हिमाचल प्रदेश बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन के द्वारा इस सत्र 2020-21 की बोर्ड परीक्षा के हिमाचल बोर्ड 10वीं डेट शीट 2021 जारी कर दी गयी है। HPBOSE राज्य में बोर्ड परीक्षा आयोजित करने की और उसका परीक्षा परिणाम जारी करने की एक मात्र एग्जाम बॉडी है। बोर्ड द्वारा इस वर्ष 13 अप्रैल 2021 से दसवीं बोर्ड की परीक्षाएं आयोजित की जा रही हैं। रिवाइज्ड HPBOSE 10th Datesheet 2021 बोर्ड के द्वारा 19 फरवरी 2021 को जारी कर दिया गया है। HP Board 10th Time Table 2021 को आप हिमाचल प्रदेश बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट http://www.hpbose.org पर जाकर प्राप्त कर सकते हैं। डेटशीट आप ऑफिसियल वेबसाइट के अलावा हमारे इस पेज से भी प्राप्त कर सकते हैं। आपको बता दें कि सत्र 2019-20 की बोर्ड परीक्षा 6 मार्च से शुरू हुई थी और 20 मार्च 2020 तक चली थी। हिमाचल प्रदेश 10वीं बोर्ड 2021 टाइम टेबल से जुड़ी अधिक जानकारी के लिए आप हमारे पेज को पूरा पढ़ सकते हैं।
नवीनतम : हिमाचल प्रदेश 10 वीं डेट शीट 2021 जारी, नीचे दी गयी टेबल से जांचें।
हिमाचल बोर्ड 10वीं डेट शीट 2021 | HP Board 10th Date Sheet 2021
हिमाचल प्रदेश बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन द्वारा बोर्ड परीक्षा का आयोजन 13 से 28 अप्रैल 2021 के मध्य किया जा रहा है। बता दें की परीक्षा का आयोजन दो शिफ्टों में किया जायेगा। पहली शिफ्ट की परीक्षा 8:45 am से शुरू होगी और वहीं दूसरी शिफ्ट की परीक्षा 12:00 pm से शुरू की जायेगी। बोर्ड परीक्षाएं शुरू होने से पहले प्रैक्टिकल की परीक्षाएं आयोजित की जाती है।
Subject | Exam Date |
---|---|
Hindi | 13 अप्रैल 2021 |
Maths | 16 अप्रैल 2021 |
Science and Technology | 19 अप्रैल 2021 |
Financial Literacy | 20 अप्रैल 2021 |
English | 22 अप्रैल 2021 |
Sanskrit/ Urdu/ Punjabi/ Tamil/ Telugu | 24 अप्रैल 2021 |
Social Science | 26 अप्रैल 2021 |
Art -A (Scale and geometry), Music Vocal, Instrumental Music, Home Science, Commerce (Elements of Business/ Elements of Book Keeping & Accountancy/ Type writing Hindi or English), Economics, Computer Science Automobile (NSQF), Security (NSQF), Retail (NSQF), Information and Technology Enabled Services (ITES)(NSQF), Agriculture (NSQF), Travel & Tourism (NSQF), Telecom (NSQF), Physical Education (Vocational), BFSI ( Banking Finance Services & Insurance) | 28 अप्रैल 2021 |
- हिमाचल प्रदेश बोर्ड 10वीं परीक्षा तारीख 2021 आप यहाँ से डाउनलोड कर सकते हैं।
हिमाचल बोर्ड 10वीं एडमिट कार्ड
एचपी बीओएसई की 10वीं कक्षा की परीक्षा देने वाले छात्रों को बता दें कि बोर्ड परीक्षा 2021 से पहले छात्रों के एडमिट कार्ड जारी कर दिए जाएंगे। हिमाचल बोर्ड से परीक्षा देने वाले सभी छात्रों को स्कूल से एडमिट कार्ड प्राप्त होंगे। एडमिट कार्ड में छात्रों को परीक्षा से जुड़ी सारी जानकारी मिलेगी। जैसे कि विषयों के नाम, परीक्षा का समय आदि। हिमाचल प्रदेश बोर्ड परीक्षा के समय प्रवेश पत्र ले जाना आवश्यक है।
हिमाचल प्रदेश बोर्ड ऑफ़ स्कूल एजुकेशन
हिमाचल प्रदेश बोर्ड ऑफ़ स्कूल एजुकेशन (HPBOSE) की शुरुआत वर्ष 1969 में की गई थी। इसकी स्थापना हिमाचल प्रदेश एक्ट नम्बर 14 के अंतर्गत की गयी थी। पहले इसका हेडक्वॉर्टर शिमला में था। अब एचपीबीओएसई का हेडक्वाटर धर्मशाला में है। हिमाचल प्रदेश बोर्ड के द्वारा आयोजित होने वाली परीक्षा में लगभग 5 लाख छात्र शामिल होते हैं। दसवीं के लिए यह बोर्ड किताबें भी जारी करता है। हिमाचल प्रदेश बोर्ड से लगभग 8 हजार स्कूलों को मान्यता दी गई है।
आधिकारिक वेबसाइट – hpbose.org
To get fastest exam alerts and government job alerts in India, join our Telegram channel.
Discussion about this post