जॉइंट एडमिशन टेस्ट 2022– Indian Institute of Technology Roorkee के द्वारा वर्ष 2022 की IIT JAM 2022 की परीक्षा 13 फरवरी 2022 को आयोजित की गयी थी जिसके संपन्न होने के बाद आईआईटी रूड़की की ओर से रिजल्ट एवं फाइनल आंसर की घोषित कर दी गयी है। आईआईटी जैम रिजल्ट 2022 आधिकारिक वेबसाइट jam.iitr.ac.in पर ऑनलाइन जारी किया गया है। उम्मीदवार रिजल्ट ऑफिसियल वेबसाइट पर जाकर या इस पेज पर उपलब्ध करवाए गए लिंक से डाउनलोड कर सकते हैं। आईआईटी जॉइंट एडमिशन टेस्ट 2022 के लिए आवेदन प्रक्रिया 25 अगस्त 2021 से 14 अक्टूबर 2021 तक पूर्ण की गयी थी। IIT JAM 2022 के बारे में और अधिक जानकारी जैसे एप्लीकेशन फॉर्म, एडमिट कार्ड, रिजल्ट आदि के लिए आप हमारा यह आर्टिकल पूरा पढ़ सकते हैं।
नवीनतम : आईआईटी जैम 2022 के लिए रिजल्ट हुआ घोषित।
आईआईटी जॉइंट एडमिशन टेस्ट 2022 (IIT JAM 2022)
उम्मीदवारों को बता दें कि आईआईटी जैम 2022 परीक्षा एक सीबीटी (कम्प्यूटर बेस्ड टेस्ट) परीक्षा होगी जो कि आईआईटी रूड़की के द्वारा आयोजित की गयी थी। यह परीक्षा दो सेशन (सेशन 1 और 2) में आयोजित की जाएगी। पहले सेशन की परीक्षा सुबह 9:30 से 12:30 बजे तक और दूसरे सेशन की परीक्षा 2:30 से 5:30 बजे तक आयोजित की जाएगी। जो छात्र इस परीक्षा में सफल होंगे केवल वे ही निर्धारित विभिन्न संस्थान में प्रवेश के लिए एडमिशन फॉर्म भर सकते हैं। आईआईटी जैम 2022 परीक्षा की जरूरी तारीखें जाननें के लिए नीचे टेबल को देखें। IIT JAM 2022 से सम्बंधित महत्वपूर्ण तिथियों की जानकारी के लिए छात्र नीचे दी गयी टेबल सकते हैं –
महत्वपूर्ण तारीखें
आयोजन | तारीखें |
आवेदन पत्र भरने की पहली तारीख | |
आवेदन पत्र भरने की आखिरी तारीख | 14 अक्टूबर 2021 |
एडमिट कार्ड जारी होने की तारीख | 03 फरवरी 2022 |
परीक्षा की तारीख | 13 फरवरी 2022 |
आंसर की जारी होने की तिथि | जारी |
आंसर की पर आपत्ति दर्ज करने की तिथियां | संपन्न |
फाइनल आंसर की जारी होने की तिथि | मार्च 2022-जारी |
रिजल्ट | 17 मार्च 2022 |
स्कोरकार्ड जारी होने की तिथि | 21 मार्च 2022 |
एडमिशन फॉर्म जारी होने की तारीख | 11 अप्रैल 2022 |
एडमिशन फॉर्म भरने की अंतिम तिथि | 25 अप्रैल 2022 |
पहली एडमिशन लिस्ट जारी होने की तिथि | 1 जून 2022 |
ऑनलाइन प्रक्रिया के माध्यम से सीट बुकिंग शुल्क के भुगतान की अंतिम तिथि (पहली प्रवेश सूची) | घोषित की जाएगी |
दूसरी एडमिशन लिस्ट जारी होने की तिथि | 16 जून 2022 |
ऑनलाइन प्रक्रिया के माध्यम से सीट बुकिंग शुल्क के भुगतान की अंतिम तिथि (पहली प्रवेश सूची) | घोषित की जाएगी |
तीसरी एडमिशन लिस्ट जारी होने की तिथि | 25 जून 2022 |
ऑनलाइन प्रक्रिया के माध्यम से सीट बुकिंग शुल्क के भुगतान की अंतिम तिथि (पहली प्रवेश सूची) | घोषित की जाएगी |
चौथी और अंतिम एडमिशन लिस्ट जारी होने की तिथि | 5 जुलाई 2022 |
दाखिला लेने की आखिरी तारीख | 11 जुलाई 2022 |
आईआईटी जॉइंट एडमिशन टेस्ट 2022 योग्यता मापदंड
जो उम्मीदवार जैम 2022 के लिए आवेदन करेंगे वो उम्मीदवार आवेदन करने से पहले अपनी योग्यता मापदंडो की जांच अवश्य कर लें। अगर कोई उम्मीदवार आवेदन करने के योग्य नहीं पाया गया तो उसका आवेदन पत्र कैंसिल कर दिया जाएगा। जैम 2022 योग्यता मापदंडों की जानकारी यहाँ से प्राप्त करें।
शैक्षिक योग्यता
- जनरल और ओबीसी केटेगरी के उम्मीदवारों को बीए में 55% अंक प्राप्त होने चाहिए।
- एससी, एसटी और पीडबल्यूडी केटेगरी के उम्मीदवारों को बीए में 50% अंक प्राप्त होने चाहिए।
आईआईटी जॉइंट एडमिशन टेस्ट 2022 रिजल्ट
जैम 2022 रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट पर 17 मार्च 2022 में ऑनलाइऩ माध्यम से जारी कर दिया गया है। उम्मीदवार रिजल्ट ऑफिसियल वेबसाइट पर जाकर या इस पेज पर ऊपर दिए गए लिंक पर क्लिक करके प्राप्त कर सकते हैं। परीक्षा में शामिल होने वाले सभी उम्मीदवारों को ऑल इंडिया रैंक के आधार पर स्कोर दिए जाएंगे। ऑल इंडिया रैंक के आधार पर ही उम्मीदवारों की मेरिट लिस्ट निकाली जाएगी। आप अपने रिजल्ट हमारे पेज से भी देख सकते हैं। जो उम्मीदवार परीक्षा में पास हो जाएंगे उन उम्मीदवारों को एम.एससी कोर्स में एडमिशन सीटों की संख्या के आधार पर दिया जाएगा।
IIT JAM Application Form 2022
जॉइंट एडमिशन टेस्ट 2022 के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन 25 अगस्त 2021 से शुरू कर दिया गया है। जैम 2022 आवेदन पत्र आईआईटी जैम की आधिकारिक वेबसाइट पर 30 अगस्त 2021 को जारी किया जाना था लेकिन आवेदन पत्र 5 दिन पहले ही जारी कर दिया गया है। उम्मीदवार एडमिशन फॉर्म ऑफिसियल वेबसाइट पर जाकर या इस पेज पर ऊपर दिए गए आवेदन पत्र के लिंक पर क्लिक करके भर सकते हैं। एडमिशन फॉर्म में आपको सभी डिटेल्स भरनी होंगी और आवेदन पत्र के साथ स्कैन फोटो और सिग्नेचर भी अपलोड करना होगा। जो उम्मीदवार एडमिशन फॉर्म भरेंगे उनको आवेदन शुल्क जमा करना अनिवार्य है। उम्मीदवार एडमिशन शुल्क डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड एवं नेट बैंकिंग से जमा कर सकते हैं। चालान द्वारा भरा गया शुल्क मान्य नहीं होगा। IIT Roorkee ने जैम 2022 के लिए रजिस्ट्रेशन करने की अंतिम तिथि 14 अक्टूबर 2021 निर्धारित की है।
आवेदन शुल्क

आईआईटी जॉइंट एडमिशन टेस्ट 2022 एग्जाम पैटर्न
जो उम्मीदवार जैम 2022 परीक्षा में शामिल होंगे उन्हें एग्जाम पैटर्न का पता होना बहुता जरूरी है। उम्मीदवारों को बता दें कि यह परीक्षा सीबीटी के माध्यम से करवाई जाएगी। जैम 2022 परीक्षा पैटर्न की पूरी जानकारी नीचे से प्राप्त करें।
- एग्जाम टाइप – ऑबजेक्टिव टाइप टेस्ट
- एग्जाम मोड – कम्प्यूटर बेस्ड टेस्ट (सीबीटी)
- कुल समय – 3 घंटे
- कुल अंक – 100
- कुल प्रश्न – 60
- कुल सेक्शन – 3 (ए, बी और सी)
सेक्शन | प्रश्न |
सेक्शन ए (मल्टीपल चॉइस) | 30 |
सेक्शन बी (मल्टीपल सिलेक्ट) | 10 |
सेक्शन सी (न्यूमेरिकल आंसर) | 20 |
कुल | 60 |
आईआईटी जॉइंट एडमिशन टेस्ट 2022 एडमिट कार्ड
जॉइंट एडमिशन टेस्ट 2022 के लिए उम्मीदवारों एडमिट कार्ड जल्द ही डाउनलोड के लिए उपलब्ध करा दिए गए हैं। वे उम्मीदवार जिन्होंने सही समय पर आवेदन पत्र और आवेदन शुल्क जमा की है, उन सभी उम्मीदवारों के जैम 2022 एडमिट कार्ड ऑनलाइन आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दिए गए हैं। किसी भी उम्मीदवार को एडमिट कार्ड की हार्ड कॉपी पोस्ट या ई-मेल के माध्यम से नही भेजी जाएगी। उम्मीदवारों को एडमिट कार्ड ऑनलाइन माध्यम से डाउनलोड करना होगा और उसका प्रिंटआउट निकालना होगा। उम्मीदवार परीक्षा के दिन परीक्षा सेंटर पर एडमिट कार्ड ले जाना न भूलें। एडमिट कार्ड पर परीक्षा से जुड़ी जरूरी जानकारी जैसे नाम, रजिस्ट्रेेशन नंबर, विषय आदि दी गई होगी। एडमिट कार्ड के साथ आपको एक आईडी प्रूफ भी लेकर जाना होगा।
आईआईटी जॉइंट एडमिशन टेस्ट 2022 एग्जाम सिलेबस
परीक्षा की तैयारी करने के लिए उम्मीदवारों को सिलबेस का पता होना बहुत जरूरी है। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है जैम 2022 परीक्षा में शामिल होने से पहले आप सिलेबस को अवश्य चेक कर लें। उम्मीदवारों को बता देंं कि जॉइंट एडमिशन टेस्ट 2022 में कुल 6 विषयों (बायोटेक्नोलॉजी, केमेस्ट्री, जियोलॉजी, मैथेमेटिक्स, मैथेमेटिकल स्टेटिक्स, फिजिक्स) से सवाल पूछे जाएंगे। बाकि जैम 2022 एग्जाम सिलेबस की जानकारी आप नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करके प्राप्त करें।
आईआईटी जॉइंट एडमिशन टेस्ट 2022 एग्जाम सेंटर
जैम 2022 परीक्षा अलग अलग शहरों में आयोजित की जाएगी। जैम 2022 एग्जाम सेंटर की लिस्ट नीचे से देखें।
- आईआईएस बैंगलोर
- आईआईटी रुड़की
- आईआईटी मुंबई
- आईआटी दिल्ली
- आईआईटी मद्रास
- आईआईटी गुवहाटी
- आईआईटी खड़गपुर
- आईआईटी कानपुर
आईआईटी जॉइंट एडमिशन टेस्ट 2022 आंसर की
परीक्षा समाप्त होने के बाद आईआईटी रूड़की की ओर से आंसर की जारी की जाएगी । जैम 2022 आंसर की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी की जाती है। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों को आंसर की ऑनलाइन माध्यम से डाउनलोड करनी होगी। आंसर की अलग-अलग पाठ्यक्रमों के लिए पीडीएफ फॉर्मेट में जारी की जाती है। आंसर की के माध्यम से उम्मीदवार अपने स्कोर की गणना कर सकते हैं और अपने परिणामों के बारे में भी अनुमान लगा सकते हैं। अगर उम्मीदवार किसी उत्तर से संतुष्ट नहीं होंगे तो वे आंसर की पर आपत्ति दर्ज कर सकते हैं। उम्मीदवारों को 500 रूपए प्रति प्रश्न ऑनलाइन माध्यम से जमा करना होगा।
आईआईटी जॉइंट एडमिशन टेस्ट 2022 काउंसलिंग
रिजल्ट जारी होने के बाद जैम 2022 काउंसलिंग राउंड का आयोजन किया जाएगा। काउंसलिंग राउंड का आयोजन अलग-अलग कॉलेजों द्वारा किया जाएगा। जो उम्मीदवार परीक्षा में पास हो जाएंगे और जिनका नाम मेरिट लिस्ट में होगा वो उम्मीदवार काउंसलिंग राउंड में शामिल हो सकेंगे। काउंसलिंग राउंड में उम्मीदवारों को एडमिशन दिया जाएगा।
आईआईटी जैम एडमिशन लिस्ट 2021
IIT JAM 2021 के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की एडमिशन लिस्ट जारी की जाएगी। एडमिशन लिस्ट आधिकारिक वेबसाइट jam.iisc.ac.in पर जारी की जाती है। आप आधिकारिक वेबसाइट के अलावा यहाँ पर नीचे दी गयी लिंक पर क्लिक करके भी आप अपनी IIT JAM Admission List 2021 देख सकेंगे।
आईआईटी जॉइंट एडमिशन टेस्ट 2022 इंस्टिट्यूट
जॉइंट एडमिशन टेस्ट 2022 एम.एससी का आयोजन इन 15 इंस्टिट्यूट पर भी किया जाएगा। उम्मीदवारों को इनमें से किसी एक इंस्टिट्यूट को सिलेक्ट करना होगा। टेस्ट पास करने के बाद उम्मीदवार इन इंस्टिट्यूट में भी एडमिशन प्राप्त कर सकते हैं।
- आईआईटी रोपड़
- आईआईटी रुड़की
- आईआईटी पटना
- आईआईटी मद्रास
- आईआईटी खड़कपुर
- आईआईटी कानपुर
- आईआईटी जोधपुर
- आईआईटी इंदौर
- आईआईटी हैदराबाद
- आईआईटी गुवहाटी
- आईआईटी गांधी नगर
- आईआईटी धनबाद
- आईआईटी दिल्ली
- आईआईटी मुंबई
आईआईटी जैम 2022 एडमिशन ब्रोशर प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
आधिकारिक वेबसाइट – jam.iisc.ac.in