एचएसएससी क्लर्क एडमिट कार्ड 2019 ऑनलाइन जारी किया जाता है। एडमिट कार्ड केवल ऑनलाइन जारी किया जाएगा। किसी भी उम्मीदवार के एडमिट कार्ड की कोई हार्डकॉपी जारी नहीं की जाएगी। उम्मीदवार HSSC Clerk Admit Card 2019 हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर प्राप्त कर सकेंगे। इसके अलावा उम्मीदवार हमारे द्वारा दी गई लिंक से भी अपना एडमिट कार्ड प्राप्त कर सकेंगे। आपको बता दें कि एचएसएससी भर्ती 2019 के लिए परीक्षा का आयोजन किया जाएगा। परीक्षा का आयोजन 22 जुलाई, 2019 से 18 अगस्त 2019 के बीच आयोजित की जाएगी। परीक्षा होने से कुछ दिन पहले ही उम्मीदवार का हरियाणा एसएससी क्लर्क एडमिट कार्ड 2019 जारी कर दिया जाएगा। एडमिट कार्ड पर परीक्षा से जुड़ी सारी जानकारी दी होगी। Haryana SSC Clerk Admit Card 2019 की पूरी जानकारी प्राप्त करने के लिए आप इस आर्टिकल को पूरा पढ़ सकते हैं।
एचएसएससी क्लर्क एडमिट कार्ड 2019 / HSSC Clerk Admit Card 2019
आपकी जानकारी के लिए हम आपको बता दें कि एडमिट कार्ड केवल उन्हीं उम्मीदवारों का स्वीकार किया जाएगा जिनके हरियाणा एसएससी क्लर्क आवेदन पत्र 2019 स्वीकार किये जाएंगे। आवेदन पत्र उन्हीं उम्मीदवारों के स्वीकार किये जाएंगे जिन्होंने सभी नियमों और शर्तों को ध्यान में रखते हुए आवेदन पत्र भरे होंगे। HSSC Clerk Admit Card 2019 एक महत्वपूर्ण दस्तावेज है जिसे परीक्षा के दौरान लेकर आना अनिवार्य है। अगर उम्मीदवार परीक्षा के दौरान अपना एडमिट कार्ड साथ लेकर नहीं आते हैं तो ऐसी स्थिति में उम्मीदवार को परीक्षा में बैठने की अनुमति नहीं दी जाएगी। हरियाणा एसएससी क्लर्क एडमिट कार्ड 2019 के लिए नीचे दी गई महत्वपूर्ण तिथियों का विशेष ध्यान रखें।
महत्वपूर्ण तिथियां
कार्यक्रम | तिथि |
एडमिट कार्ड जारी करने की तिथि | जारी किया जाएगा |
परीक्षा की तिथि | 22 जुलाई, 2019 से 18 अगस्त, 2019 तक |
ऐसे प्राप्त करें एचएसएससी क्लर्क एडमिट कार्ड 2019
हरियाणा एसएससी क्लर्क भर्ती 2019 के लिए उम्मीदावरों को लिखित परीक्षा देनी होगी। लिखित परीक्षा के लिए उम्मीदवारों को अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड करना होगा। उम्मीदवार हरियाणा एसएससी एडमिट कार्ड 2019 दो तरीकों से डाउनलोड कर सकते हैं। उम्मीदवार हरियाणा स्टाफ सिलेक्शन कमीशन की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना एडमिट कार्ड प्राप्त कर सकते हैं। इसके अलावा उम्मीदवार हमारे द्वारा दी गई लिंक से भी Haryana SSC Clerk Admit Card 2019 प्राप्त कर सकते हैं। हम आपको यहां एडमिट कार्ड प्राप्त करने के कुछ स्टेप्स बता रहे हैं जिसकी मदद से आप बिना किसी परेशानी के एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे। एचएसएससी क्लर्क एडमिट कार्ड 2019 प्राप्त करने के लिए आप हमारे द्वारा दिए गए स्टेप्स को फॉलो कर सकते हैं-
- एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को सबसे पहले हरियाणा स्टाफ सिलेक्शन कमीशन की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।

- होम पेज खुलने के बाद आपको एचएसएससी क्लर्क भर्ती (5/2019) का ऑप्शन दिखेगा, उसे क्लिक कर दें।
- अब आपको online admit card for hssc Clerk recruitment 2019 की लिंक प्राप्त हो जाएगी, उसे क्लिक कर दें।
- परिणाम पेज पर मांगी गई जानकारी एकदम ठीक और सही से भरें।
- मांगी गई सारी जानकारी भरने के बाद सबमिट का बटन दबा दें।
- सबमिट का बटन दबाते ही आपका एडमिट कार्ड आ जाएगा।
- अब अपने एडमिट कार्ड को डाउनलोड कर लें।
- साथ ही उसका एक प्रिंट जरूर निकाल लें।
- भर्ती की प्रक्रिया पूरी होने तक आप अपना एडमिट कार्ड संभाल कर रख लें।
एचएसएससी क्लर्क भर्ती 2019 रिजल्ट
हरियाणा एसएससी क्लर्क रिजल्ट 2019 ऑनलाइन जारी किया जाएगा। उम्मीदवार हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना रिजल्ट प्राप्त कर सकते हैं। इसके अलावा उम्मीदवार हमारे द्वारा दिए गए लिंक से भी HSSC Clerk Result 2019 देख सकेंगे। रिजल्ट केवल ऑनलाइन जारी किया जाएगा। किसी भी उम्मीदवार को व्यक्तिगत रूप से या किसी भी अन्य रूप से रिजल्ट की कोई जानकारी नहीं दी जाएगी। आपको बता दें कि HSSC Clerk2019 के लिए उम्मीदवारों को लिखित परीक्षा देनी होगी। लिखित परीक्षा होने के कुछ दिनों बाद ही उम्मीदवार का रिजल्ट जारी कर दिया जाएगा। हालांकि अभी तक रिजल्ट जारी करने की तिथि की कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है लेकिन जल्द ही आपको सारी जानकारी दे दी जाएगी।
आधिकारिक वेबसाइट- www.hssc.gov.in
Discussion about this post