इंडियन आर्मी TGC 135 भर्ती 2022 : वे उम्मीदवार जो इंडियन आर्मी में इंजीनियरिंग के पद नौकरी करना चाहते हैं उनको बता दें कि ज्वाइन इंडियन आर्मी ने Indian Army TGC 202२ के लिए नोटिफिकेशन जारी करके विभिन्न पदों के लिए भर्ती निकाली है। Indian Army Technical Graduate Course 135 भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 06 दिसंबर 2021 से शुरू हो गयी है। आप इंडियन आर्मी की आधिकारिक वेबसाइट joinindianarmy.nic.in पर जाकर अपना एप्लीकेशन फॉर्म भर सकते हैं। आधिकारिक वेबसाइट के अलावा आप हमारे इस पेज पर दी गयी लिंक से भी आवेदन पत्र भर सकते हैं। एप्लीकेशन फॉर्म भरने की अंतिम तिथि 04 जनवरी 2022 निर्धारित की गयी है। इस भर्ती के अंतर्गत सिविल, आर्किटेक्चर, मेकनिकल, इलैक्ट्रिकल, इलैक्ट्किल एंड इलैक्ट्रॉनिक्स, कम्प्यूटर इंजीनियरिंग आदि के पदों पर भर्ती होनी है। आप हमारे इस पेज से इंडियन आर्मी टेक्निकल ग्रेजुएट कोर्स 135 भर्ती 2022 योग्यता मापदंड, आवेदन आदि जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
नवीनतम : इंडियन आर्मी टीजीसी 135 भर्ती 2022 के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हुई, 04 जनवरी तक भर सकते हैं फॉर्म।
इंडियन आर्मी टीजीसी 135 भर्ती 2022 (Indian Army TGC 135 Recruitment 2022)
उम्मीदवारों को बता दें कि भारतीय सेना में होने वाली 135 वीं टेक्निकल ग्रेजुएट कोर्स (TGC) इंजीनियरिंग भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया संपन्न होने के बाद भर्ती के अगले चरण के लिए बुलाया जायेगा। जो उम्मीदवार जारी किये गए कटऑफ मार्क्स प्राप्त कर लेंगे उनको भर्ती के विभिन्न रिक्त पदों के लिए चयनित किया जायेगा। Indian Army TGC Recruitment 2022 की जरूरी तारीखें आप नीचे टेबल से देख सकते हैं।
महत्वपूर्ण तारीखें
कार्यक्रम | तारीखें |
आवेदन शुरू होने की तिथि | 06 दिसंबर 2021 |
आवेदन की आखिरी तारीख | 04 जनवरी 2022 |
कॉल लेटर जारी होने की तारीख | घोषित की जाएगी |
इंटरव्यू की तारीख | घोषित की जाएगी |
रिजल्ट की तारीख | घोषित की जाएगी |
इंडियन आर्मी टेक्निकल ग्रेजुएट कोर्स भर्ती 2022 रिक्ति विवरण
इंडियन आर्मी TGC 135वीं भर्ती के लिए रिक्ति विवरण जैसे सभी पदों के नाम व संख्या की जानकारी नीचे से प्राप्त करें।
पदों के नाम व संख्या
- सिविल के लिए
- घोषित होंगे
- मेकेनिकल के लिए
- घोषित होंगे
- इलैक्ट्रिकल/इलैक्ट्रिकल एंड इलैक्ट्रॉनिक्स के लिए
- घोषित होंगे
- कम्प्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग/कम्प्यूटर टेक्नोलॉजी/इन्फो टेक/एम.एससी कम्प्यूटर साइंस के लिए
- घोषित होंगे
- इलैक्ट्रॉनिक्स एंड टेलीकॉम/टेलिकम्यूनिकेशन/इलैक्ट्रॉनिक्स एंड कम्यूनिकेशन/सेटेलाइट कम्यूनिकेशन के लिए
- घोषित होंगे
- एरोनोटिकल/एयरोस्पेस/एविओनिक्स के लिए
- घोषित होंगे
- टेक्सटाइल के लिए
- घोषित होंगे
- ऑटोमोबाइल के लिए
- घोषित होंगे
- इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन के लिए
- घोषित होंगे
- टेलीकम्यूनिकेशन इंजीनियरिंग के लिए
- घोषित होंगे
- कुल पदों की संख्या – घोषित होंगे
इंडियन आर्मी टेक्निकल ग्रेजुएट कोर्स भर्ती 2022 योग्यता मापदंड
जो उम्मीदवार इस भर्ती के लिए आवेदन करना चाहते हैं उन्हें बता दें कि जॉइन इंडियन आर्मी ने कुछ योग्यता मापदंड तय किये हुए हैं। आप अपना आवेदन करने से पहले इन योग्यता मापदंडों को अवश्य चेक कर लें।
राष्ट्रीयता
- उम्मीदवार को भारत का नागरिक होना चाहिए।
शैक्षिक योग्यता
- उम्मीदवार को इंजीनियरिंग डिग्री कोर्स किया होना चाहिए।
- इंजीनियरिंग डिग्री कोर्स फाइनल ईयर के उम्मीदवार भी आवेदन कर सकते हैं।
आयु सीमा
- उम्मीदवार की आयु 1 जनवरी 2022 को 20 से 27 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
- उम्मीदवार का जन्म 2 जुलाई 1995 से 1 जुलाई 2002 के बीच होना चाहिए।
इंडियन आर्मी टीजीसी एप्लीकेशन फॉर्म 2022
इंडियन आर्मी TGC इंजीनियरिंग भर्ती के लिए आवेदन पत्र जॉइन इंडियन आर्मी की आधिकारिक वेबसाइट पर 06 दिसंबर 2021 को जारी किये गए हैं। एप्लीकेशन फॉर्म भरने की अंतिम तिथि 04 जनवरी 2022 निर्धारित की गयी है। आवेदन करने के इच्छुक उम्मीदवारों को अपना आवेदन ऑनलाइन माध्यम से करना होगा। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि अपना आवेदन करने से पहले नोटिफिकेशन को अच्छे से पढ़ लें। इंडियन आर्मी 135 टेक्निकल ग्रेजुएट कोर्स भर्ती 2022 आवेदन पत्र भरते समय यह ध्यान रखें की आवेदन पत्र में किसी भी तरह की कोई गलती न हो और कोई भी कॉलम अधूरा न छूटे। बता देें कि आपको आवदेन करने के लिए किसी भी तरह का कोई शुल्क नहीं देना होगा। उम्मीदवार अपना आवेदन पूरा करके अंतिम तारीख तक अवश्य जमा कर दें।
आवेदन पत्र : इंडियन आर्मी टीजीसी 135 एप्लीकेशन फॉर्म 2022 भरने के लिए यहाँ क्लिक करें।
इंडियन आर्मी टेक्निकल ग्रेजुएट कोर्स भर्ती 2022 कटऑफ पर्सेंटेज
आवेदन प्रक्रिया समाप्त होने के बाद इंडियन आर्मी टेक्निकल ग्रेजुएट कोर्स भर्ती 2022 के लिए विभाग की ओर से कटऑफ पर्सेंटेज जारी कर दिया जायेगा। उम्मीदवारों कटऑफ प्रतिशत इंडियन आर्मी की ऑफिसियल वेबसाइट joinindianarmy.nic.in पर जाकर प्राप्त कर सकेंगे एवं इसके साथ आप नीचे दिए गए डायरेक्ट लिंक पर क्लिक करके भी कटऑफ प्रतिशत प्राप्त कर सकेंगे। जो उम्मीदवार निर्धारित कटऑफ मार्क्स प्राप्त कर लेंगे उनको भर्ती के अगले चरण के लिए आमंत्रित किया जायेगा।
इंडियन आर्मी टेक्निकल ग्रेजुएट कोर्स भर्ती 2022 एडमिट कार्ड
आवेदन प्रक्रिया पूरी होने के बाद शॉर्ट लिस्ट उम्मीदवारों को एसएसबी इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा। जिन उम्मीदवारों को इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा उन सभी के कॉल लेटर जारी किए जाएंगे। इंडियन आर्मी TGC कॉल लेटर उम्मीदवारों की रजिस्टर्ड ई-मेल आईडी और एसएमएस पर भेजे जाएंगे। इंटरव्यू के समय उम्मीदवारों को अपने कॉल लेटर साथ में लेकर जाने होंगे। उम्मीदवारों को बता दें कि एसएसबी इंटरव्यू डेट या सेंटर में कोई भी बदलाव के लिए किए गए आवेदन को स्वीकार नहीं किया जाएगा।
इंडियन आर्मी टेक्निकल ग्रेजुएट कोर्स भर्ती 2022 मेडिकल एग्जाम
आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को बता दें कि जो उम्मीदवार इंटरव्यू राउंड में पास हो जाएंगे उन्हें मेडिकल एग्जामिनेशन के लिए बुलाया जाएगा। इंडियन आर्मी टेक्निकल ग्रेजुएट कोर्स भर्ती 2022 मेडकल एग्जामिनेशन की जानकारी आधिकारिक वेबसाइट पर दी जाएगी।
इंडियन आर्मी टेक्निकल ग्रेजुएट कोर्स भर्ती 2022 चयन प्रक्रिया
आप नीचे दिए गए बिंदुओं से इंडियन आर्मी TGC इंजीनियरिंग भर्ती 2022 की चयन प्रक्रिया को आसानी से समझ सकते हैं।
- ऑनलाइन आवेदन
- कॉल लेटर जारी
- इंटरव्यू
- मेडिकल एग्जाम
- मेरिट लिस्ट
- कॉल लेटर
- भर्ती सिलेक्शन
सिलेक्शन सेंटर पर उम्मीदवारों को अपने साथ सभी जरूरी डॉक्यूमेंट्स लेकर जाने होंगे जैसेः-
- आवेदन पत्र की प्रिंटआउट कॉपी
- 10वीं सर्टिफिकेट और मार्कशीट की सेल्फ अटेच्ड कॉपी
- 12वीं सर्टिफिकेट और मार्कशीट की सेल्फ अटेच्ड कॉपी
- इंजीनियरिंग डिग्री की सेल्फ अटेच्ड कॉपी
इंडियन आर्मी टेक्निकल ग्रेजुएट कोर्स भर्ती 2022 रिजल्ट
इंडियन आर्मी भर्ती टेक्निकल ग्रेजुएट कोर्स एसएसबी इंटरव्यू के बाद मेरिट लिस्ट निकाली जाएगी। उम्मीदवारों की मेरिट लिस्ट इंजीनियरिंग स्ट्रीम के आधार पर एसएसबी इंटरव्यू के अंकों, हायर एजुकेशन क्वालीफिकेशन, एनसीसी बैकग्राउंड को ध्यान में रखकर बनाई जाएगी। जिन उम्मीदवारों का नाम मेरिट लिस्ट में होगा और जो मेडिकल एग्जाम में पास हो जाएंगे उन्हें इंडियन आर्मी टेक्निकल ग्रेजुएट कोर्स भर्ती जुलाई 2022 प्री-कमिशनिंग ट्रेनिंग, इंडियन मिलिट्री एकेडमी के लिए कॉल लेटर दिया जाएगा।
आधिकारिक वेबसाइट : joinindianarmy.nic.in