एचएसएसपीपी भर्ती 2019 में आवेदन करने के इच्छुक उम्मीदवारों को बता दें कि आवेदन पत्र भरने की आखिरी तारीख समाप्त हो गई है। दिनांक 27 फरवरी 2019 को सुबह 10 बजे से आवेदन की लिंक शुरू की गई । आवेदन दिनांक 20 मार्च 2019 को शाम 5 बजे तक किए गए। आवेदन पत्र भरने के बाद उसका प्रिंटआउट निकालना जरुरी है।
आवेदन पत्र हरियाणा स्कूल शिक्षा परियोजना परिषद की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया गया है। बता दें कि आवेदन केवल ऑनलाइन माध्यम से ही किए गए। ऑफलाइन माध्यम से किए गए आवेदन को रद्द कर दिया जाता है। आवेदन करने से पहले आप अपनी पात्रता मापदंड अवश्य जांच लें। अगर आप तय किए गए पात्रता मापदंड को पूरा नहीं करते तो आपके आवेदन को ख़ारिज कर दिया जाता है।
हरियाणा स्कूल शिक्षा परियोजना परिषद भर्ती 2019 के लिए आवेदन करने की लिंक के लिए इस पोस्ट को पूरा पढ़ सकते हैं। इस पोस्ट के माध्यम से हम आवेदन करने की लिंक के साथ आवेदन करने के स्टेप्स भी बता रहे हैं।
हरियाणा स्कूल शिक्षा परियोजना परिषद भर्ती 2019
हरियाणा स्कूल शिक्षा परियोजना परिषद भर्ती 2019 के लिए आवेदन पत्र भरने के बाद शुल्क जमा करना अनिवार्य है। बता दें कि आवेदन शुल्क जमा करने की तारीख दिनांक 22 मार्च 2019 है। 22 मार्च 2019 को 4 बजे तक भरे गए। आवेदन शुल्क जमा नहीं करने पर आवेदन पत्र ख़ारिज कर दिया जाता है। हरियाणा स्कूल शिक्षा परियोजना परिषद भर्ती 2019 से जुड़ी कुछ महत्वपूर्ण तारीखें जानने के लिए नीचे दिया गया टेबल देख सकते हैं।
महत्वपूर्ण तारीखें
कार्यक्रम | तारीखें |
आवेदन शुरू होने की तारीख | 27 फरवरी 2019 |
आवेदन समाप्त होने की तारीख | 20 मार्च 2019 |
आवेदन शुल्क जमा करने की आखिरी तारीख | 22 मार्च 2019 |
एडमिट कार्ड जारी होने की तारीख | घोषित की जाएगी |
परीक्षा की तारीख | घोषित की जाएगी |
परिणाम जारी होने की तारीख | घोषित की जाएगी |
आवेदन : हरियाणा स्कूल शिक्षा परियोजना परिषद भर्ती 2019 के लिए आवेदन पत्र यहां से प्राप्त करें। ……आवेदन की प्रक्रिया समाप्त हो गई है।
हरियाणा स्कूल शिक्षा परियोजना परिषद भर्ती 2019 कैसे करें आवेदन
- आवेदन करने के लिए सबसे पहले एचएसएसपीपी की आधिकारिक वेबसाइट http://www.recruitment-portal.in पर जाना होता है।
- आप चाहें तो इस पेज पर दिए गए लिंक से भी सीधा आवेदन कर सकते हैं।
- आधिकारिक वेबसाइट के होम पेज पर “हरियाणा स्कूल शिक्षा परियोजना परिषद् हरियाणा” की लिंक दी गई होती है।
- इस लिंक पर क्लिक करते ही एक नया पेज खुलता है।
- यहां “अप्लाई ऑनलाइन फॉर थे पोस्ट ऑफ असिस्टेंट मैनेजर (एमआईएस)” की लिंक दी गई होती है।
- अब आपको इस लिंक पर क्लिक करना होता है।
- लिंक पर क्लिक करने के बाद पेज के नीचे “न्यू रजिस्ट्रेशन” की लिंक दी गई होती है।
- इस लिंक पर क्लिक करते ही आवेदन पत्र खुल जाता है।
- अब आपको यहां मांगी जाने वाली जानकारियों को दर्ज करना है।
- सभी जानकारियों को दर्ज करने के बाद आवेदन शुल्क जमा करना आवश्यक होता है।
हरियाणा स्कूल शिक्षा परियोजना परिषद भर्ती 2019 एडमिट कार्ड
हरियाणा स्कूल शिक्षा परियोजना परिषद भर्ती 2019 के लिए एडमिट कार्ड जारी होने की तारीख अभी घोषित नहीं की गई है। आवेदन की प्रक्रिया समाप्त होने के कुछ समय बाद एडमिट कार्ड जारी कर दिया जाता है। एडमिट कार्ड जारी होने के बाद इस पोस्ट में दिए गए लिंक से आप अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।