आईबीएसएटी 2020 – ICFAI बिजनेस स्टडीज एप्टिट्यूड टेस्ट (IBSAT) के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी गयी है। बता दें की यह परीक्षा प्रतिवर्ष आयोजित किया जाता है जिसके माध्यम से ICFAI बिजनेस स्कूल के एमबीए पीजीपीएम कोर्स में एडमिशन प्रदान किया जाता है। आईबीएसएटी एंट्रेंस एग्जाम 2020 में भाग लेने के लिए छात्रों को सबसे पहले ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया पूर्ण करनी होगी। छात्र आवेदन पत्र भरने से पहले द इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड फाइनेंशियल एनालिस्ट्स ऑफ इंडिया (ICFAI) की ओर से निर्धारित योग्यता जाँच लें उसके बाद ही आवेदन प्रक्रिया में भाग लें। छात्र आईबीएसएटी एंट्रेंस एग्जाम 2020 से जुड़ी अन्य जानकारी जैसे योग्यता एवं मापदंड, चयन प्रक्रिया, रिजल्ट आदि के लिए इस पेज को पूरा पढ़ सकते हैं।
आईबीएसएटी 2020
उम्मीदवारों को बता दें कि आईबीएस (IBS) एप्टिट्यूड टेस्ट एक नेशनल लेवल का एंट्रेंस एग्जाम है जो साल में केवल एक ही बार आयोजित करवाया जाता है। आईबीएसएटी 2020 एंट्रेंस एग्जाम का आयोजन ऑनलाइन सीबीटी (कम्प्यूटर बेस्ड टेस्ट) के माध्यम से करवाया गया। आईबीएसएटी 2020 परीक्षा में प्राप्त अंको के आधार पर उम्मीदवारों को एडमिशन दिया जाएगा। IBSAT 2020 से जुड़ी महत्वपूर्ण तिथियों की जानकारी छात्र नीचे दी गई टेबल देख सकते हैं।
महत्त्वपूर्ण तारीखें
आईबीएसएटी 2019 | तारीखें |
आईबीएसएटी 2020 आवेदन शुरू होने की तारीख | 01 जुलाई 2020 |
आईबीएसएटी 2020 आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तारीख | 16 दिसंबर 2020 |
एडमिट कार्ड जारी होने की तारीख | दिसंबर 2020 |
आईबीएसएटी 2020 परीक्षा की तारीख | 26 – 27 दिसंबर 2020 |
रिजल्ट घोषित होने तारीख | जनवरी 202१ |
चयन के लिए संक्षिप्त विवरण | 09 से 17 जनवरी 2021 |
चयन प्रक्रिया | फरवरी 2021 |
आईबीएसएटी 2019 योग्यता मापदंड
उम्मीदवार एंट्रेंस एग्जाम के लिए आवेदन करने से पहले अपनी योग्यता मापदंड की जांच अवश्य कर लें। जो उम्मीदवार आईबीएसएटी 2020 योग्यता मापदंडों को पूरा करते हों केवल वो उम्मीदवार ही आवेदन प्रक्रिया में भाग लें। यदि कोई उम्मीदवार आवेदन करने के योग्य नहीं पाया गया तो उनका आवेदन रिजेक्ट कर दिया जाएगा।
शैक्षिक योग्यता
- उम्मीदवार को किसी भी मान्यता प्राप्त कॉलेज से ग्रेजुएशन की डिग्री प्राप्त होनी चाहिए।
- ग्रेजुएशन में उम्मीदवार को कम से कम 50% अंक प्राप्त होने चाहिए।
- जो उम्मीदवार ग्रेजुएशन के अंतिम वर्ष में है वो भी आवेदन कर सकते हैं।
- उम्मीदवार ने इंग्लिश मीडियम से पढ़ाई की होनी चाहिए।
- उम्मीदवार ने 15 साल तक रेगुलर पढ़ाई की हो।
आईबीएसएटी आवेदन पत्र 2020
आईबीएसएटी 2020 के लिए आवेदन पत्र ऑनलाइन माध्यम से जारी किये जायेंगे। आईबीएसएटी 2019 आवेदन पत्र आईबीएसएटी की आधिकारिक वेबसाइट ibsindia.org पर जारी किये जायेंगे जहां से छात्र आवेदन पत्र भर सकेंगे। आवेदन पत्र भरने के लिए उम्मीदवारों को पहले रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूर्ण करनी होगी जिसके बाद लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज करके आवेदन पत्र भर सकते हैं। आवेदन प्रक्रिया पूर्ण होने के बाद छात्र सीट स्लॉट बुकिंग कर सकते हैं। आवेदन पत्र भरने के साथ उम्मीदवारों को निर्धारित की गई आवेदन फीस भी जमा करनी होगी, बिना आवेदन फीस जमा किये गए आवेदन पत्र मान्य नहीं होंगे और ऐसे आवेदन निरस्त कर दिए जायेंगे। उम्मीदवार आवेदन फीस ऑनलाइन माध्यम से जमा कर सकेंगे।
आवेदन शुल्क
उम्मीदवारों को स्लॉट बुकिंग प्रक्रिया से पहले आईबीएसएटी 20२० आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा। आईबीएसएटी 20२० के लिए पंजीकरण शुल्क 1800 / – रुपये है। अभ्यर्थियों को पता होना चाहिए कि सभी उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क समान है।
आईबीएसएटी 2019 एडमिट कार्ड
आईबीएसटी 2020 के एडमिट कार्ड ऑनलाइन माध्यम से आधिकारिक वेबसाइट http://www.ibsindia.org पर जारी किए जाएंगे। उम्मीदवारों को अपने आईबीएसएटी 2020 एडमिट कार्ड ऑनलाइन माध्यम से डाउनलोड करने होंगे। ऑनलाइन एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को अपना एप्लिकेशन नंबर और पासवर्ड दर्ज करना होगा। उम्मीदवार एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के बाद उसका प्रिंटआउट निकाल लें और एग्जाम के दिन एग्जाम सेंटर पर लेकर जाना न भूलें, बिना एडमिट कार्ड के आपको परीक्षा हॉल में एंट्री नहीं दी जाएगी। एडमिट कार्ड पर एग्जाम से जुड़ी जरूरी जानकारी जैसे टाइम, सेंटर, पता आदि दी गई होगी।
आईबीएसएटी 2020 एग्जाम पैटर्न
किसी भी परीक्षा के लिए प्रभावी रूप से तैयार करने के लिए उम्मीदवारों को परीक्षा पैटर्न को अवश्य जानना चाहिए। परीक्षा पैटर्न के पहलू नीचे दिए गए हैं:
परीक्षा का तरीका: परीक्षा केवल ऑनलाइन मोड में होगी।
परीक्षण की अवधि: 02 घंटे
प्रश्नों का प्रकार: एमसीक्यू
प्रश्नों की कुल संख्या: 140
वर्गों की संख्या: मौखिक क्षमता, मात्रात्मक क्षमता, पढ़ने की समझ, और डेटा पर्याप्तता और डेटा व्याख्या के लिए परीक्षा में 4 अनुभाग होंगे।
आईबीएसएटी 2020 सिलेबस
आईबीएसएटी परीक्षा विश्लेषणात्मक तर्क, डेटा पर्याप्तता, डेटा व्याख्या, मात्रात्मक तकनीक, पढ़ने की समझ और शब्दावली में उम्मीदवार की क्षमता का मूल्यांकन करती है। आईबीएसएटी पाठ्यक्रम 2020 में अंग्रेजी भाषा और व्याकरण, मात्रात्मक योग्यता, विश्लेषणात्मक तर्क, डेटा पर्याप्तता और डेटा व्याख्या शामिल है।
कोर्स | प्रश्नों की संख्या |
मौखिक क्षमता (Verbal Ability) | 50 |
समझबूझ कर पढ़ना (Reading Comprehension) | 30 |
मात्रात्मक रूझान (Quantitative Aptitude) | 30 |
डेटा पर्याप्तता और डेटा व्याख्या (Data Adequacy & Data Interpretation) | 30 |
कुल | 140 |
आईबीएसएटी 2020 एग्जाम सेंटर
आईबीएस योग्यता परीक्षा 93 परीक्षण केंद्रों में आयोजित की जाएगी। ये केंद्र पूरे भारत में स्थानों को कवर करेंगे। स्लॉट बुकिंग करते समय उम्मीदवार परीक्षा केंद्र के लिए अपने विकल्प बताने में सक्षम होंगे। यह सलाह दी जाती है कि उम्मीदवार सावधानीपूर्वक विकल्प जमा करें। एक बार विवरण जमा करने के बाद, आप परीक्षा केंद्र बदल सकते हैं।
Agra | Guwahati | Mumbai-Andheri |
Ahmedabad | Gwalior | Mumbai-Mira Road |
Ajmer | Haldwani | Mumbai-Thane |
Aligarh | Hardwar | Muzfarpur |
Allahabad | Hissar | Mysore |
Alwar | Hyderabad | Nagpur |
Ambala | Indore | Nasik |
Aurangabad | Jabalpur | Navi Mumbai |
Bangalore | Jaipur | Noida |
Bareilly | Jalandhar | Patna |
Baroda | Jammu | Pune |
Belgaum | Jamshedpur | Raipur |
Bhilai | Jodhpur | Rajahmundry |
Bhopal | Jorhat | Rajkot |
Bhubaneshwar | Kanpur | Ranchi |
Chandigarh 34 | Karnal | Rohtak |
Chennai | Khammam | Rourkela |
Coimbatore | Kochi | Secunderabad |
Cuttack | Kolapur | Shillong |
Dehradun | Kolkata | Shimla |
Delhi-Kirti Nagar | Kolkata | Silchar |
Delhi-Okhla | Kota | Siliguri |
Delhi-Vivek-Vihar | Kozhikode | Surat |
Dhanbad | Lucknow | Thrissur |
Dibrugarh | Ludhiana | Tirupati |
Durgapur | Madurai | Trivandrum |
Faridabad | Mandi | Udaipur |
Ghaziabad | Manglore | Varanasi |
Gorakhpur | Meerut | Vijayawada |
Greater Noida | Moradabad | Visakhapatnam |
Gurgaon | Mumbai Dadar | Waranga |
आईबीएसएटी 2020 चयन प्रक्रिया
आईबीएस में चयन प्रक्रिया निम्नानुसार होगी।
आईबीएसएटी 2020 परीक्षा – अभ्यर्थियों को परीक्षा के लिए उपस्थित होने की आवश्यकता है। इसलिए, मूल्यांकन के लिए आपके स्कोर पर विचार किया जा सकता है।
नतीजा – परीक्षा आयोजित करने वाले परीक्षा में सभी उपस्थित छात्रों के लिए स्कोरकार्ड जारी किया जाएगा।
जीडीपीआई के लिए कॉल करें – उम्मीदवार जो कट ऑफ साफ़ करेंगे, जीडीपीआई प्रक्रिया में भाग लेने में सक्षम होंगे।
आईबीएसएटी रिजल्ट 2020
आईबीएसएटी 2019 की रिजल्ट की घोषणा परीक्षा के संपन्न होने के कुछ दिन बाद जारी किये जायेंगे। रिजल्ट ऑनलाइन माध्यम से आईबीएसएटी आधिकारिक वेबसाइट ibsindia.org पर जारी किये जायेंगे। ऑनलाइन रिजल्ट देखने के लिए उम्मीदवारों को अपना एप्लिकेशन नंबर और पासवर्ड दर्ज करना होगा। जो उम्मीदवार एग्जाम को पास कर लेंगे उन्हें एडमिशन के अगले राउंड के लिए बुलाया जाएगा। अगला राउंड ग्रुप डिसक्शन और इंटरव्यू का होगा। इन सभी के अंकों के आधार पर उम्मीदवारों को एडमिशन दिया जाएगा।
आईबीएस कैंपस 2020 फीस
आईबीएस 2020 की फीस संस्थान की ओर से जारी होने पर अपडेट कर दी जाएगी। उम्मीदवार फीस की जानकारी के लिए नीचे 2019 के लिए निर्धारित की गई फीस देख सकते हैं।

ICFAI बिजनेस स्कूल (IBS) के बारे में
आईबीएस की स्थापना 1995 में हुई थी। ICFAI बिजनेस स्कूल (IBS) कैंपस अहमदाबाद, बैंगलुरू, गुड़गांव, कलकत्ता, मुंबई और पुणे में स्थित है और इसका मुख्यालय हैदराबाद में स्थित है। आईसीएफएआई बिजनेस स्कूल दो वर्षीय मैनेजेमेंट प्रोग्राम उपलब्ध करवाता है। ICFAI के सभी कैंपस में एडमिशन ICFAI बिजनेस स्टडीज एप्टिट्यूड टेस्ट और नेशनल लेवल के एंट्रेंस एग्जाम जैसे कैट, जीएमएटी, एनएमएटी के आधार पर भी होता है।
आधिकारिक वेबसाइट – www.ibsindia.org
Discussion about this post