एफएलएन क्या है : एफएलएन एक राष्ट्रीय मिशन है जिसका अर्थ होता है-मूलभूत साक्षरता एवं संख्यात्मकता (Foundation Literacy and Numeracy–FLN) एफएलएन को भारत सरकार की नई शिक्षा नीति के निपुण भारत मिशन के अंतर्गत लागू किया गया है। जिसका मुख्य उद्देश्य वर्ष 3 से 9 तक आयु वर्ग के सभी बच्चों का समग्र विकास करना है। एफएलएन के बारे में और अधिक जानकारी के लिए भारत सरकार की आधिकारिक वेबसाइट पर जा सकते है या फिर हमारे इस आर्टिकल के माध्यम से जानकारी प्राप्त कर सकते है।
एफएलएन मिशन इन हिंदी (FLN Mission in Hindi)
पूर्व केंद्रीय शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल ‘निशांक’ ने 5 जुलाई 2021 को ‘बेहतर समझ और संख्यात्मक ज्ञान के साथ पढ़ाई में प्रवीणता के लिए पहल’–निपुण (National initiative for Proficiency in Reading with Understanding and Numeracy–NIPUN) भारत मिशन की शुरुआत की है। इस मिशन का उद्देश्य 3 से 9 वर्ष की आयु तक के बच्चों की सीखने की आवश्यकताओं को पूरा करना है। इस मिशन के तहत यह सुनिश्चित करना होगा कि देश का प्रत्येक बच्चा 2026-२७ तक ग्रेड 3 के अंत तक एफएलएन अनिवार्य रूप से प्राप्त कर ले।
एफएलएन के अंतर्गत कैसे सीखें (How to Learn Under FLM)
FLN Full Form–Foundation Literacy and Numeracy के अंतर्गत बच्चों को कार्टून, खेल, ड्राइंग आदि के माध्यम से सिखाया जाना है जिससे बच्चो में पढ़ाई की ओर रूचि बढ़े ताकि बच्चे और अधिक मन लगाकर सीखें जिससे उनमें मानसिक, शारीरिक, सीखने की कला का विकास हो सके अर्थात सम्पूर्ण विकास हो सके। इस मिशन के अंतर्गत बच्चों को ग्रेड 3 के अंत तक अर्थ के साथ पढ़ना और प्रदर्शित करना तथा बेसिक कैलकुलेशन आनी चाहिए।
- अर्थ के साथ पढ़ना, जैसे-घर, जल, नल आना चाहिए।
- फ्लुएंसी, एक्यूरेसी के साथ पढ़ना आना चाहिए। जैसे- राम घर जाता है आदि।
- संख्याओं की अच्छी समझ होनी चाहिए जैसे-79, 99
- कौन सी संख्या बड़ी है कौन सी छोटी है, की समझ होनी चाहिए।
- 2-डिजिट संख्या के जोड़, घटाना आना चाहिए। जैसे- ३४-10, ४३+34
निपुण भारत मिशन को समग्र शिक्षा स्कीम के अंतर्गत लांच किया गया है। समग्र शिक्षा स्कीम केंद्र सरकार की योजना है। जिसका मुख्य उद्देश्य बच्चो को स्कूली शिक्षा के फाउंडेशन वर्ष में रखना है। शिक्षकों की क्षमता का निर्माण करना है। बच्चे जो भी सीख रहे है उसका आंकलन करना। समग्र शिक्षा योजना के लिए केंद्रीय बजट 2021-22 में लगभग २६८८ करोड़ रुपए का प्रावधान किया गया है।
निपुण भारत मिशन (Nipun Bharat Mission)
राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 (NEP 2020), 2025 तक सभी बच्चों के बीच एफएलएन हासिल करने को सर्वोच्च प्राथमिकता देती है। निपुण भारत मिशन को शिक्षा मंत्रालय ने 5 जुलाई 2021 को लांच किया है। निपुण भारत मिशन को राज्य एवं केंद्र शासित राज्यों में पांच स्तर पर लागू किया जायेगा।
- राष्ट्रीय मिशन
- राज्य मिशन
- जिला मिशन
- ब्लॉक मिशन
- स्कूल मिशन
निपुण भारत मिशन के लक्ष्य (Goals of Nipun Bharat Mission)
nipun bharat mission in hindi के लक्ष्य को ‘लक्ष्य सोची’ के रूप में रखा गया है। इस मिशन के तहत लक्ष्य को बालवाटिका, ग्रेड 1, ग्रेड 2, और ग्रेड 3 में वर्गीकृत किया गया है। जो निम्न प्रकार है :
बालवाटिका
- अक्षर को पहचानना और उससे संबधित आवाज को पहचानना।
- 2 से ३ वर्णमाला अक्षर से बने सरल शब्द को पढ़ना।
- 10 तक संख्या को पढ़ना और पहचानना।
- नंबर, ऑब्जेक्ट, आकृति को एक सीक्वेंस में व्यवस्थित करना।
ग्रेड 1
- ४-5 सरल शब्द से बने सरल वाक्य को पढ़ना।
- 99 तक संख्या को पढ़ना और पहचानना।
- सरल जोड़ और घटाना आना।
ग्रेड 2
- अर्थ के साथ ४५-60 वर्ड प्रति मिनट पढ़ना।
- ९९९ तक संख्या को पढ़ना और लिखना।
- ९९ तक संख्या का घटाना आना चाहिए।
ग्रेड 3
- कम से कम ६० वर्ड प्रति मिनट पढ़ना।
- ९९९९ तक संख्या लिखना और पढ़ना।
- सरल गुणा हल करना।
इस मिशन के तहत बच्चे का समग्र विकास होगा। इससे बच्चो में अच्छा स्वास्थ्य, मेन्टल हेल्थ, प्रभावपूर्ण कम्युनिकेशन का विकास होगा। बच्चे विकसित शिक्षार्थी होंगे और अपने को दुसरो से कनेक्ट कर पाएंगे। इससे जो बच्चे उच्च माध्यमिक और प्राइमरी में क्लास छोड़ देते थे इनकी संख्या में कमी आएगी। बच्चो के विकसित शिक्षण के लिए उन्हें खिलौने, हास्यपूर्ण, प्रयोगात्मक तरीके से पढ़ाना चाहिए।
निष्ठा (Nishtha)
निपुण भारत मिशन की सफलता शिक्षकों पर निर्भर करती है। इस मिशन की सफलता के लिए शिक्षकों की क्षमता निर्माण पर जोर दिया जाना चाहिए। एफएलएन, NCERT द्वारा विकसित निष्ठा के तहत एक विशेष पैकेज है। इस वर्ष एफएलएन पर प्री-प्राइमरी से प्राइमरी ग्रेड के लगभग 25 लाख शिक्षकों को प्रशिक्षित किया जायेगा।