हरियाणा एनटीएसई रिजल्ट 2021 – स्टेट काउंसिल ऑफ एजुकेशनल रिसर्च एंड ट्रेनिंग, हरियाणा द्वारा हरियाणा एनटीएसई 2021 स्टेज 1 की परीक्षा के बाद परीक्षा में शामिल हुए परीक्षार्थियों का रिजल्ट जारी किया जायेगा। Haryana NTSE Result 2021 आधिकारिक वेबसाइट bseh.org.in पर जारी किया जायेगा। NTSE Stage 1 की परीक्षा 1३ दिसंबर 2020 को आयोजित की जाएगी। जिसके बाद परीक्षा परिणाम घोषित किया जायेगा। हरियाणा एनटीएसई रिजल्ट 2021 की अधिक जानकरी इस आर्टिकल से प्राप्त कर सकते हैं।
हरियाणा एनटीएसई रिजल्ट 2021 | Haryana NTSE Result 2021
स्टेट काउंसिल ऑफ एजुकेशनल रिसर्च एंड ट्रेनिंग, हरियाणा द्वारा MAT और SAT दोनों ही परीक्षाओं के कट ऑफ भी जारी किये गए हैं। इस वर्ष हरियाणा सरकार द्वारा एनटीएसई स्टेज 2 के लिए 197 छात्र चुने गए हैं। दोनों चरणों में सफलता प्राप्त करने वाले छात्रों को स्कॉलरशिप दी जाएगी। हरियाणा एनटीएसई 2021 रिजल्ट के महत्वपूर्ण तिथियों की जानकारी नीचे दिए गए टेबल से प्राप्त करें।
महत्वपूर्ण तिथियां
कार्यक्रम | तिथियां |
राज्य स्तर की परीक्षा तिथि | 13 दिसंबर 2020 |
राज्य स्तर परीक्षा रिजल्ट | घोषित की जाएगी |
राष्ट्रीय स्तर की परीक्षा तिथि | घोषित की जाएगी |
राष्ट्रीय स्तर परीक्षा रिजल्ट | घोषित की जाएगी |
कैसे देखें हरियाणा एनटीएसई रिजल्ट 2021
छात्र हरियाणा एनटीएसई रिजल्ट 2021 आधिकारिक वेबसाइट से प्राप्त कर सकेंगे। सभी उम्मीदवारों को अपना रिजल्ट देखने के लिए अपना लॉग इन डिटेल्स भरना होगा। नीचे दिए गए कुछ आवश्यक पॉइंट्स की सहायता से छात्र अपना हरियाणा एनटीएसई रिजल्ट 2021 आसानी से देख सकते हैं।
- सबसे पहले छात्र आधिकारिक वेबसाइट scertharyana.gov.in पर जाएँ।

- पेज पर उम्मीदवारों को हरियाणा एनटीएसई रिजल्ट 2021 स्टेज 1 का लिंक दिखाई देगा।
- रिजल्ट जारी होने पर रिजल्ट के लिंक पर क्लिक करें।
- छात्र अपना लॉग इन डिटेल्स भरकर लॉग इन कर लें।
- इसके बाद उम्मीदवार अपना रिजल्ट pdf फॉर्मेट में डाउनलोड कर लें।
हरियाणा एनटीएसई रिजल्ट 2021 स्कोरकार्ड में जानकारी
हरियाणा एनटीएसई रिजल्ट 2021 स्कोरकार्ड में निम्नलिखित जानकारी दी जायेगी।
- उम्मीदवार का नाम
- रोल नंबर
- रजिस्ट्रेशन नंबर
- MAT परीक्षा के प्राप्तांक
- SAT परीक्षा के प्राप्तांक
- उम्मीदवार का रैंक
हरियाणा एनटीएसई
हरियाणा राष्ट्रीय प्रतिभा खोज परीक्षा उन छात्रों के लिए आयोजित की जाती है जो छात्र पढ़ाई में अच्छे हैं। यह परीक्षा दो चरण में आयोजित की जाती है। पहला चरण छात्र के निर्धारित राज्य के द्वारा आयोजित की जाती है। जो छात्र पहले चरण में पास हो जाता है वो छात्र दूसरे चरण के लिए योग्य मान लिया जाता है। दूसरे चरण में सभी राज्यों से चयनित छात्रों को बुलाया जाता है। दूसरे चरण में छात्रों को लिखित परीक्षा में शामिल होना होता है।
आधिकारिक वेबसाइट –scertharyana.gov.in
Discussion about this post