हिमाचल प्रदेश पुलिस भर्ती 2019 में शामिल होने वाले उम्मीदवारों के लिए हमारा आज का यह पोस्ट बहुत महत्वपूर्ण है। इस पोस्ट के माध्यम से हम आपके लिए हिमाचल प्रदेश पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2019 की जानकारियां ले कर आए हैं। बता दें कि हिमाचल प्रदेश पुलिस कांस्टेबल की दो भर्तियां निकाली हैं। एक भर्ती 1063 पद के लिए निकाली गई है जबकि दूसरी भर्ती 92 रिक्त पदों के लिए निकाली गई है। 1063 पदों की भर्ती की परीक्षा 08 सितम्बर को आयोजित की जाएगी एवं 92 कांस्टेबल पदों की भर्ती के लिए ऑफलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू हुई है जो 30 सितम्बर 2019 तक चलेगी। हिमाचल प्रदेश पुलिस भर्ती 2019 का रिक्ति विवरण, आवेदन पत्र, पात्रता मापदंड, चयन प्रक्रिया, परीक्षा पैटर्न आदि की जानकारियां प्राप्त करने के लिए इस आर्टिकल को पूरा पढ़ सकते हैं।
हिमाचल प्रदेश पुलिस भर्ती 2019-2020
उम्मीदवारों को बता दें कि एचपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2019 की दोनों ही भर्ती के लिए तिथियों को घोषित कर दिया है। दोनों ही भर्ती में चयनित होने के लिए उम्मीदवारों को लिखित परीक्षा से होकर गुजरना होगा। जो उम्मीदवार लिखित परीक्षा में सफलता प्राप्त करेंगे उनको विभिन्न पदों पर चयनित किया जायेगा। हिमाचल प्रदेश पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2019 से जुड़ी कुछ महत्वपूर्ण तिथियों को जानने के लिए नीचे दी गई टेबल देख सकते हैं।
महत्वपूर्ण तिथियां (92 पद)
कार्यक्रम | महत्वपूर्ण तिथियां |
नोटिफिकेशन जारी होने की तिथि | 21 अगस्त २019 |
ऑफलाइन आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि | 30 सितम्बर 2019 |
एडमिट कार्ड जारी होने की तारीख | जारी |
परीक्षा की तारीख | 22 दिसंबर 2019 |
परिणाम जारी होने की तारीख | 23 जनवरी 2020 |
महत्वपूर्ण तारीखें (1063 पद)
कार्यक्रम | तारीखें |
आवेदन शुरू होने की तारीख | 30 मार्च 2019 |
आवेदन समाप्त होने की तारीख | 30 अप्रैल 2019 |
आवेदन शुल्क जमा करने की आखिरी तारीख | 30 अप्रैल 2019 |
एडमिट कार्ड जारी होने की तारीख | जारी |
परीक्षा की तारीख | 08 सितमबर 2019 |
परिणाम जारी होने की तारीख | जारी |
हिमाचल प्रदेश पुलिस भर्ती 2019-2020 रिक्ति विवरण
रिक्त पदों की कुल संख्या : 92
पद का नाम : पुलिस कांस्टेबल/सीटीएस
- पद का नाम : एक्ससर्विस मैन
- पदों की संख्या : 13
- पद का नाम : अन्तोदय आईआरडीपी
- पदों की संख्या : 05
- पद का नाम : स्पोर्ट्समैन
- पदों की संख्या : 02
- पद का नाम : स्वतंत्रता सेनानी वार्ड
- पदों की संख्या : 02
- पद का नाम : होमगार्ड्स
- पदों की संख्या : 12
- पद का नाम : अन्य
- पदों की संख्या : 58
रिक्त पदों की कुल संख्या : 1063
- पद का नाम : कांस्टेबल (जीडी) (पुरुष)
- पदों की संख्या : 720
- पद का नाम : कांस्टेबल (ड्राइवर) (पुरुष)
- पदों की संख्या : 130
- पद का नाम : कांस्टेबल (महिला)
- पदों की संख्या : 213
हिमाचल प्रदेश पुलिस भर्ती 2019-2020
पात्रता मापदंड
92 पदों की भर्ती के लिए –
शैक्षिक योग्यता :
- इस भर्ती में आवेदन करने के लिए उम्मीदवार ने न्यूनतम मैट्रिकुलेशन (10वीं) की परीक्षा उत्तीर्ण की हो एवं इसके साथ उम्मीदवार 3 वर्षीय इंजीनियरिंग डिप्लोमा कोर्स कंप्यूटर सांइस या/और इलेक्ट्रॉनिक एंड टेलिकम्युनिकशन या/और इनफार्मेशन टेक्नोलॉजी किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड या संस्थान से किया हो।
आयु सीमा : चयन समिति ने आयु सीमा कैटेगरी के अनुसार निर्धारित की है –
- जनरल – २० से 25 वर्ष।
- एससी/ एसटी – २0 से 27 वर्ष।
- ओबीसी – २0 से 27 वर्ष।
- आर्थिक रूप से कमजोर (EWS) – 20 से 25 वर्ष।
- होम गार्ड जनरल/ ओबीसी – 20 से 28 वर्ष।
- होम गार्ड एससी/ एसटी – 20 से 28 वर्ष।
- होम गार्ड गोरखास- 20 से 28 वर्ष।
- एक्स सेविसमैन जनरल (पुरुष) – 45 वर्ष।
- एक्स सेविसमैन एससी/ एसटी – 45 वर्ष।
1063 पद के लिए –
शैक्षिक योग्यता :
- इस भर्ती में शामिल होने के लिए उम्मीदवारों के पास किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से बरहवीं की डिग्री होना आवश्यक है।
आयु सीमा (1 जनवरी 2019 तक)
- सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु सीमा 18 वर्ष होनी चाहिए।
- सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों की अधिकतम आयु सीमा 23 वर्ष तय की गई है।
- अन्य पिछड़ी जाती के उम्मीदवारों, अनुसूचित जाति / अनुसूचित जनजाति वर्ग के उम्मीदवारों को अधिकतम आयु सीमा 2 वर्ष की छूट का प्रावधान है।
हिमाचल प्रदेश पुलिस भर्ती 2019-2020
आवेदन पत्र
92 पद के लिए – (आवेदन प्रक्रिया 30 सितम्बर 2019 तक जारी रहेगी)
हिमाचल प्रदेश कांस्टेबल भर्ती 2019 (92 पद) के लिए नोटिफिकेशन जारी कर आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इच्छुक उम्मीदवार ऑफलाइन माध्यम से इस भर्ती में भाग ले सकते हैं। भर्ती के लिए उम्मीदवार आवेदन पत्र हिमाचल प्रदेश पुलिस डिपार्टमेंट की आधिकारिक वेबसाइट hppolice.gov.in पर जाकर डाउनलोड कर सकते हैं और उसको पूर्ण जानकारी के साथ भरकर 30 सितम्बर 2019 तक या उससे पहले रजिस्टर्ड साधारण डाक के माध्यम से सुप्रींटेंडेंट ऑफ़ पुलिंस, कम्युनिकेशन एंड टेक्निकल सर्विस, हिमाचल प्रदेश, शिमला – 171002 के पते पर भेज सकते हैं। इसके साथ आप डायरेक्ट ऑफिस में जाकर भी आवेदन पत्र जमा कर सकते हैं। इसके साथ उम्मीदवार को विभाग की ओर से निर्धारित की गई प्रोसेसिंग फीस भी जमा करनी होगी। उम्मीदवार फीस बैंक ड्राफ्ट/आईपीओ के माध्यम से सुप्रींटेंडेंट ऑफ़ पुलिंस, कम्युनिकेशन एंड टेक्निकल सर्विस, हिमाचल प्रदेश, शिमला – 171002 के फेवर में जमा कर सकते हैं।
प्रोसेसिंग फीस –
- जनरल कैटेगरी के – 135 रूपए।
- एससी, एसटी, ओबीसी, ईडब्ल्यूएस कैटेगरी के लिए – 35 रूपए।
1063 पद के लिए – (आवेदन समाप्त)
हिमाचल प्रदेश पुलिस भर्ती 2019 के लिए आवेदन शुरू कर दिए गये हैं। आवेदन की प्रक्रिया दिनांक 30 मार्च 2019 को शुरू चुकी है। आवेदन दिनांक 30 अप्रैल 2019 तक किए जा सकते हैं। सभी उम्मीदवारों को बता दें कि आवेदन केवल ऑनलाइन माध्यम से किये जा सकते हैं। ऑफलाइन माध्यम से किया गया आवेदन मान्य नहीं होगा। आवेदन पत्र हिमाचल प्रदेश पुलिस डिपार्टमेंट की आधिकारिक वेबसाइट recruitment.hppolice.gov.in पर जारी किये गए हैं। इसके अलावा आप इस पोस्ट में दिए गए लिंक के माध्यम से भी आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने के बाद आवेदन शुल्क जमा करना आवश्यक है। आवेदन शुल्क जमा नहीं करने पर आपके द्वारा किए गए आवेदन को रद्द कर दिया जाएगा। बता दें कि आवेदन शुल्क वापस नहीं किया जाएगा।
आवेदन शुल्क
- सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों के लिए 140 रूपए आवेदन शुल्क तय किया गया है।
- अन्य पिछड़ी जाति, अनुसूचित जाति के उम्मीदवारों के लिए 35 रूपए आवेदन शुल्क तय किया गया है।
आधिकारिक वेबसाइट : hppolice.nic.in
हिमाचल प्रदेश पुलिस भर्ती 2019-2020 एडमिट कार्ड
हिमाचल प्रदेश पुलिस भर्ती 2019 के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए गए है। उम्मीदवारों को एडमिट कार्ड उनके ईमेल आईडी पर भेज दिए है। बता दें कि एडमिट कार्ड उसी ईमेल आईडी पर भेजे गए जो उम्मीदवारों ने आवेदन के दौरान दिए थे। एडमिट कार्ड महत्वपूर्ण दस्तावेज है। आप बिना एडमिट कार्ड के लिखित परीक्षा नहीं दें सकते है। एडमिट कार्ड परीक्षा के लिए बहुत महत्वपूर्ण दस्तावेज है। अगर उम्मीदवारों को हिमाचल प्रदेश द्वारा कोई एडमिट कार्ड का ईमेल प्राप्त नहीं हुआ है। वे उम्मीदवार हिमाचल प्रदेश पुलिस के जहां पीईटी / ग्राउंड टेस्ट हो रहे हैं। वहां जा कर अपना एडमिट कार्ड प्राप्त कर सकते है। उम्मीदवार एडमिट कार्ड प्राप्त करने के लिए अपना एक पहचान कार्ड कोई भी एक आईडी प्रूफ लेकर जाना होगा।
हिमाचल प्रदेश पुलिस भर्ती 2019-2020 परीक्षा पैटर्न
- लिखित परीक्षा (1063 पद) में कुल 80 अंकों के प्रश्न पूछे जाते हैं।
- लिखित परीक्षा (92 पद) में कुल 80 अंकों के प्रश्न पूछे जाते हैं।
- सभी प्रश्न बहुविकल्पीय प्रकार से पूछे जाने वाले हैं।
- इस परीक्षा के लिए उम्मीदवारों को कुल 60 मिनट समय दिया जाने वाला है।
- लिखित परीक्षा में अंग्रेजी, हिंदी, जेनेरल अवेयरनेस, मैथमेटिक्स,साइंस और रीजनिंग एप्टीटुड से प्रश्न पूछे जाने वाले हैं।
हिमाचल प्रदेश पुलिस भर्ती 2019-2020 चयन प्रक्रिया
एचपी पुलिस भर्ती 2019 में आवेदन करने वाले उम्मीदवारों का चयन फिजिकल एफिसिएंसी टेस्ट (पीईटी), लिखित परीक्षा, पर्सनालिटी टेस्ट और चिकित्सा परिक्षण के आधार पर किया जाता है। पीईटी परीक्षा में सभी उम्मीदवारों का परीक्षा क्वालीफाई करना आवश्यक है। पीईटी परीक्षा क्वालीफाई करने वाले उम्मीदवार ही लिखित परीक्षा में शामिल हो सकते हैं। लिखित परीक्षा के बाद पर्सनालिटी टेस्ट आयोजित की जाने वाली है। पर्सनालिटी टेस्ट कुल 15 अंकों का होता है। सभी टेस्ट में उत्तीर्ण हुए उम्मीदवारों को चिकित्सा परिक्षण में शामिल होना आवश्यक होता है।
हिमाचल प्रदेश पुलिस भर्ती 2019-2020 परीक्षा
हिमाचल प्रदेश पुलिस भर्ती 2019 की लिखित परीक्षा और पर्सनालिटी टेस्ट आयोजित होने की तारीख अभी घोषित नहीं की गई है। परीक्षा की तारीखें घोषित होते ही हम उसे यहां अपडेट कर देंगे। सभी जिला में लिखित परीक्षा एक ही दिन आयोजित की जा सकती है। पर्सनालिटी टेस्ट में सभी उम्मीदवारों को जरुरी दस्तावेज साथ लाना आवश्यक है। मूल दस्तावेज के साथ फोटो कॉपी भी जमा करना होता है।
हिमाचल प्रदेश पुलिस भर्ती 2019-2020 परिणाम
हिमाचल प्रदेश पुलिस भर्ती 2019 की परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों को बेसब्री से अपने परिणाम का इंतजार होता है। परिणाम जारी होने की तारीख अभी शोषित नहीं की गई है। बता दें कि हिमाचल प्रदेश पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2019 का रिजल्ट हिमाचल प्रदेश पुलिस डिपार्टमेंट की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया जाता है। रिजल्ट जारी होने के बाद हम उसकी लिंक यहां अपडेट कर देंगे। आप चाहें तो इस पेज पर दिए गए लिंक से भी अपना रिजल्ट देख सकते हैं। हिमाचल पुलिस भर्ती 2019 की अधिक जानकारियों के लिए आधिकारिक वेबसाइट देख सकते हैं।
एचपी पुलिस कांस्टेबल (92 पद) भर्ती 2019 की ऑफिसियल नोटिफकेशन यहाँ से प्राप्त करें।
Discussion about this post