भारतीय डाक ने छत्त्तीसगढ़ डाक सेवक के कुल 1799 रिक्त पदों पर भर्ती निकाली है। भारतीय डाक ने भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी कर आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है।जो उम्मीदवार आवेदन प्रक्रिया में भाग लेंगे उनकी योग्यता के अनुसार मेरिट लिस्ट ऑटो जेनरेट हो जाएगी। जेनरेट हुई मेरिट लिस्ट इंडियन पोस्ट की ऑफिसियल वेबसाइट पर http://www.appost.in पर प्रदर्शित की जाएगी। मेरिट लिस्ट जारी होने पर आप हमारे पेज पर उपलब्ध करवाए गए लिंक से भी प्राप्त कर सकेंगे। जिन उम्मीदवारों का नाम मेरिट लिस्ट में दर्ज़ होगा उन्हें ग्रामीण डाक सेवक के पदों पर भर्ती किया जायेगा। छत्तीसगढ़ ग्रामीण डाक सेवक भर्ती 2019 मेरिट लिस्ट की अधिक जानकारी के लिए आप हमारे पेज को पूरा पढ़ सकते हैं।
छत्तीसगढ़ ग्रामीण डाक सेवक भर्ती 2019 मेरिट लिस्ट 2019
उम्मीदवारों को जानकारी दे दें की अभी छत्तीसगढ़ ग्रामीण डाक सेवक भर्ती 2019 के लिए मेरिट लिस्ट जारी करने की आधिकारिक तिथि घोषित नहीं की है जैसे ही विभाग की ओर से तिथि साझा की जाएगी आप हमारे पेज से पूर्ण जानकारी एवं मेरिट लिस्ट प्राप्त कर सकेंगे। छत्तीसगढ़ ग्रामीण डाक सेवक भर्ती 2019 से जुड़ी कुछ महत्वपूर्ण तिथियों की जानकारी आप नीचे दी गई टेबल से प्राप्त कर सकते हैं।
महत्वपूर्ण तिथियां
कार्यक्रम | महत्वपूर्ण तिथियां |
रजिस्ट्रेशन शुरू होने की तिथि | 15 अक्टूबर 2019 |
रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि | 14 नवंबर 2019 |
आवेदन करने की पहली तिथि | 22 अक्टूबर 2019 |
आवेदन करने की अंतिम तिथि | 21 नवंबर 2019 |
मेरिट लिस्ट की तिथि | घोषित की जाएगी |
मेरिट लिस्ट : छत्तीसगढ़ ग्रामीण डाक सेवक भर्ती 2019 मेरिट लिस्ट www.appost.in यहाँ से प्राप्त कर सकेंगे।
छत्तीसगढ़ ग्रामीण डाक सेवक भर्ती मेरिट लिस्ट प्राप्त करने के मुख्य बिंदु
- छत्तीसगढ़ ग्रामीण डाक सेवक भर्ती 2019 की मेरिट लिस्ट प्राप्त करने के लिए उम्मीदवार को सबसे पहले इंडियन पोस्ट की ऑफिसियल वेबसाइट http://www.appost.in पर जाना होगा जिससे वेबसाइट का होम पेज ओपन हो जायेगा।
- होम पेज पर जब मेरिट लिस्ट जारी कर दी जाएगी तो उससे सम्बंधित एक लिंक एक्टिव हो जायेगा जिस पर क्लिक करना होगा।
- क्लिक करने से शॉर्टलिस्ट किये हुए उम्मीदवार की मेरिट लिस्ट एक नए पेज पर ओपन हो जाएगी जहां से आप अपना रिजल्ट प्राप्त कर सकते हैं।
- इसके साथ आप ऊपर हमारे पेज पर ऊपर दिए गए लिंक से भी मेरिट लिस्ट प्राप्त कर सकते हैं।
छत्तीसगढ़ ग्रामीण डाक सेवक भर्ती 2019
छत्तीसगढ़ ग्रामीण डाक सेवक भर्ती में शामिल होने के लिए उम्मीदवारों को ऑनलाइन आवेदन करना होगा। आवेदन करने के बाद उम्मीदवारों के 10वीं के अंको के अनुसर मेरिट लिस्ट जेनरेट होगी। उम्मीदवारों को बता दें हायर एजुकेशन को प्राथमिकता नहीं दे जाएगी, मेरिट लिस्ट केवल 10वीं में प्राप्त अंको के अनुसार ही तैयार की जाएगी। मेरिट लिस्ट के अनुसार ही उम्मीदवारों को शॉर्टलिस्ट करके रिक्त पदों पर तैनात किया जायेगा। ग्रामीण डाक सेवक भर्ती 2019 से जुड़ी अधिक जानकारी के लिए आप हमारे पेज पर नीचे दी गई बटन पर क्लिक करके मेन पेज पढ़ सकते हैं।
ग्रामीण डाक सेवक भर्ती विवरण :
- पद का नाम : ग्रामीण डाक सेवक
- पदों की संख्या – 1799
आरक्षण के आधार पर सीट विवरण
वर्ग | रिक्तियों की संख्या |
ईडब्ल्यूएस वर्ग | 222 पद |
ओबीसी वर्ग | 54 पद |
पीडब्ल्यूडी – A वर्ग | 18 पद |
पीडब्ल्यूडी – B वर्ग | 18 पद |
पीडब्ल्यूडी – C वर्ग | 18 पद |
पीडब्ल्यूडी – DE वर्ग | 18 पद |
एससी वर्ग | 232 पद |
एसटी वर्ग | 552 पद |
अनारक्षित वर्ग | 667 पद |
कुल | 1799 पद |
Discussion about this post