हिमाचल प्रदेश स्टेट ओपन स्कूल की परीक्षा साल में दो बार आयोजित की जाती है। एचपी एसओएस परीक्षा को पहले सत्र की परीक्षा और दूसरी सत्र की परीक्षा में बांटा गया है। छात्र यहां से दोनों सत्र के टाइम टेबल की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। आपको बता दें कि एचपी एसओएस पहले सत्र की परीक्षा मार्च में आयोजित की जाती है। वहीं दूसरे सत्र की परीक्षा सितंबर महीने में आयोजित की जाती है। पहले सत्र की परीक्षा का टाइम टेबल जारी कर दिया गया है। पहले सत्र की 10वीं की परीक्षा 7 मार्च 2019 से शुरु है और आखिरी परीक्षा 20 मार्च 2019 को है। वहीं 12वीं की परीक्षा 6 मार्च 2019 से शुरु है और आखिरी परीक्षा 27 मार्च 2019 को है। अभी दूसरे सत्र का हिमाचल प्रदेश स्टेट ओपन स्कूल का टाइम टेबल जारी नहीं किया गया है। हिमाचल प्रदेश स्टेट ओपन बोर्ड टाइम टेबल 2019 से जुड़ी पूरी जानकारी के लिए आप यह आर्टिकल पूरा पढ़ सकते हैं।
हिमाचल प्रदेश स्टेट ओपन बोर्ड टाइम टेबल 2019
हिमाचल प्रदेश स्टेट ओपन बोर्ड के दोनों सत्रों की जानकारी छात्र यहां से प्राप्त कर सकते हैं। छात्र यहां से दोनों सत्र के 10वीं कक्षा और 12वीं कक्षा का टाइम टेबल देख सकते हैं। छात्र हिमाचल प्रदेश स्टेट ओपन बोर्ड टाइम टेबल 2019 जारी होने पर hpbose.org/HPSOS/ डाउनलोड कर सके। हिमाचल बोर्ड डेट शीट 2019 से जुड़ी जरुरी तारीखों के बारे में जानने के लिए आप नीचे दी गई टेबल देख सकते हैं।
महत्वपूर्ण तारीखें
10वीं बोर्ड परीक्षा की तिथि | |
पहले सत्र की परीक्षा की तारीख | 7 मार्च 2019 – 20 मार्च 2019 |
दूसरे सत्र की परीक्षा की तारीख | घोषित की जाएगी |
12वीं बोर्ड परीक्षा की तिथि | |
पहले सत्र की परीक्षा की तारीख | 6 मार्च 2019 – 29 मार्च 2019 |
दूसरे सत्र की परीक्षा की तारीख | घोषित की जाएगी |
महत्तवपूर्ण लिंक
हिमाचल प्रदेश स्टेट ओपन बोर्ड टाइम टेबल 2019 कैसे करें डाउनलोड
- सबसे पहले छात्रों को hpbose.org की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना है।
- छात्रों के सामने होम पेज खुल जाएगा जहां पर छात्रों को एसओएस डेट शीट अॉप्शन पर क्लिक करना होगा।
- अॉप्शन पर क्लिक करने के बाद छात्र hpbose.org/HPSOS/SOSDatesheet पेज पर पहुंच जाएंगे।
- वहां पर छात्रों को तीन अॉप्शन दिखाई देंगे।
- छात्रों को ओपन स्कूल की डेट शीट प्राप्त करने के लिए “डेट शीट मिडल / मेट्रीक / प्लस 2 एसओएस एग्जामिनेशन मार्च 2019” पर क्लिक करना होगा।
- छात्रों को जिस कक्षा की डेट शीट चाहिए उस कक्षा की डेट शीट प्राप्त हो जाएगी।
- अॉप्शन पर क्लिक करने के बाद छात्रों के सामने पी.डी.एफ फोम में डेट शीट आ जाएगी।
- छात्र पी.डी.एफ में दिए गए डाउनलोड अॉप्शन पर क्लिक कर डेट शीट को डाउनलोड कर सकते हैं। और साथ ही छात्र प्रिंटआउट भी निकाल सकते हैं।
हिमाचल प्रदेश स्टेट ओपन स्कूल
हिमाचल प्रदेश बोर्ड अॉफ स्कूल एजुकेशन की स्थापना सन् 1969 में हुई थी। इसका हेडक्वाटर पहले शिमला में था जहां से इसको शिफ्ट कर धर्मशाला कर दिया गया है। बोर्ड की शुरुआत 34 अधिकारियों के साथ हुई और आज 643 अधिकारी हो गए हैं। शिक्षा बोर्ड हिमाचल प्रदेश में स्कूली शिक्षा के लिए पाठ्यक्रम, निर्देशों और पाठ पुस्तकों के पाठ्यक्रम के अलावा पाठ्यक्रमों के आधार पर परीक्षा आयोजित करता है। साथ ही इस बात का भी ध्यान रखा जाता है कि सभी परीक्षाएं सही से हो रही हैं या नहीं। हर साल लगभग 5 लाख छात्र हिमाचल ओपन बोर्ड से परीक्षा देते हैं।
आधिकारिक वेबसाइट – hpbose.org
To get fastest exam alerts and government job alerts in India, join our Telegram channel.