एचपी टीईटी 2020 – हिमाचल प्रदेश बोर्ड ऑफ़ स्कूल एजुकेशन के की ओर से एचपी टीईटी नवंबर 2020 की परीक्षाएं संपन्न होने के बाद आंसर की जारी कर दी गयी है। छात्र एचपी टीईटी आंसर की 2020, HPBOSE की ऑफिसियल वेबसाइट http://www.hpbose.org पर जाकर या इस पेज पर दिए गए लिंक पर क्लिक करके भी डाउनलोड कर सकते हैं। आंसर की पर दर्ज आपत्तियों के निराकरण के बाद फरवरी 2021 के प्रथम सप्ताह में उम्मीदवारों के परिणाम घोषित कर दिए जायेंगे। हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड की ओर से यह पात्रता परीक्षा जेबीटी टीईटी, शास्त्री टीईटी, टीजीटी मेडिकल, पंजाबी टीईटी एवं उर्दू टीईटी, लैंग्वेज टीचर टीईटी, टीजीटी आर्ट्स टीईटी विषयों के लिए आयोजित की गयी। इस परीक्षा का आयोजन उम्मीदवारों के शिक्षक बनने की पात्रता जांचने के लिए किया जाता है। परीक्षा उत्तीर्ण करने के बाद उम्मीदवार शिक्षक बनने योग्य होता है। एचपी टीईटी नवंबर 2020 से सम्बंधित अधिक जानकारी जैसे आवेदन प्रक्रिया, एडमिट कार्ड, परीक्षा तिथियों, आंसर की, रिजल्ट योग्यता एवं मापदंड के लिए उम्मीदवार हमारे पेज को अंत तक पढ़ सकते हैं।
नवीनतम : एचपी टीईटी नवंबर 2020 के लिए रिजल्ट फरवरी २०२१ के प्रथम सप्ताह में होगा जारी।
एचपी टीईटी 2020 | HP TET 2020
उम्मीदवारों को बता दें कि हिमाचल प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (एचपी टीईटी) नवंबर 2020 के विभिन्न विषयों की परीक्षा 12 से 15 दिसंबर 2020 तक आयोजित की गयी जिसके बाद अब उम्मीदवारों के रिजल्ट जारी किये जायेंगे। जो उम्मीदवार इस परीक्षा में सफल हो जाते हैं वे शिक्षक बनने के योग्यता प्राप्त कर लेते हैं। एचपी टीईटी 2020 (नवंबर सेशन) से जुड़ी कुछ महत्वपूर्ण तिथियों की जानकारी के लिए उम्मीदवार नीचे दी गई टेबल देख सकते हैं।
महत्वपूर्ण तारीखें
कार्यक्रम | महत्वपूर्ण तिथियां |
आवेदन प्रक्रिया शुरू होने की तिथि | 19 अक्टूबर 2020 |
आवेदन प्रक्रिया समाप्त होने की तारीख | 05 नवंबर 2020 |
आवेदन शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि (पेमेंट गेटवे के माध्यम से) | 05 नवंबर 2020 |
लेट फीस (300 रूपए) के साथ आवेदन प्रक्रिया शुरू होने की तिथि | 06 नवंबर 2020 |
लेट फीस (300 रूपए) के साथ आवेदन करने की अंतिम तिथि | 10 नवंबर 2020 |
आवेदन पत्र में संसोधन करने की तिथियां | 11 से 12 नवंबर 2020 |
एडमिट कार्ड जारी होने की तिथि | परीक्षा से 4 दिन पूर्व |
परीक्षा तिथि | 29 नवंबर से 13 दिसंबर 2020 |
आंसर की जारी होने की तिथि | 31 दिसंबर 2020 |
आंसर की पर आपत्ति दर्ज कराने की अंतिम तिथि | 06 जनवरी 2021 |
रिजल्ट जारी होने की तिथि | फरवरी 2021 के प्रथम सप्ताह |
फाइनल आंसर की जारी होने की तिथि | फरवरी 2021 के प्रथम सप्ताह |
परीक्षा की तारीखें (नवंबर 2020)
कार्यक्रम | महत्वपूर्ण तिथियां |
जेबीटी टीईटी | 14 दिसंबर 2020 (सुबह 10 से दोपहर 12:30) |
शास्त्री टीईटी | 14 दिसंबर 2020 (दोपहर 2 बजे से शाम 4:30) |
टीजीटी (नॉन मेडिकल) टीईटी | 15 दिसंबर 2020 (सुबह 10 से दोपहर 12:30) (स्थगित) |
लैंग्वेज टीचर टीईटी | 15 दिसंबर 2020 (दोपहर 2 बजे से शाम 4:30) (स्थगित) |
टीजीटी आर्ट्स (टीईटी) | 12 दिसंबर 2020 (सुबह 10 से दोपहर 12:30) |
टीजीटी (मेडिकल) टीईटी | 12 दिसंबर 2020 (दोपहर 2 बजे से शाम 4:30) |
पंजाबी टीईटी | 13 दिसंबर 2020 (सुबह 10 से दोपहर 12:30) |
उर्दू टीईटी | 13 दिसंबर 2020 (दोपहर 2 बजे से शाम 4:30) |
एचपी टीईटी 2020 योग्यता मापदंड
सभी क्षेत्र के लिए अलग -अलग शैक्षिक योग्यता दी गई हैं। उम्मीदवार नीचे अपनी शैक्षिक योग्यता देख सकते हैं। पिछले वर्ष की जानकारी के मुताबिक hp tet notification के अनुसार कोई आयु सीमा नहीं हैं। उम्मीदवार नीचे अपनी शैक्षिक योग्यता देखें।
- टीजीटी (आर्ट्स ) के लिए
- कम से कम 50% के साथ बीए / बीकॉम और 1 साल बी.एड. या
- कम से कम 45% के साथ बीए / बीकॉम (केवल उनके लिए जो बी.एड. 30.08.2009 तक पास हुए हैं) और 50% (30.08.2010 के बाद बी.एड पास करने वालों के लिए) एनसीटीई के अनुसार 1 वर्ष बी.एड. या
- कक्षा 12 कम से कम 50% और 4 वर्ष B.EI.d. या
- कक्षा 12 कम से कम 50% और 4 वर्ष बीएड के साथ या
- कम से कम 50% के साथ बीए / बीकॉम और 1 साल बी.एड. (विशेष शिक्षा)।
- टीजीटी (गैर-चिकित्सा)
- बीएससी (NM) कम से कम 50% और 1 वर्ष B.Ed. या
- बीएससी (NM) कम से कम 45% (केवल उनके लिए जिन्होंने बी.एड. 30.08.2010 तक पास किया है) और 50% अंक (30.08.2010 के बाद B.Ed पास कर चुके लोगों के लिए) 1 वर्ष B.Ed. एनसीटीई के अनुसार। या
- कक्षा 12 कम से कम 50% और 4 वर्ष B.El.Ed. या
- कक्षा 12 कम से कम 50% अंकों के साथ और 4 साल बीएससी (NM) ed या
- बीएससी (NM) कम से कम 50% अंकों के साथ और 1 वर्ष B.Ed (विशेष शिक्षा)।
- टीजीटी (मेडिकल)
- बीएससी (मेडिकल) कम से कम 50% और 1 वर्ष बी.एड. या
- बीएससी (मेडिकल) कम से कम 45% (केवल उन लोगों के लिए जिन्होंने बी.एड. 30.08.2010 तक पास किया है) और 50% (30.08.2010 के बाद बी.एड पास कर चुके लोगों के लिए) 1 वर्ष बी.एड. एनसीटीई के अनुसार। या
- कक्षा 12 कम से कम 50% और 4 वर्ष B.EI.d. या
- कक्षा 12 कम से कम 50% और 4 साल बी.एससी (मेडिकल) ed या
- बीएससी (मेडिकल) कम से कम 50% अंकों के साथ और 1 वर्ष बी.एड. विशेष शिक्षा।
- शास्त्री
- एचपी सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त संस्थान से कम से कम 50% अंकों के साथ शास्त्री।
- भाषा शिक्षक
- एक वैकल्पिक विषय के रूप में हिंदी के साथ बीए और प्रारंभिक शिक्षा में 2 साल का डिप्लोमा। या
- एक वैकल्पिक विषय के रूप में हिंदी के साथ कम से कम 50% के साथ बीए और 1 वर्ष बी.एड. या
- एक वैकल्पिक विषय के रूप में हिंदी के साथ कम से कम 45% के साथ बीए और 1 वर्ष बी.एड. एनसीटीई के अनुसार। या
- एक वैकल्पिक विषय के रूप में हिंदी के साथ कम से कम 50% के साथ बीए और 1 वर्ष बी.एड. विशेष शिक्षा। या
- प्रभाकर (हिंदी में ऑनर्स) 50% के साथ बीए परीक्षा (अंग्रेजी और एक अतिरिक्त विषय) के साथ 50% और 1 वर्ष बी.एड. या
- कम से कम 50% अंकों के साथ एमए (हिंदी) और 1 वर्ष बी.एड।
- पंजाबी भाषा शिक्षक
- पंजाबी एक वैकल्पिक विषय के रूप में और प्रारंभिक शिक्षा में 2 साल का डिप्लोमा। या
- ऐच्छिक विषय के रूप में पंजाबी के साथ कम से कम 50% के साथ बीए और 1 वर्ष बी.एड. या
- ऐच्छिक विषय के रूप में पंजाबी के साथ कम से कम 45% के साथ बीए और 1 वर्ष बी.एड. एनसीटीई के अनुसार। या
- ऐच्छिक विषय के रूप में पंजाबी के साथ कम से कम 50% के साथ बीए और 1 वर्ष बी.एड. विशेष शिक्षा। या
- 50% के साथ ज्ञानी, उसके बाद बीए परीक्षा (अंग्रेजी और एक अतिरिक्त विषय) में 50% और 1 वर्ष के साथ बी.एड. या
- एमए (पंजाबी) कम से कम 50% और 1 साल के बी.एड।
- उर्दू भाषा शिक्षक
- एक वैकल्पिक विषय के रूप में उर्दू के साथ बीए और प्रारंभिक शिक्षा में 2 साल का डिप्लोमा। या
- बीए के साथ कम से कम 50% उर्दू के साथ एक वैकल्पिक विषय के रूप में और 1 वर्ष बी.एड. या
- बीए के साथ कम से कम 45% उर्दू के साथ एक वैकल्पिक विषय के रूप में और 1 वर्ष बी.एड. एनसीटीई के अनुसार। या
- बीए के साथ कम से कम 50% उर्दू के साथ एक वैकल्पिक विषय के रूप में और 1 वर्ष बी.एड. विशेष शिक्षा। या
- 50% के साथ ज्ञानी, उसके बाद बीए परीक्षा (उर्दू और एक अतिरिक्त विषय) में 50% और 1 वर्ष के साथ बी.एड. या
- एमए (उर्दू) कम से कम 50% और 1 साल के बी.एड।
एचपी टीईटी 2020 आवेदन पत्र
जो उम्मीदवार एचपी टीईटी 2020 नवंबर सेशन की परीक्षा में भाग लेना चाहते हैं उनको बता दें कि हिमाचल प्रदेश बोर्ड ऑफ़ स्कूल एजुकेशन द्वारा आवेदन प्रक्रिया 19 अक्टूबर 2020 से शुरू कर दी गयी है। उम्मीदवार 05 दिसंबर 2020 तक ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया में भाग ले सकते हैं। इसके साथ छात्र लेट फीस 300 रूपए के साथ 06 से 10 दिसंबर 2020 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। उम्मीदवार आवेदन पत्र हिमाचल प्रदेश बोर्ड ऑफ़ स्कूल एजुकेशन की आधिकारिक वेबसाइट hpbose.org पर जाकर भर सकते हैं या आप हमारे पेज पर ऊपर दिए गए आवेदन पत्र के लिंक पर क्लिक करके भी आवेदन पत्र भर सकते हैं। उम्मीदवारों को आवेदन पत्र भरने के साथ निर्धारित की गई आवेदन फीस अनिवार्य रूप से जमा करनी होगी तभी आवेदन पत्र पूर्ण माना जायेगा। उम्मीदवारों आवेदन फीस डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड एवं नेट बैंकिंग के माध्यम से जमा कर सकते हैं।
आवेदन फीस
- सामान्य वर्ग और अन्य वर्ग के लिए आवेदन फीस 800/- रुपये हैं।
- एससी / एसटी / ओबीसी और पीएचएच वर्ग के लिए आवेदन फीस 500/- रुपये हैं।
- लेट फीस के साथ आवेदन करने पर : 300 रूपए अतिरिक्त चार्ज
आवेदन पत्र संशोधन : जिन उम्मीदवारों से आवेदन पत्र भरने में कोई गलती हो जाती है उन्हें आवेदन पत्र में सुधार का एक मौका दिया जायेगा। उम्मीदवार आवेदन पत्र में संशोधन, आवेदन प्रक्रिया संपन्न होने के बाद 11 एवं 12 नवंबर 2020 तक कर सकते हैं। छात्रों को आवेदन पत्र में संशोधन का केवल एक मौका दिया जायेगा इसलिए छात्र तय तिथि में संशोधन प्रक्रिया पूर्ण कर लें।
एचपी टीईटी 2020 एडमिट कार्ड
एचपी टीईटी 2020 आवेदन प्रक्रिया संपन्न होने के बाद लिखित परीक्षा के लिए एचपी टीईटी एडमिट कार्ड उम्मीदवारों के एडमिट कार्ड परीक्षा से ४ दिन पहले जारी कर दिए जायेंगे। एडमिट कार्ड ऑनलाइन माध्यम से हिमाचल प्रदेश बोर्ड ऑफ़ स्कूल एजुकेशन की ऑफिसियल वेबसाइट hpbose.org पर जारी किये जायेंगे जहाँ से आप अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे एवं इसके साथ आप एडमिट कार्ड जारी होने इस पेज पर ऊपर दिए गए एडमिट कार्ड के लिंक पर क्लिक करके भी डाउनलोड कर सकेंगे। उम्मीदवारों को एडमिट कार्ड पोस्ट या ईमेल आईडी के माध्यम से नहीं भेजें जायेंगे। एडमिट कार्ड परीक्षा के लिए बहुत महत्वपूर्ण दस्तावेज हैं। बिना एडमिट कार्ड के उम्मीदवार लिखित परीक्षा नहीं दें सकते हैं। उम्मीदवार एडमिट कार्ड हिमाचल प्रदेश बोर्ड ऑफ़ स्कूल एजुकेशन की ऑफिसियल वेबसाइट से प्राप्त कर सकते हैं।
एचपी टीईटी 2020 परीक्षा सेंटर
एचपी टीईटी 2020 का आयोजन भारत के प्रमुख शहरों में किया जायेगा। उम्मीदवार आवेदन पत्र भरते समय अपने सेंटर का चुनाव जरूर कर लें। उम्मीदवार नीचे टेबल में दिए परीक्षा सेंटर देख सकते हैं। नीचे टेबल पर एक नज़र डालें।
बिलासपुर | करसोग |
घुमारवीं | मंडी |
भरमौर | पधार |
चंबा | सरकाघाट |
चोवारी | सुंदर नगर |
कल्हौसी | चौपाल |
किलर (पांगी) | डोडरा-कवर |
टिस्सा | रामपुर बुशहर |
सलूणी | रोहड़ू |
बर्सर | शिमला (ग्रामीण) |
भोरंज | शिमला (शहरी) |
हमीरपुर | ठियोग |
नादौन | नाहन |
सुजानपुर | पांवटा साहिब |
बैजनाथ | राजगढ़ |
देहरादून | संग्रह |
धर्मशाला | शिलाई |
जयसिंहपुर | अर्की |
ज्वालामुखी | कंडाघाट |
जवाली | नालागढ़ |
कांगड़ा | एक प्रकार का हंस |
नूरपुर | Amb |
पालमपुर | बंगाणा |
रेकॉन्ग पियो में कल्पा | हरोली |
भावनगर में निकर | ऊना |
पूह (ADM) | धरमपुर |
Anni | फतहेपुर |
बंजर | शाहपुर |
कुल्लू | इंदौर |
मनाली | कुमारसैन |
काजा | झंडता |
केलांग | स्वारघाट |
उदयपुर | बल्ह |
गौहर | जंजैहली |
जोगिंदर नगर | नगरोटा बगवां |
धीरा | – |
एचपी टीईटी 2020 परीक्षा पैटर्न
उम्मीदवारों की हिमाचल प्रदेश शिक्षक योग्यता परीक्षा 2020 ऑफलाइन आयोजित की जाएगी। लिखित परीक्षा में उम्मीदवारों से कुल 150 प्रश्न पूछे जायेंगे जिसके लिए उम्मीदवारों को कुल 150 अंक दिए जायेंगे। प्रत्येक प्रश्न के लिए उम्मीदवारों को एक अंक दिए जायेंगे। उम्मीदवार परीक्षा हिंदी या अंग्रेजी दोनों भाषा में दें सकते हैं। शास्त्री के लिए प्रश्न पत्र आंशिक रूप से हिंदी में और आंशिक रूप से हिंदी में होंगे। पंजाबी / उर्दू एलटी के पेपर केवल पंजाबी / उर्दू / अंग्रेजी में होंगे।नीचे hp tet syllabus 2020 देख सकते हैं।
- शास्त्री टीईटी से
- सेक्शन 1 (प्रश्न 1 से 120) – शास्त्री डिग्री कोर्स बेस्ड
- सेक्शन 2 (प्रश्न 121 से 150)- जनरल अवेयरनेस (हिमाचल प्रदेश), करंट अफेयर एंड एनवायरनमेंट स्टडीज।
- एलटी टीईटी से
- सेक्शन 1 (प्रश्न 1 से 120) – हिंदी कोर्स ऑफ ग्रेजुएशन लेवल
- सेक्शन 2 (प्रश्न 121 से 150)- जनरल अवेयरनेस (हिमाचल प्रदेश), करंट अफेयर एंड एनवायरनमेंट स्टडीज।
- जेबीटी टीईटी से
- सेक्शन 1 (प्रश्न 1 से 60) -बाल मनोविज्ञान और विकास, शिक्षण, शिक्षण अधिगम प्रक्रिया।
- सेक्शन 2 (प्रश्न 61 से 90) – हिंदी लिटरेचर एंड ग्रामर ।
- सेक्शन 3 (प्रश्न 91 से 120) – मैथमेटिक्स।
- सेक्शन 4 (प्रश्न 121 से 150) -जनरल अवेयरनेस (हिमाचल प्रदेश), करंट अफेयर एंड एनवायरनमेंट स्टडीज।
- पंजाबी भाषा टीचर से
- सेक्शन 1 (प्रश्न 1 से 120) -पंजाबी कोर्स ऑफ ग्रेजुएशन लेवल।
- सेक्शन 2 (प्रश्न 121 से 150)- जनरल अवेयरनेस (हिमाचल प्रदेश), करंट अफेयर एंड एनवायरनमेंट स्टडीज।
- उर्दू भाषा टीचर से
- सेक्शन 1 (प्रश्न 1 से 120) -उर्दू कोर्स ऑफ ग्रेजुएशन लेवल।
- सेक्शन 2 (प्रश्न 121 से 150)- जनरल अवेयरनेस (हिमाचल प्रदेश), करंट अफेयर एंड एनवायरनमेंट स्टडीज।
एचपी टीईटी 2020 आंसर की
एचपी टीईटी 2020 की परीक्षा आयोजित होने के बाद ही उम्मीदवारों के लिए हिमाचल प्रदेश बोर्ड ऑफ़ एजुकेशन के द्वारा सभी विषयों की आंसर की जारी कर दी गयी है। उम्मीदवार आंसर की बोर्ड की ऑफिसियल वेबसाइट hpbose.org पर जाकर या इस पेज पर ऊपर दिए गए लिंक पर क्लिक करके आंसर की डाउनलोड कर सकते हैं। उम्मीदवारों को बता दें कि छात्र अगर किसी भी उत्तर से संतुष्ट नहीं हैं तो वे 06 जनवरी 2021 तक उस पर आपत्ति दर्ज कर सकते हैं। अंत में उम्मीदवारों की फ़ाइनल आंसर की जारी की जाएगी।
एचपी टीईटी 2020 रिजल्ट
उम्मीदवारों की एचपी टीईटी 2020 परीक्षा संपन्न होने के बाद परिणाम जारी कर दिए जायेंगे। उम्मीदवार रोल नंबर या एप्लीकेशन नंबर के साथ लॉग इन करके अपना एचपी टीईटी रिजल्ट चेक कर सकेंगे। परिणाम की घोषणा की तारीख से 6 महीने तक के रिकॉर्ड के रूप में ओएमआर प्रतिक्रिया पत्रक रिकॉर्ड रखा जाता है। अधिक जानकारी के लिए नीचे एचपी टीईटी नवंबर 2020 की अधिसूचना देखें। उम्मीदवार अपने रिजल्ट हिमाचल प्रदेश बोर्ड ऑफ़ स्कूल एजुकेशन की ऑफिसियल वेबसाइट hpbose.org पर जाकर देख सकते हैं या आप इस पेज पर दिए गए रिजल्ट के लिंक पर क्लिक करके भी एचपी टीईटी रिजल्ट 2020 देख सकते हैं।
आधिकारिक वेबसाइट : www.hpbose.org
एचपी टीईटी नवंबर २०२० की अधिक जानकारी के लिए अधिसूचना यहाँ से देखें।
Discussion about this post