एचपी लीट 2021 एडमिट कार्ड – हिमाचल प्रदेश तकनीकी शिक्षा बोर्ड लीट का आयोजन मई 2021 में किया जा सकता है। परीक्षा के लिए छात्रों को एडमिट कार्ड हिमाचल प्रदेश तकनीकी शिक्षा बोर्ड धर्मशाला की ऑफिसियल वेबसाइट http://www.hptechboard.com पर जारी किये जायेंगे। परीक्षा के कुछ दिन पहले एडमिट कार्ड जारी कर दिए जायेंगे। छात्र एडमिट कार्ड केवल ऑनलाइन माध्यम से ही प्राप्त कर सकते हैं। छात्रों को एडमिट कार्ड पोस्ट या ईमेल आईडी के माध्यम से नहीं भेजे जायेंगे। एडमिट कार्ड बहुत ही महत्वपूर्ण दस्तावेज हैं। एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए छात्रों को अपना लॉगिन आईडी और पासवर्ड डालना होगा।
एचपी लीट 2021 एडमिट कार्ड | HP LEET 2021 Admit Card
छात्रों को एडमिट कार्ड के साथ कोई भी एक आईडी प्रूफ लेकर जाना होगा। बता दें कि आईडी प्रूफ पर आवेदन समय दी जानकारी मिलनी चाहिए। यदि आईडी प्रूफ और एडमिट कार्ड दी जानकारी एक सामान नहीं होती है तो छात्र को परीक्षा में बैठने से रोका जा सकता हैं। नीचे टेबल के माध्यम से एचपी लीट 2021 एडमिट कार्ड की महत्वपूर्ण तारीखें देख सकते हैं। नीचे टेबल पर एक नज़र डालें।
कार्यक्रम | तारीखें |
एडमिट कार्ड जारी होने की तारीख | घोषित की जाएगी |
परीक्षा की तारीख | घोषित की जाएगी |
एडमिट कार्ड : एचपी एलईईटी 2021 एडमिट कार्ड यहाँ से प्राप्त कर सकेंगे।
एचपी लीट 2021 एडमिट कार्ड कैसे डाउनलोड करें
- एचपी एलईईटी 2021 एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवार को सबसे पहले हिमाचल प्रदेश तकनीकी शिक्षा बोर्ड की ऑफिसियल वेबसाइट http://www.hptechboard.com पर जाना होगा। जिससे वेबसाइट का होम पेज ओपन हो जायेगा।
- होम पेज पर आपको नोटिस एक बॉक्स दिखाई देगा जिसमें आपको LEET 2021 Admit card का लिंक चलता हुआ दिखाई देगा। आपको उस लिंक पर क्लिक करना होगा जिससे एक नया पेज ओपन हो जायेगा।
- उस पेज पर आपको Click for LEET-2021 Admit Card का लिंक दिखाई देगा जिस पर वे क्लिक करेंगे।
- जिससे एडमिट कार्ड प्राप्त करने के लिए लॉगिन पेज ओपन हो जायेगा। उम्मीदवार उसमें लॉगिन आईडी एवं पासवर्ड डालकर अपना एडमिट कार्ड प्राप्त कर सकते हैं।
इसके साथ उम्मीदवार हमारे पेज पर ऊपर दिए गए डायरेक्ट लिंक पर क्लिक करके लॉगिन पेज जानकारी भरकर एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। उम्मीदवारों को बता दें कि वे एडमिट कार्ड से निम्नलिखित जानकारी प्राप्त कर सकते हैं –
- उम्मीदवार का नाम
- रोल नम्बर
- फोटो
- हस्ताक्षर
- परीक्षा केंद्र एवं परीक्षा का समय
परीक्षा केंद्र में साथ लेकर जाने वाले महत्वपूर्ण डॉक्यूमेंट
प्रवेश परीक्षा में शामिल होने के लिए उम्मीदवार अपने साथ एडमिट कार्ड साथ लेकर जाएं। एडमिट कार्ड के साथ आपको एक वैलिड पहचान पत्र साथ ले जाना अनिवार्य है, बिना एडमिट कार्ड एवं वैलिड पहचान पत्र के परीक्षा हॉल में एंट्री नहीं दी जाएगी और ऐसे उम्मीदवार परीक्षा देने से वंचित हो जायेंगे। वैलिड पहचान पत्र के रूप में आप अपना आधार कार्ड, पैन कार्ड, वोटर आईडी कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस एवं पासपोर्ट का इस्तेमाल कर सकते हैं।
परीक्षा पैटर्न
उम्मीदवारों को बता दें कि एचपी एलईईटी 2021 प्रवेश परीक्षा पेपर पेन आधारित होगी। उम्मीदवारों से 100 मल्टीपल चॉइस के प्रश्न पूछे जायेंगे। प्रत्येक सही प्रश्न के लिए उम्मीदवारों को 4 अंक प्रदान किये जायेंगे और प्रत्येक गलत उत्तर एटेम्पट करने पर 1 अंक की कटौती की जाएगी। परीक्षा के लिए 3 घंटे का समय प्रदान किया जायेगा। उम्मीदवारों से अलग अलग विषयों से प्रश्न पूछे जायेंगे जो निम्नलिखित हैं-
- गणित : 25 प्रश्न
- भौतिक विज्ञान : 25 प्रश्न
- रसायन विज्ञान : 25 प्रश्न
- सामान्य ज्ञान : राज्य – 15, राष्ट्रीय स्तर के प्रश्न- 10 प्रश्न
एचपी लीट 2021 परीक्षा केंद्र
परीक्षा केंद्र | परीक्षा केंद्र कोड |
चम्बा | 01 |
धर्मशाला | 02 |
हमीरपुर | 03 |
सोलन | 04 |
सुंदरनगर | 05 |
शम्सी | 06 |
शिमला | 07 |
रामपुर | 08 |
ऊना | 09 |
एचपी लीट 2021 रिजल्ट
एचपी एलईईटी 2021 संपन्न होने के बाद उम्मीदवारों के परिणाम जारी किये जायेंगे। उम्मीदवारों को बता दें कि उनके एचपी एलईईटी 2021 परिणाम परीक्षा में उनके द्वारा किये गए प्रदर्शन के आधार पर मेरिट लिस्ट तैयार कर जारी किये जायेंगे। आप परिणाम हिमाचल प्रदेश तकनीकी शिक्षा बोर्ड की ऑफिसियल वेबसाइट http://www.hptechboard.com पर जाकर प्राप्त कर सकेंगे। परिणाम जारी होने के बाद उम्मीदवारों को कॉउंसलिंग के लिए बुलाया जायेगा। एचपी एलईईटी 2021 से जुड़ी अधिक जानकारी के लिए नीचे दी गई बटन के लिंक पर क्लिक करके हमारे मेन पेज को पढ़ सकते हैं।
नोट – छात्रों को बता दें कि इस वर्ष एचपी लीट प्रवेश परीक्षा का आयोजन नहीं किया जायेगा इसलिए छात्रों के प्रवेश पत्र जारी नहीं किये जायेंगे। छात्रों को प्रवेश मेरिट लिस्ट के अनुसार दिया जायेगा।
Discussion about this post