एचएसएससी ग्राम सचिव एडमिट कार्ड 2020-2021 ऑनलाइन जारी कर दिया गया है। उम्मीदवार हरियाणा स्टाफ सिलेक्शन कमीशन की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। इसके अलावा उम्मीदवार नीचे पेज पर उपलब्ध करवाए गए लिंक से भी HSSC Gram Sachiv Admit Card 2021 डाउनलोड कर सकते हैं। आपकी जानकारी के लिए हम आपको बता दें कि एडमिट कार्ड केवल ऑनलाइन जारी किया गया है किसी भी उम्मीदवार के एडमिट कार्ड की कोई हार्ड कॉपी जारी नहीं की जाएगी। एडमिट कार्ड केवल उन्हीं उम्मीदवारों का जारी किया गया है जिनका आवेदन पत्र स्वीकार किया गया होगा। हरियाणा एसएससी ग्राम सचिव एडमिट कार्ड 2020-2021 की पूरी जानकारी प्राप्त करने के लिए आप इस आर्टिकल को पूरा पढ़ सकते हैं।
एचएसएससी ग्राम सचिव एडमिट कार्ड 2020-2021 / HSSC Gram Sachiv Admit Card 2020-2021
हरियाणा एसएससी ग्राम सचिव भर्ती 2019-21 के लिए उम्मीदवारों को परीक्षा देनी होगी। परीक्षा के लिए उम्मीदवारों के पास HSSC Gram Sachiv Admit Card 2020-२021 का होना आवश्यक है। एडमिट कार्ड एक महत्वपूर्ण दस्तावेज है जिसका परीक्षा के दौरान होना आनिवार्य है। बिना एडमिट कार्ड प्राप्त किए, किसी भी उम्मीदवार को परीक्षा में शामिल होने की अनुमति नहीं दी जाएगी। हरियाणा एसएससी ग्राम सचिव एडमिट कार्ड 2020-2021 के लिए नीचे दी गई महत्वपूर्ण तिथियों का विशेष ध्यान रखें।
महत्वपूर्ण तिथियां
कार्यक्रम | तिथि |
एडमिट कार्ड जारी करने की तिथि | 30 दिसंबर 2020- जारी |
परीक्षा की तिथि | 09-10 जनवरी 2021 |
एडमिट कार्ड : एचएसएससी ग्राम सचिव भर्ती 2019-2021 परीक्षा एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
ऐसे प्राप्त करें एचएसएससी ग्राम सचिव एडमिट कार्ड 2020-2021
एचएसएससी ग्राम सचिव प्रवेश पत्र 2020-21 प्राप्त करने के लिए उम्मीदवार दो तरीकों का प्रयोग कर सकते हैं। उम्मीदवार हरियाणा स्टाफ सिलेक्शन कमीशन की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर एडमिट कार्ड प्राप्त कर सकते हैं। इसके अलावा उम्मीदवार हमारे द्वारा दी गई लिंक से डायरेक्ट हरियाणा एसएससी ग्राम सचिव एडमिट कार्ड 2020-21 प्राप्त कर सकते हैं। हम आपको यहां एडमिट कार्ड प्राप्त करने के कुछ स्टेप्स बता रहे हैं ताकि आप आसानी से अपना एडमिट कार्ड प्राप्त कर सकें। एचएसएससी ग्राम सचिव एडमिट कार्ड 2020-21 प्राप्त करने के लिए आप हमारे द्वारा दिए गए स्टेप्स को फॉलो कर सकते हैं-
- सबसे पहले उम्मीदवारों को हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।

- होम पेज खुलने के बाद आपको हरियाणा एसएससी ग्राम सचिव भर्ती 2019 का ऑप्शन दिखेगा, उसे क्लिक कर दें।
- क्लिक करने के बाद आपको online admit card for hssc Gram Sachiv recruitment 2020-21 की लिंक प्राप्त हो जाएगी, उसे क्लिक कर दें।
- क्लिक करने के बाद जो पेज खुलेगा उसमें आपको मांगी गई जानकारी भरनी होगी।
- मांगी गई जानकारी भरने के बाद आपको सबमिट के बटन पर क्लिक करना होगा।
- क्लिक करते ही आपका एडमिट कार्ड आपके सामने आ जाएगा।
- अब उम्मीदवार अपने एडमिट कार्ड को डाउनलोड कर लें।
- साथ ही उसका एक प्रिंट जरूर निकाल लें।
एचएसएससी ग्राम सचिव भर्ती 2021 रिजल्ट
हरियाणा एसएससी ग्राम सचिव रिजल्ट 2021 ऑनलाइन जारी किया जाएगा। उम्मीदवार अपना रिजल्ट हरियाणा स्टाफ सिलेक्शन कमीशन की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर देख सकेंगे। इसके अलावा उम्मीदवार हमारे द्वारा दिए गए लिंक से भी अपना HSSC Gram Sachiv Result 2021 देख सकेंगे। रिजल्ट केवल ऑनलाइन जारी किया जाएगा। किसी भी उम्मीदवार को व्यक्तिगत रूप या किसी अन्य रूप से रिजल्ट की कोई जानकारी नहीं दी जाएगी। हालांकि अब तक एचएसएससी ग्राम सचिव रिजल्ट 20२१ जारी करने की तिथि की कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है, लेकिन जल्द ही आपको सारी जानकारी दे दी जाएगी।
आधिकारिक वेबसाइट- www.hssc.gov.in
Discussion about this post