हरियाणा टीईटी 2020-2021 : हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड यानी कि बीएसईएच ने HTET 2020 के लिए लिखित परीक्षा 2, 3 जनवरी 2021 को आयोजित की गयी थी जिसके बाद अब विभाग की ओर से उम्मीदवारों का रिजल्ट जारी कर दिया गया है। हरियाणा टीईटी 2020-2021 परीक्षा के लिए उम्मीदवार बोर्ड ऑफ़ स्कूल एजुकेशन हरियाणा की आधिकारिक वेबसाइट bseh.org.in पर जा कर रिजल्ट देख सकते हैं। रिजल्ट जारी होने के साथ ही उम्मीदवारों की फाइनल आंसर की भी जारी कर दी गयी है। एचटीईटी 2020 के लिए आवेदन प्रक्रिया 16 नवंबर 2020 से 10 दिसंबर 2020 तक आयोजित की गयी थी। जो उम्मीदवार इस परीक्षा को उत्तीर्ण करेंगे वे राज्य में निकलने वाली शिक्षक भर्ती में भाग लेने के योग्य होंगे। Haryana TET 2020-२021 के बारे में अधिक जानकारी जैसे एप्लीकेशन फॉर्म, एडमिट कार्ड, रिजल्ट आदि के लिए आप इस आर्टिकल को पूरा पढ़ सकते हैं।
नवीनतम : हरियाणा टीईटी 2020 के लिए परिणाम एवं फाइनल आंसर की घोषित, नीचे दी गयी लिंक से करें डाउनलोड।
हरियाणा टीईटी 2020 | HTET 2020
एचटीईटी के लिए आंसर की जारी होने के बाद जल्दी ही उम्मीदवारों का रिजल्ट जारी कर दिया गया है। जो छात्र प्रवेश परीक्षा में सफलता प्राप्त करेंगे वे शिक्षक भर्ती में भाग लेने के योग्य हो जायेंगे। Haryana Teacher Eligibility Test 2020-2021 से जुड़ी महत्वपूर्ण तिथियों की जानकारी के लिए आप नीचे दी गयी टेबल देख सकते हैं।
महत्वपूर्ण तिथियां
कार्यक्रम | तिथि |
---|---|
आवेदन शुरू होने की तिथि | 16 नवंबर 2020 |
आवेदन की अंतिम तिथि | 10 दिसंबर 2020 |
आवेदन में सुधार | 5 से 8 दिसंबर 2020 |
प्रवेश पत्र जारी होने की तिथि | 23 दिसंबर 2020 से |
परीक्षा | 2, 3 जनवरी 2021 |
उत्तर कुँजी जारी होने की तिथि | 03 जनवरी 2021 |
आंसर की पर आपत्ति दर्ज करने की तिथि | 03 से 08 जनवरी 2021 |
परीक्षा परिणाम | 21 जनवरी 2021 |
फाइनल आंसर की जारी होने की तिथि | 21 जनवरी २०२१ |
हरियाणा टीईटी 2020 योग्यता मापदंड
एचटीईटी 2020 के लिए सबसे पहले आवेदन करने होंगे। आवेदन केवल वही उम्मीदवार कर सकेंगे जो योग्यता मापदंड के नियमों और शर्तों को पूरा करते हों। न्यूनतम योग्यता मापदंड निम्न है-
शैक्षणिक योग्यता
स्तर 1 के लिए ( प्राथमिक शिक्षक )
- उम्मीदवार हिंदी या संस्कृत के साथ 10वीं पास होना चाहिए।
- प्राथमिक शिक्षा में न्यूनतम 50% अंकों और 2 साल के डिप्लोमा के साथ वरिष्ठ माध्यमिक (एनसीटीई विनियमन, 2007 को 31 अगस्त, 2010 को अधिसूचित किया गया। या
- प्राथमिक शिक्षा में न्यूनतम 45% अंकों और 2 साल के डिप्लोमा के साथ वरिष्ठ माध्यमिक (एनसीटीई विनियमन, 2002 को 31 अगस्त, 2010 को अधिसूचित किया गया। या
- 4 साल के साथ कम से कम 50% अंकों के साथ वरिष्ठ माध्यमिक B.El.ED. या
- प्राथमिक शिक्षा में डिप्लोमा के साथ स्नातक
- हिंदी के साथ 12वीं या ग्रेजुएशन या पोस्ट ग्रेजुएशन पास होना चाहिए।
स्तर 2 के लिए ( प्रशिक्षित स्नातक शिक्षक )
स्तर 3 के लिए ( पोस्ट ग्रेजुएट टीचर )
हरियाणा टीईटी एप्लीकेशन फॉर्म 2020
हरियाणा अध्यापक पात्रता परीक्षा 2020 के लिए उम्मीदवारों को सबसे पहले आवेदन पत्र भरने होंगे। एचटीईटी आवेदन पत्र 2020 केवल ऑनलाइन जारी किये जाते हैं। छात्र हरियाणा शिक्षा बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। इसके अलावा छात्र हमारे द्वारा दिए गए लिंक से भी हरियाणा एलिजब्लिटी टेस्ट 2020 के लिए आवेदन कर सकते हैं। ऑफलाइन माध्यम से भरे गए आवेदन पत्र स्वीकार नहीं किए जाएंगे। जो भी उम्मीदवार HTET 2020 के लिए आवेदन करेंगे वो एक बार अपनी योग्यता की जांच अवश्य कर लें। HTET Application form 2020 बहुत ही सावधानी के साथ भरें। एक भी गलत जानकारी भरे जाने से छात्र के आवेदन रद्द किए जा सकते हैं।
आवेदन शुल्क
जो भी उम्मीदवार Haryana teacher eligibility test 2020 के लिए एप्लीकेशन फॉर्म भरेंगे उन्हें आवेदन शुल्क भी देना होगा। बिना आवेदन शुल्क जमा किए आवेदन प्रक्रिया को पूरा नहीं माना जाएगा। एचटेट 2020 के लिए आवेदन शुल्क क्रेडिट कार्ड, डेबिट कार्ड, नेट बैंकिंग आदि द्वारा ऑनलाइन भरे जा सकते हैं। आवेदन शुल्क निम्न प्रकार से है-
आवेदन शुल्क
वर्ग | लेवल 1 के लिए | लेवल 2 के लिए | लेवल 3 के लिए |
हरियाणा के एससी और पीएच उम्मीदवार | रूपये 500/- | रूपये 900/- | रूपये 1200/- |
हरियाणा के बाकी सभी अन्य वर्ग के उम्मीदवार | रूपये 1000/- | रूपये 1800/- | रूपये 2400/- |
हरियाणा के बाहर के उम्मीदवार | रूपये 1000/- | रूपये 1800/- | रूपये 2400/- |
नोट- आवेदन शुल्क का भुगतान 2018 के अनुसार दिया गया है।
हरियाणा टीईटी 2020 एडमिट कार्ड
एचटीईटी 2020 के लिए एडमिट कार्ड ऑनलाइन जारी किया जाएगा। छात्र हरियाणा शिक्षा बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर एचटीईटी एडमिट कार्ड 2020 प्राप्त कर सकेंगे। इसके अलावा छात्र हमारे द्वारा दिए गए लिंक से भी haryana tet admit card 2020 प्राप्त कर सकेंगे। छात्रों को स्वंय अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड करना होगा। संस्थान की तरफ से किसी भी उम्मीदवार के एडमिट कार्ड की कोई हार्डकॉपी जारी नहीं की जाएगी। htet exam date 2020 अभी तक जारी नहीं की गई है लेकिन हम आपको जल्द ही सारी जानकारी दे देंगे। htet 2020 के लिए एडमिट कार्ड लेकर आना अनिवार्य होगा। बिना एडमिट कार्ड लिए किसी भी उम्मीदवार को परीक्षा में शामिल होने की अनुमति नहीं दी जाएगी। एचटेट 2020 का एडमिट कार्ड आपके पहचान पत्र की तरह काम करेंगा। उम्मीदवारों को सूचित किया जाता है कि परीक्षा के दौरान एडमिट कार्ड साथ लेकर जरूर आएं।
हरियाणा टीईटी 2020-2021 परीक्षा पैटर्न
हरियाणा टेट 2020-2021 परीक्षा का आयोजन पेन और पेपर के माध्यम से किया जाता है। उम्मीदवार नीचे से एचटीईटी 2020 स्तर 1, 2, और 3 के लिए परीक्षा पैटर्न की जांच कर सकते हैं:
- परीक्षा की अवधि – 2 घंटे और 30 मिनट
- प्रश्न पत्र की भाषा – हिंदी और अंग्रेजी
- प्रश्नों की संख्या – 150
- प्रश्न का प्रकार – एकाधिक विकल्प प्रकार
- प्रति प्रश्न चिह्न – 1 अंक
- नकारात्मक अंकन – नहीं
हरियाणा टीईटी स्तर 1 के लिए 2020 परीक्षा पैटर्न (प्राथमिक शिक्षण – कक्षा 1 से 5)
विषय | प्रश्नों की संख्या | अंक |
बाल विकास और अध्यापन | 30 प्रश्न | 30 अंक |
भाषा: – हिंदी अंग्रेज़ी | 30 प्रश्न (15+15) | 30 अंक (15+15) |
सामान्य अध्ययन:- मात्रात्मक रूझान सोचने की क्षमता हरियाणा जीके और जागरूकता | 30 प्रशन:- प्रति अनुभाग में 10 प्रश्न | 30 अंक:- 10 नंबर प्रति भाग |
गणित | 30 प्रश्न | 30 अंक |
पर्यावरण अध्ययन | 30 प्रश्न | 30 अंक |
कुल | 150 प्रश्न | 150 अंक |
हरियाणा टीईटी स्तर 2 के लिए 2020-2021 परीक्षा पैटर्न (प्रशिक्षित स्नातक शिक्षक – कक्षा 5 से 8)
विषय | प्रश्नों की संख्या | अंक |
बाल विकास और अध्यापन | 30 प्रश्न | 30 अंक |
भाषा: – हिंदी अंग्रेज़ी | 30 प्रश्न (15+15) | 30 अंक (15+15) |
सामान्य अध्ययन:- मात्रात्मक रूझान सोचने की क्षमता हरियाणा जीके और जागरूकता | 30 प्रशन – प्रति अनुभाग में 10 प्रश्न | 30 अंक – 10 अंक प्रति भाग |
विषय निर्दिष्ट (जैसा कि चुना गया है) | 60 प्रशन | 60 अंक |
कुल | 150 प्रशन | 150 अंक |
हरियाणा टीईटी स्तर 3 के लिए 2020 परीक्षा पैटर्न (पोस्ट ग्रेजुएट टीचर)
विषय | प्रश्नों की संख्या | अंक |
बाल विकास और अध्यापन | 30 प्रशन | 30 अंक |
भाषा: – हिंदी अंग्रेज़ी | 30 प्रश्न (15+15) | 30 अंक (15+15) |
सामान्य अध्ययन:- मात्रात्मक रूझान सोचने की क्षमता हरियाणा जीके और जागरूकता | 30 प्रशन – प्रति अनुभाग में 10 प्रश्न | 30 अंक – 10 अंक प्रति भाग |
विषय निर्दिष्ट (जैसा कि चुना गया है) | 60 प्रशन | 60 अंक |
कुल | 150 प्रशन | 150 अंक |
हरियाणा टीईटी 2020-2021 आंसर की
एचटेट 2020 की परीक्षा होने के बाद हरियाणा शिक्षा बोर्ड द्वारा अब फाइनल आंसर की जारी कर दी गयी है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट के अलावा हमारे द्वारा नीचे दिए गए लिंक से भी एचटीईटी फाइनल आंसर की 2020 प्राप्त कर सकते हैं। आंसर की के द्वारा उम्मीदवार अपने रिजल्ट में प्राप्त होने वाले अंको का अंदाजा लगा सकते हैं। फाइनल आंसर की 21 जनवरी 2021 को जारी कर दी गयी है। उम्मीदवार फाइनल आंसर की पर आपत्ति दर्ज नहीं कर सकते हैं।
फाइनल आंसर की : फाइनल रिवाइज्ड आंसर की प्राप्त करने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें।
आंसर की –
आंसर की पर आपत्ति दर्ज करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- स्तर 1 के लिए HTET उत्तर कुंजी 2020 डाउनलोड करने के लिए यहां क्लिक करें ।
स्तर 2 के लिए HTET उत्तर कुंजी 2020
- हिंदी
- अंग्रेजी
- पंजाबी
- संस्कृत
- गृह विज्ञान
- शारीरिक शिक्षा
- मैथमैटिक्स
- म्यूजिक
- आर्ट्स
- उर्दू
- विज्ञान
- सोशल स्टडीज़
- स्तर 3 उत्तर कुंजी (सभी विषय)-
हरियाणा टीईटी 2020-2021 रिजल्ट
Haryana TET 2020 की परीक्षा होने के बाद उसका रिजल्ट ऑनलाइन जारी कर दिया गया है। उम्मीदवार अपना htet result 2020-2021 हरियाणा शिक्षा बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर प्राप्त कर सकते हैं। इसके अलावा छात्र हमारे पेज पर ऊपर दिए गए(रिजल्ट) लिंक से भी अपना एचटीईटी रिजल्ट 2020-2021 प्राप्त कर सकते हैं। बता दें कि htet exam 02 एवं 03 जनवरी को आयोजित किया गया था। हरियाणा राज्य के वे अभ्यर्थी जो भी अध्यापक के पद पर नौकरी करना चाहते हैं, उनको HTET 2020-2021 परीक्षा पास करना ज़रूरी है। यद्यपि सिर्फ हरियाणा ही नहीं देश के सभी राज्यों में सरकारी अध्यापक बनने के लिए उम्मीदवार का टेट पास होना ज़रूरी है।
एचटीईटी 2020 के बारे में और अधिक जानकारी के लिए आप आधिकारिक अधिसूचना यहाँ से प्राप्त कर सकते हैं।
आधिकारिक वेबसाइट : www.bseh.org.in
Discussion about this post