जो उम्मीदवार भारतीय सेना भर्ती 2022 का सपना देख रहे थे। उनके लिए आज हम एक अच्छी खबर लेकर आए हैं। हाल ही में भारतीय सेना ने योग्य अविवाहित पुरुष इंजिनीरिंग स्नातक के लिए 136 वें तकनीकी स्नातक पाठ्यक्रम (जनवरी 2023) के लिए आवेदन आमंत्रित किये है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। उम्मीदवार को ऑनलाइन माध्यम से आवेदन करने होंगे। आवेदन पत्र इंडियन आर्मी की आधिकारिक वेबसाइट joinindianamry.nic.in पर जारी कर दिया गया है। आप आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर या इस पेज पर दिए गए लिंक के माध्यम से आवेदन पत्र भर सकते है। हम आपको अपने इस आर्टिकल में इंडियन आर्मी भर्ती 2022 के जुड़ी सारी जानकारी जैसे पात्रता, आयु सीमा, महत्तवपूर्ण तिथि आदि देने जा रहे है। इंडियन आर्मी भर्ती 2022 से जुडी और अधिक जानकारी के लिए ऑफिसियल वेबसाइट के अलावा इस पेज को पूरा पढ़ सकते है।
नवीनतम : इंडियन आर्मी भर्ती 2022 के लिए आवेदन प्रक्रिया 11 मई 2022 से शुरू, अंतिम 9 जून 2022 तक कर सकते है आवेदन।
इंडियन आर्मी भर्ती 2022 (Indian Army Bharti 2022)
जो उम्मीदवार भारतीय सेना में भर्ती होने का सपना देख रहे हैं। उनको हम सलाह देंगे कि वे भारतीय सेना भर्ती 2022 के लिए आवेदन करना से पहले मांगी गई पात्रता को जांच लें अगर वे मांगी गई सभी पात्रता को पूरा करते हैं तब ही आवेदन करें अन्यथा आपका आवेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा। आप नीचे दी गई तालिका में से महत्तवपूर्ण तिथि देख सकते हैं।
महत्तवपूर्ण तिथियां
आयोजन | महत्तवपूर्ण तिथियां |
---|---|
आवेदन पत्र शुरू होने की तिथि | 11 मई 2022 |
आवेदन की अंतिम तिथि | 09 जून 2022 |
इंडियन आर्मी भर्ती रिक्ति विवरण 2022
पद का नाम – 136 वें तकनीकी स्नातक पाठ्यक्रम (जनवरी 2023)
पदों की संख्या – 40
- सिविल- ०९
- आर्किटेक्चर- ०१
- मैकेनिकल- 06
- इलेक्ट्रिकल/ इलेक्ट्रिकल एंड इलेक्ट्रॉनिक्स- 03
- कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग/ कंप्यूटर टेक्नोलॉजी/ एमएससी कंप्यूटर साइंस- 08
- इनफार्मेशन टेक्नोलॉजी- 03
- इलेक्ट्रॉनिक्स एंड टेलीकम्युनिकेशन- 01
- इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन- 03
- एयरोनॉटिकल/ एयरोस्पेस- 01
- इलेक्ट्रॉनिक्स- 01
- इलेक्ट्रॉनिक्स एंड इंस्ट्रूमेंटेशन/ इंस्ट्रूमेंटेशन- 01
- प्रोडक्शन- 01
- इंडस्ट्रियल/ इंडस्ट्रियल मैन्युफैक्चरिंग/ इंडस्ट्रियल इंजीनियरिंग एंड मैनेजमेंट- 01
- ऑटोमोबाइल इंजीनियरिंग- 01
इंडियन आर्मी भर्ती पत्रता मापदंड 2022
राष्ट्रीयता
- उम्मीदवार भारतीय नागरिक होना चाहिए।
शैक्षिक योग्यता
- उम्मीदवार ने इंजीनियरिंग डिग्री पाठ्यक्रम पास किया हो या इंजीनियरिंग डिग्री पाठ्यक्रम के अंतिम वर्ष में हो।
आयु सीमा (1 जनवरी 2023 के अनुसार)
- उम्मीदवार की आयु 21 से 27 साल के बीच होना चाहिए। उम्मीदवार का जन्म 02 जनवरी 1996 से 01 जनवरी 2003 के बीच हुआ हो।
इंडियन आर्मी भर्ती आवेदन पत्र 2022
जो उम्मीदवार इंडियन आर्मी भर्ती 2022 के लिए आवेदन करने की सोच रहे हैं उनको बता दें कि वे ऑनलाइन मोड से आवेदन कर सकते हैं। उम्मीदवारों के लिए इंडियन आर्मी भर्ती एप्लीकेशन फॉर्म 2022 आधिकारिक वेबसाइट पर 11 मई 2022 से आवेदन करने के लिए जारी कर दिये गये है। उम्मीदवार भारतीय सेना भर्ती 2022 आवेदन अंतिम तिथि 9 जून 2022 तक भर सकते है। आप आर्मी भर्ती आवेदन पत्र आधिकारिक वेबसाइट joinindianarmy.nic.in पर जाकर या इस पेज पर दिए गए लिंक पर क्लिक करके भर सकते है। आवेदन करने के लिए अनके पास एक वेलिड ईमेल आईडी और एक फेन नंबर होना चाहिए। उम्मीदवारों के आवेदन केवल ऑनलाइन माध्यम से ही स्वीकार किए जाएंगे कोई भी ऑफ़लाइन एप्लिकेशन स्वीकार नहीं किया जाएगा।
आवेदन पत्र : इंडियन आर्मी भर्ती 2022 के लिए यहां से करें आवेदन।
आधिकारिक वेबसाइट : joinindianarmy.nic.in
इंडियन आर्मी भर्ती 2022 के लिए आवेदन कैसे करें ?
उम्मीदवार जो भारतीय सेना भर्ती 2022 के लिए आवेदन करने के इच्छुक है वो सबसे पहले आर्मी भर्ती से सम्बंधित अपनी योग्यता की जाँच अवश्य कर ले। उसके बाद की आवेदन प्रक्रिया में भाग ले। योग्य उम्मीदवारों के लिए हम कुछ आसान से स्टेप्स बताने जा रहे है जिसे अपना कर आप अपना इंडियन आर्मी भर्ती आवेदन पत्र भर सकते है।
- उम्मीदवार को सबसे पहले इंडियन आर्मी की आधिकारिक वेबसाइट joinindianarmy.nic.in पर जाना होगा या हमारे इस पेज पर दी गए लिंक पर क्लिक करना होगा।
- होम पेज पर आपको ‘Officers Entry Apply/ Login’ पर क्लिक करना होगा।
- नए पेज पर आपको ‘Registration’ के बटन पर क्लिक करके अपना रजिस्ट्रेशन पूरा करना होगा।
- रजिस्ट्रेशन के बाद आपको ‘Apply Online’ पर क्लिक करना होगा।
- ऑफिसर सिलेक्शन Eligibility ओपन होगा तब आपको ‘Technical Graduate Course (TGC)’ के लिए ‘Apply’ पर क्लिक करना होगा।
- अब एप्लीकेशन फॉर्म ओपन हो जायेगा इंस्ट्रक्शन पढ़ने के बाद ‘Continue’ पर क्लिक करना होगा।
- एप्लीकेशन फॉर्म में सभी जानकारी भरने के बाद ‘Save & Continue’ पर क्लिक करना होगा।
- अब एक बार अपने द्वारा भरी गयी जानकारी जाँच और सुधारने के लिए ‘Summary of Your Information’ पर क्लिक करें।
- उसके बाद आपको एप्लीकेशन फॉर्म सबमिट करना होगा।
- आप प्रिंटआउट लेकर भविष्य के लिए सुरक्षित रख सकते है।
इंडियन आर्मी भर्ती चयन प्रक्रिया 2022
एमओडी (सेना) के एकीकृत मुख्यालय को बिना किसी कारण बताए, आवेदनों को कम करने के लिए प्रत्येक इंजीनियरिंग स्ट्रीम के अंकों के कटऑफ प्रतिशत को ठीक करने एवं सुरक्षित करने का अधिकार है। आवेदनों को कम करने के बाद, केंद्र आवंटन उम्मीदवारों को उनके ईमेल के माध्यम से सूचित किया जाएगा।केवल चुने गए पात्र उम्मीदवार चयन केंद्र, इलाहाबाद (यूपी), भोपाल (एमपी), बैंगलोर (कर्नाटक) और कपूरथला (पीबी) में एसएसबी से गुजरेंगे। एसएसबी साक्षात्कार के लिए कॉल अप पत्र उम्मीदवारों के पंजीकृत ई-मेल आईडी और केवल एसएमएस पर संबंधित चयन केंद्र द्वारा जारी किया जाएगा। अभ्यर्थियों को दो चरण चयन प्रक्रिया के माध्यम से रखा जाएगा स्टेज I को पास करने वाले लोग चरण II पर जाएंगे। चरण 1 में विफल होने वाले लोग उसी दिन वापस आ जाएंगे।
इंडियन आर्मी भर्ती मेरिट लिस्ट 2022
एसएसबी इंटरव्यू आपके फाइनल चयन को सुनिश्चित नहीं करता है। एसएसबी इंटरव्यू में उम्मीदवारों द्वारा प्राप्त किये गए अंको के आधार पर इंजीनियरिंग स्ट्रीम/ विषयवार मेरिट लिस्ट जारी की जाएगी। अगर किन्ही 2 उम्मीदवारों के एसएसबी इंटरव्यू अंक समान है तो आयु में बड़े उम्मीदवार को मेरिट लिस्ट ऊपर स्थान दिया जायेगा। अगर दोनों उम्मीदवारों के एसएसबी अंक और आयु दोनों समान है तो क्वालीफाइंग एग्जाम में प्राप्त किये गए प्रतिशत अंको के आधार पर उन्हें मेरिट लिस्ट में स्थान दिया जायेगा। जिस उम्मीदवार के प्रतिशत अंक ज्यादा होंगे उन्हें मेरिट लिस्ट लिस्ट में ऊपर स्थान दिया जायेगा। आधिकारिक अधिसूचना के अनुसार, भारतीय सेना में स्थायी कमीशन के लिए भारतीय सैन्य अकादमी (आईएमए), देहरादून में जनवरी 2023 में पाठ्यक्रम शुरू होगा।
आधिकारिक अधिसूचना- इंडियन आर्मी भर्ती २022 की आधिकारिक अधिसूचना के लिए यहाँ पर क्लिक करें।