हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड के द्वारा कक्षा 10वीं की बोर्ड परीक्षाओं का आयोजन 13 अप्रैल से 28 अप्रैल 2021 के मध्य किया गया था। परीक्षाएं संपन्न होने के बाद हिमाचल प्रदेश बोर्ड 10 वीं रिजल्ट जारी किया जायेगा। एचपी बोर्ड 10 वीं परिणाम बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट hpbose.org पर जारी किया जायेगा जहाँ से आप अपना परिणाम प्राप्त कर सकेंगे। इसके साथ रिजल्ट जारी होने पर छात्रों की सुविधा के लिए रिजल्ट जांचने की डायरेक्ट लिंक इस पेज पर भी उपलब्ध करवा दी जाएगी जिस पर क्लिक करके भी रिजल्ट देख सकेंगे। एचपी 10 वीं बोर्ड परीक्षा में करीब 1.5 लाख परीक्षार्थी शामिल हुए थे। हिमाचल प्रदेश बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2021 की पूरी जानकारी प्राप्त करने के लिए आप यह आर्टिकल पूरा पढ़ें।
हिमाचल प्रदेश बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2021 (HP 10th Result 2021)
बोर्ड परीक्षाएं संपन्न होने के बाद परीक्षार्थी बेसब्री से अपने रिजल्ट का इंतज़ार करते हैं। आपको बता दें की पिछले वर्ष 10 वीं का परीक्षा परिणाम 09 जून 2020 को जारी किया गया था। बोर्ड परीक्षा में 1.५ परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी थी जिसमे 68.11% उम्मीदवार पास हो सके थे। इस वर्ष के आंकड़े परीक्षा परिणाम जारी होने के बाद सामने आएंगे। हिमाचल प्रदेश बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2021 से जुड़ी कुछ महत्वपूर्ण तारीखों को जानने के लिए आप नीचे दी गयी टेबल देख सकते हैं।
महत्तवपूर्ण तारीखें
कार्यक्रम | तारीखें |
10वीं की परीक्षा शुरु होने की तारीख | 13 अप्रैल 2021 |
10वीं की परीक्षा खत्म होने की तारीख | 28 अप्रैल 2021 |
रिजल्ट जारी होने की तारीख | मई/जून 2021 |
रिजल्ट : हिमाचल प्रदेश बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2021 ऑफिसियल वेबसाइट www.hpbose.org पर होगा जारी।
हिमाचल प्रदेश बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2021 कैसे करें डाउनलोड
आधिकारिक वेबसाइट से हिमाचल प्रदेश बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2021 देखने के लिए छात्रों को कुछ स्टेप्स फॉलो करना होता है। नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो कर के आप अपना दसवीं का परिणाम देख सकते हैं।
- हिमाचल प्रदेश बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2021 देखने के लिए सबसे पहले हिमाचल प्रदेश बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होता है।
- आधिकारिक वेबसाइट पर जाते ही होम पेज खुलता है।
- हिमाचल प्रदेश बोर्ड की होम पेज पर रिजल्ट का लिंक दिया होता है।
- रिजल्ट के लिंक पर क्लिक करते ही छात्रों के सामने कई ऑप्शन खुल जाते हैं।
- अब छात्रों को कक्षा दसवीं का रिज्लट देखने के लिए उसकी लिंक पर क्लिक करना होता होता है।
- 10वीं कक्षा की रिजल्ट की लिंक पर क्लिक करते ही एक नया पेज खुलता है।
- यहां छात्रों को अपना रॉल नंबर डालना होता है।
- रॉल नंबर डालने के बाद सर्च करना होता है।
- सर्च के बटन पर क्लिक करते ही छात्रों के सामने उनका हिमाचल प्रदेश बोर्ड रिजल्ट 2021 खुल जाता है।
- यहां से आप अपना रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं।
- आप चाहें तो रिजल्ट डाउनलोड करने के बाद उसका प्रिंटआउट भी निकाल सकते हैं।
हिमाचल प्रदेश बोर्ड 10 वीं के बाद
10 वीं परीक्षा छात्रों के जीवन का पहला मील का पत्थर होता है। इसके बाद आपको 12 वीं की परीक्षा देनी होगी। लेकिन इसके पहले आपको 12 वीं कक्षा के विषयों को चुनना होता है। 10 वीं पास करने के बाद आपके पास तीन स्ट्रीम होती है- आर्ट्स स्ट्रीम, साइंस स्ट्रीम और कॉमर्स स्ट्रीम। इन तीनों स्ट्रीम के द्वारा आप अलग-अलग क्षेत्र में अपना करियर बना सकते हैं।
हिमाचल प्रदेश बोर्ड
हिमाचल प्रदेश बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन (एचपीबीओएसई) की स्थापना वर्ष 1969 में की गई। हिमाचल प्रदेश बोर्ड का हेड ऑफिस धर्मशाला में स्थित है। हिमाचल प्रदेश बोर्ड से लगभग 8 हजार स्कूलों को मान्यता दी गई है। एचपीबीओएसई बोर्ड के द्वारा राज्य स्तर की परीक्षाओं का आयोजन किया जाता है। इन परीक्षाओं में लगभग 5 लाख छात्र शामिल होते हैं। हिमाचल प्रदेश बोर्ड के द्वारा पहली कक्षा से ले कर बारहवीं कक्षा तक की किताबें भी जारी की जाती हैं। हिमाचल प्रदेश बोर्ड परीक्षाओं के आयोजन के साथ – साथ नई टेक्नोलोजी के माध्यम से शिक्षा के स्तर को और ऊंचाई पर ले जाने की कोशिश में लगा हुआ है।
आधिकारिक वेबसाइट – hpbose.org
हिमाचल प्रदेश बोर्ड रिजल्ट स्कूल बोर्ड
To get fastest exam alerts and government job alerts in India, join our Telegram channel.
Discussion about this post