पूरे विश्व भर में अलग-अलग समय पर नए साल मनाया जाता है। इसी तरह भारत में भी अलग-अलग समय पर नव वर्ष मनाया जाता है। लेकिन ज्यादातर लोग अंग्रेजी कलैंडर के अनुसार ही 1 जनवरी को नया साल मानते हैं। 31 दिसंबर की रात से ही लोग नए साल का जश्न मनाना शुरू कर देते हैं। पुराने साल को अलविदा कह कर नए साल का स्वागत शुभकामनाओं के साथ किया जाता है। दिसंबर की बढ़ती सर्दियों के बाद नए साल का आगमन होता है। आप हमारे इस पेज से नए साल पर निबंध प्राप्त कर सकते हैं। Essay on New Year in Hindi का उपयोग बच्चों के द्वारा, उनके स्कूल में निबंध प्रतियोगिता में किया जा सकता है। नए साल के अवसर पर लोग एक दुसरे को मैसेज, कविता, शायरी इत्यादि के माध्यम से शुभकामनाएं भेजते हैं और ये कामना करते हैं की आने वाला नया साल उनके लिए शुभ हो। नए साल पर निबंध हिंदी में इस पेज से प्राप्त करें।
नए साल पर निबंध हिंदी में
अंग्रेज़ी कैलेंडर के अनुसार 1 जनवरी को नए साल के रूप में मनाया जाता है। शुभकामनायें, ग्रीटिंग कार्ड, गिफ्ट का आदान-प्रदान शुरू हो जाता है। लोग इस दिन घूमने जाते हैं और तरह तरह के सेलिब्रेशन करते हैं। लोग समूहों में इकट्ठा होकर नए साल का जश्न मनाना शुरू कर देते हैं। नया साल हमेशा हम सब को आगे बढ़ते रहने की सीख देता है।
यह भी पढ़ें – नए साल पर दस पंक्तिया
नए साल पर निबंध 300 शब्द में
ऐसे तो अलग अलग दिनों पर पूरी दुनिया में नया साल मनाया जाता है। हमारे देश में विभिन्न क्षेत्रों में अलग अलग वक़्त पर नए साल की शुरुआत होती है। लेकिन अंग्रेजी कैलेंडर के अनुसार 31 दिसंबर को साल का अंत होने के बाद 1 जनवरी को नए साल की शुरुआत होती है और यह पुरे भारत के अलावा पूरी दुनिया के लोगो के द्वारा मनाया जाता है। नया साल पुरानी चीज़ों को पीछे छोड़कर एक नयी शुरुआत करने का समय होता है। भारत में रहने वाले हर धर्म के लोगो के द्वारा नए साल पर तैयारियां की जाती है।
यह भी पढ़ें – नए साल पर कविता

नया साल अपने साथ नयी उम्मीदें , नए लक्ष्य, नए वादे, नए सपने लेकर आता है। लोग अपने आप से कुछ नए वादे करते हैं और ये कोशिश करते हैं की उन वादों को आनेवाले साल में पूरा कर सके। ऐसा माना जाता है की अगर नए साल का पहला दिन अच्छा और ख़ुशी से बीते तो आनेवाला पूरा साल सुखपूर्वक बीतता है। लोग अपना एक लक्ष्य तय करते हैं की वे आने वाले नए साल में क्या क्या नयी चीज़े करेंगे। नए साल पर भारत में लोग मंदिर जाते हैं , पूजा पथ करते हैं और कई लोग अपने करीबी दोस्तों के साथ मिलकर पार्टियां करते हैं।
यह भी पढ़ें – नए साल पर भाषण
नए साल में लोग नए जोश के साथ नयी चीज़ों की शुरुआत। लोग पिकनिक पर जाते हैं हुए अपने परिवार के साथ ख़ुशी के कुछ पल बिताते हैं। बच्चों में तो नए साल का उत्साह देखते ही बनता है। इस अवसर पर कई स्थानों पर पार्टी का आयोजन किया जाता है। लोग नाचते गाते हैं और लज़ीज़ व्यंजनों के साथ मज़ेदार खेलों का भी आयोजन करते हैं। नए साल की शुरुआत सभी लोग अपने अपने हिसाब से ख़ुशी ख़ुशी करते हैं। इन सब समारोहों का आयोजन बीते हुए साल को हँसते हँसते विदा करने और नए साल का स्वागत करने के लिए किया जाता है।
Okk