भारतीय वायु सेना भर्ती 2019 में इस बार ऑटोमोबाइल तकनीशियन और इंडियन एयरफोर्स (पुलिस) पद के लिए भर्तियां निकली है। भारतीय वायु सेना भर्ती 2019 के लिए रैली का आयोजन 17 फरवरी से 22 फरवरी 2019 के बीच एफडीडीआई, इमलीखेड़ा चौक, छिंदवाड़ा, मध्य प्रदेश किया जायेगा। दूसरी रैली का आयोजन 26 फरवरी से 01 मार्च 2019 के बीच ASC (पाल्टा गेट के पास), वायु सेना स्टेशन बैरकपुर, 24 परगना (उत्तर), पश्चिम बंगाल में किया जायेगा। उम्मीदवारों को सुबह 10 बजे रिपोर्टिंग करना होगा। भारतीय वायु सेना जॉब 2019 के लिए उम्मीदवारों को फिजिकल फिटनेस टेस्ट एंड रिटेन टेस्ट और अडाप्टेबिलिटी टेस्ट से गुजरना होगा। जिन उम्मीदवार का जन्म 19 जनवरी 1999 से 01 जनवरी 2003 के बीच हुआ वो उम्मीदवार भारतीय वायु सेना रैली 2019 में भाग ले सकते हैं।
उम्मीदवारों को एयर फ़ोर्स रैली भर्ती 2019 की ट्रेनिंग के दौरान 14,600/- रुपये प्रति महीना दिया जायेगा। जब उम्मीदवार की ट्रेंनिंग खत्म हो जाएगी उसके बाद चुने हुए उम्मीदवारों को 26,900/- रूपये प्रति महीना दिया जायेगा। बता दें कि भारतीय वायु सेना भर्ती 2019 की लिखित परीक्षा में उम्मीदवार नेगेटिव मार्किंग की जाएगी। उम्मीदवार भारतीय वायु सेना रैली भर्ती 2019 की किसी भी प्रकार जानकारी 011- 25694209 /25699606 टेलीफोन नंबर पर कॉल करके ले सकते हैं। आज हम उम्मीदवारों को एयर फ़ोर्स रैली भर्ती 2019 की पूरी जानकारी देने वाले है। आइये फिर भारतीय वायु सेना के भर्ती 2019 की विस्तार से चर्चा करते हैं।
रैली भर्ती 2019
भारतीय वायु सेना भर्ती 2019 की रैली के दौरान उम्मीदवार के पास किसी भी प्रकार का मोबाइल फोन और इलेक्ट्रॉनिक सामान नहीं होना चाहिए। लिखित परीक्षा और फिजिकल परीक्षा समाप्त होने के बाद आखिरी में चुने हुए उम्मीदवार की मेरिट लिस्ट घोषित की जाएगी। उम्मीदवार भारतीय वायु सेना रैली भर्ती 2019 की महत्वपूर्ण तारीखें नीचे टेबल के अनुसार देख सकते हैं।
महत्वपूर्ण तारीखें
- पहली रैली भर्ती
आयोजन | तारीखें | स्थान |
फिजिकल फिटनेस टेस्ट और लिखित परीक्षा |
17 फरवरी 2019 | बैतूल, भोपाल, छतरपुर, दमोह, धार, गुना, हरदा, होशंगाबाद, कटनी, मंडला, सिवनी, शहडोल और मध्य प्रदेश राज्य के शिवपुरी जिले। |
अडाप्टेबिलिटी टेस्ट- 1 और अडाप्टेबिलिटी टेस्ट -2 |
18 फरवरी 2019 | बैतूल, भोपाल, छतरपुर, दमोह, धार, गुना, हरदा, होशंगाबाद, कटनी, मंडला, सिवनी, शहडोल और मध्य प्रदेश राज्य के शिवपुरी जिले। |
रिज़र्व दिन | 19 फरवरी 2019 | |
फिजिकल फिटनेस टेस्ट और लिखित परीक्षा |
20 फरवरी 2019 | अशोक नगर, बुरहानपुर, छिंदवाड़ा, दतिया, देवास, डिंडोरी, झाबुआ, खंडवा, मध्य प्रदेश राज्य के नरसिंहपुर, सीधी, श्योपुर, सिंगरौली और उमरिया जिले। |
अडाप्टेबिलिटी टेस्ट- 1 और अडाप्टेबिलिटी टेस्ट -2 |
21 फरवरी 2019 | अशोक नगर, बुरहानपुर, छिंदवाड़ा, दतिया, देवास, डिंडोरी, झाबुआ, खंडवा, मध्य प्रदेश राज्य के नरसिंहपुर, सीधी, श्योपुर, सिंगरौली और उमरिया जिले। |
रिज़र्व दिन | 22 फरवरी 2019 |
- दूसरी रैली भर्ती
आयोजन | तारीखें | स्थान |
फिजिकल फिटनेस टेस्ट और लिखित परीक्षा |
26 फरवरी 2019 | हुगली, पूर्वी मिदनापुर, झारग्राम, पुरुलिया और पश्चिम बर्दवान जिले राज्य के पश्चिम बंगाल और सिक्किम राज्य के सभी जिलों में |
अडाप्टेबिलिटी टेस्ट- 1 और अडाप्टेबिलिटी टेस्ट -2 |
27 फरवरी 2019 | हुगली, पूर्वी मिदनापुर, झारग्राम, पुरुलिया और पश्चिम बर्दवान जिले राज्य के पश्चिम बंगाल और सिक्किम राज्य के सभी जिलों में |
रिज़र्व दिन | 28 फरवरी 2019 | |
फिजिकल फिटनेस टेस्ट और लिखित परीक्षा |
01 मार्च 2019 | मुर्शिदाबाद, मालदा, उत्तर दिनाजपुर, दक्षिण दिनाजपुर, दार्जलिंग, कालिम्पोंग, जलपाईगुड़ी, अलीपुरद्वार और पश्चिम बंगाल राज्य के कूच बिहार के जिले |
अडाप्टेबिलिटी टेस्ट- 1 और अडाप्टेबिलिटी टेस्ट -2 |
02 मार्च 2019 | मुर्शिदाबाद, मालदा, उत्तर दिनाजपुर, दक्षिण दिनाजपुर, दार्जलिंग, कालिम्पोंग, जलपाईगुड़ी, अलीपुरद्वार और पश्चिम बंगाल राज्य के कूच बिहार के जिले |
रिज़र्व दिन | 03 मार्च 2019 |
आधिकारिक वेबसाइट :- indianairforce.nic.in
रैली भर्ती 2019 रिक्ति विवरण
पदों के नाम
- ऑटोमोबाइल तकनीशियन
- इंडियन एयरफोर्स (पुलिस )
वेतन
- उम्मीदवार को भारतीय वायु सेना भर्ती 2019 की ट्रैंनिंग के दौरान 14,600 रूपये दिए जायेंगे और जब उम्मीदवार की ट्रैंनिंग खत्म हो जाएगी उसके बाद चुने हुए उम्मीदवारों को 26,900 रूपये प्रति महीना दिया जायेगा।
रैली भर्ती 2019 योग्यता मापदंड
शैक्षिक योग्यता
- उम्मीदवार किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से इंटरमीडिएट / 10+2 / कक्षा 12 पास होना चाहिए। साथ ही साथ उम्मीदवार के बाहरवीं कक्षा के विषय अंग्रेजी में कम से कम 50 प्रतिशत अंक जरूर होने चाहिए।
आयु सीमा
- रैली भर्ती के लिए उम्मीदवार का जन्म 19 जनवरी 1999 से 01 जनवरी 2003 के बीच होना चाहिए।
मेडिकल मापदंड
- सभी उम्मीदवार की लम्बाई उनके वजन और आयु के अनुसार होनी चाहिए।
- उम्मीदवार के शरीर पर किसी प्रकार की गहरी चोट नहीं होनी चाहिए या कॉर्नियल सर्जरी नहीं होनी चाहिए।
- उम्मीदवार की सुनने की क्षमता अच्छी होनी चाहिए। कम से कम उम्मीदवार को छः मीटर तक साफ़ सुनाई देना चाहिए।
- उम्मीदवार की दांत अच्छे होने चाहिए कम से कम 14 दांत पॉइंट होने चाहिए।
- उम्मीदवार को किसी भी प्रकार की कोई बीमारी नहीं होनी चाहिए।
- उम्मीदवार के शरीर पर किसी भी प्रकार का टैटू नहीं होना चाहिए।
- उम्मीदवार रैली के दौरान छोटे- छोटे बाल होने चाहिए साथ ही साथ उम्मीदवार क्लियर शेव होनी चाहिए।(सिख उम्मीदवार पर यह लागू नहीं होगा।
शरीर मापदंड
- ऑटोमोबाइल तकनीशियन
- उम्मीदवार की लम्बाई 165 सेंटीमीटर होनी चाहिए।
- लेग लेंथ 99 सेंटीमीटर होनी चाहिए।
- इंडियन एयरफोर्स (पुलिस)
- उम्मीदवार की लम्बाई 175 सेंटीमीटर होनी चाहिए।
- फिजिकल फिटनेस टेस्ट
- उम्मीदवार की 1.6 किलोमीटर की एक दौड़ आयोजित की जाएगी जिसको उम्मीदवार को 6 मिनट 30 सेकंड में पूरा करना होगा। साथ ही साथ उम्मीदवार को 10 पुश उप, 10 सीट उप्स और 20 उठक बैठक भी करने होंगे।
रैली भर्ती 2019 परीक्षा पैटर्न
- लिखित परीक्षा
- उम्मीदवार लिखित परीक्षा अंग्रेजी या हिंदी दोनों भाषा में दें सकते हैं। उम्मीदवार से रीजनिंग आैर जनरल अवेयरनेस विषय पर सवाल पूछे जाएेंगे। लिखित परीक्ष के लिए उम्मीदवार को 45 मिनट का समय दिया जाएेगा । बता दें कि लिखित परीक्षा में एक तिहाई नेगेटिव मर्किग की जाएगी । उम्मीदवार नीचे सिलेबस देखें।
-
- अंग्रेजी विषय
[googleapps domain=”drive” dir=”file/d/1A9fkPBzS0o97SxTI-nnMUJo98QuHYIgX/preview” query=”” width=”100%” height=”480″ /]
-
-
- गणित विषय
[googleapps domain=”drive” dir=”file/d/1JaguBNHyWnES7dxwwZICPcABySvgWtig/preview” query=”” width=”100%” height=”480″ /]
- फिजिक्स विषय
-
[googleapps domain=”drive” dir=”file/d/1SinJRSN9hGYAj6Hr1XBC5icwhdB1BOuW/preview” query=”” width=”100%” height=”480″ /]
-
- रागा विषय
[googleapps domain=”drive” dir=”file/d/1OuOHO9iSfB2CjUORSRfOHj1sMwPM6G6s/preview” query=”” width=”100%” height=”480″ /]
रैली भर्ती 2019 चयन प्रक्रिया
उम्मीदवारों को सबसे पहले फिजिकल परीक्षा से गुजरना होगा। जो उम्मीदवार फिजिकल परीक्षा पास करेंगे उन उम्मीदवारों को लिखित परीक्षा के लिए बुलाया जायेगा। बता दें कि लिखित परीक्षा के दौरान उम्मीदवार का डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन भी किया जायेगा। जो उम्मीदवार लिखित परीक्षा और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन पास कर लेंगे उन उम्मीदवार की आखिरी में मेरिट लिस्ट जारी की जाएगी।
रैली भर्ती 2019 रिजल्ट
जो उम्मीदवार लिखित परीक्षा और फिजिकल परीक्षा पास करेंगे उन उम्मीदवार के रिजल्ट घोषित किए जाएंगे । उम्मीदवार अपने रिजल्ट indianairforce.nic.in अाघिकारिक वेबसाइट पर जा कर देख सकते हैं । परीक्षा समाप्त होने के बाद हर उम्मीदवार को रिजल्ट का इंतजार रहता हैं । अघिक जानकारी के लिए उम्मीदवार नीचे अधिसूचना देखें ।
अधिक जानकारी के लिए भारतीय वायु सेना भर्ती 2019 की अधिसूचना यहां से देखें ।
Discussion about this post