हिमाचल प्रदेश बोर्ड ऑफ़ स्कूल एजुकेशन की ओर से कक्षा 10वीं एवं कक्षा 12वीं का रिवाइज्ड टाइम टेबल (टर्म-II) घोषित कर दिया गया है। एचपी बोर्ड कक्षा 10वीं की परीक्षाएं 26 मार्च 2022 से 13 अप्रैल 2022 एवं एचपी बोर्ड कक्षा 12वीं की परीक्षा का आयोजन 22 मार्च 2022 से 13 अप्रैल 2022 तक किया जायेगा। HPBOSE Term-2 Datesheet 2022 आप बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट hpbose.org पर जा कर प्राप्त कर सकते हैं। इसके अलावा छात्र हमारे इस पेज पर दी गयी लिंक से भी हिमाचल प्रदेश 10 वीं डेटशीट 2022 और हिमाचल प्रदेश 12 वीं डेटशीट 2022 डाउनलोड कर सकते हैं एवं सभी पेपरों की तिथि प्राप्त कर सकते हैं। छात्रों को बता दें कि मैट्रिक की परीक्षाएं सुबह 8:45 से दोपहर १२ बजे तक एवं प्लस टू की परीक्षाओं का आयोजन दोपहर 01:45 से शाम 5 बजे तक किया जायेगा। HPBOSE Time Table 2022 के बारे में अधिक जानकारी के लिए आप हमारे इस पेज को पूरा पढ़ सकते हैं।
नवीनतम : हिमाचल प्रदेश 10 वीं बोर्ड और 12 बोर्ड परीक्षा 2022 टर्म-2 टाइम टेबल (संशोधित) जारी।
हिमाचल बोर्ड डेट शीट 2022 ( HPBOSE Datesheet 2022 )
उम्मीदवारों को बता दें कि हिमाचल प्रदेश बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन ने टर्म 2 परीक्षा टाईम टेबल ऑनलाइन माध्यम से जारी किया है। एचपी बीओएसई (HP BOSE) की ओर परीक्षा की सभी संभावित तिथियों को घोषित कर दिया गया है। हिमाचल बोर्ड डेट शीट 2022 से जुड़ी जरुरी तारीखों के बारे में जानने के लिए आप नीचे दी गई टेबल देख सकते हैं।
महत्वपूर्ण तारीखें (टर्म-2)
10वीं बोर्ड परीक्षा की तिथि | |
परीक्षा शुरु होने की तारीख | 26 मार्च 2022 |
परीक्षा खत्म होने की तारीख | 13 अप्रैल 2022 |
12वीं बोर्ड परीक्षा की तिथि | |
परीक्षा शुरु होने की तारीख | 22 मार्च 2022 |
परीक्षा खत्म होने की तारीख | 13 अप्रैल 2022 |
महत्तवपूर्ण लिंक
आधिकारिक वेबसाइट – hpbose.org
हिमाचल बोर्ड डेट शीट 2022 कैसे करें डाउनोलड ?
हिमाचल प्रदेश बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन के द्वारा बोर्ड का परीक्षा कार्यक्रम जारी होने पर छात्र उसे डाउनलोड कर सकते हैं। हिमाचल प्रदेश बोर्ड की डेट शीट डाउनलोड करने के लिए छात्रों को कुछ स्टेप्स को फोलो करना होगा। छात्र नीचे दिए गए स्टेप्स को फोलो कर हिमाचल प्रदेश बोर्ड परीक्षा कार्यक्रम डाउनलोड कर सकते हैं।
- सबसे पहले छात्रों को आधिकारिक वेबसाइट hpbose.org पर जाना होगा।
- होम पेज खुलने के बाद छात्रों को दिए गए “एग्जामिनेशन” ऑप्शन पर जाना होगा।
- एग्जामिनेशन ऑप्शन पर क्लिक करने के बाद ड्राप डाउन लिस्ट आएगी। इस लिस्ट में छात्रों को “डेट शीट” ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
- “डेट शीट” ऑप्शन पर क्लिक करने के बाद छात्रों के सामने 10वीं और 12वीं डेट शीट का ऑप्शन आ जायेगा।
- 10वीं और 12वीं डेट शीट आपके सामने पी.डी.एफ फोम में आएगी। वहां पर दिए गए डाउनलोड ऑप्शन पर क्लिक कर छात्र डाउनलोड कर लें। साथ ही प्रिंटआउट भी निकाल लें।
हिमाचल प्रदेश बोर्ड ऑफ़ स्कूल एजुकेशन
हिमाचल प्रदेश बोर्ड ऑफ़ स्कूल एजुकेशन की शुरुआत वर्ष 1969 में की गई थी। पहले इसका हेड कवाट्र शिमला में था। अब एचपीबीओएसई का हेडक्वाटर धर्मशाला में है। हिमाचल प्रदेश बोर्ड के द्वारा आयोजित होने वाली परीक्षा में लगभग 5 लाख छात्र शामिल होते हैं। यह परीक्षाएं राज्य स्तर पर आयोजित की जाती है। यह बोर्ड पहली कक्षा से बारहवीं कक्षा तक की किताबें भी जारी करता है। हिमाचल प्रदेश बोर्ड से लगभग 8 हजार स्कूलों को मान्यता दी गई है। हिमाचल प्रदेश बोर्ड परीक्षा करवाने के साथ साथ नई टेक्नोलोजी की मदद से शिक्षा को ऊंचे स्तर पर ले जाने की कोशिश में लगा हुआ है।
To get fastest exam alerts and government job alerts in India, join our Telegram channel.