हरियाणा स्टाफ सिलेक्शन कमीशन को एचएसएससी के नाम से भी जाना जाता है। हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग ने एक बार फिर बंपर भर्तियां निकाली है। एचएसएससी भर्ती 2019 क्लर्क पद के लिए निकाली गई है। कुल पदों की संख्या 4858 है। जो भी उम्मीदवार एचएसएससी क्लर्क भर्ती 2019 के पद पर नौकरी पाना चाहते हैं वो ऑनलाइन आवेदन कर सकते थे। आवेदन पत्र 24 जून, 2019 को जारी कर दिये गए थे। जिसे उम्मीदवार द्वारा 8 जुलाई, 2019 तक भरे जा सकते थे। आपको बता दें कि हरियाणा एसएससी क्लर्क भर्ती 2019 का रिजल्ट ऑनलाइन जारी कर दिया गया है। आधिकारिक वेबसाइट के अलावा उम्मीदवार हमारे पेज पर दिए गए लिंक से भी अपना रिजल्ट प्राप्त कर सकते हैं। जिन भी छात्रों को सफलता प्राप्त होगी उन्हें भर्ती के लिए चुन लिया जाएगा। HSSC Clerk Recruitment 2019 की पूरी जानकारी प्राप्त करने के लिए आप इस आर्टिकल को पूरा पढ़ सकते हैं।
नवीनतम- एचएसएससी क्लर्क भर्ती 2019 की वेटिंग लिस्ट जारी।
एचएसएससी क्लर्क भर्ती 2019 | HSSC Clerk Recruitment 2019
जो भी उम्मीदवार HSSC Clerk 2019 के लिए नौकरी करना चाहते हैं उन्हें परीक्षा देनी होगी। परीक्षा 22 जुलाई, 2019 से 18 अगस्त 2019 के बीच आयोजित की जाएगी। जिन उम्मीदवारों को सफलता हासिल होगी केवल उन्हीं उम्मीदवारों को चुना जाएगा। परीक्षा के लिए उम्मीदवारों का एडमिट कार्ड जारी किया जाएगा। एडमिट कार्ड केवल उन्हीं उम्मीदवारों का जारी किया जाएगा जिनका आवेदन पत्र स्वीकार किया जाएगा। आवेदन पत्र उन्हीं उम्मीदवारों का स्वीकार किया जाएगा जिन्होंने योग्यता मापदंड को ध्यान में रखते हुए आवेदन पत्र भरे होंगे। Haryana SSC Clerk Recruitment 2019 के लिए नीचे दी गई महत्वपूर्ण तिथियों का विशेष ध्यान रखें।
महत्वपूर्ण तिथियां
कार्यक्रम | तिथि |
आवेदन शुरू होने की तिथि | 24 जून, 2019 |
आवेदन करने की अंतिम तिथि | 8 जुलाई, 2019 |
आवेदन शुल्क भरने की अंतिम तिथि | 11 जुलाई, 2019 |
एडमिट कार्ड जारी करने की तिथि | जारी की जाएगी |
परीक्षा की तिथि | 21, 22 और 23 सितम्बर, 2019 |
आंसर की | 11 अक्टूबर, 2019 |
रिजल्ट जारी करने की तिथि | 18 दिसम्बर 2019 (जारी) |
वेटिंग लिस्ट | 17 मई 2021 |
महत्वपूर्ण लिंक्स
एचएसएससी क्लर्क भर्ती 2019 रिक्ति विवरण
- पद का नाम- क्लर्क
- पदों की संख्या- 4858
- वेतनमान- 19900/- लेवर 2
वर्ग | पदों की संख्या |
सामान्य वर्ग | 2354 |
एससी वर्ग | 913 |
बीसीए वर्ग | 709 |
बीसीबी बर्ग | 511 |
ईडब्लूएस | 371 |
कुल | 4858 |
एचएसएससी क्लर्क भर्ती 2019 योग्यता मापदंड
जो भी उम्मीदवार एचएसएससी क्लर्क भर्ती 2019 के लिए आवेदन पत्र भरना चाहते हैं उन्हें योग्यता मापदंड की शर्तों को पूरा करना अनिवार्य है। योग्यता मापदंड की शर्तों और नियमों को ध्यान में रखते हुए भरे जाने वाले आवेदन पत्र ही स्वीकार किए जाएंगे। अगर उम्मीदवार बिना योग्यता मापदंड की शर्तों को पूरा किए आवेदन भरते हैं तो ऐसे आवेदन रद्द किये जा सकते हैं। योग्यता मापदंड को पूरा करने वाले छात्र ही केवल आवेदन पत्र भरने के योग्य माने जाएंगे। योग्यता मापदंड निम्न प्रकार से है-
शैक्षणिक योग्यता
- 12 कक्षा फर्स्ट डिविजन से पास होना चाहिए।
- किसी भी मान्यता प्राप्त संस्थान या बोर्ड से ग्रेजुएशन की डिग्री प्राप्त होनी चाहिए।
- संस्कृत या हिंदी में से कोई भी एक विषय के साथ 10वीं कक्षा उत्तीर्ण होनी चाहिए।
आयु सीमा
- कम से कम- 17 वर्ष
- अधिकतम- 42 वर्ष
एचएसएससी क्लर्क भर्ती 2019 वेटिंग लिस्ट
हरियाणा स्टाफ सिलेक्शन कमीशन ने क्लर्क भर्ती 2019 की लिखित परीक्षा में उत्तीर्ण हुए उम्मीदवारों की वेटिंग लिस्ट जारी कर दी गयी है। उम्मीदवार नीचे दी गयी लिंक पर क्लिक करके वेटिंग लिस्ट में अपना नाम देख सकते हैं। या फिर HSSC की आधिकारिक वेबसाइट पर भी जा कर लिस्ट देख सकते हैं।
वेटिंग लिस्ट : एचएसएससी क्लर्क भर्ती 2019 वेटिंग लिस्ट यहाँ से देखें।
एचएसएससी क्लर्क भर्ती 2019 आवेदन पत्र
एचएसएससी क्लर्क आवेदन पत्र 2019 ऑनलाइन जारी कर दिये गए थे। उम्मीदवार हरियाणा स्टाफ सिलेक्शन कमीशन की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन पत्र भर सकते हैं। इसके अलावा उम्मीदवार हमारे द्वारा दी गई लिंक से भी HSSC Clerk Application Form 2019 भर सकते हैं। आपकी जानकारी के लिए हम आपको बता दें कि आवेदन पत्र केवल ऑनलाइन जारी किये गए हैं। जिसे छात्रों द्वारा ऑनलाइन ही भरा जाना है। किसी भी स्थिति में ऑफलाइन आवेदन स्वीकार नहीं किये जाएंगे। हरियाणा एसएससी क्लर्क आवेदन पत्र 24 जून, 2019 को जारी किये गए थे। जिसे उम्मीदवार 8 जुलाई, 2019 तक भर सकते थे। आवेदन पत्र निर्धारित तिथि के अनुसार ही भरे जाएंगे, अंतिम तिथि के बाद किसी भी उम्मीदवार के आवेदन स्वीकार नहीं किये जाएंगे। आवेदन पत्र बहुत ही सावधानी के साथ भरें। एक भी गलत जानकारी भरे जाने से उम्मीदवार का आवेदन रद्द किया जा सकता है।
आवेदन शुल्क
जिन उम्मीदवारों ने HSSC Clerk Recruitment 2019 के लिए आवेदन पत्र भरे होंगे उन्हें आवेदन शुल्क का भुगतान भी करना होगा। आवेदन शुल्क क्रेडिट कार्ड, डेबिट कार्ड, नेट बैंकिंग द्वारा ऑनलाइन भरा जा सकता था। आवेदन शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि 11 जुलाई, 2019 थी। अंतिम तिथि के बाद किसी भी उम्मीदवार का भुगतान स्वीकार नहीं किया जाएगा। आवेदन शुल्क भरना अनिवार्य है, आवेदन शुल्क ना भरने की स्थिति में आवेदन पत्र स्वीकार नहीं किए जाएंगे। आवेदन शुल्क निम्न प्रकार से दिया गया है-
- सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों के लिए- 100 रूपये
- हरियाणा की महिला वर्ग के लिए- 50 रूपये
- हरियाणा के एससी, बीसी, ईडब्लूएस वर्ग के उम्मीदवारों (पुरूष) के लिए- 25 रूपये
- हरियाणा की एससी, बीसी, ईडब्लूएस वर्ग की उम्मीदवारों (महिला) के लिए- 13 रूपये
एचएसएससी क्लर्क भर्ती 2019 एडमिट कार्ड
एचएसएससी क्लर्क एडमिट कार्ड 2019 ऑनलाइन जारी किया जाएगा। उम्मीदवार अपना एडमिट कार्ड हरियाणा स्टाफ सिलेक्शन कमीशन की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर प्राप्त कर सकेंगे। इसके अलावा उम्मीदवार हमारे द्वारा दिए गए लिंक से भी HSSC Clerk Admit Card 2019 प्राप्त कर सकेंगें। आपकी जानकारी के लिए हम आपको बता दें कि हरियाणा एसएससी क्लर्क भर्ती 2019 के लिए उम्मीदवारों को लिखित परीक्षा देनी होगी। लिखित परीक्षा 22 जुलाई, 2019 से 18 अगस्त, 2019 के बीच आयोजित की जाएगी। परीक्षा होने से कुछ दिन पहले ही सभी पात्र उम्मीदवारों का एडमिट कार्ड जारी कर दिया जाएगा। हरियाणा एसएससी क्लर्क एडमिट कार्ड 2019 केवल उन्हीं उम्मीदवारों का जारी किया जाएगा जिनका आवेदन पत्र स्वीकार किया जाएगा। उम्मीदवारों को स्वंय अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड करना होगा। किसी भी उम्मीदाव के एडमिट कार्ड की कोई हार्ड कॉपी जारी नहीं की जाएगी। एडमिट कार्ड पर परीक्षा से जुड़ी सारी जानकारी दी होगी।
एचएसएससी क्लर्क भर्ती 2019 चयन प्रक्रिया
Haryana SSC Clerk Recruitment 2019 के लिए उम्मीदवारों को परीक्षा देनी होगी। परीक्षा निम्न आधार पर होगी-
- लिखित परीक्षा (सीबीटी)
- सामाजिक-आर्थिक मापदंड और अनुभव
एचएसएससी क्लर्क भर्ती 2019 परीक्षा पैटर्न
लिखित परीक्षा
- कुल 90 अंको की परीक्षा होगी।
- ये एक ऑनलाइन परीक्षा होगी।
- ओएमआर शीट बेस्ट परीक्षा होगी।
- निम्न विषय से प्रश्न पूछे जाएंगे-
- जनरल अवेयरनेस
- रिसोसिंग
- गणित
- साइंस
- इंग्लिश
- हिंदी
- करेंट अफेयर्स
- जियोग्राफिक्स
- फिजिक्स आदि
सामाजिक-आर्थिक मापदंड और अनुभव
- ये 10 अंको के लिए होगा।
- उम्मीदवारों को उनके अनुभव के अनुसार नंबर दिए जाएंगे।
एचएसएससी क्लर्क भर्ती 2019 रिजल्ट
हरियाणा एसएससी क्लर्क रिजल्ट 2019 ऑनलाइन जारी किया जाएगा। रिजल्ट केवल ऑनलाइन जारी किया जाएगा। किसी भी उम्मीदवार को व्यक्तिगत रूप से या किसी भी अन्य रूप से रिजल्ट की कोई जानकारी नहीं दी जाएगी। उम्मीदवार हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना रिजल्ट प्राप्त कर सकते हैं। इसके अलावा उम्मीदवार हमारे द्वारा दिए गए लिंक से भी HSSC Clerk Result 2019 देख सकेंगे। आपको बता दें कि HSSC Clerk 2019 के लिए उम्मीदवारों को लिखित परीक्षा देनी होगी। लिखित परीक्षा होने के कुछ दिनों बाद ही उम्मीदवार का रिजल्ट जारी कर दिया जाएगा। जिन उम्मीदवारों को सफलता हासिल होगी उन्हें ही इस पद के लिए चुन लिया जाएगा।
हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (एचएसएससी)
हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (पहले अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड) का गठन भारत के अनुच्छेद 309 के प्रावधान के अनुसार किया जाता है, हरियाणा सरकार की अधिसूचना संख्या.523-3GS-70/2068, दिनांक 28.01.1970। इसके माध्यम से हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग के सदस्य को हरियाणा सरकार का वैधानिक दर्जा दिया गया। आयोग समूह services सी ’सेवाओं के लिए नियुक्तियों के लिए परीक्षा / साक्षात्कार आयोजित करता है और राज्य सरकार द्वारा आवश्यक होने पर समूह’ बी ’और’ डी ’सेवाओं की नियुक्ति के लिए परीक्षा / साक्षात्कार आयोजित करने के लिए कहा जा सकता है।
हरियाणा एसएससी क्लर्क भर्ती 2019 की पूरी जानकारी प्राप्त करने के लिए नोटिफिकेशन यहां से प्राप्त करें।
आधिकारिक वेबसाइट- www.hssc.gov.in