जीपीएटी आंसर की 2021 – नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने GPAT 2021 आंसर की के ऑब्जेक्शन के बाद फाइनल आंसर की 18 मार्च 2021 को जारी कर दी है। उम्मीदवारों की जीपैट 2021 के लिए लिखित परीक्षा 27 फरवरी 2021 को आयोजित की थी जिसके बाद आंसर की 09 मार्च 2021 को जारी की गयी थी। जिसे उम्मीदवार 09 से 11 मार्च 2021 तक चैलेंज कर सकते थे। परीक्षार्थी अब जीपीएटी फाइनल आंसर की 2021 आधिकारिक वेबसाइट gpat.nta.nic.in पर जाकर जाँच सकते हैं। उम्मीदवारों को बता दें कि जीपीएटी आंसर की 2021, नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) द्वारा जारी की गयी है। जीपीएटी एग्जाम 2021 में शामिल होने वाले उम्मीदवारों को आंसर की डाउनलोड करने के लिए अपनी लॉगिन डिटेल्स बतानी होगी। जीपीएटी 2021 आंसर की / उत्तर कुंजी के माध्यम से अपने जीपीएटी 2021 स्कोर की गणना कर सकते हैं। स्कोर की गणना करते समय उम्मीदवार जीपीएटी 2021 मार्किंग स्कीम का उपयोग अवश्य करें। GPAT 2021 Answer Key का उपयोग करके अपने अंको की गणना कैसे करें यह जाननें के लिए इस पेज को पूरा पढ़ें।
नवीनतम : जीपीएटी 2021 के लिए फाइनल आंसर की जारी, नीचे दी गयी लिंक से करें जाँच।
जीपीएटी आंसर की 2021 (GPAT Answer Key 2021)
उम्मीदवारों को बता दें कि जीपीएटी 2021 आंसर की में एग्जाम में पूछे गए सभी प्रश्नों के सही उत्तर दिए गए होंगे। जिसके आधार पर आप रिजल्ट जारी से पहले ही अपने परिणामों का अनुमान लगा सकते हैं। अगर आप एनटीए द्वारा जारी की गई जीपीएटी 2021 आंसर की से संतुष्ट नहीं तो आप आंसर की पर ऑबजेक्शन भी कर सकते हैं। प्रत्येक आंसर पर ऑबजेक्शन करने के लिए आपको शुल्क भी भरना होगा। जीपीएटी 2021 आंसर की सम्बंधित जरूरी तारीखें नीचे से प्राप्त करें।
जीपीएटी 2020 | तारीखें |
जीपीएटी 2020 एग्जाम की तारीख | 22, 27 फरवरी 2021 |
आंसर की जारी होने तारीख | 09 – 11 मार्च 2021 |
फाइनल आंसर की | 18 मार्च 2021 |
रिजल्ट जारी होने की तारीख | मार्च 2021 |

आंसर की – जीपीएटी 2021 फाइनल आंसर की यहाँ से जांचें।
जीपीएटी 2021 आंसर की कैसे प्राप्त करें
उम्मीदवारों को आंसर की लॉगिन आईडी से डाउनलोड करनी होगी। आंसर की डाउनलोड करने के स्टेप्स नीचे से देख सकते हैं।
- सबसे पहले आपको इस पेज पर दिए आंसर की के लिंक पर क्लिक करना होगा।
- आंसर की पर क्लिक करने के बाद आधिकारिक वेबसाइट का लॉगिन पेज खुल जाएगा।

- लॉगिन पेज पर आपको अपना एप्लिकेशन नंबर और पासवर्ड जन्मतिथि डालकर लॉगिन करना होगा।
- इसके बाद आप पेज लॉगिन हो जाएगा और आप जीपीएटी 2021 आंसर की डाउनलोड कर सकते हैं और उसका प्रिंट भी निकाल सकते हैं।
जीपीएटी 2021 आंसर की पर ऑबजेक्शन कैसे करें
अगर आपको लगता है कि एनटीए द्वारा जारी की आधिकारिक आंसर की में दिया गया उत्तर गलत है तो आप उस उत्तर पर ऑबजेक्शन भी सबमिट कर सकते हैं। ऑबजेक्शन सबमिट करने के लिए आप नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो कर सकते हैं।
- सबसे पहले आप इस पेज पर दिए आंसर की पर ऑबजेक्शन के लिंक पर क्लिक करेें।
- लिंक पर क्लिक करने के बाद आपको आंसर की चेलेंज के ऑप्शन पर जाना होगा।
- इसके बाद आपको जिस आंसर पर ऑबजेक्शन करना है उस आंसर को औप उसके प्रश्न को बताना होगा।
- अगले स्टेप में आपको ऑबेजेक्शन के लिए सभी डिटेल्स भरनी होगी और प्रूफ देना होगा।
- अंत में आपको शुल्क जमा करना होगा।
- प्रत्येक आंसर की पर ऑबजेक्शन के लिए आपको 1000/- रु. देने होंगे।
जीपीएटी 2021 आंसर की / उत्तर कुंजी का उपयोग कैसे करें
उम्मीदवारों को अपने स्कोर की गणना करने के लिए मार्किंग स्कीम का उपयोग करना होगा। जीपीएटी 2021 आंसर की के माध्यम से आपको जीपीएटी स्कोर की गणना करने के लिए आपको तीन चीजों की आवश्यकता होगी-
- आंसर की
- प्रश्न पत्र
- रिसपोंस शीट
रिसपोंस शीट और प्रश्न पत्र परीक्षा के कुछ दिनों बाद जारी कर दिए जाते हैं। आप नीचे दिए गए स्टेप्स को पढ़ें।
- जीपीएटी 2021 रिसपोंस शीट और आंसर की को एक साथ खोलें।
- अपने आंसर को आंसर की में दिए गए आंसर के साथ मिलाएं और क्रास चेक करें।
- इसके बाद आप अपने सही उत्तर और गलत उत्तर संख्या को जोड़ें और नीचे दिए गए फॉर्मूले का उपयोग करें।
जीपीएटी 2021 स्कोर = 4*(सही उत्तरों की संख्या) – 1* (गलत उत्तरों की संख्या)
जीपीएटी 2021 एग्जाम पेटर्न / मार्किंग स्कीम
उम्मीदवार आंसर की का उपयोग करते समय एग्जाम पेटर्न और मार्किंग स्कीम का अवश्य ध्यान में रखें।
- कुल प्रश्न – 125
- कुल समय – 3 घंटे
- कुल अंक – 500
- एग्जाम मोड – ऑनलाइन सीबीटी (कम्प्यूटर बेस्ड टेस्ट)
- एग्जाम टाइप – एमसीक्यू
- मार्किंग स्कीम – प्रत्येक सही उत्तर (+4) अंक और प्रत्येक गलत उत्तर (-1) अंक
जीपीएटी 2021 रिजल्ट
फाइनल आंसर की के आधार पर जीपीएटी रिजल्ट की घोषणा की जाएगी। जीपीएटी 2020 रिजल्ट की घोषणा ऑनलाइन आधिकारिक वेबसाइट पर होगी। जीपीएटी रिजल्ट जाननें के लिए उम्मीदवारों को लॉगिन आईडी पर जाना होगा। जीपीएटी रिजल्ट 2021 स्कोर कार्ड फॉर्म में जारी होंगे। उम्मीदवार अपना स्कोर कार्ड डाउनलोड करने के बाद उसे एडमिशन राउंड के लिए संभालकर रखें। जो उम्मीदवार एग्जाम में पास हो जाएंगे उन उम्मीदवारों की केटेगरी के आधार पर मेरिट लिस्ट भी निकाली जाएगी।
Discussion about this post