इंडियन बैंक ने सिक्योरिटी गार्ड के लिए कुल 115 पदों के लिए भर्तियां निकाली है। उम्मीदवार इंडियन बैंक भर्ती के लिए 14 अक्टूबर 2019 से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। सिक्योरिटी गार्ड भर्ती के लिए उम्मीदवारों कि आयु 18 से 26 साल के बीच होनी चाहिए। इंडियन बैंक ने आंध्र प्रदेश, असम, दिल्ली, गुजरात, कर्नाटक, केरला, महाराष्ट्र, उड़ीसा, पांडिचेरी, पंजाब, तमिलनाडु, तेलंगाना उत्तर प्रदेश और वेस्ट बंगाल राज्य के लिए सिक्योरिटी गार्ड कि भर्तियां निकाली है। सिक्योरिटी गार्ड की सैलरी 9560/- से 18545 के बीच होगी। उम्मीदवार इंडियन बैंक भर्ती 2019 के लिए 08 नवंबर 2019 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते है। आज हम उम्मीदवारों को इंडियन बैंक सिक्योरिटी गार्ड भर्ती 2019 की पूरी जानकारी देने वाले है।
इंडियन बैंक भर्ती 2019 (Indian Bank Recruitment 2019)
सिक्योरिटी गार्ड पद के लिए उम्मीदवारों को ऑब्जेक्टिव टाइप टेस्ट, भाषा टेस्ट, फिजिकल फिटनेस टेस्ट और ड्राइविंग टेस्ट से गुजरना होगा। उम्मीदवार नीचे टेबल के माध्यम से इंडियन बैंक भर्ती 2019 की महत्वपूर्ण तारीखें देख सकते है। नीचे टेबल पर एक नज़र डालें।
कार्यक्रम | तारीखें |
आवेदन प्रक्रिया शुरू होने की तारीख | 14 अक्टूबर 2019 |
आवेदन प्रक्रिया समाप्त होने की तारीख | 08 नवंबर 2019 |
एडमिट कार्ड जारी होने की तारीख | घोषित की जाएगी |
परीक्षा की तारीख | घोषित की जाएगी |
रिजल्ट जारी होने की तारीख | घोषित की जाएगी |
इंडियन बैंक भर्ती 2019 रिक्ति विवरण
कुल पद : 115
पद का नाम : सिक्योरिटी गार्ड
राज्य के अनुसार पद
- आंध्र प्रदेश के लिए
- कुल पद : 11
- असम के लिए
- कुल पद : 04
- दिल्ली के लिए
- कुल पद : 03
- गुजरात के लिए
- कुल पद : 05
- कर्नाटक के लिए
- कुल पद : 02
- केरला के लिए
- कुल पद : 10
- महाराष्ट्र के लिए
- कुल पद : 08
- उड़ीसा के लिए
- कुल पद : 02
- पांडिचेरी के लिए
- कुल पद : 04
- पंजाब के लिए
- कुल पद : 05
- तमिलनाडु के लिए
- कुल पद : 48
- तेलंगाना के लिए
- कुल पद : 03
- उत्तर प्रदेश के लिए
- कुल पद : 06
- वेस्ट बंगाल के लिए
- कुल पद : 04
वेतन
- उम्मीदवार का वेतन 9560-325/4-10860-410/5-12910-490/4-14870-570/3- 16580-655/3-18545 के अनुसार होगा।
इंडियन बैंक भर्ती 2019 योग्यता मापदंड
शैक्षिक योग्यता
- उम्मीदवार दसवीं कक्षा पास होना चाहिए।
- उम्मीदवार आर्मी / नेवी / एयर फाॅर्स से एक्स सर्विसमैन होना चाहिए।
- उम्मीदवारों को मातृभाषा लिखनी और बोलनी आनी चाहिए।
- उम्मीदवार के पास ड्राइविंग लाइसेंस होना चाहिए।
- सुरक्षा गार्ड के कर्तव्यों को पूरा करने के लिए शारीरिक रूप से स्वस्थ होना चाहिए।
आयु सीमा
- उम्मीदवार कि आयु 01 जुलाई 2019 के अनुसार 18 से 26 साल के बीच होनी चाहिए।
आयु छूट
- ओबीसी वर्ग के लिए 03 साल की छूट है।
- एसटी / एससी वर्ग के लिए 05 साल की छूट है।
इंडियन बैंक भर्ती 2019 आवेदन पत्र
उम्मीदवार सिक्योरिटी गार्ड भर्ती के लिए उम्मीदवार 14 अक्टूबर से 08 नवंबर 2019 के बीच ऑनलाइन आवेदन कर सकते है। आवेदन करते समय उम्मीदवारों पास वैलिड ईमेल आईडी और मोबाइल नंबर होना चाहिए। परीक्षा से जुड़ी किसी भी प्रकार की जानकारी उम्मीदवारों के ईमेल आईडी पर दी जाएगी। उम्मीदवारों को किसी भी प्रकार की जानकारी ध्यान से भरनी है। यदि उम्मीदवार किसी भी प्रकार की जानकारी गलत भरता है तो उसका आवेदन पत्र रद्द कर दिया जायेगा।
इंडियन बैंक भर्ती 2019 एडमिट कार्ड
सिक्योरिटी गार्ड भर्ती के लिए उम्मीदवारों को एक लिखित परीक्षा से गुजरना होगा। इसके लिए उम्मीदवारों को कार्ड जारी किये जायेंगे। एडमिट कार्ड जारी होने के बाद उम्मीदवार इंस्टिट्यूट ऑफ़ बैंकिंग पर्सनेल सिलेक्शन http://www.ibps.in आधिकारिक वेबसाइट पर जा कर एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते है। एडमिट कार्ड केवल ऑनलाइन माध्यम से जारी किये जायेंगे। एडमिट कार्ड पोस्ट या ईमेल आईडी के माध्यम से नहीं भेजे जायेंगे। एडमिट कार्ड परीक्षा के लिए बहुत महत्वपूर्ण दस्तावेज है। उम्मीदवार बिना एडमिट कार्ड के लिखित परीक्षा नहीं दें सकते है। उम्मीदवारों को परीक्षा के समय एडमिट कार्ड के साथ कोई भी एक आईडी प्रूफ लेकर जाना है।
इंडियन बैंक भर्ती 2019 परीक्षा सेंटर
एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के बाद उम्मीदवार नीचे परीक्षा सेंटर पर भी एक नज़र डाल लें। नीचे राज्य की सूची दें रखी है।
आंध्र प्रदेश | असम |
बिहार | चंडीगढ़ |
छत्तीसगढ़ | दिल्ली |
गोवा | गुजरात |
हरियाणा | हिमाचल प्रदेश |
जम्मू और कश्मीर | झारखण्ड |
कर्नाटक | मध्य प्रदेश |
केरला | महाराष्ट्र |
मणिपुर | मेघालय |
मिजोरम | नागालैंड |
ओड़िशा | पुडुचेर्री |
पंजाब | राजस्थान |
राजस्थान | सिक्किम |
तमिल नाडु | तेलंगाना |
त्रिपुरा | उत्तर प्रदेश |
उत्तराखंड | वेस्ट बंगाल |
इंडियन बैंक भर्ती 2019 चयन प्रक्रिया
उम्मीदवारों का सिक्योरिटी गार्ड के लिए चयन ऑब्जेक्टिव टाइप टेस्ट, भाषा टेस्ट, फिजिकल फिटनेस टेस्ट और ड्राइविंग टेस्ट के अनुसार किया जायेगा। उम्मीदवारों को सारे चरण पास करने अनिवार्य है।सभी परीक्षा समाप्त होने के बाद उम्मीदवारों की मेरिट लिस्ट जारी की जाएगी। यह परीक्षा लिस्ट 100 अंको के अनुसार तैयार की जाएगी।
इंडियन बैंक भर्ती 2019 परीक्षा पैटर्न
- ऑब्जेक्टिव टाइप टस्ट – ऑनलाइन
- लोकल भाषा टेस्ट
- फिजिकल फिटनेस टेस्ट
- ड्राइविंग लाइसेंस टेस्ट
ऑब्जेक्टिव टाइप टेस्ट – ऑनलाइन
उम्मीदवारों से ऑब्जेक्टिव टेस्ट में कुल 60 प्रश्न पूछे जायेंगे। जिसके लिए उम्मीदवारों को कुल 90 मिनट का समय दिया जायेगा।
विषय | प्रश्न | अंक |
सामान्य ज्ञान / सरल अंकगणित और रीज़निंग | 20 | 10 |
बैंकिंग की मूल बातें | 20 | 10 |
सुरक्षा पहलुओं में ज्ञान | 20 | 10 |
लोकल भाषा टेस्ट
उम्मीदवारों से लोकल भाषा टेस्ट के लिए कुल 10 प्रश्न पूछे जायेंगे। इस परीक्षा में उम्मीदवार कि बोलने और लिखने की क्षमता देखी जाएगी। लोकल भाषा टेस्ट पास करने के लिए उम्मीदवारों को 40 प्रतिशत अंक लाना अनिवार्य है। वहीं एसटी और एससी वर्ग को 35 प्रतिशत अंक लाना अनिवार्य है।
फिजिकल फिटनेस टेस्ट
उम्मीदवारों को फिजिकल फिटनेस में एक मिनट में 5 मीटर शटल, पुशअप और सीट अप्स करने होंगे। उम्मीदवार यदि एक मिनट में 13 से ज्यादा बार शटल करता है तो उस उम्मीदवार को कुल 40 अंक दिए जायेंगे। वहीं पुशअप 20 से ज्यादा और सीट अप्स 30 से ज्यादा करता है तो उम्मीदवार को पुरे 40 अंक दिए जायेंगे।
ड्राइविंग लाइसेंस टेस्ट
उन उम्मीदवारों को 10 अंक प्रदान किए जाएंगे जिनके पास न्यूनतम ड्राइविंग लाइसेंस है।
इंडियन बैंक भर्ती 2019 रिजल्ट
परीक्षा समाप्त होने के बाद उम्मीदवारों के रिजल्ट भी जल्द जारी कर दिए जायेंगे। रिजल्ट जारी होने के बाद उम्मीदवार इंडियन बैंक की http://www.indianbank.in आधिकारिक वेबसाइट पर जा कर देख सकते है। रिजल्ट केवल ऑनलाइन माध्यम से जारी किये जायेंगे। यदि दो उम्मीदवारों के मेरिट लिस्ट में सामान अंक आते है तो जिस उम्मीदवार की आयु या शैक्षिक योग्यता अधिक होगी। उस उम्मीदवार का चयन किया जायेगा। अधिक जानकारी नीचे नोटिफिकेशन के माध्यम से प्राप्त कर सकते हैं।
इंडियन बैंक के बारे में
इंडियन बैंक एक भारतीय राज्य के स्वामित्व वाली वित्तीय सेवा कंपनी है जिसकी स्थापना 1907 में हुई और इसका मुख्यालय भारत के चेन्नई में है। इसके 20,924 कर्मचारी हैं, 2861 एटीएम और 1014 कैश डिपॉजिट मशीनों के साथ 2900 शाखाएँ और भारत में सार्वजनिक क्षेत्र के शीर्ष बैंकों में से एक है।
आधिकारिक वेबसाइट : www.indianbank.in
अधिक जानकारी के लिए नोटिफिकेशन यहां से देखें।
बैंक भर्ती
Discussion about this post