• अगलासेम
  • स्कूल
  • एडमिशन
  • करियर
  • न्यूज़
  • हिन्दी
  • ऑनलाइन टेस्ट
  • Docs
  • ATSE
aglasem
  • स्कूल बोर्ड
    • सीबीएसई
    • स्टेट बोर्ड्स
      • बिहार
      • छत्तीसगढ़
      • हिमाचल प्रदेश
      • हरियाणा
      • झारखण्ड
      • मध्य प्रदेश
      • राजस्थान
      • यूपी
      • उत्तराखंड
    • ओपन स्कूल
    • स्कॉलरशिप्स
    • स्कूल एडमिशन
  • प्रवेश परीक्षा
  • एडमिशन
    • बीएड
    • डीएलएड
    • आईटीआई
  • सरकारी नौकरी
    • रेलवे भर्ती
    • बैंक भर्ती
    • टीचर भर्ती
    • पुलिस भर्ती
    • UPSC
    • SSC
  • फीचर
  • भाषण निबंध
  • तैयारी
    • नोट्स
  • एनसीईआरटी
    • एनसीईआरटी की पुस्तकें
    • एनसीईआरटी समाधान
    • एनसीईआरटी प्रश्न उत्तर
No Result
View All Result
  • स्कूल बोर्ड
    • सीबीएसई
    • स्टेट बोर्ड्स
      • बिहार
      • छत्तीसगढ़
      • हिमाचल प्रदेश
      • हरियाणा
      • झारखण्ड
      • मध्य प्रदेश
      • राजस्थान
      • यूपी
      • उत्तराखंड
    • ओपन स्कूल
    • स्कॉलरशिप्स
    • स्कूल एडमिशन
  • प्रवेश परीक्षा
  • एडमिशन
    • बीएड
    • डीएलएड
    • आईटीआई
  • सरकारी नौकरी
    • रेलवे भर्ती
    • बैंक भर्ती
    • टीचर भर्ती
    • पुलिस भर्ती
    • UPSC
    • SSC
  • फीचर
  • भाषण निबंध
  • तैयारी
    • नोट्स
  • एनसीईआरटी
    • एनसीईआरटी की पुस्तकें
    • एनसीईआरटी समाधान
    • एनसीईआरटी प्रश्न उत्तर
No Result
View All Result
aglasem
No Result
View All Result

Home » सरकारी नौकरी » भारतीय वायु सेना अग्निवीर भर्ती 2022 (Indian Air Force Agniveer Recruitment 2022) : आवेदन पत्र, एडमिट कार्ड, भर्ती प्रक्रिया आदि

भारतीय वायु सेना अग्निवीर भर्ती 2022 (Indian Air Force Agniveer Recruitment 2022) : आवेदन पत्र, एडमिट कार्ड, भर्ती प्रक्रिया आदि

by Rohit Singh
July 15, 2022
in सरकारी नौकरी

भारतीय वायु सेना अग्निवीर 2022 : भारतीय वायु सेना (IAF) के द्वारा भारतीय वायु सेना में अग्निवीर वायु भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया समाप्त हो गयी है। उम्मीदवारों को बता दें कि इंडियन एयरफोर्स ने IAF Agniveers Agnipath Vayu Recruitment 2022 के लिए एग्जाम की तिथि और एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। उम्मीदवारों के Indian Air Force Agniveer Recruitment 2022 Admit Card ऑनलाइन माध्यम से भारतीय वायु सेना की आधिकारिक वेबसाइट indianairforce.nic.in या careerindianairforce.cdac.in पर जारी किये गए है जहाँ से आप अग्निवीर वायु के लिए एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। इसके अलावा हमारे इस पेज पर दिए गए लिंक से भी एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। आईएएफ अग्निवीर भर्ती 2022 के लिए आवेदन प्रकिर्या 24 जून 2022 से 5 जुलाई 2022 के मध्य आयोजित की गयी थी। भारतीय वायु सेना अग्निवीर भर्ती 2022 आवेदन पत्र, पात्रता योग्यता, चयन प्रक्रिया से जुड़ी और अधिक जानकारी के लिए इस आर्टिकल को पूरा पढ़ सकते है।

भारतीय वायु सेना अग्निवीर भर्ती 2022 (IAF Agniveer Recruitment 2022)

इंडियन एयरफोर्स ने अविवाहित पुरुष (भारतीय/ नेपाली) को agniveer vayu intake 01/2022 चयन टेस्ट के लिए आमंत्रित किया है। उम्मीदवार जो इस भर्ती प्रक्रिया में शामिल होना चाहते है वे आवेदन पत्र भरने से पूर्व अपनी योग्यता की जांच अवश्य कर ले अन्यथा आपका आवेदन स्वीकार नहीं किया जायेगा। IAF Agniveer Recruitment 2022 से जुडी महत्वपूर्ण तिथियों के लिए नीचे दी गयी टेबल देख सकते है।

महत्वपूर्ण तिथियां

कार्यक्रमतिथि
अधिसूचना जारी होने की तिथि20 जून 2022
आवेदन शुरू होने की तिथि24 जून 2022
आवेदन करने की अंतिम तिथि05 जुलाई 2022
एडमिट कार्ड जारी होने की तिथि15 जुलाई 2022
परीक्षा तिथि25 जुलाई 2022
प्रोविशनल सिलेक्शन लिस्ट (PSL)01 दिसंबर 2022
एनरॉलमेंट लिस्ट11 दिसंबर 2022

भारतीय वायु सेना अग्निवीर भर्ती 2022 पात्रता योग्यता

नागरिकता/ राष्ट्रीयता

  • उम्मीदवार भारतीय या नेपाली नागरिक होना चाहिए।

शैक्षिक योग्यता

विज्ञान वर्ग के लिए

  • उम्मीदवारों को किसी ऐसे शैक्षिक संस्थान जो COBSE सदस्य के रूप में सूचीबद्ध किया गया है, से गणित, भौतिकी और अंग्रेजी में ५० % अंकों के साथ इंटरमीडिएट/ 10 + 2/समकक्ष परीक्षा उत्तीर्ण करनी चाहिए, और अंग्रेजी में 50% अंक होने चाहिए। (अथवा)
  • सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त पॉलिटेक्निक संस्थान से इंजीनियरिंग (मैकेनिकल/ इलेक्ट्रिकल/ इलेक्ट्रॉनिक्स/ ऑटोमोबाइल/ कंप्यूटर साइंस/ इंस्ट्रुमेंटेशन टेक्नोलॉजी/ इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी) में 50 % अंकों के साथ तीन साल का डिप्लोमा कोर्स और अंग्रेजी में 50% अंकों के साथ डिप्लोमा कोर्स (या इंटरमीडिएट/ मैट्रिक में, यदि डिप्लोमा कोर्स में अंग्रेजी विषय नहीं है) (अथवा)
  • राज्य शिक्षा बोर्ड/ परिषद जो COBSE में सूचीबद्ध है, से भौतिकी और गणित नॉन-वोकेशनल विषय में 50 % अंकों के साथ दो साल का वोकेशनल कोर्स उत्तीर्ण और अंग्रेजी में 50% अंकों के साथ (या इंटरमीडिएट / मैट्रिक में, यदि अंग्रेजी व्यावसायिक पाठ्यक्रम में एक विषय नहीं है)

विज्ञान वर्ग के अलावा

  • केंद्रीय/ राज्य शिक्षा बोर्ड जो COBSE सदस्य के रूप में सूचीबद्ध हो, के द्वारा अनुमोदित किसी भी विषय में 50 % अंकों के साथ इंटरमीडिएट/ 10 + 2/ समकक्ष परीक्षा उत्तीर्ण और अंग्रेजी में 50% अंकों के साथ उत्तीर्ण होना चाहिए। (अथवा)
  • सीओबीएसई सदस्य के रूप में सूचीबद्ध शिक्षा बोर्ड से दो साल का व्यावसायिक पाठ्यक्रम 50% अंकों के साथ उत्तीर्ण और अंग्रेजी में 50% अंकों के साथ व्यावसायिक पाठ्यक्रम या इंटरमीडिएट / मैट्रिक में उत्तीर्ण, यदि अंग्रेजी व्यावसायिक पाठ्यक्रम में एक विषय नहीं है।

आयु सीमा

  • उम्मीदवार की आयु 29 दिसंबर 1999 और 29 जून 2005 के बीच होनी चाहिए।
  • चयन के सभी चरणों को पास करने के बाद उम्मीदवारों के लिए एनरोलमेंट के समय अधिकतम आयु 23 वर्ष होनी चाहिए।

भारतीय वायु सेना अग्निवीर भर्ती 2022 वेतनमान

वर्षवेतन (कुल)वेतन (इन-हैंड)(70%)सेवा निधि (30%)भारत सरकार द्वारा योगदान
पहले वर्ष30000/माह21000/माह9000/माह9000/माह
दूसरे वर्ष33000/माह23100/माह9900/माह9900/माह
तीसरे वर्ष36500/माह25580/माह10950/माह10950/माह
चौथे वर्ष40000/माह28000/माह12000/माह12000/माह
कुल५.02 लाख५.02 लाख
  • प्रत्येक अग्निवीर को अपने मासिक वेतन का 30% अपने ‘अग्निवीर समूह फण्ड’ के लिए करना होगा। जिसे सेवा निधि पैकेज कहा जायेगा।
  • इस सेवा निधि पैकेज में बराबर का योगदान भारत सरकार के द्वारा भी किया जायेगा।
  • सेवा अवधि पूरी होने के बाद लगभग 11.71 लाख रूपये एकमुश्त सेवा निधि पैकेज (कर मुक्त) का भुगतान किया जायेगा।

मृत्यु मुआवजा

  • गैर अंशदायी 48 लाख रूपये का बीमा
  • इसके अतिरिक्त सेवा के दौरान मृत्यु होने पर परिवार को सेवा निधि समेत 1 करोड़ रूपये प्रदान किये जायेगे।
  • बाकी बचे टर्म की पूरी सैलरी दी जाएगी।

दिव्यांग मुआवजा

  • डिसेबिलिटी के दौरान मुआवजा मेडिकल ऑथोरिटी के अनुसार प्रतिशत डिसेबिलिटी के आधार पर मिलेगा।
  • अगर डिसेबिलिटी 100%, 75% और 50% है तो मुआवजा क्रमशः 44 लाख, 25 लाख और 15 लाख रुपये दिया जायेगा।
  • सेवा निधि सहित बाकी बचे टर्म की पूरी सैलरी प्रदान की जाएगी।

भारतीय वायु सेना अग्निवीर भर्ती 2022 एडमिट कार्ड

भारतीय वायु सेना अग्निवीर एडमिट कार्ड 2022 परीक्षा से पहले डाउनलोड के लिए जारी कर दिया गया है। उम्मीदवारों के परीक्षा के चरण-1 के लिए एडमिट कार्ड पंजीकृत ईमेल आईडी पर 48-72 घंटे पहले भेजे जायेगे, जिसे आप डाउनलोड कर सकते है। आपको बता दें कि उम्मीदवारों के लिए एडमिट कार्ड एक बहुत ही महत्वपूर्ण दस्तावेज है जिसे परीक्षा के समय साथ ले जाना अनिवार्य है। एडमिट कार्ड पर परीक्षा शहर का नाम, परीक्षा की तारीख, समय आदि जानकारी दी होती है। उम्मीदवार चाहे तो वे अपना अग्निवीरवायु 2022 एडमिट कार्ड CASB की आधिकारिक वेबसाइट agnipathvayu.cdac.in पर जाकर डाउनलोड कर सकते है।

एडमिट कार्ड : इंडियन वायुसेना अग्निवीर 2022 एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए यहाँ क्लिक करें।

भारतीय वायु सेना अग्निवीर भर्ती 2022 आवेदन पत्र

Indian Airforce ने अग्निपथ योजना के अंतर्गत भारतीय वायुसेना में अग्निवीरवायु भर्ती के लिए आवेदन पत्र जारी कर दिए है। उम्मीदवारों के लिए आवेदन पत्र ऑनलाइन माध्यम से जारी किये गए है। उम्मीदवारों के लिए आवेदन प्रक्रिया 24 जून 2022 से शुरू हो चुकी है। इच्छुक एवं योग्य उम्मीदवार भारतीय वायु सेना की आधिकारिक वेबसाइट careerindianairforce.cdac.in या indianairforce.nic.in पर जाकर आवेदन पत्र भर सकते है। agniveer airforce recruitment 2022 में शामिल होने के लिए उम्मीदवारों को सबसे पहले आवेदन पत्र भरना होगा। आवेदन के दौरान आपको सही जानकारी के साथ Agniveer Application Form 2022 भरना होगा।

आवेदन पत्र : भारतीय वायु सेना अग्निवीरवायु 2022 के आवेदन पत्र के लिए यहाँ क्लिक करें।…..आवेदन प्रक्रिया समाप्त

आवेदन शुल्क

उम्मीदवारों को अपना आवेदन पूर्ण करने के लिए आवेदन शुल्क जमा करना आवश्यक होता है। बिना आवेदन शुल्क के आपका आवेदन पूर्ण नहीं माना जायेगा। आवेदन शुल्क क्रेडिट कार्ड, डेबिट कार्ड, यूपीआई और ई-चालान के माध्यम से जमा किया जा सकता है।

  • उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 250 रु/- निर्धारित किया गया है।

भारतीय वायु सेना अग्निवीर भर्ती 2022 के आवेदन कैसे करें ?

उम्मीदवार जो अग्निवीर बनना चाहते है हम उनके लिए कुछ आसान से स्टेप्स लेकर आये है जिसे अपनाकर वे अपना अग्निवायुवीर आवेदन पत्र 2022 भर सकते है।

  • सबसे पहले उम्मीदवार को भारतीय वायु सेना की आधिकारिक वेबसाइट careerindianairforce.cdac.in पर जाना होगा या हमारे इस पेज पर दिए गए लिंक पर क्लिक करना होगा।
  • होम पेज पर AGNIVEERVAYU का ऑप्शन दिखयी देगा, उस पर क्लिक करें।
  • अगले पेज पर Apply Online पर क्लिक करना होगा।
  • अब आपको New User के लिए Register करना होगा।
  • Register पर क्लिक करने के बाद नये पेज पर आपको मांगी गयी जानकारी भरकर Sign Up पर क्लिक करना होगा।
  • अब आपके रजिस्टर्ड मेल पर पॉसवर्ड आएगा।
  • आपको अब पासवर्ड और ईमेल के माध्यम से Sign In करना होगा।
  • पहले वाले पासवर्ड को रिसेट करके नया पॉसवर्ड बनाना होगा।
  • फिर से पुनः नए पॉसवर्ड और ईमेल से sign in करना होगा।
  • अब आपके सामने एप्लीकेशन फॉर्म खुलकर आएगा जिसे भरना होगा।
  • अंत में आवेदन शुल्क जमा करके सबमिट करना होगा।
  • प्रिंटआउट लेकर भविष्य के लिए सुरक्षित रख सकते है।

भारतीय वायु सेना अग्निवीर भर्ती 2022 चयन प्रक्रिया

चरण-1

ऑनलाइन परीक्षा

विज्ञान वर्ग के लिए : ऑनलाइन परीक्षा की समयावधि 60 मिनट की होगी इसमें 10+2 सीबीएसई पाठ्यक्रम पर आधारित अंग्रेजी, भौतिकी और गणित विषय शामिल होंगे।
विज्ञान वर्ग के अलावा के लिए : ऑनलाइन परीक्षा की अवधि 45 मिनट होगी इसमें सीबीएसई 10+2 पाठ्यक्रम पर आधारित अंग्रेजी और रीजनिंग तथा सामान्य जागरूकता (RAGA) विषय शामिल होंगे।
विज्ञान और विज्ञान वर्ग के अलावा के लिए : ऑनलाइन परीक्षा की समयावधि 85 मिनट होगी इसमें सीबीएसई 10+2 पाठ्यक्रम पर आधारित अंग्रेजी, भौतिकी और गणित तथा रीजनिंग और सामान्य जागरूकता विषय शामिल होंगे।

  • परीक्षा का माध्यम- हिंदी/ अंग्रेजी
  • परीक्षा का प्रकार- बहुविकल्पीय
  • प्रत्येक सही उत्तर के लिए 1 अंक दिया जायेगा।
  • प्रत्येक गलत उत्तर के लिए ०.25 अंक काट लिया जायेगा।

उम्मीदवारों के लिए चरण-1 का परीक्षा परिणाम परीक्षा की तिथि के 1 महीने के भीतर जारी किया जायेगा। फेज 1 का रिजल्ट 2022 ऑनलाइन माध्यम से agnipathvayu.cdac.in पर जारी किया जायेगा। उम्मीदवारों को उनके फेज 1 परीक्षा में प्रदर्शन के आधार पर चरण 2 परीक्षा के लिए बुलाया जायेगा।

चरण-2

शारीरिक फिटनेस टेस्ट

चरण 1 (online) परीक्षा में उत्तीर्ण हुए उम्मीदवारों को उनके कटऑफ अंकों के आधार पर चरण 2 परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी किया जायेगा। उम्मीदवारों के फेज 2 एडमिट कार्ड पंजीकृत ईमेल पर भेजा जायेगा। इसके अलावा CASB की आधिकारिक वेबसाइट पर agnipathvayu.cdac.in पर जारी किया जायेगा, जहाँ से आप इसे डाउनलोड कर सकते है। चरण 2 परीक्षा में उम्मीदवारों को 6 मिनट 30 सेकंड में १.6 किमी की दौड़ पूरी करनी होगी। इसके साथ ही उम्मीदवार को निर्धारित समय में 10 पुश-अप, 10 सिट-अप और 20 स्क्वैट्स पुरे करने होंगे।

चरण-3

मेडिकल परीक्षण

चरण 2 परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले उम्मीदवारों को एक निर्धारित तिथि पर मेडिकल बोर्डिंग सेंटर (एमबीसी) में उनकी चिकित्सा परीक्षा के लिए संबंधित एएससी में चिकित्सा नियुक्ति पत्र जारी किए जाएंगे। इस विषय पर भारतीय वायुसेना के चिकित्सा मानकों और प्रचलित नीति के अनुसार वायु सेना चिकित्सा दल द्वारा चिकित्सा परीक्षा आयोजित की जाएगी। चिकित्सा जांच में आधारभूत जांच भी शामिल होगी।

  • ब्लड हीमोग्राम- एचबी, टीएलसी, डीएलसी
  • यूरिन- आरई/ आरएम
  • ब्लड शुगर
  • कोलेस्ट्रॉल
  • एसजीपीटी/ एसजीओटी
  • एक्सरे (चेस्ट)
  • ईसीजी
  • नारकोटिक ड्रग परिक्षण

भारतीय वायु सेना अग्निवीर भर्ती 2022 पीएसएल

उम्मीदवारों के लिए अग्निवीरवायु 2022 के लिए चयन प्रक्रिया पूरी होने के बाद प्रोविशनल सिलेक्शन लिस्ट (मेरिटवार) जारी की जाएगी। पीएसएल लिस्ट ऑनलाइन सिलेक्शन टेस्ट में प्रदर्शन के आधार पर और चरण 2 उम्मीदवारों की संख्या के कटऑफ मार्क्स और रिक्तिया के आधार पर जारी की जाएगी। लिस्ट को सभी एएससी और वेब पोर्टल agnipathvayu.cdac.in पर 1 दिसंबर 2022 को जारी किया जायेगा। प्रोविशनल सिलेक्शन लिस्ट में उम्मीदवार का नाम होना इस बात की गारंटी नहीं है कि उनका ऑटोमैटिक एनरोलमेंट होगा। उम्मीदवारों का एनरोलमेंट मेडिकल फिटनेस, रिक्तियों की उपलब्धता, एनरोलमेंट की तिथि को 23 वर्ष से अधिक आयु नहीं होनी चाहिए, और सभी पात्रता को पूरा करना करने वालो को एनरोलमेंट के लिए बुलाया जायेगा। उम्मीदवारों की पीएसएल लिस्ट जारी होने के 6 महीने तक के लिए वैलिड मानी जाएगी।

भारतीय वायु सेना अग्निवीर भर्ती २022 एनरोलमेंट

अग्निवीर वायु सेवन 01/2022 में नामांकन के लिए अंतिम रूप से बुलाए गए उम्मीदवारों की सूची 11 दिसंबर 2022 को जारी की जाएगी। केवल उन्हीं उम्मीदवारों के लिए ई-कॉल लेटर भेजा जाएगा, जिनमें स्टैंडबाय उम्मीदवार भी शामिल होंगे। एनरोलमेंट अपने पंजीकृत ई-मेल आईडी पर नामांकन के लिए बुलाया जायेगा। इसके अलावा उम्मीदवारों के ई कॉल लेटर सीएएसबी के वेब पोर्टल agnipathvayu.cdac.in पर जारी किया जायेगा।

आधिकारिक अधिसूचना : भारतीय वायु सेना अग्निवीरवायु 2022 की आधिकारिक अधिसूचना के लिए यहाँ क्लिक करें।

आधिकारिक वेबसाइट : careerindianairforce.cdac.in | indianairforce.nic.in

Tags: सरकारी नौकरीभारतीय वायु सेनाडिफेन्सरिजल्टवायु सेनाindianairforce.nic.in
Previous Post

राजस्थान लीप एप्लीकेशन फॉर्म 2022 | Rajasthan Leep Application Form 2022 : यहाँ से भर सकेंगे

Next Post

राजस्थान इंजीनियरिंग एडमिशन प्रोसेस 2022 | REAP 2022 : एप्लीकेशन फॉर्म, एडमिट कार्ड, रिजल्ट आदि

Related Posts

सरकारी नौकरी

आईबीपीएस एसओ भर्ती रिजल्ट 2022 ( IBPS SO Result 2022)

सरकारी नौकरी

आईबीपीएस एसओ एडमिट कार्ड 2022 ( IBPS SO Admit Card 2022)

सरकारी नौकरी

आईबीपीएस एसओ भर्ती 2022 (IBPS SO Recruitment 2022) : एप्लीकेशन फॉर्म, एडमिट कार्ड, रिजल्ट, इंटरव्यू लेटर आदि

सरकारी नौकरी

आईबीपीएस क्लर्क एडमिट कार्ड 2022 ( IBPS Clerk Admit Card 2022) : यहाँ से कर सकेंगे डाउनलोड

अपने विचार बताएं। Cancel reply

Top Three

15 अगस्त पर भाषण हिन्दी में (Independence Day Speech in Hindi) यहां देंखे

15 अगस्त पर शायरी, मैसेज, कविता, कोट्स : यहां से देंखे

15 अगस्त पर निबंध हिंदी में | Independence Day Essay in Hindi : यहां से पढ़ें निबंध

  • Disclaimer
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • Contact

© 2019 aglasem.com

No Result
View All Result
  • स्कूल बोर्ड
    • सीबीएसई
    • स्टेट बोर्ड्स
      • बिहार
      • छत्तीसगढ़
      • हिमाचल प्रदेश
      • हरियाणा
      • झारखण्ड
      • मध्य प्रदेश
      • राजस्थान
      • यूपी
      • उत्तराखंड
    • ओपन स्कूल
    • स्कॉलरशिप्स
    • स्कूल एडमिशन
  • प्रवेश परीक्षा
  • एडमिशन
    • बीएड
    • डीएलएड
    • आईटीआई
  • सरकारी नौकरी
    • रेलवे भर्ती
    • बैंक भर्ती
    • टीचर भर्ती
    • पुलिस भर्ती
    • UPSC
    • SSC
  • फीचर
  • भाषण निबंध
  • तैयारी
    • नोट्स
  • एनसीईआरटी
    • एनसीईआरटी की पुस्तकें
    • एनसीईआरटी समाधान
    • एनसीईआरटी प्रश्न उत्तर

© 2019 aglasem.com

UPES Admission 2022 Open Apply Now!!