एफडीडीआई एआईएसएटी 2021 एडमिट कार्ड – फुटवियर डिजाइन एंड डेवलपमेंट इंस्टिट्यूट (FDDI) द्वारा ऑल इंडिया सिलेक्शन टेस्ट (AIST) से पहले 24 जून 2021 को एडमिट कार्ड जारी किए जाएंगे। एंट्रेंस एग्जाम का आयोजन 04 जुलाई 2021 को किया जायेगा। एफडीडीआई 2021 एंट्रेंस एग्जाम में शामिल होने वाले उम्मीदवारों के एडमिट आधिकारिक वेबसाइट fddiindia.com पर ऑनलाइऩ जारी किए जाएंगे। उम्मीदवार एडमिट कार्ड जारी होने पर ऑफिसियल वेबसाइट पर जाकर या इस पेज पर दिए गए डायरेक्ट लिंक पर क्लिक करके डाउनलोड कर सकेंगे। FDDI AIST 2021 Admit Card पर एग्जाम से जुड़ी जरूरी जानकारी दी गई होगी। एफडीडीआई एआईएसएटी एडमिट कार्ड 2021 की अधिक जानकारी प्राप्त करने के लिए आप इस पेज को पूरा पढ़ सकते हैं।
एफडीडीआई एआईएसटी 2021 एडमिट कार्ड
उम्मीदवारों को बता दें कि एफडीडीआई इंस्टिट्यूट द्वारा किसी भी उम्मीदवार को एआईएसटी 2021 एडमिट कार्ड की होर्ड कॉपी पोस्ट के माध्यम से नहीं भेजी जाएगी। सभी उम्मीदवारों को अपने एडमिट कार्ड स्वंय ही डाउनलोड करने होंगे। एंट्रेंस एग्जाम के लिए एडमिट कार्ड बहुत ही जरूरी डॉक्यूमेंट होता है। एआईएसटी एडमिट कार्ड पर एग्जाम सेंटर, एग्जाम डेट आदि जानकारी दी गई होगी। FDDI AIST 2021 से जुड़ी महत्त्वपूर्ण तिथियों की जानकारी के लिए आप नीचे दी गयी टेबल देख सकते हैं।
कार्यक्रम | तारीखें |
एडमिट कार्ड जारी होने की तारीख | 24 जून 2021 |
एंट्रेंस एग्जाम की तारीख | 04 जुलाई 2021 |
एडमिट कार्ड – FDDI AIST 2021 Admit Card आधिकारिक वेबसाइट fddiindia.com पर होंगे जारी।
एफडीडीआई एआईएसटी 2021 एडमिट कार्ड कैसे डाउनलोड करें
सभी उम्मीदवारों को अपने एआईएसटी 2021 एडमिट कार्ड ऑनलाइन डाउनलोड करने होंगे। किसी भी उम्मीदवार को एडमिट कार्ड ऑफलाइन नहीं भेजे जाएंगे। ऑनलाइन एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए आप नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो कर सकते हैं।
- एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए आपको सबसे पहले इस पेज पर दिए लिंक पर क्लिक करना होगा।
- लिंक पर क्लिक करने के बाद आधिकारिक वेबसाइट का लॉगिन पेज खुल जाएगा।
- इस पेज पर आपको अपनी लॉगिन आईडी और पासवर्ड डालकर लॉगिन करना होगा।
- लॉगिन डिटेल्स सही होने पर आपका पेज लॉगिन हो जाएगा और आप अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
- उम्मीदवार एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के बाद उसका प्रिंटआउट निकाल लें और उसे एग्जाम के दिन एग्जाम सेंटर पर लेकर जाना न भूलें।
- एंट्रेंस एग्जाम के लिए एडमिट कार्ड बहुत ही जरूरी डॉक्यूमेंट होता है।
एफडीडीआई एआईएसटी 2021 एडमिट कार्ड पर जानकारी
उम्मीदवार अपना FDDI AIST 2021 Admit Card डाउनलोड करने से पहले उसपर दी गई सभी जानकारी को अच्छे से जांच लें। एडमिट कार्ड पर एग्जाम से जुड़ी जानकारी दी गई होगी जैसे –
- उम्मीदवार का नाम
- एग्जाम डेट
- एग्जाम टाइम
- एग्जाम सेंटर
- केटेगरी
- फोटो
- सिग्नेचर
- हॉल टिकट नंबर
- एप्लिकेशन नंबर
एफडीडीआई एआईएसटी 2021 एडमिट कार्ड और जरूरी डॉक्यूमेंट्स
उम्मीदवारों को ऑल इंडिया सिलेक्शन टेस्ट (AIST) के दिन एग्जाम सेंटर पर कुछ जरूरी चीजें लेकर जानी होंगी जैसे
- एडमिट कार्ड की प्रिंटआउट कॉपी
- एक वेलिड फोटो आईडी प्रूफ
- वोटर आईडी कार्ड
- पासपोर्ट
- ड्राइविंग लाइसेंस
- आधार कार्ड
एफडीडीआई एआईएसटी 2021 एग्जाम पैटर्न
एफडीडीआई 2021 एंट्रेंस एग्जाम में शामिल होने से पहले आपको एग्जाम पैटर्न का पता होना बहुत जरूरी है। एग्जाम पैटर्न की जानकारी आप नीचे से प्राप्त कर सकते हैं-
- कुल समय – 2 घंटे 30 मिनट
- कुल प्रश्न – 200
- कुल अंक – 200
- एग्जाम टाइप – एमसीक्यू
- एग्जाम लैंग्वेज – इंग्लिश और हिंदी
- कुल सेक्शन – 4
- मार्किंग स्कीम – प्रत्येक सही उत्तर के लिए 1 अंक दिया जाएगा और गलत उत्तर के लिए कोई नेगेटिव मार्किंग नही है।
यूजी प्रोग्राम के लिए
सेक्शन | विषय | अंक |
A | क्वांटिटेटिव एप्टीट्यूड | 50 |
B | वर्बल एबिलिटी | 50 |
C | सामान्य जागरूकता | 50 |
D | बिज़नेस एप्टीट्यूड टेस्ट सेक्शन(BAT) – बी.डेस(RFM) के लिए डिज़ाइन एप्टीट्यूड टेस्ट(DAT) – डिज़ाइन प्रोग्राम के लिए | 50 |
पीजी प्रोग्राम के लिए
सेक्शन | विषय | अंक |
A | क्वांटिटेटिव एप्टीट्यूड | 50 |
B | इंग्लिश कॉम्प्रिहेंशन और एनालिटिकल एबिलिटी | 50 |
C | सामान्य ज्ञान और करंट अफेयर्स | 50 |
D | मैनेजमेंट एप्टीट्यूड – एमबीए (RFM) के लिए डिज़ाइन एप्टीट्यूड टेस्ट(DAT) – डिज़ाइन प्रोग्राम के लिए | 50 |
एफडीडीआई एआईएसटी 2021 रिजल्ट
एफडीडीआई एंट्रेंस एग्जाम 2021 रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट पर ऑनलाइन जारी किए जाएंगे। FDDI AIST 2021 Result की घोषणा मेरिट लिस्ट के आधार पर की जाएगी। एंट्रेंस एग्जाम में शामिल होने वाले उम्मीदवारों को अपने रिजल्ट की जानकारी ऑनलाइन प्राप्त करनी होगी। जो उम्मीदवार एग्जाम में पास हो जाएंगे उन्हें काउंसलिंग के लिए बुलाया जाएगा।