आईबीपीएस एसओ 2021 भर्ती की मेन परीक्षा में उत्तीर्ण होने वाले उम्मीदवारों को अब इंटरव्यू में शामिल होना होगा जिसके लिए उनको कॉल लेटर की आवश्यकता होगी। उम्मीदवारों के आईबीपीएस एसओ इंटरव्यू कॉल लेटर 11 फरवरी 2021 को जारी कर दिए गए हैं। उम्मीदवार आईबीपीएस एसओ इंटरव्यू एडमिट कार्ड 2021, ऑफिसियल वेबसाइट http://www.ibps.in पर जाकर डाउनलोड कर सकते हैं। इसके साथ आप हमारे पेज पर उपलब्ध करवाए गए लिंक का उपयोग करके भी IBPS SO Admit Card 2021 डाउनलोड कर सकते हैं। एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को रजिस्ट्रेशन नम्बर/रोल नम्बर एवं पासवर्ड/डेट ऑफ बर्थ दर्ज करना होगा। IBPS SO Admit Card 2021 के बारे में और अधिक जानकारी के लिए हमारा यह आर्टिकल पूरा पढ़ सकते हैं।
नवीनतम : आईबीपीएस एसओ भर्ती 2020 इंटरव्यू कॉल लेटर जारी, नीचे दी गयी लिंक से करें डाउनलोड।
आईबीपीएस एसओ एडमिट कार्ड 2021 ( IBPS SO Admit Card 2021 )
आईबीपीएस एसओ 2021 एडमिट कार्ड एक बहुत ही महत्वपूर्ण दस्तावेज है। उम्मीदवारों की जानकारी के लिए ये बता दे की इसमें उम्मीदस्वार की जानकारी, परीक्षा की तिथि, परीक्षा सेंटर की जानकारी, कोड और भी अधिक जानकारी होती है। यह परीक्षा दो चरणों में आयोजित की जा रही है। पहले चरण को पास करने वाले उम्मीदवारों को ही दूसरे चरण के लिए बुलाया जायेगा। उसके बाद दुसरे चरण में पास होने वाले उम्मीदवारों को इंटरव्यू प्रक्रिया और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के लिए बुलाया जायेगा। दोनों ही परीक्षाओं के लिए अलग अलग एडमिट कार्ड जारी किये जायेंगे। एडमिट कार्ड जारी होते ही हमारे इस पेज पर एडमिट कार्ड की लिंक लगा दी जाएगी। यहाँ से उम्मीदवार अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे। निचे दिए गए टेबल से महत्वपूर्ण तारीखों के बारे में जानकारी प्राप्त करें।
महत्वपूर्ण तारीखे
कार्यक्रम | तारीख |
प्रिलिमिनरी एग्जाम एडमिट कार्ड | 09 दिसंबर 2020 |
प्रिलिमिनरी एग्जाम डेट | 26, 27 दिसंबर 2020 |
आईबीपीएस एसओ मेंस एडमिट कार्ड जारी होने की तिथि | 08 जनवरी 2021 |
आईबीपीएस एसओ मेन एग्जाम डेट | 24 जनवरी 2021 |
इंटरव्यू के लिए कॉल लेटर | 11 – 27 फ़रवरी 2021 |
एडमिट कार्ड :आईबीपीएस एसओ इंटरव्यू कॉल लेटर 2021 डाउनलोड करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
आईबीपीएस एसओ भर्ती 2021 एडमिट कार्ड कैसे करें डाउनलोड
जो भी उम्मीदवार आईबीपीएस एसओ भर्ती 2021 के लिए आयोजित हो रहे परीक्षा में शामिल होंगे उन्हें एडमिट कार्ड परीक्षा से पहले जारी कर दिया जायेगा। आईबीपीएस एसओ एडमिट कार्ड पूरी भर्ती प्रक्रिया में तीन बार ज़ारी किये जायेंगे। जब तक पूरी भर्ती प्रक्रिया पूरी नहीं हो जाती है तब तक उम्मीदवार को हर एक एडमिट कार्ड को संभाल कर रखना है। यहाँ पर उम्मीदवारों को कुछ आसान स्टेप्स बताये जा रहे है जिनकी सहायता से आप अपना एडमिट कार्ड आसानी से डाउनलोड कर सकते है।
- सबसे पहले उम्मीदवार को आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर सीआरपी स्पेशलिस्ट ऑफिसर के बटन पर क्लिक करना है।
- इसके अलावा हमारे पेज पर दिए गए लिंक से भी डायरेक्ट पेज पर जा सकते है।
- इसके बाद लॉग इन पेज पर जाएं।
- उम्मीदवार अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड प्रविष्ट कर के सबमिट बटन पर क्लिक कर दें।
- इसके बाद उम्मीदवार अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर ले और उसका प्रिंटआउट भी निकल लें।
- एडमिट कार्ड परीक्षा से जुड़ी जरूरी जानकारी दी गई होती है जैसै –
- रोल नंबर
- नाम
- पता
- रजिस्ट्रेशन नंबर
- परीक्षा की तारीख
- परीक्षा की जगह
- सेंटर कोड
- परीक्षा का समय
- आपका फोटो और सिग्नेचर
- जरूरी दिशा निर्देश
आईबीपीएस एसओ भर्ती 2021 एग्जाम पैटर्न
आईबीपीएस एसओ भर्ती 2021 परीक्षा दो चरणों में आयोजित की जाती है। प्रिलिमिनरी परीक्षा और मेन परीक्षा। उम्मीदवार यहाँ से दोनों परीक्षाओ के एग्जाम पैटर्न की जानकारी प्राप्त कर सकते है।
प्रिलिमिनरी परीक्षा
- लॉ अधिकारी और राजभाषा अधिकारी
आईबीपीएस एसओ प्रिलिमिनरी विषय | सवाल / मार्क्स | समय |
अंग्रेजी भाषा | 50 / 25 | 40 मिनट |
रीजनिंग | 50 / 50 | 40 मिनट |
बैंकिंग इंडस्ट्री के लिए जनरल अवेयरनेस | 50 / 50 | 40 मिनट |
- आईटी ऑफिसर, एग्रीकल्चर फील्ड ऑफिसर, एचआर/पर्सनल ऑफिसर, और मार्केटिंग ऑफिसर
आईबीपीएस एसओ प्रिलिमिनरी विषय | सवाल / मार्क्स | समय |
अंग्रेजी भाषा | 50 / 25 | 40 मिनट |
रीजनिंग | 50 / 50 | 40 मिनट |
क्वांटेटिव एप्टीट्यूड | 50 / 50 | 40 मिनट |
मेन परीक्षा
- राजभाषा अधिकारी
आईबीपीएस एसओ मेन विषय | सवाल | समय |
प्रोफेशनल नॉलेज (Objective) | 45 | 30 मिनट |
प्रोफेशनल नॉलेज (Descriptive) | 2 | 30 मिनट |
- आईटी ऑफिसर, एग्रीकल्चर फील्ड ऑफिसर, एचआर/पर्सनल ऑफिसर, और मार्केटिंग ऑफिसर
आईबीपीएस एसओ मेन विषय | सवाल / मार्क्स | समय |
प्रोफेशनल नॉलेज | 60 / 60 | 45 मिनट |
आईबीपीएस एसओ भर्ती 2021 रिजल्ट
आईबीपीएस एसओ भर्ती रिजल्ट हर चरणों के लिए अलग अलग प्रकाशित किये जायेंगे। प्रथम चरण में उत्तीर्ण उम्मीदवार ही दुसरे चरण में शामिल हो पाएंगे। पहले चरण का परिणाम जनवरी 2021 तक जारी किया जायेगा वही दुसरे चरण का परिणाम फ़रवरी 2021 तक जारी कर दिया जाएगा। इसके बाद उम्मीदवारों को इंटरव्यू के लिए बुलाया जायेगा। अंतिम रिजल्ट के आधार पर ही उम्मीदवारों का चयन किया जायेगा।
Discussion about this post