हिमाचल प्रदेश बोर्ड ऑफ़ स्कूल (एचपीबीओएसई) की ओर से अप्रैल 2021 की परीक्षाएं 13 अप्रैल 2021 से शुरू हो रही हैं जिसके लिए एचपी स्टेट ओपन स्कूल 10 वीं और 12 वीं परीक्षा के लिए HPSOS Admit Card 2021 जारी कर दिए गए हैं। परीक्षा में शामिल होने वाले छात्र HPBOSE की आधिकारिक वेबसाइट hpbose.org पर जा कर अपना एचपीएसओएस एडमिट कार्ड 2021 डाउनलोड कर सकते हैं। इसके साथ आप हमारे पेज पर दी गयी लिंक से भी अपना हिमाचल प्रदेश राज्य ओपन स्कूल 10 वीं एडमिट कार्ड और 12 वीं एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। हिमाचल प्रदेश ओपन बोर्ड एडमिट कार्ड 2021 से जुड़ी सारी जानकारी आप इस आर्टिकल से प्राप्त कर सकते हैं।
एचपीएसओएस एडमिट कार्ड 2021 (HPSOS Admit Card 2021)
छात्रों को बता दें कि हिमाचल प्रदेश स्टेट ओपन बोर्ड टाइम टेबल जारी होने के कुछ समय बाद हिमाचल प्रदेश ओपन स्कूल एडमिट कार्ड जारी कर देता है। इस वर्ष एचपीएसओएस 10 वीं एवं एचपीएसओएस 12 वीं की परीक्षा 13 अप्रैल 2021 से शुरू हो रही हैं। छात्र इस पेज से हिमाचल ओपन स्कूल एडमिट कार्ड डाउनलोड करने क स्टेप्स भी देख सकते हैं। HPSOS 2021 से सम्बंधित कुछ महत्वपूर्ण तिथियों की जानकारी के लिए आप नीचे दी गयी टेबल देख सकते हैं।
महत्तवपूर्ण तारीखें
कार्यक्रम | तारीख |
12वीं कक्षा की परीक्षा की तारीख | 13 अप्रैल से 10 मई 2021 |
एडमिट कार्ड जारी होने की तारीख | 08 अप्रैल 2021 |
10वीं कक्षा की परीक्षा की तारीख | 13 अप्रैल से 28 अप्रैल 2021 |
एडमिट कार्ड जारी होने की तारीख | 08 अप्रैल 2021 |
एडमिट कार्ड : एचपीएसओएस एडमिट कार्ड 2021 नीचे दिए लिंक पर क्लिक कर डाउनलोड करें।
हिमाचल प्रदेश ओपन बोर्ड एडमिट कार्ड 2021 कैसे करें डाउनलोड
हिमाचल प्रदेश ओपन स्कूल की परीक्षा शुरु होने से पहले छात्रों के एडमिट कार्ड जारी किये जायेंगे। छात्रों को बता दें कि एडमिट कार्ड को आधिकारिक वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते हैं। हिमाचल प्रदेश ओपन स्कूल एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के स्टेप्स छात्र नीचे से देख सकते हैं।
- सबसे पहले छात्रों को hpbose.org वेबसाइट पर जाना है।
- इसके बाद छात्रों को आधिकारिक वेबसाइट के होम पेज पर एसओएस एडमिट कार्ड का ऑप्शन दिखाई देगा।
- छात्रों को दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करना है।
- ऑप्शन पर क्लिक करने के बाद छात्रों को जिस कक्षा का एडमिट कार्ड चाहिए उस कक्षा पर क्लिक करें।
- इसके बाद छात्रों को पूछी गई जानकारी को भरना है। जानकारी में छात्रों को रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्म तिथि की जानकारी डालनी है।
- जानकारी सही से डालने के बाद छात्रों को सबमिट बटन दबाना है।
- सबमिट बटन दबाने के बाद छात्रों के सामने उनका एडमिट कार्ड आ जाएगा।
- वहां पर दिए डाउनलोड ऑप्शन पर क्लिक कर छात्र अपने एडमिट कार्ड को डाउनलोड कर प्रिंटआउट निकाल लें।
हिमाचल प्रदेश ओपन बोर्ड रिजल्ट
हिमाचल प्रदेश ओपन स्कूल परीक्षा होने के कुछ समय बाद छात्रों के रिजल्ट जारी किए जाएंगे। यहां से छात्र 10वीं और 12वीं कक्षा का हिमाचल प्रदेश ओपन स्कूल रिजल्ट प्राप्त कर सकेंगे। छात्रों को बता दें कि हिमाचल ओपन स्कूल रिजल्ट hpbose.org पर जारी किया जाता है। आधिकारिक वेबसाइट पर रिजल्ट जारी होने के बाद छात्रों को सूचित कर दिया जाएगा।
To get fastest exam alerts and government job alerts in India, join our Telegram channel.