- अभ्यार्थी ने इंस्टीट्यूशन ऑफ इलैक्ट्रॉनिक्स एंड टेलीकम्यूनिकेशन इंजीनियर्स(इंडिया) से ग्रेजुएशन मैंबरशिप की परीक्षा उत्तीर्ण की हो।
- किसी भी विदेशी कॉलेज से भारत सरकार के आदेश पर इंजीनियरिंग में डिग्री/डिप्लोमा किया हो।
- एयरोनॉटिकल सोसाइटी ऑफ इंडिया का एसोसिएट मैंबरशिप एग्जाम भाग II और भाग III/ सेक्शन A और सेक्शन B पास किया हो।
- नवंबर 1959 के बाद इंस्टीट्यूट ऑफ इलैक्ट्रॉनिक्स एंड रेडियो इंजीनियर्स, लंदन से ग्रेजुएट मैंबरशिप परीक्षा पास की हो।
आयु सीमा
- 1 जनवरी 2021 तक अभ्यार्थी की न्यूनतम उम्र 21 और अधिकतम उम्र 30 साल होनी चाहिए।
मेडिकल
परीक्षार्थियों को शारीरिक रूप से पूरी तरह फिट होना भी जरूरी है।
यूपीएससी ईएसई एप्लीकेशन फॉर्म 2021
इंजीनियरिंग सर्विसेज एग्जामिनेशन 2021 के लिए आवेदन प्रक्रिया 07 अप्रैल 2021 से शुरू कर दी गयी है। इच्छुक उम्मीदवार यूपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट http://www.upsc.gov.in पर जाकर अपना UPSC IES Application Form 2021 भर सकते हैं। उम्मीदवारों को बता दें कि आवेदन करने की अंतिम तिथि 27 अप्रैल 2021 निर्धारित की गयी है। किसी भी परीक्षा के लिए आवेदन प्रक्रिया काफी अहम होती है। इसलिए आवेदन पत्र भरते समय पूरी सावधानी बरतें। अपनी ई-मेल आईडी एकदम सही भरें। आयोग सारी जानकारी ई-मेल पर ही उपलब्ध कराएगा।
आवेदन पत्र : यूपीएससी ईएसई 2021 के लिए यहाँ से करें आवेदन।
आवेदन शुल्क
- महिलाओं, एसी,एसटी और दिव्यांगों को परीक्षा शुल्क में छूट दी गई है, जबकि अन्य वर्ग को परीक्षा शुल्क के रूप में 200/- जमा कराने होगें।
- अभ्यार्थी ऑनलाइन या ऑफलाइन दोनों तरीके से शुल्क जमा करा सकते हैं।
- ऑफलाइन आवेदन शुल्क एसबीआई की ब्रांच में जमा कराना होगा।
यूपीएससी आईएसई एडमिट कार्ड 2021
यूपीएससी ने भारतीय इंजीनियरिंग सेवा भर्ती 2021 की प्रिलिम परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जून या जुलाई 2021 में डाउनलोड के लिए उपलब्ध करा दिया जायेगा। वे उम्मीदवार जिन्होंने भी समय पर अपना फॉर्म भरा होगा वे अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे। उम्मीदवार अपने रोल नंबर या रजिस्ट्रेशन नंबर के माध्यम से यूपीएससी एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। उम्मीदवार यूपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट से या यहाँ नीचे दी गयी लिंक से अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे।
यूपीएससी आईएसई परीक्षा पैटर्न
यूपीएससी ईएसई 2021 की परीक्षा के तीन चरण होंगे। प्रथम चरण में प्रारंभिक परीक्षा होगी, द्वितीय चरण में मेन परीक्षा होगी और तृतीय चरण में पर्सनैलिटी टेस्ट होगा।
- प्रारंभिक परीक्षा- प्रारंभिक परीक्षा के दो पेपर होंगे, जिनमें बहुविकल्पीय प्रश्न आएंगे। पहला पेपर 200 नंबर, जबकि दूसरा पेेपर 300 नंबर का होगा।
- मेन परीक्षा- यूपीएससी ईएसई 2021 परीक्षा में इंजीनियरिंग विषय से ट्रेड के अनुसार दो पारंपरिक प्रश्न पत्र होंगे। जो कि 600 नंबर के होंगे। इस पेपर की अवधि 3 घंटे की होगी।
- पर्सनैलिटी टेस्ट- यह परीक्षा 200 नंबर की होगी।
प्रारंभिक परीक्षा
ट्रेड | विषय | अवधि | कुल अंक |
सिविल इंजीनियरिंग | पेपर I (जनरल स्टडीज एंड इंजीनियरिंग एप्टीट्यूड) | 2 घंटे | 200 |
पेपर II (सिविल इंजीनियरिंग) | 3 घंटे | 300 | |
मेकेनिकल इंजीनियरिंग | पेपर I (जनरल स्टडीज एंड इंजीनियरिंग एप्टीट्यूड) | 2 घंटे | 200 |
पेपर II (मेकेनिकल इंजीनियरिंग) | 3 घंटे | 300 | |
इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग | पेपर I (जनरल स्टडीज एंड इंजीनियरिंग एप्टीट्यूड) | 2 घंटे | 200 |
पेपर II (इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग) | 3 घंटे | 300 | |
इलेक्ट्रिकल एंड टेलीकम्युनिकेशन इंजीनियरिंग | पेपर I (जनरल स्टडीज एंड इंजीनियरिंग एप्टीट्यूड) | 2 घंटे | 200 |
पेपर II (इलेक्ट्रिकल एंड टेलीकम्युनिकेशन इंजीनियरिंग) | 3 घंटे | 300 |
मेन परीक्षा
ट्रेड | विषय | अवधि | कुल अंक |
सिविल इंजीनियरिंग | पेपर I (सिविल इंजीनियरिंग) | 3 घंटे | 300 |
पेपर II (सिविल इंजीनियरिंग) | 3 घंटे | 300 | |
मेकेनिकल इंजीनियरिंग | पेपर I (मेकेनिकल इंजीनियरिंग) | 3 घंटे | 300 |
पेपर II (मेकेनिकल इंजीनियरिंग) | 3 घंटे | 300 | |
इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग | पेपर I (इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग) | 3 घंटे | 300 |
पेपर II (इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग) | 3 घंटे | 300 | |
इलेक्ट्रिकल एंड टेलीकम्युनिकेशन इंजीनियरिंग | पेपर I (इलेक्ट्रिकल एंड टेलीकम्युनिकेशन इंजीनियरिंग) | 3 घंटे | 300 |
पेपर II (इलेक्ट्रिकल एंड टेलीकम्युनिकेशन इंजीनियरिंग) | 3 घंटे | 300 |
पर्सनैलिटी टेस्ट – 200 अंकों का होगा।
यूपीएससी आईईएस परिणाम 2021
यूपीएससी ने भारतीय इंजीनियरिंग सेवा की लिखित परीक्षा समाप्त होने के बाद उम्मीदवारों का रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया जायेगा। वे उम्मीदवार जो भी प्रिलिम परीक्षा में शामिल होंगे उनका रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया जायेगा। परीक्षा परिणाम पीडीएफ फॉर्मेट में जारी किये जाते हैं। आपको बता दें कि प्रारंभिक परीक्षा 18 जुलाई 2021 को आयोजित की जाएगी। परीक्षा परिणाम जानने के लिए विभाग की वेबसाइट पर जाएं। आधिकारिक वेबसाइट का लिंक इस पेज पर उपलब्ध है।
आधिकारिक वेबसाइट- www.upsconline.nic.in
यूपीएससी ईइसई भर्ती 2021 परीक्षा की अधिक जानकारी के लिए अधिसूचना यहां से प्राप्त करें।
Discussion about this post