GNIHM JET 2021 Admit Card – उम्मीदवारों को बता दें गुरु नानक इंस्टिट्यूट ऑफ़ होटल मैनेजमेंट द्वारा GNIHM JET 2021 एडमिट कार्ड आवेदन प्रक्रिया समाप्त होने के तुरंत बाद ही जारी कर दिया जाता है। इंस्टीट्यूट की ओर से एडमिट कार्ड उम्मीदवार की रजिस्टर्ड ईमेल आईडी पर भेज दिए जाता हैं जहाँ से वे इसे डाउनलोड कर सकते हैं। GNIHM JET 2021 परीक्षा के द्वारा योग्य उम्मीदवारों को होटल मैनेजमेंट के विभिन्न प्रोग्रामों – हॉस्पिटैलिटी मैनेजमेंट (ऑनर्स), होटल मैनेजमेंट एंड कैटरिंग टेक्नोलॉजी, बीएससी हॉस्पिटैलिटी एंड होटल एडमिनिस्ट्रेशन, होटल मैनेजमेंट, कैटरिंग एंड टूरिज्म में एडमिशन दिया जाता है। GNIHM JET 2021 Admit Card की अधिक जानकारी इस आर्टिकल से प्राप्त करें। GNIHM JET 2021 Admit Card से जुड़ी अधिक जानकारी के लिए आप इस पेज को अंत तक पढ़ सकते हैं।
गुरु नानक इंस्टिट्यूट ऑफ़ होटल मैनेजमेंट 2021 एडमिट कार्ड
GNIHM JET 2021 एडमिट कार्ड प्रवेश परीक्षा में शामिल हो रहे उम्मीदवारों के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण दस्तावेज़ होता है। एडमिट कार्ड के बिना किसी भी उम्मीदवार को परीक्षा में शामिल होने नहीं दिया जाएगा। GNIHM JET 2021 Admit Card उन्ही उम्मीदवारों को ज़ारी किये जाते हैं जिन्होंने समय पर आवेदन प्रक्रिया समाप्त कर ली हो। इसके बाद समय पर आवेदन शुल्क का भी भुगतान कर लिया हो। उम्मीदवारों को बता दें की GNIHM JET 2021 एडमिट कार्ड उन्हें रजिस्टर्ड ईमेल आईडी पर भेज दिए जाते हैं। GNIHM JET 2021 एडमिट कार्ड की जरूरी तारीखों के बारे में जानने के लिए नीचे बनीं टेबल को देखें।
महत्वपूर्ण तिथियां
कार्यक्रम | तिथि |
आवेदन करने की प्रथम तिथि | शुरू |
आवेदन पत्र भरने की अंतिम तिथि | घोषित की जाएगी |
एडमिट कार्ड जारी होने की तिथि | आवेदन पत्र भरने के बाद डायरेक्ट मेल पर |
JET 2021 तिथि | घोषित की जाएगी |
रिजल्ट | घोषित की जाएगी |
आधिकारिक वेबसाइट – gnihm.ac.in
गुरु नानक इंस्टिट्यूट ऑफ़ होटल मैनेजमेंट 2021 एडमिट कार्ड, कैसे डाउनलोड करें
उम्मीदवार GNIHM JET 2021 एडमिट कार्ड ऑनलाइन माध्यम के द्वारा ही प्राप्त कर सकते हैं। उमीदवारों को रजिस्टर्ड ईमेल आईडी पर उनके एडमिट कार्ड भेज दिए जाते हैं। इसके अलावा भी अगर उम्मीदवारों को कोई परेशानी होती है तो इस पेज पर दिए गए लिंक से उम्मीदवार अपना एडमिट कार्ड आसानी से प्राप्त कर सकते हैं। हम यहाँ कुछ आसान स्टेप्स बता रहे है जिनकी सहायता से उम्मीदवार अपना GNIHM JET 2021 एडमिट कार्ड आसानी से डाउनलोड कर सकते हैं।
ऑनलाइन एडमिट कार्ड डाउनलोड करने की प्रक्रिया –
- उम्मीदवार सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट gnihm.ac.in पर जाएँ।
- इसके बाद उम्मीदवार एडमिट कार्ड के लिंक पर क्लिक करें।
- इसके बाद उम्मीदवारों को ये सूचना दे दी जायेगी की उनका एडमिट कार्ड उनके रजिस्टर्ड ईमेल आईडी पर भेज दिया जाएगा।
गुरु नानक इंस्टिट्यूट ऑफ़ होटल मैनेजमेंट 2021, परीक्षा पैटर्न
GNIHM JET 2021 परीक्षा पैटर्न की जानकारी उम्मीदवारों को अवश्य होनी चाहिए। GNIHM JET 2021 प्रवेश परीक्षा 2 घंटे की होगी। परीक्षा में ऑब्जेक्टिव और सब्जेक्टिव दोनों ही तरह के सवाल पूछे जाएंगे। कुल 120 प्रश्न पूछे जाएंगे जिनमें से 115 मल्टीप्ल चॉइस प्रश्न होंगे वही 5 प्रश्न सब्जेक्टिव होंगे। परीक्षा पूरे 150 अंको की होगी। उम्मीदवारों को बता दें की हर एक मल्टीप्ल चॉइस प्रश्न के 1 अंक के होंगे और हर एक सब्जेक्टिव प्रश्नो के 5 अंक मिलेंगे। प्रवेश परीक्षा में प्रश्न इंग्लिश, एप्टीट्यूड, सामान्य ज्ञान, और करंट अफेयर्स से पूछे जाएंगे।
गुरु नानक इंस्टिट्यूट ऑफ़ होटल मैनेजमेंट 2021 रिजल्ट
GNIHM JET 2021 Result परीक्षा संपन्न होने के बाद संस्थान के आधिकारिक वेबसाइट http://www.gnihm.ac.in पर ज़ारी किया जाएगा। GNIHM JET 2021 Result के आधार पर उम्मीदवारों को एडमिशन दे दिया जाएगा। उम्मीदवारों को ईमेल के द्वारा भी रिजल्ट की जानकारी दे दी जायेगी। परीक्षा के प्राप्त अंको के आधार पर मेरिट लिस्ट ज़ारी किया जाएगा। जो भी उम्मीदवार उत्तीर्ण होंगे और उनका नाम मेरिट लिस्ट में होगा उन्हें प्रवेश प्रक्रिया के अगले चरण के लिए आमंत्रित किया जायेगा। GNIHM JET 2021 से जुड़ी अधिक जानकारी प्राप्त करने के लिए आप इस पेज के नीचे दी गयी बटन पर क्लिक करके मुख्य पेज को पढ़ सकते हैं।
Discussion about this post