हिमाचल प्रदेश टेक्निकल यूनिवर्सिटी इंजीनियरिंग एंट्रेंस एग्जाम 2022 के लिए जो उम्मीदवार आवेदन करेंगे उन सभी उम्मीदवारों के एडमिट कार्ड परीक्षा से कुछ दिन पूर्व जारी कर दिए जायेंगे। एचपीसीईटी एडमिट कार्ड 2022 डाउनलोड करने के लिए सभी उम्मीदवारों को हिमाचल प्रदेश टेक्निकल यूनिवर्सिटी की आधिकारिक वेबसाइट http://www.himtu.ac.in पर जाना होगा। उम्मीदवारों के एडमिट कार्ड आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किए जाएंगे। आपको बता दें कि हिमाचल प्रदेश तकनीकी विश्वविद्यालय द्वारा एचपीसीईटी एंट्रेंस एग्जाम 2022 का आयोजन 10 जुलाई 2022 को किया जाना है। अभी तक सीईटी एडमिट कार्ड 2022 जारी होने की कोई भी तारीख तय नहीं की गयी है लेकिन एडमिट कार्ड जारी होने पर इस पेज को अपडेट कर दिया जायेगा। एचपीसीईटी एडमिट कार्ड 2022 की अधिक जानकारी जानने के लिए इस पेज को पूरा पढ़ सकते हैं।
एचपीसीईटी एडमिट कार्ड 2022
एचपीसीईटी 2022 के सभी आवेदकों को एडमिट कार्ड हिमाचल प्रदेश तकनीकी विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध कराया जाएगा। उम्मीदवारों को अपना आवेदन नंबर दर्ज करके अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड करना होगा। आप अपना एडमिट कार्ड हमारे इस पेज से भी आसानी से डाउनलोड कर सकते हैं। एडमिट कार्ड जारी होने पर आपको इसी पेज पर सूचित कर दिया जाएगा। एचपीसीईटी प्रवेश पत्र 2022 की जरूरी तारीखों के बारे में जानने के लिए इस टेबल को देखें।
महत्त्वपूर्ण तारीखें
कार्यक्रम | महत्वपूर्ण तिथियां |
एडमिट कार्ड जारी होने की तारीख | जून/जुलाई 2022 |
एंट्रेंस एग्जाम की तारीख | 10 जुलाई 2022 |
एडमिट कार्ड – हिमाचल प्रदेश टेक्निकल यूनिवर्सटी सीईटी 2022 परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र www.himtu.ac.in पर उपलब्ध होगा।

एचपीसीईटी 2022 एडमिट कार्ड कैसे करें डाउनलोड
अगर आप हिमाचल प्रदेश कॉमन एंट्रेंस टेस्ट 2022 एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के स्टेप्स जानना चाहते हैं तो नीचे दिए गए बिंदुओं को पढ़ सकते हैं। इन बिंदुओं को पढ़ने के बाद आप अपना एडमिट कार्ड आसानी से डाउनलोड कर सकते हैं।
- एचपीसीईटी एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए आपको सबसे पहले इस पेज पर दिए एडमिट कार्ड यहां से डाउनलोड करें के लिंक पर क्लिक करना होगा।
- लिंक पर क्लिक करने के बाद हिमाचल प्रदेश टेक्निकल यूनिवर्सिटी की आधिकारिक वेबसाइट http://www.himtu.ac.in का होम पेज ओपन हो जाएगा।

- होम पेज पर लेफ्ट साइड में एडमिशन के लिंक पर एडमिट कार्ड का ऑप्शन होगा।

- एडमिट कार्ड के आप्शन पर क्लिक करने के बाद दूसरा पेज खुल जाएगा जहां आपको Admit card for HPCET – 2022 का ऑप्शन दिखाई देगा।

- उस ऑप्शन पर क्लिक करके आप अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
- एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के बाद उसका प्रिंटआउट जरूर निकाल लें और परीक्षा के समय उसे अपने साथ लेकर जाएं।
- एडमिट कार्ड एंट्रेंस एग्जाम के लिए बहुत जरूरी दस्तावेज होता है। बिना एडमिट कार्ड के परीक्षा में बैठने की अनुमति नहीं दी जाएगी।
एचपीसीईटी 2022 रिजल्ट
हिमाचल प्रदेश टेक्निकल यूनिवर्सिटी सीईटी परीक्षा 2022 परिणाम की जानकारी अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर घोषित करेगा। परिणाम घोषित होने की तारीख अभी बताई नहीं गई है। आप अपने परिणामों की जानकारी हमारे इस पेज से प्राप्त कर सकते हैं। परिणामों की तारीख आने पर आपको इसी पेज पर अपडेट मिल जाएगा।