गेट 2022 की परीक्षा समाप्त होने के बाद उम्मीदवारों की आंसर की जारी कर दी गयी है। GATE Answer Key 2022, आईआईटी खड़गपुर द्वारा गेट की आधिकारिक वेबसाइट gate.iitkgp.ac.in पर जारी की गयी है। उम्मीदवार आंसर की ऑफिसियल वेबसाइट पर जाकर या इस पेज पर नीचे दिए गए डायरेक्ट लिंक पर क्लिक करके डाउनलोड कर सकते हैं। आंसर की के साथ क्वेश्चन पेपर भी जारी किया जाता है। आंसर की सभी पाठ्यक्रमों के लिए अलग-अलग पीडीएफ फॉर्मेट में जारी की जाती है। गेट 2022 आंसर की के माध्यम से उम्मीदवार अपने अंकों की गणना कर सकते हैं और अनुमान लगा सकते हैं। आंसर की से अपने अंको की गणना करते समय उम्मीदवार मार्किंग स्कीम को अवश्य ध्यान में रखें। आप इस पेज से GATE 2022 आंसर की, मार्किंग स्कीम और अन्य जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
इसे भी पढ़ें – सभी एग्जाम की जानकारी अंग्रेजी में प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
गेट 2022 आंसर की (GATE 2022 Answer Key)
उम्मीदवारों को बता दें कि अगर आप आंसर की में दिए किसी उत्तर से संतुष्ट नहीं हैं तो आप अपनी आंसर की पर आपत्ति भी दर्ज कर सकते हैं। अभ्यर्थी आपत्ति 22 से 25 फरवरी 2022 तक दर्ज कर सकते हैं। उम्मीदवारों को आपत्ति दर्ज करने के लिए 500 रूपए प्रति प्रश्न का भुगतान करना होगा। जरूरी तारीखों को जाननें के लिए नीचे बनीं टेबल को देखें।
महत्त्वपूर्ण तारीखें
कार्यक्रम | तारीखें |
एग्जाम की तारीख | 5 फरवरी 2022 6 फरवरी 2022 12 फरवरी 2022 13 फरवरी 2022 |
आंसर की जारी होने की तारीख | 21 फरवरी 2022 |
आंसर की पर आपत्ति दर्ज करने की तिथियां | 22 से 25 फरवरी 2022 |
फाइनल आंसर की | फरवरी/मार्च 2022 |
रिजल्ट जारी होने की तारीख | 17 मार्च 2022 |
आंसर की – गेट 2022 आंसर की/क्वेश्चन पेपर डाउनलोड करने एवं आपत्ति दर्ज करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
आधिकारिक वेबसाइट gate.iitkgp.ac.in
गेट 2022 आंसर की कैसे प्राप्त करें
उम्मीदवार गेट आधिकारिक आंसर की प्राप्त करने के लिए नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो कर सकते हैं।
- उम्मीदवारों को सबसे पहले इस पेज पर दिए आंसर की लिंक पर जाना होगा।
- लिंक पर क्लिक करने के बाद आधिकारिक वेबसाइट पर पेज खुल जाएगा।
- इस पेज पर आपको गेट 2022 आंसर की और प्रश्न पत्र का ऑप्शन दिखाई देगा। आपको उसपर क्लिक करना होगा।
- इसके बाद आप आप गेट 2022 के सभी विषयों की आंसर की और प्रश्न पत्र डाउनलोड कर सकते हैं।
इसे भी पढ़े – AGLASEM News पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें।
गेट 2022 रिसपोंस शीट कैसे डाउनलोड करें
जो उम्मीदवार गेट 2022 एंट्रेंस एग्जाम में शामिल होंगे वो रिसपोंंस शीट डाउनलोड कर सकते हैं।
- रिसपोंस शीट डाउनलोड करने के आपको आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
- आधिकारिक वेबसाइट पर आपको ऑफिशियल लॉगिन पेज पर जाना होगा।
- इस पेज पर आपको लॉगिन डिटेल्स डालकर पेज को लॉगिन करना होगा।
- जानकारी सही होने पर आपका पेज लॉगिन हो जाएगा और आप रिसपोंस शीट डाउनलोड कर सकते हैं।
गेट 2022 आंसर की का उपयोग कैसे करें
गेट आंसर की के माध्यम से अपने अंकों की गणना करने के लिए नीचे दिए फॉर्मूले का प्रयोग करें।
Total Score = (1* (every correct 1 mark MCQ) – 1/3 * (every incorrect 1 mark MCQ) + (2 * (every correct 2 mark MCQ) – 2/3 * (every incorrect 2 mark MCQ) + (1* (every correct 1 mark NAT) + (2 * (every correct 2 mark NAT)
गेट 2022 एग्जाम पेटर्न
- कुल समय – 3 घंटे
- कुल प्रश्न – 65
- कुल अंक – 100
- एग्जाम टाइप – सीबीटी (कम्प्यूटर बेस्ड टेस्ट)
- कुल विषय – 25
- प्रश्न – बहुविकल्पीय (एमसीक्यू) और न्यूमेरिकल आंसर टाइप (नेट)
- भाषा – अंग्रेजी
- कुल सेक्शन – 3 (जनरल एप्टिट्यूड, मैथेमेटिक्स, सबजेक्ट बेस्ड क्वश्चन)
गेट 2022 मार्किंग स्कीम
प्रश्न टाइप | नेगेटिव मार्किंग | अंक |
मल्टीपल चॉइस क्वश्चन (एमसीक्यू) | 1 अंक प्रश्न (-1/3) 2 अंक प्रश्न (-2/3) | 1 और 2 अंक |
न्यूमेेरिकल आंसर टाइप (नेट) | कोई नेगेटिव मार्किंग नहीं है | 1 ओर 2 अंक |
गेट 2022 रिजल्ट
गेट रिजल्ट फाइनल आंसर की आधार पर जोड़ा जाएगा। आंसर की चैलेंज प्रक्रिया समाप्त होने के बाद गेट 2022 रिजल्ट घोषित कर दिया जाएगा। उम्मीदवारों को अपना रिजल्ट डाउनलोड करने के लिए लॉगिन आईडी और पासवर्ड बताना होगा। सभी उम्मीदवारों के रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किए जाएंगे। उम्मीदवारों को अपने रिजल्ट की जानकारी ऑनलाइऩ प्राप्त करनी होगी। उम्मीदवार अपने गेट स्कोर कार्ड का डाउनलोड करके उसका प्रिंटआउट निकाल लें। एडमिशन के समय स्कोर कार्ड की आवश्यकता होगी।
गेट 2022 कटऑफ
रिजल्ट घोषित होने के बाद गेट कटऑफ जारी की जाएगी। आप नीचे से पिछले साल की कटऑफ लिस्ट देख सकते हैं जिसके आपको अंदाजा हो जाएगा की गेट 2022 पास करने के लिए कितने अंक चाहिए होते हैं।
