हिमाचल प्रदेश डीएलएड 2020 एडमिशन के लिए पहली काउंसलिंग के बाद उम्मीदवारों की पहली अलॉटमेंट लिस्ट जारी कर दी गयी है। एचपी डीएलएड 2020 अलॉटमेंट लिस्ट जारी कर दी गयी है। आप आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर HPBOSE D.El.Ed Allotment List 2020 जाँच सकते हैं। आपको बता दें कि एचपी डीएलएड रिजल्ट ऑनलाइन माध्यम से 28 अगस्त 2020 को जारी कर दिए गए हैं। रिजल्ट जारी होने के बाद हिमाचल प्रदेश बोर्ड ऑफ़ स्कूल एजुकेशन की ओर से छात्रों की मेरिट लिस्ट तैयार की करके जारी कर दी गयी है। जिन छात्रों का नाम मेरिट लिस्ट में दर्ज है उनको कॉउंसलिंग प्रक्रिया में तय समय एवं तिथि पर भाग लेना होगा। डीएलएड काउंसलिंग प्रक्रिया के दौरान उम्मीदवारों का डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन भी किया जायेगा। डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के समय उम्मीदवारों को अपने सारे ओरिजिनल डॉक्यूमेंट लेकर जाने होंगे। कॉउंसलिंग में छात्रों को रोल नम्बर एवं मेरिट लिस्ट के अनुसार बुलाया जायेगा। छात्र मेरिट लिस्ट एवं कॉउंसलिंग के समय की जानकारी के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक कर सकते हैं। HPBOSE D.El.Ed Counselling 2020 की अधिक जानकारी के लिए आप इस आर्टिकल को पूरा पढ़ सकते हैं।
नवीनतम : एचपी डीएलएड 2020 एडमिशन के लिए पहली अलॉटमेंट लिस्ट जारी, नीचे दी गयी लिंक से करें जाँच।
एचपी डीएलएड काउंसलिंग 2020 (HPBOSE D.El.Ed Counselling 2020)
छात्रों को प्रशिक्षण संस्थानों का आवंटन काउंसलिंग के समय किया जाएगा। DIETs और निजी तौर पर प्रबंधित संस्थानों के लिए काउंसलिंग अलग से आयोजित की जाएगी। छात्रों को काउंसलिंग प्रक्रिया में स्वयं हिस्सा लेना अनिवार्य है। काउंसलिंग प्रक्रिया पूरी होने के बाद उम्मीदवारों को एडमिशन दिया जायेगा। नीचे टेबल के माध्यम से हिमाचल प्रदेश डीएलएड 2020 काउंसलिंग की महत्वपूर्ण तारीखें देख सकते हैं।
महत्वपूर्ण तारीखें
कार्यक्रम | तारीखें |
परीक्षा की तारीख | 19 जुलाई 2020 |
परीक्षा परिणाम घोषित होने की तारीख | 28 अगस्त 2020 |
काउंसलिंग प्रक्रिया शुरू होने की तारीख | 12 से 23 अक्टूबर 2020 |
पहली अलॉटमेंट लिस्ट जारी होने की तिथि | 11 नवंबर 2020 |
काउंसलिंग : हिमाचल प्रदेश डीएलएड 2020 काउंसलिंग की जानकारी (रोल नम्बर एवं मेरिट लिस्ट के अनुसार) लिस्ट प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
कॉउंसलिंग शेड्यूल की जानकारी के लिए यहाँ क्लिक करें।
अलॉटमेंट लिस्ट : एचपी डीएलएड 2020 की पहली अलॉटमेंट लिस्ट यहाँ से जांचें।
एचपी डीएलएड 2020 काउंसलिंग के लिए रजिस्ट्रेशन कैसे करें
उम्मीदवारों को काउंसलिंग प्रक्रिया में भाग लेने के लिए रजिस्ट्रेशन करना होगा। रजिस्ट्रेशन करने के लिए उम्मीदवारों को हिमाचल प्रदेश बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन http://www.hpbose.org की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। आप रजिस्ट्रेशन हमारे आर्टिकल पर दिए हुए लिंक के माध्यम भी रजिस्ट्रेशन कर सकते है। बता दें कि रजिस्ट्रेशन के लिए उम्मीदवारों को शुल्क भुगतान करना होगा। उम्मीदवार काउंसलिंग रजिस्ट्रेशन करने के बाद प्रिंट आउट जरूर निकाल लें। आप नीचे रजिस्ट्रेशन करने के स्टेप देख सकते है।
- रजिस्ट्रेशन करने के लिए उम्मीदवारों को सबसे पहले हिमाचल प्रदेश बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन http://www.hpbose.org की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
- आधिकारिक वेबसाइट पर जाने के बाद उम्मीदवारों को नोटिफिकेशन सेक्शन पर क्लिक करना होगा।
- सेक्शन पर क्लिक करने के बाद उम्मीदवारों के सामने नया पेज खुल जायेगा।
- फिर आपको हिमाचल प्रदेश डीएलएड 2020 काउंसलिंग वाले लिंक पर क्लिक करना होगा। लिंक पर क्लिक करते ही उम्मीदवारों के सामने रजिस्ट्रेशन पेज खुल जायेगा। फिर आप रजिस्ट्रेशन कर सकते है।
हिमाचल प्रदेश डीएलएड 2020 सीटों विवरण
सरकारी डाइट (डिस्ट्रिक्ट इंस्टिट्यूट ऑफ एजुकेशन एंड ट्रेनिंग)
DIET का नाम | सीटों की संख्या |
डाइट- बिलासपुर (जुखाला) | 75 |
डाइट-चम्बा (सारू) | 100 |
डाइट- (गौना करौर) | 75 |
डाइट – काँगड़ा (धर्मशाला) | 100 |
डाइट -किन्नौर (recong-peo) | 25 |
डाइट -कुल्लू (जरद) | 100 |
डाइट -लाहौल और स्पीति (ठंडी) | 25 |
डाइट -मंडी | 100 |
डाइट -शिमला (शमलाघाट) | 100 |
डाइट -सिरमौर (नाहन) | 100 |
डाइट -उना (दलहन) | 25 |
डाइट – सोलन | 75 |
कुल | 900 |
प्राइवेट संस्थान के लिए
प्राइवेट DIET का नाम | सीटों की संख्या |
शांति निकेतन कॉलेज ऑफ एजुकेशन (हमीरपुर) | 50 |
डी.डी.एम साई इंस्टिट्यूट ऑफ एजुकेशन (कल्लर, नडुअन, डिस्ट्रिक्ट हमीरपुर) | 50 |
शिमला कॉलेज ऑफ एजुकेशन (शीतल कुंज कमला नगर संजौली शिमला ) | 100 |
जय भारती कॉलेज ऑफ एजुकेशन (लोहारिन, डिस्ट्रिक्ट हमीरपुर) | 50 |
हमीरपुर कॉलेज ऑफ एजुकेशन (राम नगर, डिस्ट्रिक्ट हमीरपुर) | 50 |
एसवीएन कॉलेज ऑफ एजुकेशन, तर्कवारी (भोरंज) | 50 |
त्रिशा कॉलेज ऑफ एजुकेशन, थीन (जोल सपार) जिला .हमीरपुर | 50 |
राज राजेश्वरी कॉलेज ऑफ एजुकेशन, चोरब (भोटा) हमीरपुर | 50 |
आर. सी कॉलेज ऑफ एजुकेशन धनोट, पीओ अधवानी (देहरा) जिला कांगड़ा। | 50 |
शरण कॉलेज ऑफ एजुकेशन फॉर विमेन घुरारी, जिला कांगड़ा (केवल लड़कियों के लिए) | 100 |
जियान ज्योति इंस्टीट्यूट ऑफ बेसिक एजुकेशन, राजोल जिला कांगड़ा | 50 |
क्षत्रिय कॉलेज ऑफ एजुकेशन, काठगढ़ रोड चनौर, इंदोरा, जिला | 50 |
केलबी देव कॉलेज केवल लड़कियों के लिए (पालमपुर) | 50 |
कुल्लू कॉलेज ऑफ एजुकेशन, भोगना जिला, कुल्लू कांगड़ा | 50 |
रामेश्वरी शिक्षक प्रशिक्षण संस्थान सकाराबाई, कुल्लू, जिला कुल्लू। | 100 |
अभिलाषी जेबीटी प्रशिक्षण संस्थान, नेर-चौक जिला, मंडी | 50 |
कृष्ण शिक्षा केंद्र, नेरचौक, जिला, मंडी | 50 |
विजय मेमोरियल कॉलेज ऑफ एजुकेशन भंगरोटू, जिला, मंडी | 50 |
जागृति टीचर ट्रेनिंग कॉलेज देवधर, मंडी, जिला मंडी | 50 |
ब्लूम्स कॉलेज ऑफ एजुकेशन, (कोट) सुंदरनगर, जिला, मंडी | 50 |
भारतीय शिक्षा संस्थान, हरिदेवी, घनाहट्टी, जिला शिमला | 50 |
सेंट बेड्स कॉलेज, शिमला जिला (केवल लड़कियों के लिए) | 50 |
शांति इलैया इंस्टीट्यूट ऑफ एजुकेशन ट्रेनिंग, रामपुर केँथल वाया तोतु, शिमला (केवल लड़कियों के लिए) | 50 |
एचपी कॉलेज ऑफ एजुकेशन ओगली, कला अंब, जिला सिरमौर | 50 |
बाबा किरपाल दास (BKD) कॉलेज ऑफ एजुकेशन फॉर वुमन, पांवटा साहिब, जिला। सिरमौर (केवल लड़कियों के लिए) | 50 |
वैद शंकर लाल मेमोरियल कॉलेज ऑफ एजुकेशन चंडी, जिला सोलन | 50 |
शिक्षा भारती इंस्टीट्यूट ऑफ एजुकेशन ट्रेनिंग एंड रिसर्च, समूर खुर्द, जिला ऊना | 50 |
शांति कॉलेज ऑफ एजुकेशन, कैलाश नगर, नखरो, जिला ऊना। | 50 |
कुल | 1550 |
पूर्ण कुल सीटें (900 + 1550) | 2450 |
लिखित परीक्षा पास करने के लिए न्यूनतम अंक
- सामान्य श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए 50% न्यूनतम पास अंक यानी 100 में से 50 अंक।
- आरक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए 45% न्यूनतम पास अंक यानी 100 में से 45 अंक।
- खेल व्यक्तियों के लिए 35% (केवल राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर) यानी 100 में से 35 अंक।
Discussion about this post