हिमाचल प्रदेश यूनिवर्सिटी शिमला की ओर से बीएड कोर्स में एडमिशन के लिए प्रवेश परीक्षा का आयोजन 27 मई 2022 को सफलतापूर्वक करा लिया गया है। एचपी बीएड प्रवेश परीक्षा 2022 में भाग लेने वाले उम्मीदवारों का HPU BEd Result 2022 आज यानी कि 7 जून 2022 को घोषित कर दिया गया है। उम्मीदवार हिमाचल प्रदेश यूनिवर्सिटी की आधिकारिक वेबसाइट http://www.hpuniv.ac.in पर जाकर HPU BEd Result 202२ की जाँच कर सकते हैं। ऑफिसियल वेबसाइट के अलावा आप इस पेज पर नीचे दिए डायरेक्ट लिंक पर क्लिक करके भी हिमाचल प्रदेश बीएड रिजल्ट 2022 की जाँच कर सकते हैं। HPU B.Ed 2022 के लिए आवेदन प्रक्रिया 8 अप्रैल से 6 मई 2022 के मध्य आयोजित की गयी थी। हिमाचल प्रदेश बीएड कोर्स में 85% सीटें राज्य के उम्मीदवारों के लिए और 15% सीटें अन्य राज्यों के उम्मीदवारों के लिए आरक्षित होती है। हिमाचल प्रदेश बीएड 2022 की और अधिक जानकारी के लिए आप यह आर्टिकल पूरा पढ़ सकते हैं।
नवीनतम : हिमाचल प्रदेश बीएड 2022 रिजल्ट घोषित, नीचे दी गयी लिंक से करें जाँच।
हिमाचल प्रदेश बीएड 202२ ( HPU B.Ed 2022)
एचपीयू बीएड कोर्स की अवधि दो साल की होती है। एंट्रेंस टेस्ट के बाद बीएड कोर्स में एडमिशन उन उम्मीदवारों को दिया जाएगा जिन्होंने मेरिट लिस्ट में नाम हासिल किया होगा। मेरिट लिस्ट लिखित परीक्षा के आधार पर बनाई जाती है। नीचे टेबल के माध्यम से हिमाचल प्रदेश बीएड 2022 की महत्वपूर्ण तारीखें देख सकते है।
महत्तवपूर्ण तारीखें
कार्यक्रम | तारीख |
आवेदन करने की पहली तारीख | 8 अप्रैल 2022 |
आवेदन करने की आखिरी तारीख | 6 मई 2022 |
आवेदन पत्र में करेक्शन करने की अंतिम तिथि | 7 से 9 मई 2022 |
प्रवेश पत्र जारी होने की तारीख | 17 मई 2022 |
परीक्षा की तारीख | 27 मई 2022 |
परीक्षा परिणाम की तारीख (संभावित) | 7 जून 2022 |
मेरिट लिस्ट जारी होने की तारीख (संभावित) | 15 जून 2022 |
चॉइस फिलिंग/प्रिफरेंस (प्रथम चरण) | घोषित की जाएगी |
मेरिट लिस्ट जारी होने की तिथि | घोषित की जाएगी |
अलॉटेड कॉलेज में रिपोर्टिंग की तिथि | घोषित की जाएगी |
चॉइस फिलिंग/प्रिफरेंस (द्वितीय चरण) | घोषित की जाएगी |
मेरिट लिस्ट जारी होने की तिथि | घोषित की जाएगी |
अलॉटेड कॉलेज में रिपोर्टिंग की तिथि | घोषित की जाएगी |
चॉइस फिलिंग/प्रिफरेंस (तृतीय चरण) | घोषित की जाएगी |
मेरिट लिस्ट जारी होने की तिथि | घोषित की जाएगी |
अलॉटेड कॉलेज में रिपोर्टिंग की तिथि | घोषित की जाएगी |
महत्वपूर्ण लिंक
हिमाचल प्रदेश बीएड प्रवेश परीक्षा 2022 पात्रता मापदंड
शैक्षिक योग्यता
- उम्मीदवार को स्नातक स्तर पर 50% अंक होने चाहिए।
- एससी/एसटी उम्मीदवार को स्नातक स्तर पर 45% अंक होने चाहिए।
- अगर उम्मीदवार ने स्नातकोत्तर कर रखी है। तो उम्मीदवार के 55% अंक होने चाहिए।
- अगर एससी/एसटी उम्मीदवार ने स्नातकोत्तर कर रखी है। तो उम्मीदवार के 50% अंक होने चाहिए।
आयु सीमा
- हिमाचल प्रदेश बीएड 2022 प्रवेश परीक्षा के लिए कोई आयु सीमा नहीं है।
हिमाचल प्रदेश बीएड प्रवेश परीक्षा 2022 आवेदन पत्र
एचपी बीएड 2022 प्रवेश परीक्षा के लिए आवेदन पत्र ऑनलाइन माध्यम से ही भरे जायेंगे। बीएड एडमिशन फॉर्म भरने से पहले उम्मीदवार को हिमाचल प्रदेश यूनिवर्सिटी द्वारा तय पात्रता मापदंड के अनुसार होना चाहिए। तभी बीएड परीक्षा के लिए आवेदन स्वीकार किए जाएंगे। आवेदन करने के लिए आपको एचपीयू की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। आवेदन करते समय आपको बीएड प्रवेश परीक्षा 2022 के लिए आवेदन शुल्क का भी भुगतान करना होगा। आवेदन शुल्क के बाद ही एचपी बीएड आवेदन पूरा माना जाएगा।
आवेदन करते समय अगर छात्रों से कोई त्रुटि हो जाती है तो वे इसमें करेक्शन कर सकेंगे। छात्रों को करेक्शन निर्धारित तिथियों में करना होगा।
आवेदन शुल्क
- सामान्य / ओबीसी उम्मीदवारों को रुपये 1100/- का भुगतान करना होगा।
- एससी/ एसटी उम्मीदवारों को रुपये 550/- का भुगतान करना होगा।
कैसे करें आवेदन ?
- उम्मीदवार इस पेज से भी आवेदन कर सकते हैं। या फिर आधिकारिक वेबसाइट पर भी जा सकते हैं।
- एंट्रेंस सेल ऑपशन पर जाएं। और बीएड ऑपशन पर जाएं।
- सभी नियम और शर्तें पढ़ें।
- सारी जरुरी जानकारियों को ध्यानपूर्वक भरें।
- अब शैक्षिक योग्यता और दस्तावेजों की जानकारी डालें।
- इसके बाद आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
- अब समिट बटन को दबा कर अपना आवेदन जमा करें।
हिमाचल प्रदेश बीएड 2022 एडमिट कार्ड
जिन उम्मीदवारों ने एचपी बीएड प्रवेश परीक्षा 2022 के लिए आवेदन किया है उन उम्मीदवारों के प्रवेश पत्र आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दिए गए थे। बीएड 2022 प्रवेश पत्र किसी भी उम्मीदवार पोस्ट के द्वारा नहीं भेजा जाएगा। उम्मीदवारों को हिमाचल प्रदेश यूनिवर्सिटी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकेंगे। उम्मीदवारों को अपना रजिस्ट्रेशन नबंर डालना होगा। प्रवेश पत्र उम्मीदवार के पहचान पत्र की तरह काम करेगा। हिमाचल प्रदेश बीएड प्रवेश परीक्षा में बिना प्रवेश पत्र के परीक्षा देने की अनुमति नहीं दी जाएगी।
हिमाचल प्रदेश बीएड प्रवेश परीक्षा 2022 परीक्षा पैटर्न
एचपी बीएड 2022 प्रवेश परीक्षा देने का समय 2 घंटे मिलेगा। जिसमें कुल 150 प्रश्न आएंगे और सारे प्रश्न ऑब्जेक्टिव टाइप आएंगे। प्रवेश परीक्षा में हर प्रश्न 1 अंक का आएगा। बीएड 2022 परीक्षा में कोई नेगेटिव मार्किंग नहीं होगी। हर विषय से कितने प्रश्न आएंगे और कितने अंक के आएंगे। उसकी जानकारी आप नीचे से प्राप्त कर सकते हैं।
कुल अंक – 150
- विषय – सामान्य जागरूकता
- अंक – 30
- विषय – भाषा और समझ
- अंक – 40
- विषय – तार्किक विचार
- अंक – 20
- विषय – राष्ट्रीय आयोगों का ज्ञान
- अंक – 20
- विषय – योग्यता और रवैया शिक्षण
- अंक – 40
हिमाचल प्रदेश बीएड प्रवेश परीक्षा 2022 रिजल्ट
एचपी बीएड प्रवेश परीक्षा 2022 के बाद उम्मीदवारों को परिणाम का इंतजार रहता है। परीक्षा परिणाम हिमाचल प्रदेश यूनिवर्सिटी आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया गया है। आपको बता दें कि परिणाम के बाद बीएड 202२ की मेरिट लिस्ट जारी की जाएगी। मेरिट लिस्ट में उन उम्मीदवारों के नाम लिखित परीक्षा के अंको पर आधारित होगा। मेरिट लिस्ट में नाम जारी करने के बाद उम्मीदवारों की काउंसलिंग शुरु की जाएगी। जिसके बाद बीएड कॉलेज में दाखिले की प्रक्रिया शुरु की जाएगी।
हिमाचल प्रदेश बीएड प्रवेश परीक्षा 2022 कॉउंसलिंग
हिमाचल प्रदेश बीएड प्रवेश परीक्षा संपन्न होने के बाद सफल उम्मीदवारों के लिए पहले चरण की कॉउंसलिंग प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी। उम्मीदवारों को कॉउंसलिंग में भाग लेने के लिए सबसे पहले रजिस्ट्रेशन फॉर्म भरना होगा। उम्मीदवार रजिस्ट्रेशन फॉर्म एचपीयू की ऑफिसियल वेबसाइट पर जाकर या इस पेज पर नीचे दी गए लिंक पर क्लिक करके भर सकेंगे।
आधिकारिक वेबसाइट – hpuniv.nic.in
हिमाचल प्रदेश बीएड 2022 की अधिक जानकारी के लिए आप पिछले वर्ष की आधिकारिक अधिसूचना यहाँ से डाउनलोड कर सकते हैं।