इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय (आइजीकेवी) कॉमन एंट्रेंस एग्जाम (सीईटी) 2019 में शामिल हुए उम्मीदवारों का रिजल्ट जारी कर दिया गया है। रिजल्ट आईजीकेवी की आधिकारिक वेबसाइट igkvmis.cg.nic.in पर जारी किया गया है। आधिकारिक वेबसाइट के अलावा इस पेज में दिए गए लिंक के माध्यम से भी आप अपना रिजल्ट देख सकते हैं। इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय में एडमिशन लेने के लिए उम्मीदवारों को कॉमन एंट्रेंस एग्जाम में शामिल होना आवश्यक है। हर वर्ष सीईटी परीक्षा आइजीकेवी के द्वारा आयोजित की जाती है। इस परीक्षा में उत्तीर्ण होने वाले उम्मीदवार पोस्ट ग्रेजुएट कोर्सेज में एडमिशन ले सकते हैं। आईजीकेवी सीईटी 2019 की अधिक जानकारी के लिए आप इस पोस्ट को पूरा पढ़ सकते हैं।
आईजीकेवी सीईटी 2019 | IGKV CET 2019
आवेदन करने से पहले उम्मीदवार आपकी शिक्षिक योग्यता अवश्य जांच लें। अगर आप तय किये गए पात्रता मापदंड को पूरा नहीं करते तो आपके द्वारा किये गए आवेदन मान्य नहीं होते हैं। यह परीक्षा ऑफलाइन माध्यम से आयोजित की जाती है। आईजीकेवी सीईटी 2019 से जुड़ी कुछ महत्वपूर्ण तारीखें जानने के लिए नीचे दी गई टेबल देख सकते हैं।
महत्वपूर्ण तारीखें
कार्यक्रम | तारीख |
आवेदन शुरू होने की तारीख | 01 अप्रैल 2019 |
आवेदन करने की आखिरी तारीख | 30 अप्रैल 2019 |
एडमिट कार्ड जारी होने की तारीख | 02 मई 2019 |
आइजीकेवी सीईटी परीक्षा की तारीख | 26 मई 2019 |
प्रश्न और उत्तर अपलोड करने की तारीख | 27 मई 2019 |
रिजल्ट जारी होने की तारीख | 13 जून 2019 |
काउंसलिंग के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू होने की तारीख | 10 जुलाई 2019 |
क्लास शुरू होने की तारीख | घोषित की जाएगी |
महत्वपूर्ण लिंक्स
आईजीकेवी सीईटी 2019 पात्रता मापदंड
यहां से आप इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय में होने वाले कोर्सेज की लिस्ट देख सकते हैं। बता दें कि सभी कोर्सेज के लिए अलग – अलग शैक्षिक योग्यता तय की गई है। यहां से आप सभी कोर्सेज के लिए तय की गई शैक्षिक योग्यता भी देख सकते हैं।
कोर्स का नाम | शैक्षिक योग्यता |
|
किसी भी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से साइंस या हॉर्टिकल्चर में न्यूनतम 60 प्रतिशत अंक प्राप्त होना आवश्यक है। |
एम.एससी (एग्रीकल्चर) प्लांट मॉलिक्यूलर बायोलॉजी एंड बायोटेक्नोलॉजी | किसी भी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से न्यूनतम 60 प्रतिशत अंकों के साथ एग्रीकल्चर, हॉर्टिकल्चर, बायोटेक्नोलॉजी, फॉरेस्ट्री से बी.एससी करना आवश्यक है। |
एम.एससी (एग्रीकल्चर) एग्रोनॉमी | किसी भी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से न्यूनतम 60 प्रतिशत अंकों के साथ एग्रीकल्चर से बी.एससी करना आवश्यक है। |
एम.एससी (एग्रीकल्चर) एग्रीकल्चरल स्टैटिस्टिक्स |
|
एम.एससी (एग्रीकल्चर बिज़नेस मैनेजमेंट) | किसी भी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से बी.एससी इन एग्रीकल्चर / हॉर्टिकल्चर में न्यूनतम 60 प्रतिशत अंक प्राप्त होना आवश्यक है। |
एम.एससी (फॉरेस्ट्री) | किसी भी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से साइंस स्ट्रीम या फॉरेस्ट्री से बैचलर में न्यूनतम 60 प्रतिशत अंक प्राप्त होना जरुरी है। |
|
किसी भी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से बी.एससी इन एग्रीकल्चर / हॉर्टिकल्चर में न्यूनतम 60 प्रतिशत अंक प्राप्त होना आवश्यक है। |
एम.टेक (एग्रीकल्चरल इंजीनियरिंग) सॉइल एंड वाटर इंजीनियरिंग |
|
एम.टेक (एग्रीकल्चरल इंजीनियरिंग) फार्म मशीनरी एंड पावर इंजीनियरिंग |
|
एम.टेक (एग्रीकल्चरल इंजीनियरिंग) एग्रीकल्चरल प्रोसेसिंग एंड फूड इंजीनियरिंग |
|
आईजीकेवी सीईटी 2019 आवेदन पत्र
सीईटी के लिए आवेदन की प्रक्रिया समाप्त हो गई है। आईजीकेवी सीईटी के लिए आवेदन पत्र दिनांक 01 अप्रैल 2019 को जारी किया गया था। आवेदन करने की आखिरी तारीख दिनांक 30 अप्रैल 2019 तय की गई। आवेदन पत्र आईजीकेवी की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया गया था। इसके अलावा इस पेज में दिए गए लिंक के माध्यम से भी आवेदन किया जा सकता था। आवेदन केवल ऑनलाइन माध्यम से किया गया। किसी अन्य माध्यम से किया गया आवेदन मान्य नहीं होता है।
आवेदन करने के बाद आवेदन शुल्क जमा करना होता है। आवेदन शुल्क केवल ऑनलाइन माध्यम से ही जमा किया जा सकता है। उम्मीदवार नेट बैंकिंग या डेबिट कार्ड के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने के बाद उसका प्रिंटआउट निकल कर रख लें।
आवेदन शुल्क
- सामान्य एवं अन्य पिछड़ी जाति के उम्मीदवारों के लिए 400 रूपए आवेदन शुल्क तय किया गया है।
- छत्तीसगढ़ के अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति वर्ग के उम्मीदवारों को 100 रूपए आवेदन शुल्क जमा करना आवश्यक है।
आईजीकेवी सीईटी 2019 एडमिट कार्ड
आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया गया है। एडमिट कार्ड दिनांक 02 मई 2019 को जारी किया गया था। आईजीकेवी सीईटी का एडमिट कार्ड इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया गया। इसके साथ ही इस पेज में दिए गए लिंक के माध्यम से भी एडमिट कार्ड डाउनलोड किया जा सकता है। एडमिट कार्ड केवल ऑनलाइन माध्यम से डाउनलोड किया जा गया। किसी भी उम्मीदवार को पोस्ट, ई – मेल या किसी अन्य माध्यम से एडमिट कार्ड नहीं भेजा जाता है।
एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के बाद उसका प्रिंटआउट निकलना ना भूलें। कॉमन एंट्रेंस टेस्ट के समय एडमिट कार्ड साथ ले जाना आवश्यक है। एडमिट कार्ड साथ नहीं ले जाने पर उम्मीदवारों को परीक्षा में शामिल होने की अनुमति नहीं दी जाती है। एडमिट कार्ड में परीक्षा से जुड़ी कई जानकारियां दर्ज होती हैं।
आईजीकेवी सीईटी 2019 परीक्षा पैटर्न
- यह परीक्षा लिखित माध्यम (ऑफलाइन) से आयोजित की जाती है।
- परीक्षा में कुल 100 प्रश्न पूछे जाते हैं।
- सभी प्रश्न बहुविकल्पीय प्रकार के होते हैं।
- प्रत्येक प्रश्न के 4 विकल्प दिए जाते हैं। जिनमे से केवल एक विकल्प सही होता है।
- परीक्षा में उम्मीदवारों को कुल 3 घंटा (180 मिनट) समय दिया जाता है।
- परीक्षा में सभी प्रश्न अंडर ग्रेजुएट लेवल के पूछे जाते हैं।
आईजीकेवी सीईटी 2019 आंसर की
सीईटी का आंसर की जारी कर दिया गया है। आंसर की आइजीकेवी के द्वारा जारी किया गया है। परीक्षा में शामिल हुए उमीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जा कर आंसर की देख सकते हैं। इसके अलावा यहां दिए गए लिंक के माध्यम से भी आंसर की देखा जा सकता है। आंसर की केवल ऑनलाइन माध्यम से देखा जा सकता है। उम्मीदवार चाहें तो आंसर की पर ऑब्जेक्शन भी कर सकते हैं। आंसर की पर ऑब्जेक्शन की प्रक्रिया समाप्त होने के बाद फाइनल आंसर की जारी की जाती है।
आंसर की : परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवार यहां से सीईटी का आंसर की देख सकते हैं।
आईजीकेवी सीईटी 2019 रिजल्ट
आईजीकेवी सीईटी 2019 में शामिल हुए उम्मीदवारों का रिजल्ट जारी कर दिया गया है। रिजल्ट दिनांक 13 मई 2019 को जारी किया गया है। रिजल्ट आईजीकेवी की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया गया है। इसके साथ ही आप यहां दिए गए लिंक पर क्लिक कर के भी अपना आईजीकेवी सीईटी रिजल्ट देख सकते हैं। रिजल्ट केवल ऑनलाइन माध्यम से ही देखा जा सकता है। किसी भी उम्मीदवार को एसएमएस, पोस्ट या ई – मेल के माध्यम से रिजल्ट की जानकारी नहीं दी जाती है। रिजल्ट मेरिट लिस्ट के आधार पर जारी किया जाता है। प्रवेश परीक्षा में अधिक अंक प्राप्त करने वाले उम्मीदवारों का नाम मेरिट लिस्ट में पहले शामिल किया जाता है।
आईजीकेवी सीईटी 2019 काउंसलिंग
इस परीक्षा में उत्तीर्ण होने वाले उम्मीदवारों के लिए काउंसलिंग भी आयोजित की जाती है। रिजल्ट जारी होने के कुछ समय बाद काउंसलिंग आयोजित की जाती है। काउंसलिंग के द्वारा चयनित उम्मीदवार इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय में एडमिशन ले सकते हैं। काउंसलिंग में शामिल होने के लिए उम्मीदवारों को रजिस्ट्रेशन करना होता है। काउंसलिंग की प्रक्रिया में शामिल होने के लिए उम्मीदवार दिनांक 10 जुलाई 2019 से रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया समाप्त होने के बाद चयनित उम्मीदवारों को डॉक्युमेंट वेरिफिकेशन में शामिल होना आवश्यक है। डॉक्युमेंट्स वेरिफिकेशन के बाद चयनित उम्मीदवारों को सीट को सुरक्षित रखने के लिए फीस जमा करना होता है। रिक्त सीटों की संख्या को रखते हुए दूसरी काउंसलिंग भी आयोजित की जाती है। दूसरी काउंसलिंग के बाद भी अगर सीटें खली रहती हैं तो फाइनल काउंसलिंग आयोजित की जाती है।
काउंसलिंग के समय साथ ले जाने वाले डॉक्युमेंट्स की लिस्ट
यहां से आप काउंसलिंग के समय साथ ले जाने वाले डॉक्युमेंट्स की लिस्ट देख सकते हैं।
- 10वीं का मार्क्स शीट
- 12वीं का मार्क्स शीट
- अंडर ग्रेजुएट और पोस्ट ग्रेजुएट सेर्टिफिकेट
- माइग्रेशन
- जन्म तारीख प्रमाण पत्र
- डॉमिसाइल सर्टिफिकेट
- वैद्य आईडी प्रूफ (आधार कार्ड, वोटर आईडी कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, पासपोर्ट, पंचायत या ब्लॉक ऑफिसर के द्वारा जारी किया गया आईडी कार्ड)
- जाति प्रमाण पत्र (आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों के लिए)
- दिव्यांगता प्रमाण पत्र
आधिकारिक वेबसाइट : igkvmis.cg.nic.in
नोटिस : इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय कॉमन एंट्रेंस टेस्ट 2019 की अधिक जानकारी के लिए एडमिशन नोटिस यहां से देखें।