हिमाचल प्रदेश में हर वर्ष नेशनल मीन्स कम मेरिट स्कॉलरशिप स्कीम (एनएमएमएस) की परीक्षा आयोजित की जाती है। एनएमएमएस परीक्षा हिमाचल के एससीईआरटी के द्वारा आयोजित की जाती है। यह परीक्षा आर्थिक रूप से कमजोर छात्रों के लिए आयोजित की जाती है। इस परीक्षा के माध्यम से चयनित छात्रों को कक्षा 9वीं से कक्षा 12वीं की पढ़ाई के लिए हर वर्ष स्कालरशिप दी जाती है। छात्रों को बता दें कि यह NMMS की पहले चरण की परीक्षा होती है जो स्टेट लेवल पर आयोजित की जाती है। जो उम्मीदवार इस परीक्षा में भाग लेना चाहते हैं वे 29 दिसंबर 2021 से 15 जनवरी 2022 तक आवेदन कर सकते थे जिसे अब 30 जनवरी 2022 तक बढ़ा दिया गया है। जिन छात्रों ने अब तक आवेदन नहीं किया है वे अब 30 जनवरी तक एप्लीकेशन फॉर्म भर सकते हैं। उम्मीदवार ऑफिसियल वेबसाइट पर जाकर या इस पेज पर नीचे उपलब्ध करवाए गए लिंक से एप्लीकेशन फॉर्म भर सकते हैं। उसके बाद जो उम्मीदवार इसमें सफल रहेंगे उनको सरकार की ओर से स्कॉलरशिप प्रदान की जाएगी। हिमाचल प्रदेश एनएमएमएस 2021-2022 के आवेदन पत्र, एडमिट कार्ड, परीक्षा पैटर्न, आंसर की, रिजल्ट आदि से जुड़ी जानकारियों के लिए इस पोस्ट को पूरा पढ़ सकते हैं।
हिमाचल प्रदेश एनएमएमएस 2021-2022 | Himachal Pradesh NMMS 2021-2022
हिमाचल प्रदेश राष्ट्रीय मीन्स कम मेरिट छात्रवृत्ति के तहत हर छात्र को प्रति महीना 1000 रुपये दिए जाते हैं। इसमें पहले चरण की परीक्षा MAT और दूसरे चरण की परीक्षा SAT का आयोजन किया जायेगा। यह स्कॉलरशिप एमएचआरडी, नई दिल्ली के द्वारा दी जाती है। हिमाचल प्रदेश एनएमएमएस 2021-2022 से जुड़ी कुछ महत्वपूर्ण तारीखें नीचे दी गई टेबल से देख सकते हैं।
महत्तवपूर्ण तारीखें
आयोजन | तारीखें |
ऑनलाइन आवेदन प्रारम्भ होने की तिथि | 29 दिसंबर 2021 |
आवेदन की अंतिम तिथि | 30 जनवरी 2022 |
स्कूल के प्रिंसिपल/हेड मास्टर द्वारा छात्रों के एप्लीकेशन फॉर्म का वेरिफिकेशन करने की अंतिम तिथि | 31 जनवरी 2022 |
पहले चरण की परीक्षा की तारीख (स्टेट लेवल) | 06 मार्च 2022 |
परीक्षा के परिणाम | घोषित की जाएगी |
दूसरे चरण की परीक्षा की तिथि (नेशनल लेवल) | घोषित की जाएगी |

हिमाचल प्रदेश एनएमएमएस 2021-2022 पात्राता मापदंड
- छात्र के 7वीं कक्षा में 55% का होना अनिवार्य है।
- छात्र कक्षा 8वीं का छात्र हो।
- अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और दिव्यांग छात्रों को 5% की छूट दी जाती है।
- मात -पिता की आय 1.50 लाख से अधिक नहीं होनी चाहिए।
हिमाचल प्रदेश एनएमएमएस 2021-2022 आवेदन पत्र
हिमाचल प्रदेश एनएमएमएस के लिए आवेदन प्रक्रिया २९ दिसंबर 2021 से शुरू कर दी गयी है। उम्मीदवार आवेदन पत्र ऑनलाइन माध्यम से नेशनल मीन्स कम मेरिट स्कॉलरशिप एग्जामिनेशन की ऑफिसियल वेबसाइट पर जाकर भर सकते हैं। इसके अलावा आप इस पेज पर उपलब्ध करवाए गए डायरेक्ट लिंक पर क्लिक करके भी एप्लीकेशन फॉर्म भर सकते हैं। । छात्र एप्लीकेशन फॉर्म 15 जनवरी 2022 तक भर सकते थे जिसे अब 30 जनवरी 2022 तक बढ़ा दिया गया है। उम्मीदवार बढ़ाई गयी निर्धारित तिथि में आवेदन प्रक्रिया पूर्ण कर सकते हैं
आवेदन पत्र : एचपी एनएमएमएस 2021-2022 ऑनलाइन आवेदन पत्र भरने के लिए यहाँ क्लिक करें।
हिमाचल प्रदेश एनएमएमएस 202१-202२ एडमिट कार्ड
हिमाचल प्रदेश एनएमएमएस परीक्षा का एडमिट कार्ड परीक्षा से कुछ दिन पूर्व जारी कर दिए जायेंगे। आवेदन करने वाले छात्रों का रोल नंबर तय करने के बाद एडमिट कार्ड जारी कर दिया जाता है। परीक्षा के समय एडमिट कार्ड साथ ले जाना आवश्यक है। एडमिट कार्ड नहीं होने पर आपको परीक्षा में शामिल होने की अनुमति नहीं दी जाती है।
हिमाचल प्रदेश एनएमएमएस 2021-2022 परीक्षा पैटर्न
- एनएमएमएस की परीक्षा लिखित माध्यम से आयोजित की जाती है।
- लिखित परीक्षा में मेन्टल एबिलिटी टेस्ट (एसएटी) और स्कॉलरशिप एप्टीटुड टेस्ट (एसएटी) से प्रश्न पूछे जाते हैं।
- स्कॉलरशिप एप्टीटुड टेस्ट (एसएटी) में लैंग्वेज कॉम्प्रिहेंसिव और एप्टीटुड टेस्ट दोनों से सवाल पूछे जाते हैं।
- दोनों भाग से कुल 100 – 100 अंकों के प्रश्न पूछे जाते हैं।
- मेन्टल एबिलिटी टेस्ट (एसएटी) में प्रश्नों की कुल संख्या 100 होती है।
- स्कॉलरशिप एप्टीटुड टेस्ट (एसएटी) में कुल 100 प्रश्न पूछे जाते हैं।
- प्रत्येक प्रश्न 1 का होता है।
- एनएमएमएस परीक्षा हिंदी और अंग्रेजी दोनों माध्यम से आयोजित की जाती है। क
- दोनों भागों की परीक्षा के लिए छात्रों को 120 – 120 मिनट समय दिया जाता है।
- यह परीक्षा ओएमआर शीट पर होती है।
- इस परीक्षा में निगेटिव मार्किंग नहीं की जाती है।
- उत्तर गलत होने पर छात्रों के अंक नहीं काटे जाते हैं।
हिमाचल प्रदेश एनएमएमएस 2021-2022 चयन प्रक्रिया
- छात्रों का चयन लिखित परीक्षा के आधार पर किया जाता है।
- सामान्य वर्ग के छात्रों को उत्तीर्ण होने के लिए न्यूनतम 40 प्रतिशत अंक प्राप्त करना आवश्यक है।
- अनुसूचित जाति, पिछड़ी जाति एवं दिव्यांग उम्मीदवारों को उत्तीर्ण होने के लिए न्यूनतम 32 प्रतिशत अंक प्राप्त करना आवश्यक है।
- कक्षा 8वीं में न्यूनतम 55 प्रतिशत अंक या इससे अधिक अंक प्राप्त करने वाले छात्रों को ही स्कॉलरशिप दी जाती है।
- अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और दिव्यांग उम्मीदवारों को 5 प्रतिशत छूट दी जाती है।
- अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और दिव्यांग उम्मीदवारों को स्कॉलरशिप के लिए 8वीं में न्यूनतम 50 प्रतिशत अंक प्राप्त करना आवश्यक है।
हिमाचल प्रदेश एनएमएमएस 2021-2022 आंसर की
एनएमएमएस हिमाचल प्रदेश की परीक्षा के लिए आंसर की जारी कर दी जाती है। आंसर की परीक्षा समाप्त होने के कुछ समय बाद जारी की जाती है। आंसर की के माध्यम से छात्र रिजल्ट जारी होने से पहले अपने अंकों का अनुमान लगा सकते हैं। आंसर की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया जाता है।
हिमाचल प्रदेश एनएमएमएस 2021-2022 रिजल्ट
हिमाचल प्रदेश एनएमएमएस 2021-2022 की लिखित परीक्षा में शामिल होने वाले छात्रों का रिजल्ट घोषित कर दिया जायगा। रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया जाता है। रिजल्ट पीडीएफ फॉर्मेट में जारी किया जाता है। एनएमएमएस रिजल्ट डिस्ट्रिक वाइज जारी किया जाता है। आधिकारिक वेबसाइट के अलावा आप चाहें तो इस पेज में दिए गए लिंक के माध्यम से भी अपना रिजल्ट देख सकते हैं। रिजल्ट केवल ऑनलाइन माध्यम से ही देखा जा सकता है। किसी भी छात्र को ई – मेल या किसी अन्य माध्यम से रिजल्ट नहीं भेजा जाता है।
आधिकारिक वेबसाइट : himachalservices.nic.in
नोटिस : एचपी एनएमएमएस 2021-2022 से सम्बंधित नोटिफिकेशन प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
To get fastest exam alerts and government job alerts in India, join our Telegram channel.