हिमाचल प्रदेश फॉरेस्ट डिपार्टमेंट 2019 ने फॉरेस्ट गार्ड के पद के लिए रिक्तियां निकाली है। ये भर्तियां राज्य के अलग-अलग शहरों में की जाएंगी। आपकी जानकारी के लिए हम आपको बता दें कि एचपी फॉरेस्ट डिमार्टमेन्ट भर्ती 2019 के लिए आवेदन शुरू किये जा चुके हैं। हिमाचल प्रदेश वन विभाग भर्ती के लिए आवेदन पत्र 14 जनवरी, 2019 से वन विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दिए गए हैं। आवेदन करने केवल आज यानि कि 15 फरवरी, 2019 तक भरे जाएंगे। जो भी उम्मीदवार हिमाचल प्रदेश वन विभाग भर्ती 2019 के लिए आवेदन करना चाहते हैं वो 15 फरवरी, 2019 यानि कि आज रात तक आवेदन पत्र भरकर जमा कर दें। एचपी वन विभाग भर्ती 2019 में आवेदन करने के लिए कृप्या अपनी योग्यता की जांच अवश्य कर लें। एचपी वन विभाग भर्ती 2019 की पूरी जानकारी प्राप्त करने के लिए कृप्या हमारे द्वारा दिए गए इस आर्टिकल को पूरा पढ़ें।
एचपी वन विभाग भर्ती 2019
एचपी फॉरेस्ट डिमार्टमेन्ट भर्ती 2019 के लिए उम्मीदवार की आयु 18 से 30 वर्ष के बीच होनी चाहिए। आवेदन पत्र ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरीकों से जमा किया जा सकता है। साथ ही उम्मीदवारों का किसी भी मान्यता प्राप्त संस्थान से 12वीं पास होना आनिवार्य है। आपकी जानकारी के लिए हम आपको बता दें कि एचपी फॉरेस्ट डिमार्टमेन्ट भर्ती 2019 के लिए आवेदन करने के लिए आपको आवेदन शुल्क भरने की कोई आवश्यकता नहीं है। एचपी फॉरेस्ट डिमार्टमेन्ट भर्ती आवेदन पत्र 2019 के लिए किसी भी तरह का भुगतान नहीं करना होगा। हिमाचल प्रदेश वन विभाग भर्ती 2019 के लिए कृप्या नीचे दी गई महत्वपूर्ण तिथियों को ध्यान से देख लें।
महत्वपूर्ण तिथियां
कार्यक्रम | तिथि |
आवेदन शुरू होने की तारीख | 14 जनवरी, 2019 |
आवेदन करने की अंतिम तारीख | 15 फरवरी, 2019 |
कॉल लेटर | 16 मार्च, 2019 से 5 अप्रैल, 2019 के बीच |
फिजिकल टेस्ट | 6 अप्रैल, 2019 से 16 अप्रैल, 2019 के बीच |
लिखित परीक्षा की तारीख | 21 अप्रैल, 2019 |
इंटरव्यू की तारीख | 29 अप्रैल, 2019 |
रिजल्ट की तारीख | 11 मई, 2019 |
महत्वपूर्ण लिंक्स
एचपी वन विभाग भर्ती 2019 रिक्त विवरण
- पद का नाम- फॉरेस्ट गार्ड (वन रक्षक)
- कुल पदों की संख्या- 123
- नौकरी करने का स्थान- हिमाचल प्रदेश
- वेतन- 5,910/- रूपये से 20,200/- रूपये तक
हिमाचल प्रदेश वन विभाग भर्ती 2019 योग्यता मानदंड
आयु सीमा ( 1 जनवरी, 2019 के अनुसार )
- 18 से 30 वर्ष के बीच
शैक्षणिक योग्यता
- उम्मीदवार का भारतीय नागरिक होना आनिवार्य है।
- किसी भी मान्यता प्राप्त संस्थान से 12 वीं पास होना आनिवार्य है।
शारीरिक मापदण्ड
पुरूष के लिए
- लंबाई- 165 सेमी.
- छाती (बिना फुलाये)- 79 सेमी.
- छाती (फुलाकर)- 84 सेमी.
महिला के लिए
- लंबाई- 150 सेमी.
- छाती (बिना फुलाये)-74 सेमी.
- छाती (फुलाकर)-79 सेमी.
एचपी वन विभाग भर्ती 2019 आवेदन पत्र
हिमाचल प्रदेश वन विभाग भर्ती के लिये आपको ऑनलाइन या ऑफलाइन आवेदन पत्र भरना होगा। ऑनलाइन आवेदन पत्र हिमाचल प्रदेश वन विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दिया गया है। सभी उम्मीदवारों को ये सूचित किया जाता है कि 15 फरवरी, 2019 यानि कि आज तक आवेदन पत्र जमा कर सकते हैं। साथ ही हम आपको ये भी बता दें कि आप हमारे द्वारा दिए गए लिंक से भी आवेदन कर सकते हैं। आवेदन ऑनलाइन ही किया जाएगा। आवेदन पत्र भरते समय उम्मीदवारों को काफी सावधानी बरतनी होगी। यदि आवेदन पत्र भरने में कोई गलती हो जाती है तो आप 28 फरवरी, 2019 से लेकर 15 मार्च, 2019 तक के बीच में उसमें बदलाव कर सकते हैं। आवेदन पत्र में सारी जानकारी ठीक और सही भरें। अगर आपके द्वारा दी गई जानकारी गलत साबित हुई तो ऐसी स्थिति में आपका आवेदन पत्र स्वीकार नहीं किया जाएगा और रद्द हो जाएगा। साथ ही आप अपनी ईमेल आईडी और मोबाइल नंबर पंजीकृत करना ना भूलें।
आधिकारिक वेबसाइट- hpforest.nic.in
आवेदन शुल्क
हम आवेदन करने वाले सभी उम्मीदवार को ये बता दें कि आवेदन पत्र भरने के लिए आपको किसी भी तरह का कोई भुगतान नहीं भरना होगा। हिमाचल प्रदेश वन विभाग भर्ती आवेदन पत्र सभी वर्ग के लोगों के लिए एकदम मुफ्त है।
एचपी वन विभाग भर्ती कॉल लेटर 2019
हिमाचल प्रदेश वन विभाग भर्ती के लिए सभी आवेदको को कॉल लेटर यानि कि बुलावा पत्र के जरिए बुलाया जाएगा। आवेदन करने वाले सभी उम्मीदवारों को शारीरिक दक्षता परीक्षा के बारे में सारी जानकारी स्थानीय अखबार के द्वारा दी जाएगी। बुलावा पत्र के जरिए सभी आवेदकों को शारीरिक दक्षता परीक्षण के लिए बुलाया जाएगा। सारी जानकारी उम्मीदवारों को कॉल लेटर द्वारा ही दी जाएगी। किसी भी उम्मीदवार को अगर 4 अप्रैल, 2019 तक बुलावा पत्र नहीं आता तो ऐसी स्थिति में आप वन विभाग के स्थानीय कार्यालय में किसी भी कार्य दिवस को सुबह दस बजे से लेकर शाम पांच बजे तक सम्पर्क कर सकते हैं।
एचपी वन विभाग भर्ती परीक्षा पैटर्न 2019
-
शारीरिक दक्षता परीक्षण
नीचे दी गई तालिका के आधार पर सभी उम्मीदवारों का फिजिकल टेस्ट किया जाएगा।
मद | पुरूष | महिला | टिप्पणी |
दौड़ | दूरी- 100 मी. | दूरी- 100 मी. | इन दौड़ो में कोई अतिरिक्त अवसर नहीं दिया जाएगा। |
समय- 14 सैकण्ड | समय- 17 सैकण्ड | – | |
ऊंची कूद | 1.25 मी. | 1 मी. | 3 अवसर दिए जाएंगे |
लंबी कूद | 4 मी. | 3 मी. | 3 अवसर दिए जाएंगे |
- शारीरिक दक्षता परीक्षण में पास होने वाले उम्मीदवारों को ही लिखित परीक्षा में बैठने की अनुमति दी जाएगी।
-
लिखित परीक्षा
- लिखित परीक्षा 85 अंक की होगी।
- 85 वस्तुनिष्ठ प्रश्न होंगे।
- लिखित परीक्षा के लिए 75 मिनट का समय दिया जाएगा।
- उम्मीदवार काला या नीला बॉल पेन लेकर जरूर आएं।
-
प्रमाण पत्र का मूल्यांकन
आवेदन पत्र के साथ आपको नीचे दिए गए प्रमाण पत्रों की फोटोकॉपी जमा करनी होगी। जिसके आधार पर उम्मीदवारों को 15 अंक दिए जाएंगे-
- न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता भर्ती एंव पदोन्नति नियम के अनुसार-
- पिछड़ा क्षेत्र या पंचायत
- भूमिहीन परीवार या ऐसा परिवर जिनकी भूमि 1 हैक्टयर से कम हो ( प्रमाण पत्र सम्बन्धित राजस्व अधिकारी)
- बेरोजगार प्रमाण पत्र कि अभ्यार्थी के परिवार का कोई भी सदस्य किसी भी सरकारी एवं अर्ध-सरकारी नौकरी में नही है।
- एन.एस.एस. या एन.सी.सी. भात स्काउट एवं गाइड राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में पदक विजेता
- बी.पी.एल. परिवार जिनकी वार्षिक आय 40000 हजार रूपये से कम या सरकार द्वारा समय-समय पर तय
- विधवा, तलाकशुदा, जरूरत मंद या एकल महिला
- एकल पुत्री या अनाथ
- सम्बन्धित क्षेत्र में 6 माह का प्रशिक्षण जो कि मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से हो
- सम्बन्धित क्षेत्र में सरकरी एवं अर्ध-सरकारी संस्थान से कम से कम एक वर्ष या अधिकतम 5 वर्ष का अनुभव हो।
एचपी वन विभाग भर्ती प्रक्रिया 2019
हिमाचल प्रदेश वन विभाग में भर्ती पाने के लिए सभी उम्मीदवारों को निम्न तीन चरणों से होकर गुजरना होगा।
- शारीरिक दक्षता परीक्षण
- लिखित परीक्षण- 85 अंंक
- प्रमाण पत्रो का मूल्यांकन- 15 अंक
एचपी वन विभाग भर्ती रिजल्ट 2019
शारीरिक दक्षता परीक्षण में सफलता प्राप्त करने वाले उम्मीदवारों को ही लिखित परीक्षा में बैठने की अनुमति दी जाएगी। उम्मीदवारों को सारी जानकारी कॉल लेटर द्वारा दिया जाएगा। तीनों चरण यानि कि शारीरिक दक्षता परीक्षण, लिखित परीक्षण और प्रमाण पत्रों को मिलाकर मूल्यांकन किया जाएगा। जो भी उम्मीदवार इन तीनों चरणों में सफलता हासिल करेगा उन्हें ही ये नौकरी मिल पाएगी। लिखित परीक्षा होने के बाद उम्मीदवारों को उनका परिणाम जारी कर दिया जाएगा। परिणाम आने की तारीख 11 मई, 2019 बतायी जा रही है। उम्मीदवारों को उनका परिणाम हिमाचल प्रदेश वन विभाग की आधाकरिक वेबसाइट पर जारी कर दिया जाएगा। इसके अलावा आप हमारे द्वारा दिए गए लिंक से भी अपना रिजल्ट प्राप्त कर सकेंगे।
एचपी वन विभाग भर्ती 2019 की पूरी जानकारी प्राप्त करने के लिए नोटिफिकेशन यहां से प्राप्त करें।