जो उम्मीदवार भारतीय सेना में भर्ती होना चाहते हैं उनके लिए एक खुश खबरी है। बता दें कि इंडियन आर्मी में एसएससी टेक मेन 54 और वूमेन 25 2019 के लिए भर्तियां निकाली हुई हैं। यह भर्तियां इंजीनियर और टेक्निकल के अलग अलग पदों पर होनी हैं। पुरूष उम्मीदवारों के लिए 175 पदों पर और महिला उम्मीदवारों के लिए 14 पदों पर यह भर्ती होनी है। एसएससी टेक मेन 54 और वूमेन 25 भर्ती 2019 के लिए नोटिफिकेशन आधिकारिक वेबसाइट joinindianarmy.nic.in पर जारी कर दी गई है। इंडियन आर्मी एसएससी टेक भर्ती 2019 के लिए आवेदन प्रक्रिया 24 जुलाई 2019 से शुरू कर दी गई है। इस भर्ती के लिए आवदेन करने के इच्छुक उम्मीदवार अपना आवेदन ऑनलाइन माध्यम से कर सकते हैं। Indian Army भर्ती 2019 से जुड़ी अधिक जानकारी जैसे योग्यता मापदंड, रिक्ति विवरण, चयन प्रक्रिया आदि जाननें के लिए इस पेज को पूरा पढ़ें।
इंडियन आर्मी एसएससी टेक भर्ती 2019
एसएससी टेक भर्ती 2019 के लिए जो उम्मीदवार इच्छुक हैं और अपना कैरियर बनाना चाहते हैं तो उम्मीदवारों के लिए अच्छा मौका है। आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को इंडियन आर्मी की आधिकारिक वेबसाइट पर लॉगीन करना होगा। इंजीनियरिंग डिग्री प्राप्त पुरुष और महिला उम्मीदवार ही आवेदन कर सकते हैं एसएससी भर्ती 2019 के लिए उम्मीदवारों को ऑनलाइन आवेदन करना होगा। इंडियन आर्मा भर्ती 2019 की महत्त्वपूर्ण तारीखें नीचे टेबल से देखें।
महत्वपूर्ण तारीखें
कार्यक्रम | तारीखें |
आवेदन की पहली तारीख | 24 जुलाई 2019 |
आवेदन की आखिरी तारीख | 22 अगस्त 2019 |
इंटरव्यू की तारीख | घोषित की जायेगी |
मेडिकल एग्जाम की तारीख | घोषित की जायेगी |
रिजल्ट | घोषित की जायेगी |
इंडियन आर्मी एसएससी टेक भर्ती 2019 रिक्ति विवरण
इंजीनियरिंग स्ट्रीम | एक्वारयमेंट स्ट्रीम | पुरुष उम्मीदवार पदों की सख्यां | महिला उम्मीदवार पदों की संख्या |
सिविल | सिविल इंजीनियर,सिविल स्टेकचर, स्टेकचर इंजीरयनिंग | 46 | 04 |
मैकैनिकल | मैकेनिकल इंजीरयनिंग, | 14 | 02 |
इलेक्ट्रिकल, इलेक्ट्रॉनिक्स | इलेक्टिनक इंजीरियंग, पॉवर सिस्टम इंजीनियर, इलेक्ट्रोनिक, इलेक्ट्रोनिक्स इंजीनियर | 22 | 02 |
वैमानिक, हवाई जहाज | वैमानिक इंजीनियरिंग, हवाई जहाज इंजीनियर | 12 | – |
कंप्यूटर एसी एंड शेयर , कंप्यूटर टेक्नोलॉजी, इंफॉर्मेशन टेक, एमसी कंप्यूटर | कंप्यूटर इंजीयरिंग, कंप्यूटर साइंस, कंप्यूटर साइंस इंजीनियरिंग | 44 | 03 |
इलैक्टोनिक्स,टेलिकोम, टेलिकम्यूनिकेशन | इलेक्ट्रॉनिक्स, टेलीकम्यूनिकेशन, टेलीकम्यूनिकेशन इंजीनियरिंग, इलोक्ट्रोनिक्स, कम्यूनिकेशन इंजीयरिंग | 23 | 02 |
टेलिकम्यूनिकेशन/ इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन/ सेटेलाइट कम्युनिकेशन | पावर इलेक्ट्रॉनिक्स और ड्राइव | 08 | – |
प्रोडेक्शन इंजियरनिंग | प्रोडक्शन इंजरनिंग, प्रोडेक्ट डिजाइन, प्रोडक्शन इंजीनियरिंग मनेजमेट | 03 | – |
आर्किटेक्चर/ बिल्डिंग कंस्ट्रक्शन टेक्नोलॉजी | आर्किटेक्चर इंजीनियरिंग | 03 | 01 |
पदों की कुल संख्या | 175 | 14 |
वेतनमान
एसएससी टेक भर्ती 2019 के लिए उम्मीदवारों को अलग- अलग वेतनमान दिया जायेगा जोकि रैंक के आधार पर आयोजित होगा। जिसे उम्मीदवार नीचे दी गई सारिणी में देख सकते हैं।
कार्यक्रम | लेवल | वेतन |
लेफ्टिनेंट | 10 | 56,100 से 1,77, 500 रुपये |
कैप्टन | 10B | 61,300 से 1,93,900 रुपये |
मेजर | 11 | 69, 400 से 2,07, 200 रुपये |
लेफ्टिनेंट कर्नर | 12A | 1,21,200 से 2,12, 400 रुपये |
कर्नल | 13 | 1,30,600 से 2,15, 900 रुपये |
ब्रिगेडियर | 13A | 1,39,600 से 2,17, 600 रुपये |
मेजर जर्नल | 14 | 1,44, 200 से 2, 18, 200 रुपये |
लिटरेचर जनरल (HAG SCALE) | 15 | 1,82, 200 से 2, 24 100 रुपये |
लिटरेचर जनरल (HAG+ SCALE) | 16 | 2, 05, 400 से 2,24 400 रुपये |
पीसीओएस आर्मी कार/ लेफ्टिनेंट कल्चर | 17 | 2,25000 फिक्स |
सीओएस | 18 | 2, 50000 फिक्स |
इंडियन आर्मी एसएससी टेक भर्ती 2019 योग्यता मापदंड
शैक्षणिक योग्यता
- स्नातक उत्तीर्ण होना चाहिए।
- किसी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी/ इंस्टीट्यूट से संबंधित इंजीनियरिंग विषय में बीई/ बीटेक की डिग्री हो।
- इंजीनियरिंग के बैचलर डिग्री पाठ्यक्रम के अंतिम वर्ष में पढ़ रहे युवा भी पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं। ऐसे उम्मीदवारों को 01 अक्टूबर 2018 तक पासिंग सर्टिफिकेट प्रस्तुत करना होगा।
राष्ट्रयिता
- उम्मीदवार भारत का नागरिक होना चाहिए, या
- नेपाल का प्रजाजन हो, या
- भूटान का प्रजाजन हो, या
- भारतीय मूल का व्यक्ति हो।
आयु सीमा (01 अक्टूबर 2018 के अनुसार)
- न्यूनतम 20 और अधिकतम 27 वर्ष
इंडियन आर्मी एसएससी टेक भर्ती 2019 आवेदन पत्र
एसएससी टेक भर्ती 2019 के लिए इच्छुक उम्मीदवार आवेदन पत्र भरने के लिए आधिकारिक वेबसाइड www.joinindianarmy.nic.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइड पर क्लिक करेंगे तो होज पेज खुलेगा जहां उम्मीदवारों को ‘कैप्चा’ दर्ज कर ‘एंटर वेबसाइट’ बटन पर क्लिक करना होगा। यहां उम्मीदवारों को ‘शॉर्ट सर्विस कमिशन टेक मैन-53 या वूमेन 24 शॉर्ट सर्विस कमिशन टेक्निकल के लिंक पर क्लिक करें। जो भी उम्मीदवार आवेदन भरना चाहते हैं वह आवेदन पत्र पर मांगी गई सारी जानकारी को भरें यदि आप मांगी गई जानकारी को सही से नहीं भरेंगे तो आपको एडमिट कार्ड मिलने में परेशानी होगी। इच्छुक उम्मीदवारों की जानकारी के लिए बता दें कि हमारे पेज पर दी गई लिंक से आवेदन पत्र को आसानी से भर सकेंगे।आवेदन पत्र भरने के लिए उम्मीदवारों को कोई आवेदन शुल्क का भुगतान नहीं करना होगा। जानकारी के लिए बता दें कि एसएससी भर्ती 2019 के उम्मीदवारों के पास ईमेल आई डी का होना जरुरी है।
आवेदन शुल्क
एसएससी भर्ती 2019 के उम्मीदवारों को जानकर इस बात की खुशी होगी कि आवेदन पत्र भरने के बाद उम्मीदवारों को किसी भी तरह का आवेदन शुल्क का भुगतान नहीं करना होगा।
इंडियन आर्मी एसएससी टेक भर्ती 2019 एडमिट कार्ड
एसएससी टेक भर्ती 2019 के एडमिट कार्ड आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दिये जायेंगे। एसएससी भर्ती 2019 के एडमिट कार्ड जारी होने की तिथि अभी घोषित नहीं की गई है लेकिन इंटरव्यू परीक्षा से पहले आधिकारिक वेबसाइट पर www.joinindianarmy.nic.in पर जारी कर दिये जायेंगे। इच्छुक उम्मीदवार एडमिट कार्ड जारी होने के बाद अपना एडमिट कार्ड प्राप्त कर सकेंगे। इसके अलावा हमारे पेज पर दी गई लिंक से भी एडमिट कार्ड निकाल सकते हैं। इंटरव्यू परीक्षा से पहले उम्मीदवारों को एसएससी टेक भर्ती 2019 के लिए एडमिट कार्ड ले जाना आवश्यक है। इसलिए इस बात के लिए उम्मीदवारों को पहले ही सूचित कर दिया जाता है कि वह परीक्षा के समय एडमिट कार्ड ले जायें।
इंडियन आर्मी एसएससी टेक भर्ती 2019 चयन प्रकिया
एसएससी भर्ती 2019 के उम्मीदवारों को इंजीनियरिंग में प्राप्त अंकों के आधार पर शॉर्टलिस्ट किया जायेगा। जिन उम्मीदवारों के अंक ज्यादा होंगे उनके लिए शॉर्टलिस्ट जारी की जायेगी। शॉर्टलिस्ट जारी होने के बाद उम्मीदवारों को प्राप्त अंकों के आधार पर मेडिकल टेस्ट के लिए बुलाया जाएगा। मेडिकल टेस्ट में देखा जायेगा कि उम्मीदवारों के शरीर पर कोई भी टैटू नहीं होनी चाहिए। मेडिकल टेस्ट के बाद उम्मीदवारों के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर मेरिट लिस्ट जारी की जायेगी। जहां से उम्मीदवार अपना रिजल्ट प्राप्त कर सकेंगे। मेरिट लिस्ट घोषित होने के बाद उम्मीदवारों को ट्रेनिंग के लिए बुलाया जाएगा। जिसके बाद चयनित उम्मीदवारों की ट्रेनिंग अप्रैल 2020 में शुरु की जाएगी।
इंडियन आर्मी एसएससी टेक भर्ती 2019 रिजल्ट
एसएससी भर्ती 2019 रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दिये जायेंगे। जिसको योग्य उम्मीदवार जाकर प्राप्त कर सकेंगे। इसके अलावा हमारे पेज पर दी गई लिंक से भी उम्मीदवार अपना रिजल्ट प्राप्त कर सकेंगे। एसएससी भर्ती 2019 के उम्मीदवारों को बता दें कि अभी एसएससी टेक मेन 54 और 25 वूमेन भर्ती की मेरिट लिस्ट जारी की जाएगी।
आधिकारिक वेबसाइट – www.joinindianarmy.nic.in
इंडियन आर्मी एसएससी टेक मेन 54 और 25 वूमेन भर्ती 2019 की अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक सूचना यहां से प्राप्त करें।