एआईईईए यूजी 2022 एडमिट कार्ड – एनटीए यानी कि नेशनल टेस्टिंग एजेंसी द्वारा ICAR AIEEA UG Admit Card 2022 परीक्षा से कुछ दिन पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दिए जायेंगे। आईसीएआर एआईईईए यूजी 202२ के लिए लिखित परीक्षा की तिथि जल्द ही घोषित कर दी जाएगी। छात्र एडमिट कार्ड आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर डाउनलोड कर सकेंगे। इसके अलावा आप हमारे पेज पर दी गई लिंक से भी ICAR AIEEA UG Admit Card 2022 डाउनलोड कर सकेंगे। ICAR Admit Card 2022 छात्रों को स्वंय डाउनलोड करना होगा। इसके लिए आपको कोई हार्ड कॉपी नहीं भेजी जायेगी। AIEEA UG Admit Card 2022 लिखित परीक्षा में सभी छात्रों के पास होना बेहद जरुरी है बिना एडमिट कार्ड के छात्रों को परीक्षा हॉल में बैठने नहीं दिया जायेगा इसलिए छात्रों को प्रवेश परीक्षा में एडमिट कार्ड जरुर लेकर जाना होगा। जो भी छात्र आईसीएआर एडमिट कार्ड 2022 से जुड़ी जानकारी प्राप्त करना चाहते हैं वह हमारे पेज पर दी गई जानकारी को पूरा पढ़ सकते हैं।
नवीनतम : ICAR AIEEA UG 2022 प्रवेश परीक्षा के लिए जल्द घोषित होगा शेड्यूल।
आईसीएआर एआईईईए यूजी एडमिट कार्ड 2022| ICAR AIEEA UG Admit Card 2022
उम्मीदवारों को सूचित कर दें कि आप अपने एआईईईए 2022 एडमिट कार्ड हमारे इस पेज से भी डाउनलोड कर सकेंगे। ऑनलाइन एडमिट कार्ड डाउनलोड करने का डायरेक्ट लिंक इसी पेज पर उपलब्ध करा दिया गया है। एडमिट कार्ड केवल उन उम्मीदवारों के जारी किए जायेंगे जिन्होंने अपना आवेदन सही समय पर पूरा करके जमा किया होगा। एडमिट कार्ड पर परीक्षा से जुडी़ सभी जरूरी जानकारी दी गई होती है। आईसीएआर एआईईईए 2022 एडमिट कार्ड और परीक्षा की जरूरी तारीखें नीचे बनीं टेबल से देख सकते हैं।
महत्तवपूर्ण तारीखें
कार्यक्रम | तारीखें |
---|---|
एडमिट कार्ड जारी होने की तारीख | घोषित की जाएगी |
परीक्षा की तारीख | घोषित की जाएगी |
एडमिट कार्ड – AIEEA UG 2022 एडमिट कार्ड ऑफिसियल वेबसाइट icar.nta.ac.in पर होगा जारी।
आईसीएआर एआईईईए यूजी 2022 एडमिट कार्ड कैसे डाउनलोड करें
सभी उम्मीदवार अपने एडमिट कार्ड सिर्फ ऑनलाइन माध्यम से ही डाउनलोड कर सकेंगे। इसलिए हमनें आपकी सुविधा के लिए एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के कुछ जरूरी स्टेप्स बताए हुए हैं। आप इन स्टेप्स को पढ़कर अपने एडमिट कार्ड आसानी से डाउनलोड कर सकते हैं। एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के स्टेप्स यहां से पढ़ें।
- सबसे पहले आपको इस पेज पर दिए एडमिट कार्ड के लिंक पर क्लिक करना होगा।
- लिंक पर क्लिक करने के बाद आधिकारिक वेबसाइट के एडमिट कार्ड डाउनलोड करने का पेज खुल जाएगा।
- उस पेज पर आपको अपना एप्लिकेशन नंबर और पासवर्ड डालकर लॉगिन करना होगा।
- जानकारी पूरी होने के बाद आपको सबमिट कर देना है।
- लॉगिन डिटेल्स सबमिट करने के बाद आपका एडमिट कार्ड जारी हो जाएगा।
- इसके बाद आप अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
- एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के बाद उसका प्रिंटआउट अवश्य निकाल लें और परीक्षा के दिन उसे परीक्षा सेंटर पर लेकर जाना न भूलें।
एडमिट कार्ड में दिये गये विवरण
एडमिट कार्ड पर परीक्षा से जुड़ी जरूरी जानकारी दी गई होती है जैसे –
- नाम
- रोल नंबर
- सबजेक्ट
- जन्मतिथि
- परीक्षा की तारीख
- परीक्षा का समय
- एप्लिकेशन नंबर
- परीक्षा सेंटर
- परीक्षा सेंटर कोड
- फोटो
- सिग्नेचर
परीक्षा सेंटर पर आपको एडमिट कार्ड के साथ कुछ जरूरी दस्तावेज भी लेकर जाने होंगे जैसे – एडमिट कार्ड की हार्ड कॉपी, एक पासपोर्ट साइज फोटो, एक वेलिड आईडी प्रूफ (पेन कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, वोटर आईडी कार्ड, पासपोर्ट, आधार कार्ड)
आईसीएआर एआईईईए यूजी 2022 एडमिट कार्ड जरूरी जानकारी
- उम्मीदवार अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के बाद उसे एक बार अच्छे से चेक जरूर कर लें।
- एडमिट कार्ड के साथ उम्मीदवार कलर सेल्फ अटेच्ड फोटोग्राफ जरूर लेकर जाएं।
- आवेदन पत्र में भरा गया एग्जाम सेंटर बदला नहीं जा सकता है।
- एडमिट कार्ड होने पर ही उम्मीदवारों को परीक्षा सेंटर में आने की अनुमति दी जाएगी।
- उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि परीक्षा से सेंटर पर वह कुछ देर पहले पहुंचने की कोशिश करें।
आईसीएआर एआईईईए यूजी 2022 मॉक टेस्ट
परीक्षा की बेहतर तैयारी के लिए आप मॉक टेस्ट दे सकते हैं। मॉक टेस्ट की सहायता से उम्मीदवारों को परीक्षा पेटर्न को समझने में आसानी होती है। जो उम्मीदवार ICAR AIEEA UG 2022 Mock Test देना चाहते हैं वो नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें।
मॉक टेस्ट – प्रेक्टिस मॉक टेस्ट यहां होगा जारी।
आईसीएआर एआईईईए यूजी 2022 परीक्षा पैटर्न
परीक्षा पैटर्न इस प्रकार है:
- परीक्षा की अवधि 2 घंटे 30 मिनट रहेगी।
- प्रश्नपत्र की भाषा द्विभाषी अर्थात् अंग्रेजी और हिंदी होगी।
- भौतिकी, रसायन विज्ञान, गणित, जीवविज्ञान और कृषि सहित पांच विषयों को एक ही सवाल पेपर पुस्तिका में शामिल किया जाएगा। इन 5 विषयों में से, उम्मीदवार को केवल तीन विषयों का चयन करना होगा।
- प्रत्येक विषय के लिए 60 बहु विकल्प प्रश्न पूछे जाएंगे और प्रत्येक प्रश्न के लिए चार विकल्प होंगे। उम्मीदवारों को
- केवल 180 प्रश्नों का प्रयास करना है, जो चयनित विषय संयोजन के अनुसार है।
- परीक्षा के अधिकतम अंक 720 अंक होंगे।
- प्रत्येक सही प्रतिक्रिया के लिए 4 अंक दिए जाएंगे।
- प्रत्येक गलत जवाब के लिए 1 अंक काटा जाएगा।
- यदि कोई सवाल नहीं उठाया जाता है तो उम्मीदवार को उस विशेष प्रश्न के लिए कोई अंक नहीं मिलेगा और कोई भी अंक नहीं घटाया जाएगा।
- अगर उम्मीदवार एक ही प्रतिक्रिया के लिए एक से अधिक उत्तर का जवाब लेता है तो ऐसी प्रतिक्रिया को गलत उत्तर माना जाएगा और नकारात्मक अंकन आमंत्रित करेगा।
आईसीएआर एआईईईए यूजी 2022 परीक्षा सिलेबस
आईसीएआर परीक्षा 2022 पाठ्यक्रम में शामिल हैं भौतिक विज्ञान (20 इकाइयों), रसायन विज्ञान (35 इकाइयों), जीव विज्ञान (9 इकाइयों), गणित (10 इकाइयों), कृषि (4 इकाइयों)। सिलेबस की अधिक जानकारी के लिए नीचे देखें।
आईसीएआर एआईईईए यूजी 2022 परीक्षा सेंटर
आरा | आसनसोल | सीकर |
भागलपुर | सिलीगुड़ी | उदयपुर |
मुजफ्फरपुर | कोलकाता | आगरा |
पटना | चंडीगढ़/मोहाली | इलाहबाद |
जमशेदपुर | दिल्ली | बरेली |
रांची | हिसार | कानपुर |
बेहरामपुर | करनाल | लखनऊ |
भुवनेश्वर | कांगड़ा | वाराणसी |
सम्भलपुर | सोलन | देहरादून |
पोर्टब्लेयर | जम्मू | हल्द्वानी |
नाहरलगुन / ईटानगर | श्रीनगर | तिरुपति |
गुवाहाटी | भटिंडा | विजयवाड़ा |
जोरहाट | लुधियाना | विशाखापत्तनम |
सिलचर | अजमेर | बेंगलूरु |
इम्फाल शिलोंग | बीकानेर | गुलबर्गा |
आइज़ोल | जयपुर | हुबली |
कोहिमा | जोधपुर | शिवमोगा |
गंगटोक | कोटा | हैदराबाद |
जलगांव | चेन्नई | करीमनगर |
कोल्हापुर | कोयंबटूर | वारंगल |
मुंबई | मदुरई | अलाप्पुझा |
नागपुर | सलेम | इडुक्की |
पुणे | पंजी | कन्नूर |
नांदेड़ | आनंद | कोझिकोड |
बिलासपुर | महेसाना | पलक्कड़ |
रायपुर | राजकोट | तिरुवनंतपुरम |
भोपाल | सूरत | त्रिशूर |
ग्वालियर | इंदौर | सतना |
जबलपुर | सागर |
आईसीएआर एआईईईए यूजी 2022 रिजल्ट
एआईईईए यूजी रिजल्ट 2022 आधिकारिक वेबसाइट पर ऑनलाइन जारी किया जायेगा। रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ICAR Result 2022 प्राप्त कर सकेंगे। इसके अलावा हमारे पेज पर दी गई लिंक से प्राप्त कर सकेंगे। परीक्षा समाप्त होने के बाद सभी उम्मीदवारों को अपने रिजल्ट का इंतजार रहता है। उम्मीदवारों को रिजल्ट देखने के लिए अपना एप्लिकेशन नंबर और पासवर्ड डालकर लॉगिन करना होगा। रिजल्ट जारी होने के बाद उम्मीदवारों को काउंसलिंग के लिए बुलाया जाएगा। जो उम्मीदवार परीक्षा में पास हो जाएंगे केवल उन्हें ही काउंसलिंग राउंड में शामिल किया जाएगा।