आईआईटी जैम 2021 रिजल्ट – इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ साइंस (आईआईएससी) बैंगलोर के द्वारा इस वर्ष की JAM की परीक्षा आयोजित की जा रही है। IISc JAM 2021 की परीक्षा 14 फरवरी 2021 को कराई जाएगी जिसके बाद 20 मार्च 2021 को IIT JAM 2021 Result घोषित किया जायेगा। परीक्षा समाप्त होने के बाद सभी उम्मीदवारों के रिजल्ट ऑनलाइन माध्यम से आईआईएससी जैम की ऑफिसियल वेबसाइट jam.iisc.ac.in पर जारी किया जायेगा। इसके अलावा आप हमारे पेज पर नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करके भी रिजल्ट प्राप्त कर सकते हैं। आईआईटी जैम रिजल्ट 2021 से जुड़ी अधिक जानकारी के लिए आप इस पेज को पूरा पढ़ सकते हैं।
आईआईटी जैम 2021 रिजल्ट (IIT JAM 2021 Result)
उम्मीदवारों को बता दें कि आप अपने रिजल्ट प्राप्त करने के लिए एनरोलमेंट आईडी/ ईमेल आईडी या पासवर्ड भरकर कैप्चा कोड दर्ज़ करना होगा जिससे आपका रिजल्ट एक नए पेज पर ओपन हो जायेगा। आईआईटी जैम 2021 रिजल्ट की महत्त्वपूर्ण तारीखें नीचे टेबल से देखें।
महत्त्वपूर्ण तारीखें
कार्यक्रम | तारीखें |
परीक्षा की तारीख | 14 फरवरी 2021 |
रिजल्ट घोषित होने की तारीख | 20 मार्च 2021 |
स्कोर कार्ड जारी होने की तारीख | अप्रैल 2021 |
स्कोर कार्ड डाउनलोड करने की आखिरी तारीख | जुलाई 2021 |
कट ऑफ लिस्ट –
रिजल्ट – IIT JAM 2021 रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट jam.iisc.ac.in पर जारी होगा।
आईआईटी जैम 2021 रिजल्ट कैसे देखें
उम्मीदवार नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करके जैम 2021 रिजल्ट आसानी से डाउनलोड कर सकते हैं।
- उम्मीदवारों को सबसे पहले इस पर दिए रिजल्ट के लिंक पर क्लिक करना होगा।
- रिजल्ट के लिंक पर क्लिक करने के बाद आधिकारिक वेबसाइट का लॉगिन पेज खुल जाएगा।
- इस पेज पर आपको अपनी लॉगिन डिटेल्स जैसे एनरोलमेंट आईडी/ई-मेल आईडी और पासवर्ड डालकर लॉगिन करना होगा।
- डिटेल्स सही होने पर आपका पेज लॉगिन हो जाएगा और रिजल्ट आपकी स्क्रीन पर आ जाएगा।
- उम्मीदवार अपने रिजल्ट को डाउनलोड कर लें और उसका प्रिंटआउट निकाल लें।
आईआईटी जैम 2021 रिजल्ट पर जरूरी जानकारी
जैम रिजल्ट पर परीक्षा से जुड़ी कुछ जरूरी जानकारी दी गई होगी जैसे –
- उम्मीदवार का नाम
- रजिस्ट्रेशन नंबर
- ऑल इंडिया रैंक
- परीक्षा में पास उम्मीदवारों की संख्या
- पेपर कोड
- परीक्षा में प्राप्त अंक
- जरूरी निर्देश
- उम्मीदवार का फोटो और सिग्नेचर
आईआईटी जॉइंट एडमिशन टेस्ट 2021 मेरिट लिस्ट
जॉइंट एडमिशन टेस्ट 2021 के सभी 6 विषयों की जैम 2021 मेरिट लिस्ट अलग अलग निकाली जाएगी। उन 6 विषयों की सूची नीचे दी गई है-
- बायोटेक्नोलॉजी
- केमेस्ट्री
- जियोलॉजी
- मैथेमेटिकल स्टेटिक्स
- मैथेमेटिक्स
- फिजिक्स
आईआईटी जॉइंट एडमिशन टेस्ट 2021 काउंसलिंग
जैम 2021 मेरिट लिस्ट जारी होने के बाद काउंसलिंग राउंड का आयोजन किया जाएगा। जो उम्मीदवार मेरिट लिस्ट में पास हो जाएंगे वो उम्मीदवार काउंसलिंग राउंड में हिस्सा ले सकेंगे। काउंसलिंग राउंड का आयोजन अलग अलग आईआईटी कॉलेज/इंस्टिट्यूट द्वारा किया जाएगा। काउंसलिंग में उम्मीदवारों को उनके अंको के अनुसार और सीटों की संख्या के आधार पर एम.एससी पोस्ट ग्रेजुएट कोर्स और अन्य पोस्ट ग्रेजुएट प्रोग्राम में एडमिशन दिया जाएगा।
आईआईटी जॉइंट एडमिशन टेस्ट 2021 इंस्टिट्यूट/कोर्स
जॉइंट एडमिशन टेस्ट 2021 एम.एससी काउंसलिंग राउंड का आयोजन इन इंस्टिट्यूट पर भी किया जाएगा। उम्मीदवारों को इनमें से किसी भी एक इंस्टिट्यूट को सिलेक्ट करना होगा। काउंसलिंग राउंड पास करने के बाद उम्मीदवार इन इंस्टिट्यूट में भी अलग-अलग कोर्स में एडमिशन प्राप्त कर सकते हैं।
इंस्टिट्यूट | कोर्स |
आईआईटी रोपड़ | एम.एससी प्रोग्राम (केमेस्ट्री, मैथेमेटिक्स, फिजिक्स) |
आईआईटी रुड़की | एम.एससी प्रोग्राम (जियोलॉजी, बायोटेक्नोलॉजी, केमेस्ट्री, इकनॉमिक्स, मैथेमेटिक्स, फिजिक्स) |
आईआईटी पटना | एम.एससी प्रोग्राम (केमेस्ट्री, मैथेमेटिक्स, फिजिक्स) |
आईआईटी मद्रास | एम.एससी प्रोग्राम (केमेस्ट्री, मैथेमेटिक्स, फिजिक्स) |
आईआईटी खड़कपुर | जॉइंट एम.एससी-पीेचडी प्रोग्राम (केमेस्ट्री, जियोलॉजी, मैथेमेटिक्स, फिजिक्स) |
आईआईटी कानपुर | एम.एससी प्रोग्राम (केमेस्ट्री, मैथेमेटिक्स, फिजिक्स) |
आईआईटी जोधपुर | एम.एससी प्रोग्राम (केमेस्ट्री, मैथेमेटिक्स, फिजिक्स) |
आईआईटी इंदौर | एम.एससी प्रोग्राम (केमेस्ट्री, मैथेमेटिक्स, फिजिक्स, एस्ट्रॉनोमी, बायोटेक्नोलॉजी, ) |
आईआईटी हैदराबाद | एम.एससी प्रोग्राम (केमेस्ट्री, मैथेमेटिक्स, मैथेमेटिक्स एंड कम्प्यूटिंगफिजिक्स) |
आईआईटी गुवहाटी | एम.एससी प्रोग्राम (केमेस्ट्री, मैथेमेटिक्स, कम्प्यूटिंग फिजिक्स) |
आईआईटी गांधी नगर | एम.एससी प्रोग्राम (केमेस्ट्री, मैथेमेटिक्स, फिजिक्स) |
आईआईटी धनबाद | एम.एससी प्रोग्राम |
आईआईटी दिल्ली | एम.एससी प्रोग्राम (केमेस्ट्री, मैथेमेटिक्स, फिजिक्स) |
आईआईटी मुंबई | एम.एससी प्रोग्राम (बायोटेक्नोलॉजी, केमेस्ट्री, जियोलॉजी, मैथेमेटिकल स्टेटिक्स , मैथेमेटिक्स, फिजिक्स) |
आईआईटी भुवनेश्वर | जॉइंट एम.एससी-पीेचडी प्रोग्राम (केमेस्ट्री, जियोलॉजी, मैथेमेटिक्स, फिजिक्स) |
Discussion about this post