इंटेलिजेंस ब्यूरो (आईबी) विभाग में विभिन्न जगहों पर सिक्योरिटी असिस्टेंट / एग्जीक्यूटिव पद के लिए भर्तियां निकली हैं। जिन भी उम्मीदवारों ने आईबी 2018 के लिए आईबी की और से आयोजित की गई टियर 1 की परीक्षा में भाग लिया था और उसमें सफल रहे थे उनके अब टियर 2 की परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए गए हैं। उम्मीदवारों को ऑनलाइन एडमिट कार्ड आईबी के ऑफिसियल वेबसाइट http://www.recruitmentonline.in से डाउनलोड करना होगा इसके साथ आप हमारे पेज पर नीचे दिए गए लिंक से भी एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। जो उम्मीदवार इसके बाद टियर की परीक्षा में उत्तीर्ण रहेंगे तीसरे चरण की प्रक्रिया इंटरव्यू के लिए आमंत्रित किया जाएगा। आईबी भर्ती 2018-2019 से जुड़ी अधिक जानकरी के लिए आप इस लेख को पूरा पढ़ें।
आईबी भर्ती 2018-2019
वे उम्मीदवार जिन्होंने आईबी भर्ती 2018-19 की पहले टियर की परीक्षा उत्तीर्ण की है वो अपना दूसरे चरण की परीक्षा (टियर 2) आईबी एडमिट कार्ड 2019 डाउनलोड कर सकते हैं। उम्मीदवारों को बता दें कि टियर 2 की परीक्षा का आयोजन 29 सितम्बर 2019 को किया जायेगा। आईबी रिक्ति 2018 से जुड़ी महत्वपूर्ण तिथियों की जानकरी नीचे तालिका में दी जा रही है।
महत्वपूर्ण तिथियां
कार्यक्रम | तिथियां |
आवेदन पत्र शुरू होने की तिथि | 20 अक्टूबर 2018 |
आवेदन पत्र भरने की अंतिम तिथि | 10 नवंबर 2018 |
आवेदन शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि | 13 नवंबर 2018 |
टियर 1 प्रवेश पत्र | 07 जनवरी 2019 |
टियर 1 परीक्षा | 17 फरवरी 2019 |
टियर 2 प्रवेश पत्र | 13 सितम्बर 2019 (जारी) |
टियर 2 परीक्षा | 29 सितम्बर 2019 |
साक्षात्कार | घोषित की जाएगी |
परिणाम | घोषित की जाएगी |
आईबी भर्ती 2018-2019 रिक्ति विवरण
पद का नाम – सिक्योरिटी असिस्टेंट /एग्जीक्यूटिव
कुल पदों की संख्या – 1054
आईबी भर्ती 2018 के लिए अलग अलग राज्यों के हिसाब से वेकन्सी जारी की गई है-
- परीक्षा केंद्र – अगरतला
- कुल पद – 15
- परीक्षा केंद्र – अहमदाबाद
- कुल पद – 39
- परीक्षा केंद्र – आइज़वाल
- कुल पद – 14
- परीक्षा केंद्र – अमृतसर
- कुल पद – 52
- परीक्षा केंद्र – बैंगलोर
- कुल पद – 30
- परीक्षा केंद्र – भोपाल
- कुल पद – 17
- परीक्षा केंद्र – भुबनेश्वर
- कुल पद – 14
- परीक्षा केंद्र – चंडीगढ़
- कुल पद – 21
- परीक्षा केंद्र – चेन्नई
- कुल पद – 40
- परीक्षा केंद्र – देहरादून
- कुल पद – 08
- परीक्षा केंद्र – दिल्ली /आईबी हेडक्वाटर
- कुल पद – 228
- परीक्षा केंद्र – डिब्रूगढ़
- कुल पद – 08
- परीक्षा केंद्र – गंगटोक
- कुल पद – 07
- परीक्षा केंद्र – हैदराबाद
- कुल पद – 36
- परीक्षा केंद्र – इम्फाल
- कुल पद – 13
- परीक्षा केंद्र – ईटानगर
- कुल पद – 29
- परीक्षा केंद्र – जयपुर
- कुल पद – 48
- परीक्षा केंद्र – जम्मू
- कुल पद – 31
- परीक्षा केंद्र – कोलकाता
- कुल पद – 67
- परीक्षा केंद्र – लेह
- कुल पद – 14
- परीक्षा केंद्र – लखनऊ
- कुल पद – 19
- परीक्षा केंद्र – मेरठ
- कुल पद – 12
- परीक्षा केंद्र – मुंबई
- कुल पद – 70
- परीक्षा केंद्र – नागपुर
- कुल पद – 08
- परीक्षा केंद्र – पटना
- कुल पद – 24
- परीक्षा केंद्र – रायपुर
- कुल पद – 16
- परीक्षा केंद्र – रांची
- कुल पद – 16
- परीक्षा केंद्र – शिलॉन्ग
- कुल पद – 09
- परीक्षा केंद्र – शिमला
- कुल पद – 17
- परीक्षा केंद्र – सिलीगुड़ी
- कुल पद – 25
- परीक्षा केंद्र – श्रीनगर
- कुल पद – 32
- परीक्षा केंद्र – त्रिवेंद्रम
- कुल पद – 49
- परीक्षा केंद्र – वाराणसी
- कुल पद – 06
- परीक्षा केंद्र – विजयवाड़ा
- कुल पद – 20
आईबी भर्ती 2018-2019 पात्रता मापदंड
शैक्षिक योग्यता
- उम्मीदवार ने मेट्रिक (कक्षा 10) मान्यता प्राप्त बोर्ड ऑफ़ एजुकेशन से उत्तीर्ण किया हो।
- उम्मीदवार को किसी भी एक स्थानीय भाषा की जानकारी होनी चाहिए।
- इंटेलिजेंस कार्य में फील्ड अनुभव होना चाहिए।
आयु सीमा
- आईबी भर्ती 2018-19 के लिए उम्मीदवार की ऊपरी आयु सीमा 27 वर्ष से अधिक नहीं होना चाहिए।
- एससी /एसटी उम्मीदवारों को ऊपरी आयु सीमा में 5 वर्ष की छूट दी जाएगी।
- ओबीसी उम्मीदवारों को ऊपरी आयु सीमा में 3 वर्ष की छूट दी जाएगी।
आईबी भर्ती 2018-2019 आवेदन पत्र
जो भी उम्मीदवार आईबी भर्ती 2018 के लिए आवेदन करना चाहते हैं उन्हें बता दें कि आवेदन 20 अक्टूबर 2018 से किया जा सकता है। आवेदन केवल ऑनलाइन माध्यम से ही होगा। आईबी भर्ती 2018 के लिए उम्मीदवारों को आवेदन एमएच्ए की आधकारिक साइट http://www.mha.gov.in पर या फिर इनसीएस पोर्ट http://www.ncs.gov.in पर करना होगा। ऑफलाइन आवेदन मान्य नहीं होंगे। आवेदन करने की अंतिम तिथि 10 नवंबर 2018 जारी की गई है। अंतिम तिथि के बाद किया गया आवेदन रद्द कर दिया जाएगा। अगर उम्मीदवार आवेदन पत्र में गलत जानकारी भरते हैं तो आवेदन रद्द कर दिया जाएगा। उम्मीदवारों को बता दे कि आईबी रिक्रूटमेंट के आवेदन पत्र को दो भागो में बांटा गया है। पहले भाग में उम्मीदवारों को व्यक्तिगत जानकारी, शैक्षिक और अन्य जानकारी भरना है। दूसरे भाग में उम्मीदवारों को परीक्षा शुल्क भरना होगा। उम्मीदवारों को ऑनलाइन आवेदन पत्र के साथ फोटो और हस्ताक्षर भी अपलोड करना होगा। उम्मीदवार अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड एक जगह लिख कर रख लें। बाद में एडमिट कार्ड और रिजल्ट प्राप्त करने के लिए यही डालना होगा।
आवेदन पत्र : आईबी भर्ती आवेदन पत्र 2018 यहाँ से प्राप्त करें।…..आवेदन प्रक्रिया समाप्त।
आवेदन शुल्क
अनारक्षित और ओबीसी वर्ग के पुरुष उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 50 रु. निर्धारित की गई है। एससी /एसटी महिला और एक्स सर्विसमेन को कोई आवेदन शुल्क नहीं देना होगा। आवेदन शुल्क ऑफलाइन और ऑनलाइन दोनों माध्यमों से भरा जा सकता है।
आईबी भर्ती 2018-2019 प्रवेश पत्र
आईबी भर्ती 2018-2019 की टियर-1 की परीक्षा के रिजल्ट जारी होने के बाद अब आईबी की ओर से टियर 2 की परीक्षा का आयोजन किया जायेगा। परीक्षा का आयोजना 29 सितम्बर 2019 को किया जायेगा जिसके कुछ दिन पहले उम्मीदवारों के एडमिट कार्ड जारी कर दिए गए हैं। एडमिट कार्ड आईबी के ऑफिसियल वेबसाइट http://www.recruitmentonline.in पर जारी किये जायेंगे जहां से आप अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे। उम्मीदवार ध्यान रखें कि जब वे परीक्षा देने केंद्र पर जाएँ तो एडमिट कार्ड साथ लेकर जाएं, बिना एडमिट कार्ड के आपको परीक्षा हॉल में एंट्री नहीं दी जाएगी।
एडमिट कार्ड : आईबी भर्ती 2018-2019 भर्ती टियर 2 के एडमिट कार्ड के लिए यहाँ क्लिक करें।
आईबी भर्ती 2018-2019 परीक्षा पैटर्न
- लिखित परीक्षा बहुविकल्पीय होगा।
- प्रश्न पत्र 4 भागों में विभाजित होगा।
- हर एक प्रश्न 1 अंक का होगा।
टियर | परीक्षा विवरण | अंक | समय |
टियर 1 | (अ) सामान्य जागरूकता- 40 प्रश्न
(ब) मात्रात्मक रूंझान -20 प्रश्न (स) लॉजिकल /एनालिटिकल एबिलिटी -20 प्रश्न (ड) अंग्रेजी भाषा -20 प्रश्न |
100 | 2 घंटे |
टियर 2 | (अ) स्थानीय भाषा के 500 शब्दों के गद्यांश को अंग्रेजी में अनुवाद करना होगा और वाईस-वरसा
(ब) बोलने की क्षमता (इंटरव्यू के समय जांचा जाएगा) |
(40 +10)=50 | 1 घंटा |
टियर 3 | साक्षात्कार | 50 | – |
आईबी भर्ती 2018-2019 चयन प्रक्रिया
- आईबी भर्ती 2018 के लिए उम्मीदवारों को टायर 1 में सम्मिलित होना होगा। उम्मीदवारों को बता दें कि टायर 1 में प्रत्येक गलत उत्तर के लिए 1/4 अंक काटा जाएगा।
- टियर 1 में मिले अंकों के आधार पर उम्मीदवारों का चयन टायर 2 और 3 के लिए किया जाएगा।
- टियर 1 में उत्तीर्ण होने के लिए अनारक्षित उम्मीदवारों को 35 अंक, ओबीसी उम्मीदवारों को 34 अंक, एससी /एसटी उम्मीदवारों को 33 अंक लाना अनिवार्य होगा।
- अगर उम्मीदवार 3 चरणों को उत्तीर्ण करते हैं तभी उनका चयन इंटेलीजेंसी ब्यूरो में होगा।
- टियर 2 और 3 के लिए परीक्षा केंद्र की जानकारी उम्मीदवारों को को ईमेल से दिया जाएगा।
आईबी भर्ती 2018-2019 साक्षात्कार
आईबी भर्ती 2018 के लिए जो भी उम्मीदवार आवेदन कर रहें है उन्हें बता दें कि जो पहले 2 चरणों को उत्तीर्ण करते हैं तो उन्हें साक्षात्कार के लिए बुलाया जाएगा। साक्षात्कार के लिए उम्मीदवारों को अंक दिया जाएगा। उम्मीदवारों को 50 में से अंक दिया जाएगा। अगर उम्मीदवार 3 चरणों में उत्तीर्ण होते है तभी ख़ुफ़िया एजेंसी में नौकरी दी जाएगी। तीन चरणों में मिले अंकों के आधार पर फाइनल रिजल्ट बनाया जाएगा। साक्षात्कार के समय उम्मीदवारों को निम्नलिखित दस्तावेजों को ले जाना होगा –
- क्लास 10 मार्क शीट
- क्लास 12 मार्कशीट अगर हो तो।
- डिग्री मार्कशीट अगर हो तो।
- जाति प्रमाण पत्र
- पासपोर्ट साइज फोटो और प्रमाण पत्र
आईबी भर्ती 2018-2019 परिणाम
आईबी भर्ती 2018-19 प्रवेश परीक्षा के बाद परिणाम के लिए थोड़ा इंतेज़ार करना होगा। अभी आईबी परिणाम 2019 घोषित करने की तिथि जारी नहीं की गई है। पर जैसे ही परिणाम घोषित करने की तिथि जारी की जाएगी उम्मीदवारों को हमारे पेज पर सूचित कर दिया जाएगा। आईबी परिणाम 2018-19से जुड़ी अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार आधिकारिक साइट को जरूर देखते रहें। ताकि कोई भी जरुरी सूचना छूट न जाए।
आईबी भर्ती 2018-19 की अधिक जानकारी के लिए अधिसूचना यहां से प्राप्त करें।
Discussion about this post