गेल इंडिया लिमिटेड में नौकरी करने के इक्षुक उम्मीदवारों के लिए अच्छी खबर। गेल इंडिया लिमिटेड ने एक अधिसूचना जारी की है। जारी किए अधिसूचना के अनुसार कुछ ही महीनों में गेल इंडिया लिमिटेड कई रिक्त पदों के लिए आवेदन प्रकाशित करने वाले हैं।गेल इंडिया लिमिटेड भर्ती 2019 के लिए आवेदन फरवरी 2019 में शुरू होंगे। उम्मीदवारों को बता दें की यह आवेदन एग्जीक्यूटिव ट्रेनी (केमिकल) और एग्जीक्यूटिव ट्रेनी (इंस्ट्रूमेंटेशन) के लिए निकली जाएगी। गेल इंडिया लिमिटेड भारत की एक प्रमुख प्राकृतिक गैस कंपनी है। जिसमें प्राकृतिक गैस मूल्य श्रृंखला (अन्वेषण और उत्पादन, प्रोसेसिंग, संचरण, वितरण और विपणन सहित) के सभी पहलुओं और संबंधित सेवाओं का समावेश है। इसकी स्थापना 16 अगस्त 1984 में हुई थी। गेल इंडिया लिमिटेड भर्ती 2019 से जुड़ी अन्य जानकारियों के लिए इस आलेख को पूरा पढ़ें।
गेल इंडिया लिमिटेड भर्ती 2019 (GAIL India Limited Recruitment 2019)
गेल इंडिया लिमिटेड भर्ती 2019 के लिए आवेदन जल्द ही शुरू होने वाले हैं। उम्मीदवारों की सुविधा के लिए यहां हम महत्वपूर्ण तारीखों की तालिका बना रहे हैं। तालिका के माध्यम से गेल इंडिया लिमिटेड भर्ती 2019 की तारीखों को समझने में आसानी होगी। अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट देखते रहें।
महत्वपूर्ण तारीखें
कार्यक्रम | तारीख |
आवेदन पत्र भरने की पहली तारीख | 12 फरवरी 2019 |
आवेदन पत्र भरने की आखिरी तारीख | 13 मार्च 2019 |
प्रवेश पत्र मिलने की तारीख | घोषित की जाएगी |
प्रीक्षा की तारीख | घोषित की जाएगी |
परिणाम की तारीख | घोषित की जाएगी |
गेल इंडिया लिमिटेड भर्ती 2019 रिक्ति विवरण
पदों के नाम :
- एग्जीक्यूटिव ट्रेनी (केमिकल)
- एग्जीक्यूटिव ट्रेनी (इंस्ट्रूमेंटेशन)
पदों की संख्या : अभी घोषित नहीं की गई है।
गेल इंडिया लिमिटेड भर्ती 2019 आवेदन पत्र
गेल इंडिया लिमिटेड भर्ती 2019 एग्जीक्यूटिव ट्रेनी (केमिकल) और एग्जीक्यूटिव ट्रेनी (इंस्ट्रूमेंटेशन) के पदों के लिए आवेदन जारी करने जा रही है। आवेदन पत्र 12 फरवरी 2019 को सुबह 11 बजे से भरे जाएंगे। आवेदन पत्र भरने की आखिरी तारीख 13 मार्च 2019 है। उम्मीदवार इस बात का ध्यान रखें की आवेदन पत्र 13 मार्च 2019 को शाम 6 बजे तक ही भरे जाएंगे।
आवेदन : यहां से करें।
आधिकारिक वेबसाइट : gailonline.com
गेल इंडिया लिमिटेड भर्ती 2019 पात्रता मापदंड
शैक्षित योग्यता
एग्जीक्यूटिव ट्रेनी (केमिकल)
- उम्मीदवारों के पास किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से इंजीनियरिंग में स्नातक की डिग्री होना अनिवार्य है।
- स्नातक की डिग्री केमिकल / पेट्रोकेमिकल / केमिकल टेक्नोलॉजी / पेट्रोकेमिकल टेक्नोलॉजी से होनी चाहिए।
- उम्मीदवारों को स्नातक में कम से कम 65 प्रतिशत अंक प्राप्त हुए हों।
एग्जीक्यूटिव ट्रेनी (इंस्ट्रूमेंटेशन)
- उम्मीदवारों के पास किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से इंजीनियरिंग में स्नातक की डिग्री होना अनिवार्य है।
- स्नातक की डिग्री इंस्ट्रूमेंटेशन / इंस्ट्रूमेंटेशन एंड कंट्रोल / इलेक्ट्रॉनिक्स एंड इंस्ट्रूमेंटेशन / इलेक्ट्रिकल एंड इंस्ट्रूमेंटेशन / इलेक्ट्रॉनिक्स / इलेक्ट्रिकल एंड इलेक्ट्रॉनिक्स से होनी चाहिए।
- उम्मीदवारों को स्नातक में कम से कम 65 प्रतिशत अंक प्राप्त हुए हों।
आयु सीमा (13 मार्च 2019 को)
- परीक्षा में भाग लेने वाले उम्मीदवारों की अधिकतम आयु सीमा 28 वर्ष तय की गई है।
- अन्य पिछड़ी जाति के उम्मीदवारों को अधिकतम आयु सीमा में 3 वर्ष की छूट दी गई है।
- अनसूचित जाति / अनुसूचित जनजाति के उम्मीदवारों को अधिकतम आयु सीमा में 5 वर्ष की छूट दी गई है।
वेतन
- परीक्षा द्वारा चयनित उम्मीदवारों को 60000 से 180000 के बीच वेतन दिए जाएंगे।
- इसके साथ ही उम्मीदवारों को कंपनी आवास / लीज्ड आवास / एचआरए, चिकित्सा सुविधा, समूह बीमा, घर निर्माण अग्रिम, वाहन अग्रिम, अग्रिम आदि की सुविधाएं भी दी जाएंगी।
गेल इंडिया लिमिटेड भर्ती 2019 चयन प्रक्रिया
गेल इंडिया लिमिटेड भर्ती 2019 में एग्जीक्यूटिव ट्रेनी के पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवारों को गेट परीक्षा 2019 भी देना होगा। गेट परीक्षा में प्राप्त अंकों के आधार पर उम्मीदवारों की एक सूचि बनाई जाएगी। सूचि में चयनित उम्मीदवारों को साक्षात्कार के लिए आमंत्रित किया जाएगा। सभी उम्मीदवार इस बात का ध्यान रखें की यह सूचि सिर्फ गेट 2019 के प्राप्त अंको के आधार पर बनाई जाएगी। गेट 2018 या इससे पहले की परीक्षाओं में प्राप्त अंक मान्य नहीं होंगे।
गेल इंडिया लिमिटेड भर्ती 2019 प्रवेश पत्र
गेल इंडिया लिमिटेड भर्ती 2019 के प्रवेश पत्र अभी जारी नहीं किए गए हैं। परीक्षा के कुछ दिनों पहले गेल इंडिया लिमिटेड, नई दिल्ली की वेबसाइट पर प्रवेश पत्रों को जारी कर दिया जाएगा। उम्मीदवार वहां से अपने प्रवेश पत्र को डाउनलोड कर सकते हैं। इसके आलावा प्रवेश पत्र जारी होते ही हम उसकी लिंक अपने पेज पर अपडेट कर देंगे। उम्मीदवार चाहें तो वहां से भी अपने प्रवेश पात्र को डाउनलोड कर सकते हैं।
गेल इंडिया लिमिटेड भर्ती 2019 परीक्षा
गेल इंडिया लिमिटेड भर्ती की परीक्षा आने वाले नए वर्ष 2019 में आयोजित होगी। हालांकि तारीखों की घोषणा अभी नहीं की गयी है। पर ऐसा अनुमान लगाया जा रहा है की जल्द ही गेल कंपनी होने वाली इस परीक्षा की तारीखों को घोषित कर देगी। परीक्षा की तारीखें घोषित होने पर हम अपने पेज पर अपडेट कर देंगे।
गेल इंडिया लिमिटेड भर्ती 2019 परिणाम
परीक्षा में भाग लेने वाले सभी उम्मीदवारों को परिणाम का बेसब्री से इंतजार रहता है। गेल इंडिया लिमिटेड भर्ती 2019 की परीक्षा में शामिल हुए हुए उम्मीदवारों को भी परिणाम के लिए थोड़ा इंतज़ार करना पड़ेगा। परिणाम निकलने की तारीखें अभी जारी नहीं की गई हैं। उम्मीदवार थोड़े समय के अंतराल पर गेल इंडिया की आधिकारिक वेबसाइट को देखते रहें।
अधिक जानकारी के लिए अधिसूचना देखें।
अधिसूचना : यहां से देखें।