आईबी जिसे हम इंटेलिजेंस ब्यूरो के नाम से जानते हैं ने वर्ष 2018 में सिक्योरिटी असिस्टेंट/ एग्जीक्यूटिव के विभिन्न रिक्त पदों पर भर्ती निकाली थी। भर्ती के लिए टियर 1 परीक्षा के परिणाम घोषित होने के बाद जो उम्मीदवार इस परीक्षा में सफल रहे हैं उनको आईबी की ओर से टियर 2 की परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए गए हैं। एडमिट कार्ड ऑनलाइन माध्यम से मिनिस्ट्री ऑफ़ होम अफेयर्स की ऑफिसियल वेबसाइट mha.gov.in पर जारी किये गए हैं जहां से आप एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। इसके साथ आप हमारे पेज पर नीचे उपलब्ध करवाए गए एडमिट कार्ड के डायरेक्ट लिंक पर क्लिक करके भी एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
आईबी भर्ती एडमिट कार्ड 2018-2019
उम्मीदवारों को बता दें कि आईबी सिक्योरिटी असिस्टेंट/ एग्जीक्यूटिव भर्ती 2018-19 टियर 2 परीक्षा एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए रजिस्ट्रेशन नम्बर एवं डेट ऑफ़ बर्थ को दर्ज़ करना होगा। उम्मीदवार एडमिट कार्ड डाउनलोड करके उसका एक प्रिंट निकाल लें एवं परीक्षा के समय उसे अनिवार्य रूप से साथ लेकर जाएं, बिना एडमिट कार्ड के आपको परीक्षा हॉल में एंट्री नहीं दी जाएगी। आईबी सिक्योरिटी असिस्टेंट/ एग्जीक्यूटिव भर्ती 2018-19 भर्ती से जुड़ी कुछ महत्पूवर्ण तिथियों की जानकारी आप नीचे दी गई टेबल से देख सकते हैं।
महत्वपूर्ण तिथियां
कार्यक्रम | महत्वपूर्ण तिथियां |
टियर 2 प्रवेश पत्र | 13 सितम्बर 2019 (जारी) |
टियर 2 परीक्षा | 29 सितम्बर 2019 |
साक्षात्कार | घोषित की जाएगी |
परिणाम | घोषित की जाएगी |
एडमिट कार्ड : उम्मीदवार टियर 2 परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड यहाँ से डाउनलोड करें।
आईबी भर्ती एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के मुख्य बिंदु
- आईबी सिक्योरिटी असिस्टेंट/ एग्जीक्यूटिव भर्ती 2018-19 टियर 2 परीक्षा एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले ऑफिसियल https://www.recruitmentonline.in/mha13/ पर जाना होगा जिससे वेबसाइट का होम पेज ओपन हो जायेगा।
- होम पेज पर उम्मीदवारों को एडमिट कार्ड टियर 2 डाउनलोड करने के लिए लिंक दिखाई देगा जिस पर आपक्को क्लिक करना होगा।

- क्लिक करना से एक नया पेज ओपन होगा जिस पर उम्मीदवार को रजिस्ट्रेशन नम्बर एवं जन्मतिथि दर्ज़ करनी होगी एवं नीचे दी गई सर्च बटन पर क्लिक करना होगा।

- क्लिक करने से एक नए पेज पर आपका एडमिट कार्ड ओपन हो जायेगा जहां से आप उसे डाउनलोड करके उसका प्रिंट निकाल सकते हैं।
- इसके साथ आप ऊपर दिए गए डायरेक्ट लिंक पर क्लिक करके भी एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
एडमिट कार्ड में दर्ज़ महत्वपूर्ण जानकारी :
उम्मीदवार एडमिट कार्ड से विभिन्न जानकारी प्राप्त कर सकते हैं –
- नाम
- पिता का नाम
- रोल नम्बर
- एग्जामिनेशन सेंटर
- एग्जामिनेशन की तिथि
- एग्जामिनेशन का समय
आईबी भर्ती रिजल्ट 2019
आईबी सिक्योरिटी असिस्टेंट/ एग्जीक्यूटिव भर्ती 2018-19 टियर 2 परीक्षा होने के कुछ दिन बाद ही उम्मीदवारों के रिजल्ट जारी किये जायेंगे। रिजल्ट मिनिस्ट्री ऑफ़ होम अफेयर्स की ऑफिसियल वेबसाइट http://www.recruitmentonline.in/mha13 पर जारी किये जायेंगे जहां से आप अपने रिजल्ट देख सकेंगे। जो उम्मीदवार टियर 2 की परीक्षा में उत्तीर्ण होंगे उनको भर्ती की अगली प्रक्रिया इंटरव्यू के लिए आमंत्रित किया जायेगा।
आईबी भर्ती इंटरव्यू 2019
आईबी सिक्योरिटी असिस्टेंट/ एग्जीक्यूटिव भर्ती 2018-19 टियर 2 परीक्षा में जो उम्मीदवार निर्धारित किये गए कटऑफ मार्क्स प्राप्त कर लेंगे उनको साक्षात्कार/ इंटरव्यू प्रक्रिया के लिए बुलाया जायेगा। इंटरव्यू के साथ साथ उम्मीदवारों की डॉक्यूमेंट प्रक्रिया भी संपन्न कराई जाएगी। इंटरव्यू एवं डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन प्रक्रिया के बाद सफल उम्मीदवारों को शॉर्टलिस्ट कर मेरिट लिस्ट तैयार की जायेगी। जिन उम्मीदवारों का नाम फाइनल मेरिट लिस्ट में दर्ज़ होगा उनको विभिन्न रिक्त पदों पर तैनात किया जायेगा। आईबी भर्ती 2018-19 से जुड़ी अधिक जानकारी के लिए आप नीचे दी गई बटन पर क्लिक करके मेन पेज पढ़ सकते हैं।
सिक्योरिटी असिस्टेंट/ एग्जीक्यूटिव भर्ती 2018-19