इंडियन आर्मी एसएससी टेक भर्ती 2022 आवेदन पत्र आधिकारिक वेबसाइट joinindianarmy.nic.in पर 8 मार्च 2022 को जारी कर दिया गया है। जो भी उम्मीदवार इस पद के लिए इच्छुक हैं उनको आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इंडियन आर्मी भर्ती 2022 आवेदन करने के इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइड पर जाकर अपना उम्मीदवार प्राप्त कर सकते हैं। आधिकारिक वेबसाइट के अलावा आप हमारे इस पेज पर दिए गए लिंक के माध्यम से भी भर सकते हैं। भारतीय सेना एसएससी भर्ती 2022 के इच्छुक उम्मीदवारों को बता दें कि आवेदन पत्र भरने से पहले आवेदन पत्र में मांगी गई जानकारी को सही से पढ़ लें कि वह आवेदन पत्रता में मांगी गई जानकारी को पूरा कर सकेंगे या नहीं। इंडियन आर्मी एसएससी आवेदन पत्र 2022 के लिए उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क नहीं देना होगा। इंडियन आर्मी एसएससी भर्ती 2022 के इच्छुक उम्मीदवारों के लिए हमारा ये आर्टिकल बहुत काम का है क्योंकि उम्मीदवार को हमारे पेज पर सारी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
नवीनतम – इंडियन आर्मी एसएससी टेक भर्ती 2022 के लिए 6 अप्रैल 2022 तक भर सकते हैं आवेदन पत्र।
इंडियन आर्मी एसएससी टेक भर्ती 2022 आवेदन पत्र
इंडियन आर्मी में एसएससी टेक मेन 59 और वूमेन 30 भर्ती 2022 के लिए रिक्तियों की घोषणा की है जिसमें पुरुष उम्मीदवारों के लिए 175 पदों की घोषणा की है तो वहीं महिला उम्मीदवारों को 14 पदों की घोषणा की गई है। इंडियन आर्मी एसएससी टेक भर्ती 2022 के आवेदन पत्र 08 मार्च 2022 से उपलब्ध करा दिया गया है। जो भी उम्मीदवार इस भर्ती में अपना करियर बनाना चाहते हैं और अपने लक्ष्य को पूरा करने चाहते हैं वह उम्मीदवार 6 अप्रैल 2022 तक आवेदन कर सकते हैं। इंडियन आर्मी एसएससी 2022 से जुड़ी कुछ महत्वपूर्ण तिथियां उम्मीदवार नीचे दी गई सारिणी को देख सकते हैं।
महत्वपूर्ण तारीखें
कार्यक्रम | तारीखें |
आवेदन की पहली तारीख | 08 मार्च 2022 |
आवेदन की आखिरी तारीख | 06 अप्रैल 2022 |
इंटरव्यू की तारीख | घोषित की जायेगी |
आवेदन पत्र – इंडियन आर्मी एसएससी टेक भर्ती 2022 आवेदन पत्र यहां से भर सकते हैं।
इंडियन आर्मी एसएससी टेक भर्ती 2022 के लिए ऐसे करें आवेदन
एसएससी टेक भर्ती 2022 के उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट http://www.joinindianarmy.nic.in पर जाकर आवेदन करना होगा।
- आधिकारिक वेबसाइट पर जाने के लिए आपको कैप्चा भरना होगा।
- अब आप होम पेज पर पहुँच गए हैं।
- होम पेज पर ऑफिसर सिलेक्शन के कॉलम पर जाएँ और ऑफिसर एंट्री अप्लाई/लॉगिन पर क्लिक करें।
- अगर आप नए उपयोगकर्ता हैं तो रजिस्ट्रेशन पर क्लिक करें अन्यथा लॉगिन के लिए मांगी गयी जानकारी भरें।
- आवेदन पत्र प्रकिया को पूरा करने के बाद सबमिट करें।
आवेदन शुल्क
इंडियन आर्मी एसएससी आवेदन पत्र 2022 के लिए उम्मीदवारों को यह जानकर खुशी होगी कि आवेदन पत्र भरने के बाद उम्मीदवारों को किसी भी तरह का आवेदन शुल्क का भुगतान नहीं करना होगा।
इंडियन आर्मी एसएससी टेक भर्ती 2022 योग्यता मापदंड
- उम्मीदवार को स्नातक उत्तीर्ण होना चाहिए।
- किसी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी/ इंस्टीट्यूट से संबंधित इंजीनियरिंग विषय में बीई/ बीटेक की डिग्री हो।
- इंजीनियरिंग के बैचलर डिग्री पाठ्यक्रम के अंतिम वर्ष में पढ़ रहे युवा भी पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं।
इंडियन आर्मी एसएससी टेक भर्ती 2022 एडमिट कार्ड
इंडियन आर्मी एसएससी आवेदन पत्र 2022 भरने के कुछ दिनों बाद ही एडमिट कार्ड घोषित किया जायेगा। एसएससी भर्ती 2022 के एडमिट कार्ड आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दिये जायेंगे। जहां से उम्मीदवार प्राप्त कर सकेंगे। इसके अलावा हमारे पेज पर दी गई लिंक से भी एडमिट कार्ड निकाल सकते हैं। बता दें कि एसएससी भर्ती 2022 के एडमिट कार्ड जारी होने की तिथि अभी घोषित नहीं की गई है लेकिन इंटरव्यू परीक्षा से पहले आधिकारिक वेबसाइट पर http://www.joinindianarmy.nic.in पर एडमिट कार्ड जारी कर दिये जायेंगे। इंटरव्यू परीक्षा से पहले उम्मीदवारों को एसएससी टेक भर्ती 2022 के लिए एडमिट कार्ड ले जाना आवश्यक है। इसलिए इस बात के लिए उम्मीदवारों को पहले ही सूचित कर दिया जाता है कि वह परीक्षा के समय एडमिट कार्ड ले जायें।