HBSE 10th Result 2022 : हरियाणा बोर्ड 10 वीं की परीक्षा 31 मार्च से 20 अप्रैल 2022 के मध्य करायी गयी है। परीक्षा समाप्त होने के बाद से परीक्षर्थियों को अपने रिजल्ट के घोषित होने का बेसब्री से इंतज़ार है। बोर्ड ऑफ़ स्कूल एजुकेशन हरियाणा के द्वारा HBSE 10th Result 2022 आज 17 जून 2022 को शाम 5 बजे घोषित किया गया है। HBSE बोर्ड की ओर से 10वीं बोर्ड परीक्षा रिजल्ट 2022, बोर्ड ऑफ़ स्कूल एजुकेशन की आधिकारिक वेबसाइट bseh.org.in या results.bseh.org.in पर जारी कर दिया गया है, जहाँ से आप रोल नम्बर दर्ज करके परिणाम की जाँच कर सकते है। उम्मीदवारों की सुविधा के लिए रिजल्ट जांचने की लिंक इस पेज पर भी उपलब्ध करवा दी गयी। HBSE 10th Result 2022 की अधिक जानकारी के लिए आप यह पेज पूरा पढ़ सकते हैं।
नवीनतम : हरियाणा बोर्ड 10वीं रिजल्ट आज शाम 5 बजे किया गया घोषित।
हरियाणा बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2022 (HBSE 10th Result 202२)
आपको बता दें इस वर्ष HBSE 10th Exam 2022 में 3,26,487 छात्र-छात्राओं ने भाग लिया था। जिसमे से 2,38,932 परीक्षार्थी उत्तीर्ण हुए है। छात्राओं की बात की जाये तो कुल 1,50,319 छात्राएं परीक्षा में शामिल हुयी थी। जिसमे छात्राओं का उत्तीर्ण प्रतिशत 76.26 % दर्ज किया गया है। वहीँ कुल 1,76,160 छात्र hbse 10th board exam में शामिल हुए थे जिसमे उनका उत्तीर्ण प्रतिशत ७०.50 % दर्ज किया गया है। हरियाणा भिवानी बोर्ड 10 वीं परिणाम 2022 से जुड़ी महत्वपूर्ण तिथि और परिणाम की लिंक आप नीचे से प्राप्त कर सकते हैं।
महत्वपूर्ण तारीखें
कार्यक्रम | तारीखें |
10 वीं की पहली परीक्षा | 31 मार्च 2022 |
परीक्षा की अंतिम तिथि | 20 अप्रैल 2022 |
10वीं कक्षा का रिजल्ट | 17 जून 2022 |
रिजल्ट : हरियाणा बोर्ड 10 वीं रिजल्ट 2022 यहाँ से करें जाँच।
हरियाणा बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2022 की जाँच कैसे करें
हरियाणा बोर्ड दसवीं का रिजल्ट जारी होने के बाद छात्रों को अगर अपने परीक्षा परिणाम जो जांचने में किसी प्रकार की परेशानी हो रही है तो आप अपना एचबीएसई 10वीं रिजल्ट 2022 प्राप्त करने के लिए नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो कर सकते हैं।
- सबसे पहले आपको हरियाणा बोर्ड ऑफ एजुकेशन की आधिकारिक वेबसाइट bseh.org.in पर जाना होता है।
- अब आपके सामने हरियाणा बोर्ड का हॉम पेज खुल जाता है।

- अब आपको दाएं साइड पर रिजल्ट का ऑप्शन दिखेगा, इस ऑप्शन पर क्लिक करना होता है।
- परिणाम पेज पर 10वीं कक्षा रिजल्ट 2022 वाले ऑप्शन पर क्लिक करना होता है।
- अब आपके सामने जो पेज खुलेगा उसमें मांगी गई जानकारी यानि कि अपना रोल नम्बर या नाम भरना होता है।

- छात्र अपना रोल नंबर या नाम बहुत ही सावधानी के साथ भरना होता है।
- जानकारी भरने के बाद पेज के दायीं तरफ ‘find result’ का बटन दिया होता है, छात्रों को उस बटन पर क्लिक करना होता है।
- बटन दबाने के कुछ समय बाद ही आपका रिजल्ट आपके सामने आ जाता है।
- अब छात्र अपना रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं।
- एचबीएसई रिजल्ट 2022 डाउनलोड करने के बाद उसका प्रिंट निकालना आवश्यक है।
- अगर छात्र अपना रोल नंबर या नाम भरने में गलती करते हैं तो ऐसी स्थिति में छात्र अपना परिणाम प्राप्त नहीं कर सकते हैं।
हरियाणा बोर्ड 10 वीं के बाद
हरियाणा बोर्ड 10 वीं की परीक्षा के बाद उम्मीदवारों का परिणाम जारी किया जाता है और फिर शुरू होती है छात्रों की सबसे बड़ी दुविधा। छात्रों की दुविधा ये होती है कि अब आगे की पढ़ाई के लिए किस वर्ग यानी कि स्ट्रीम को चुने। ये दुविधा सभी छात्रों को हो सकती है जो भी 10 वीं की परीक्षा पास करते हैं। आपकी सुविधा का ध्यान रखते हुए हम आपके लिए ये स्पेशल वीडियो ले कर आये हैं जिसके माध्यम से आप ये आसानी से जान सकेंगे कि आप 10 वीं के बाद क्या स्ट्रीम चुनें।
हरियाणा बोर्ड 10 वीं परिणाम 2022 में उपलब्ध जानकारी
उम्मीदवार अपने परीक्षा हरियाणा बोर्ड कक्षा 10 रिजल्ट 2022 में कुछ महत्वपूर्ण विवरण को देख सकते हैं-

हरियाणा बोर्ड 10 वीं परिणाम 202२ नेम वाइस
छात्रों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए, बोर्ड छात्रों को नेम वाइस रिजल्ट प्रदान करता है। एचबीएसई 10 वीं परिणाम 2022 परिणाम की खोज करने का सबसे लोकप्रिय तरीका है। नाम से परिणाम खोजना सबसे आसान प्रक्रियाओं में से एक है। इसलिए, छात्र नाम से परिणाम प्राप्त करने का प्रयास करते हैं। एचबीएसई 10 वीं परिणाम 2022 आधिकारिक वेबसाइट पर ऑनलाइन जारी किया जाएगा। बाकी प्रक्रिया वही होगी। लेकिन रोल नंबर दर्ज करने के बजाय, आपको अपना नाम दर्ज करना होगा। इसे सबमिट करने के बाद, उसी नाम के परिणामों की सूची आपको दिखाई देगी। अब, आपको अपने एचबीएसई 10 वीं परिणाम 2022 को पहचानना होगा। अंत में, परिणाम की जांच करने के बाद, आपको भविष्य के संदर्भ के लिए इसका प्रिंटआउट लेने का सुझाव दिया जाता है।
हरियाणा बोर्ड 10 वीं परिणाम 202२ मेरिट सूची
HBSE 10 वीं रिजल्ट 2022 की घोषणा के बाद, हरियाणा बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन, भिवानी मेरिट सूची जारी करती है। बोर्ड उन छात्रों को सूचीबद्ध करता है जो मेरिट सूची में सबसे अधिक अंक प्राप्त करते हैं। मेरिट सूची में शीर्ष 10 छात्र हैं जिन्होंने अधिकतम अंक प्राप्त किए हैं। एचबीएसई 10 वीं परिणाम 2022 मेरिट सूची को खोजने के लिए, आपको एचबीएसई की वेबसाइट पर ऑनलाइन जाना होगा। मेरिट सूची में छात्र की रैंक, रोल नंबर, नाम, पिता का नाम, माता का नाम, स्कूल कोड और स्कूल का नाम, जिला, फोन नंबर, जन्म तिथि, लिंग, जाति, कुल अंक और कुल प्रतिशत शामिल हैं।

हरियाणा बोर्ड 10वीं रिचेकिंग फॉर्म 2022
हरियाणा बोर्ड रिजल्ट 2022 मई/जून 2022 में जारी किया जा सकते हैं। जिन भी छात्रों को HBSE 10th Result 2022 दोबारा चैक करवाना है वो रिचेकिंग फॉर्म भर सकते हैं। हरियाणा बोर्ड रिचेकिंग फॉर्म परीक्षा परिणाम जारी होने के बाद जारी किया जाता है। छात्र हरियाणा शिक्षा बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर हरियाणा बोर्ड रिचेकिंग फॉर्म भर सकते हैं। इसके अलावा छात्र हमारे द्वारा दिए गए लिंक से भी HBSE 10th Rechecking Form 2022 भर सकेंगे।
हरियाणा बोर्ड हेल्पलाइन नंबर
छात्रों की मदद के लिए, HBSE ने हेल्पलाइन नंबर जारी किए हैं। छात्र अपने प्रश्नों को हल करने के लिए संख्या का उपयोग करते हैं। उम्मीदवार 09729425436 पर कॉल कर सकते हैं। इस नंबर का उपयोग बोर्ड परीक्षा से संबंधित प्रश्न पूछने के लिए किया जा सकता है। आप तैयारी के टिप्स, बोर्ड परीक्षा के दबाव और अच्छे अंक प्राप्त करने के बारे में प्रश्न पूछ सकते हैं। साथ ही, आप सवाल पूछ सकते हैं कि क्या आप घबरा रहे हैं या चिंतित हैं। आप किसी भी प्रश्न को साझा कर सकते हैं। कई शिक्षक और परामर्शदाता उपलब्ध हैं जो आपके मुद्दों को हल कर सकते हैं।
To get fastest exam alerts and government job alerts in India, join our Telegram channel.
1020360333