आईआईटी बॉम्बे GATE 2021 के लिए परीक्षा का आयोजन 05 से 14 फरवरी 2021 तक आयोजित की जाएगी जिसके लिए उम्मीदवारों के एडमिट कार्ड जारी कर दिए गए हैं। उम्मीदवार आईआईटी बॉम्बे की आधिकारिक वेबसाइट gate.iitb.ac.in पर जाकर अपना GATE 2021 Admit Card डाउनलोड कर सकते हैं एवं इसके साथ आप इस पेज पर उपलब्ध करवाए गए लिंक पर क्लिक करके भी एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। गेट 2021 एडमिट कार्ड 8 जनवरी 2021 को डाउनलोड के लिए उपलब्ध करा दिया गया है। उम्मीदवार अपना एडमिट कार्ड एनरोलमेंट नंबर / ई-मेल और पासवर्ड के द्वारा लॉगिन करके डाउनलोड कर सकते हैं। बता दें कि उम्मीदवारों को गेट एडमिट कार्ड 2021 का कलर प्रिंटआउट निकालना होगा और एक ओरिजिनल आईडी प्रूफ के साथ एग्जाम सेंटर पर लेकर जाना होगा। ग्रेजुएट एप्टिट्यूट टेस्ट इन इंजीनियरिंग यानी कि GATE 2021 का आयोजन 5, 6, 7, 12, 13 और 14 फरवरी 2021 को किया जायेगा। गेट 2021 एग्जाम सेंटर, एग्जाम टाइम, जरूरी दिशा-निर्देश आदि जानकारी गेट हॉल टिकट पर दी गई है। GATE 2021 Admit Card के बारे में अधिक जानकारी आप हमारे इस आर्टिकल से प्राप्त कर सकते हैं।
गेट 2021 एडमिट कार्ड ( GATE 2021 Admit Card )
किसी भी उम्मीदवार को गेट 2021 एडमिट कार्ड की हार्ड कॉपी पोस्ट के माध्यम से नहीं भेजी जाएगी। ई-एडमिट कार्ड डाउनलोड करने का लिंक इस पेज पर अपडेट कर दिया गया है। आप अपना एडमिट कार्ड हमारे इस पेज से भी आसानी से डाउनलोड कर सकते हैं। गेट 2021 एंट्रेंस एग्जाम और एडमिट कार्ड की जरूरी तारीखें नीचे टेबल से देखें।
महत्त्वपूर्ण तारीखें
कार्यक्रम | तारीखें |
एग्जाम सेंटर में बदलाव करने की आखिरी तारीख | 13 नवंबर 2020 |
एडमिट कार्ड डाउनलोड की तारीख | 8 जनवरी 2021 – जारी |
एंट्रेंस एग्जाम की तारीख | 5 फरवरी 2021 6 फरवरी 2021 7 फरवरी 2021 12 फरवरी 2021 13 फरवरी 2021 14 फरवरी 2021 |
एडमिट कार्ड – गेट 2021 एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
गेट 2021 एडमिट कार्ड कैसे डाउनलोड करें
जो उम्मीदवार ग्रेजुएट एप्टिट्यूड टेस्ट इन इंजीनियरिंग 2021 के लिए आवेदन करेंगे उन्हें अपना एडमिट कार्ड स्वयं ही डाउनलोड करना होगा। इसलिए हमनें आपकी सुविधा के लिए गेट 2021 ई-एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के आसान स्टेप्स बताए हुए है। आप इन स्टेप्स को फॉलो करके अपने एडमिट कार्ड आसानी से डाउनलोड कर सकते हैं।
- सबसे पहले आपको इस पेज पर दिए एडमिट कार्ड के लिंक पर क्लिक करना होगा।
- एडमिट कार्ड के लिंक पर क्लिक करने के बाद आधिकारिक वेबसाइट का लॉगिन पेज खुल जाएगा।
- इस पेज पर आपको अपनी आईडी और पासवर्ड डालकर इस पेज को लॉगिन करना होगा।
- पेज लॉगिन होने के बाद एडमिट कार्ड डाउनलोड करना ऑप्शन दिखाई देगा। आपको उस ऑप्शन पर क्लिक करना है। ए
- एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिंक पर क्लिक करने के बाद आपका एडमिट कार्ड जारी हो जाएगा।
- आप अपने एडमिट कार्ड को डाउनलोड कर लें और सेव कर लें।
- एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के बाद उसका प्रिंटआउट जरूर निकाल लें और उसे एग्जाम के दिन एग्जाम सेंटर पर जरूर लेकर जाएं।
- एडमिट कार्ड पर एग्जाम से जुड़ी जरूरी जानकारी दी गई होती है जैसे –
- परीक्षा की तारीख
- परीक्षा का दिन
- परीक्षा का समय
- रजिस्ट्रेशन नंबर
- उम्मीदवार का नाम
- गेट पेपर सबजेक्ट
- एडमिट कार्ड के साथ आपको कुछ जरूरी डॉक्यूमेंट्स भी लेकर जानें होंगे।
- गेट 2021 एडमिट कार्ड की कलर प्रिंटआउट कॉपी
- वेलिड गर्वमेंट आईडी प्रूफ
- एग्जाम सेंटर पर उम्मीदवारों को बैग, घड़ी, पर्स, कैलकुलेटर, मोबाइल या अन्य कोई भी इलैक्ट्रॉनिक डिवाइस नहीं ले जानें दिया जाएगा।
गेट 2021 मॉक टेस्ट
किसी भी नेशनल लेवल एंट्रेंस एग्जाम को पास करने के लिए बेहतर तैयारी की जरूरत होती है। इसी तरह गेट एंट्रेंस भी पास करना उतना आसान नहीं है। इसलिए हम आपके लिए गेट 2021 मॉक टेस्ट लेकर आए हैं। आप अपनी एग्जाम की तैयारी करने के लिए और प्रेक्टिस के लिए फ्री मॉक टेस्ट दे सकते हैं। आप नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करके गेट के सभी विषयों के मॉक टेस्ट दे सकते हैं।
मॉक टेस्ट – गेट 2021 मॉक टेस्ट के लिए यहां क्लिक करें
गेट 2021 एग्जाम पेटर्न
- कुल समय – 3 घंटे
- कुल प्रश्न – 65
- कुल अंक – 100
- एग्जाम टाइप – सीबीटी (कम्प्यूटर बेस्ड टेस्ट)
- कुल विषय – 25
- प्रश्न – बहुविकल्पीय (एमसीक्यू) और न्यूमेरिकल आंसर टाइप (नेट)
- भाषा – अंग्रेजी
- कुल सेक्शन – 3 (जनरल एप्टिट्यूड, मैथेमेटिक्स, सबजेक्ट बेस्ड क्वश्चन)
प्रश्न टाइप | नेगेटिव मार्किंग | अंक |
मल्टीपल चॉइस क्वश्चन (एमसीक्यू) | 1 अंक प्रश्न (-1/3) 2 अंक प्रश्न (-2/3) | 1 और 2 अंक |
न्यूमेेरिकल आंसर टाइप (नेट) | कोई नेगेटिव मार्किंग नहीं है | 1 ओर 2 अंक |
गेट 2021 सिलेबस
गेट एंट्रेंस एग्जाम सिलेबस प्राप्त करने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें।
- गेट 2021 बॉयोमेडिकल इंजीनियरिंग (BM) सिलेबस के लिए यहां क्लिक करें।
- गेट एंट्रेंस एग्जाम के सभी विषयों के सिलेबस के लिए यहां क्लिक करें।
गेट 2021 एग्जाम सबजेक्ट लिस्ट

गेट 2021 एग्जाम सेंटर
- आईआईएस बैंगलोर
- आईआईटी मुंबई
- आईआईटी दिल्ली
- आईआईटी गुवहाटी
- आईआईटी कानपुर
- आईआईटी खड़गपुर
- आईआईटी मद्रास
- आईआईटी रुड़की
गेट 2021 आंसर की
गेट 2021 आंसर की और केंडिडेट रिसपोंस शीट आधिकारिक वेबसाइट पर जारी की जाएगी। उम्मीदवारों को आंसर की डाउनलोड करने के लिए आईडी और पासवर्ड बताना होगा। एंट्रेंस एग्जाम के बाद एग्जाम कंडक्टिंग बॉडी द्वारा आधिकारिक आंसर की और रिसपोंस शीट जारी की जाएगी। जो उम्मीदवार एंट्रेंस एग्जाम में शामिल होंगे केवल वो उम्मीदवार ही रिसपोंस शीट डाउनलोड कर सकते हैं। उम्मीदवार आंसर की से अपने अंकों की गणना कर सकते हैं और आधिकारिक रिसपोंस शीट से अपने रिसपोंस को क्रास चेक और वेरिफाई भी कर सकते हैं।
गेट 2021 रिजल्ट
गेट रिजल्ट फाइनल आंसर की आधार पर जोड़ा जाएगा। आंसर की चैलेंज प्रक्रिया समाप्त होने के बाद गेट 2021 रिजल्ट घोषित कर दिया जाएगा। उम्मीदवारों को अपना रिजल्ट डाउनलोड करने के लिए लॉगिन आईडी और पासवर्ड बताना होगा। सभी उम्मीदवारों के रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किए जाएंगे। उम्मीदवारों को अपने रिजल्ट की जानकारी ऑनलाइऩ प्राप्त करनी होगी। उम्मीदवार अपने गेट स्कोर कार्ड का डाउनलोड करके उसका प्रिंटआउट निकाल लें। एडमिशन के समय स्कोर कार्ड की आवश्यकता होगी।
आधिकारिक वेबसाइट gate.iitd.ac.in
Discussion about this post